माइक्रोफाइनेंस कंपनी में गबन: पूर्व शाखा प्रबंधक मिर्जापुर से गिरफ्तार, 79 हजार से ज्यादा की हेराफेरी का खुलासा

वॉल्ट एवं सेटलमेन्ट की रकम लेकर फरार आरोपी शाखा प्रबंधक रहते हजारों रुपये का किया गया था गबन कंपनी के नियम विरुद्ध सदस्यों को गुमराह कर बिना किसी सूचना के आरोपी था फरार अम्बिकापुर/ सरगुजा पुलिस द्वारा लगातार आरोपियों की धरपकड़ जारी हैं इसी क्रम में मामले का विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थी लुण्ड्रा उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रयत्न माइक्रोफायनेंस कंपनी लिमिटेड शाखा लुण्ड्रा में अजय सोनी के मकान में संचालित हो रहा है कि संस्था एनबीएफसीएमएफ आई है। जिसका पंजीकरण संख्या N-14.03411है…

Read More

खुलेआम गांजा बेचते पकड़ी गई महिला, पुलिस के जाल में फंसी प्रतिमा, 620 ग्राम गांजा जब्त, मामला दर्ज

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया अम्बिकापुर/ सरगुजा पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थो की तस्करी में शामिल आरोपियों पर लगातार सख़्ती से कार्यवाही कर आरोपियों की धरपकड़ की जा रही हैं,। इसी क्रम में मामले का विवरण इस प्रकार हैं कि दिनांक 16/12/24 को थाना अंबिकापुर (सिटी कोतवाली) पुलिस टीम को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि प्रतिभा नाम की महिला एक पीला रंग के झोला में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर सत्तीपारा दिवान तालाब सार्वजनिक शौचालय के बगल में खड़ी होकर ग्राहक का…

Read More

चौरहापड़ाव सड़क दुर्घटना : संयुक्त निरीक्षण टीम ने सड़क दुर्घटना-स्थल का किया निरीक्षण : भविष्य में दुर्घटना रोकने संबंधित विभागों को दिया गया दिशा-निर्देश.

चौरहापड़ाव थाना डौण्डी जिला बालोद के पास घटित भीषण सड़क दुर्घटना में घटना-स्थल का निरीक्षण, श्री संजय शर्मा सहायक पुलिस महानिरीक्षक यातायात/संयुक्त परिवहन आयुक्त/अध्यक्ष अतंर्विभागीय लीड़ एजेंसी सड़क सुरक्षा पु.मु.नवा रायपुर के नेतृत्व में संयुक्त टीम (एनएचआई/लो.नि.वि./पुलिस/परिवहन) द्वारा घटना-स्थल का किया गया संयुक्त निरीक्षण. संयुक्त निरीक्षण का उद्देश्य दुर्घटना के वास्तविक कारणों को जानने एवं भविष्य में संभावित दुर्घटना को रोकने हेतु प्रयास किया जाना है. चौरहापड़ाव के पास रंबल स्ट्रीप, साइन बोर्ड, सोल्डर रिपोरिंग एवं रात्रि में प्रकाश व्यवस्था नहीं होने से रिफ्लेक्टिव रंक्ल स्ट्रीप लगवाने संबंधित विभागों को…

Read More

बाल उद्यान में गांजा फूंक रहे थे दो, पुलिस ने किया गिरफ्तार, चिलम और गांजा बरामद

पुलिस चौकी हॉलीक्रॉस (थाना सिटी-कोतवाली) पुलिस टीम द्वारा अभियान के तहत की गई कार्यवाही, अवैध मादक पदार्थ के सेवन पर भी सख्ती से कार्यवाही आरोपियों के कब्जे से चिलम भरा गांजा, कपडे का टुकड़ा, गांजा लगभग 10 ग्राम, विमल कंपनी का बीड़ी 05 नग और माचिस 01 नग किया गया जप्त आपराधिक गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार की जा रही सख़्त वैधानिक कार्यवाही अम्बिकापुर/ सरगुजा पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थो की खरीद बिक्री एवं सेवन पर प्रभावी नियंत्रण किये जाने के क्रमांक में लगातार अभियान…

Read More

पुलिस की बड़ी सफलता: बादी गिरोह का सरगना अनिल बादी गिरफ्तार, चोरी के कई मामलों का खुलासा

आरोपी द्वारा चोरी के मामले में पूर्व में भी अपराध घटित करने के मामले में धारा 112 सहित जोड़ी गई अन्य धाराएं। थाना सीतापुर पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे का सब्बल किया गया बरामद अम्बिकापुर/ प्रार्थी सुहेल खान थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 23.09.2024 को रोज की तरह शाम रात को मैं अपने दुकान को बंद करके अपने घर चला गया था, दिनांक 24.09.2024 को सुबह करीबन 08.00 बजे अपने दुकान खोला तो देखा कि दुकान के पीछे का दिवाल में सेंध…

Read More

स्कूली बच्चों का विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण, वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की मुलाकात

रायपुर, 17 दिसंबर 2024/ आरंग के सृजन सोनकर विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्रों ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान छात्रों ने विधानसभा कार्यवाही को नजदीक से देखा और संसदीय प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की। भ्रमण के दौरान छात्रों ने छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी से मुलाकात की। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने छात्रों को राज्य की राजनीति, विधायी प्रक्रिया और उनके महत्व के बारे में बताया। उन्होंने छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ समाज और देश के प्रति जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा दी।…

Read More

कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी : पेट्रोलिंग के दौरान 22.5 लाख रुपये के साथ मोटर साइकिल सवार दो संदिग्ध गिरफ्तार…की गई कार्यवाही.

जप्त नकदी के संबंध में आयकर विभाग को भी किया गया है सूचित. रायगढ़ : कोतवाली पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान इंदिरा नगर में एक मोटर साइकिल (प्लैटिना, नंबर CG 13 M 5796) पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर उनके पास से 22,50,000/- रुपये नकद बरामद किये हैं। मिली प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार आज शाम पेट्रोलिंग के दौरान कोतवाली पुलिस की टीम द्वारा मुखबीर सूचना पर इंदिरा नगर में एक प्लैटिना बाइक सीजी 13 एम 5796 में दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोक कर जांच की गई। मोटर साइकिल चालक…

Read More

मुख्यमंत्री श्री साय के सुशासन में राज्य के दिव्यांगजनों के हित, संरक्षण के लिए विभिन्न योजनाएं हो रही संचालित : मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े

समाज कल्याण विभाग ने प्रतिभावान दिव्यांगजन सम्मान समारोह का किया आयोजन रायपुर, 17 दिसम्बर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में राज्य में दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण, पुनर्वास एवं उनके हित के संरक्षण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने आज राजधानी रायपुर के शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मठपुरैना में सरकार गठन के एक वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित प्रतिभावान दिव्यांगजन सम्मान समारोह समारोह को सम्बोधित करते हुए यह बात कहीं। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि…

Read More

सरकार हार के डर से स्थानीय निकायों का चुनाव टालना चाहती है, सरकार की अकर्मण्यता से स्थानीय निकायों में संवैधानिक संकट की स्थिति, पंचायतों के लिए आरक्षण कार्य स्थगित – दीपक बैज

रायपुर/17 दिसंबर 2024। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आरक्षण प्रक्रिया की घोषित समय सारिणी को अचानक स्थगित किए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि भाजपा सरकार हार के डर से स्थानीय निकायों का चुनाव टालना चाहती है। धान खरीदी में इस सरकार की सांसें फूलने लगी है, टोकन, बारदानो की कमी, तौल में गड़बड़ी, परिवहन और मिलिंग के अभाव में धान खरीदी बाधित होने से पूरे प्रदेश में भाजपा सरकार के खिलाफ़ आक्रोश है, जिससे यह सरकार डरी हुई है और हार…

Read More

सांसद बृजमोहन ने लोकसभा में उठाया ग्रामीण विकास का मुद्दा : ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए अस्थायी निधि जारी करने के विषय में पूछा सवाल.

केंद्र और राज्य सरकारों के बीच बेहतर समन्वय और विशेष योजनाओं पर ध्यान देना ग्रामीण विकास को नई गति प्रदान करेगा.   नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ के सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज लोकसभा में ग्रामीण विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए अस्थायी निधि जारी करने के विषय में सवाल पूछते हुए ग्रामीण विकास मंत्रालय से इस संबंध में विवरण और मानदंड की जानकारी मांगी। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मांग की है कि राज्यों द्वारा तैयार किए गए विशेष…

Read More