जशपुर में अंतरिक्ष विज्ञान को बढ़ावा देने के लिए कलेक्टर ने अन्वेषण कार्यक्रम का किया शुभारंभ : चलित वाहन के माध्यम से विद्यार्थियों को अंतरिक्ष के रहस्यों से कराया जा रहा रूबरू, कलेक्टर ने बच्चों को अंतरिक्ष वैज्ञानिक बनने के लिए किया प्रेरित

हरी झंडी दिखाकर कलेक्टर अंतरिक्ष ज्ञान अभियान चलित वाहन को किया रवाना 18 नवंबर से 04 दिसंबर तक जिले के सभी विकासखंडों के विद्यालयों एवं छात्रावासों में कार्यक्रमों का होगा आयोजन जशपुर, 18 नवंबर 2024/ जिले के विद्यार्थियों में अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति रुचि जगाने एवं उसके प्रति जागरूक करने हेतु ‘‘अन्वेषण’’ कार्यक्रम के तहत अंतरिक्ष ज्ञान अभियान की शुरूआत सोमवार को स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जषपुर में कलेक्टर रोहित व्यास द्वारा किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर ‘अंतरिक्ष ज्ञान अभियान’…

Read More

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध यातायात पुलिस की कार्यवाही : 71 वाहन चालकों के विरूद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही कर 25000/- रूपये लिया गया समन शुल्क.

इंटरसेप्टर वाहन के माध्यम से तेज गति वाहन चलाने वाले चालकों के विरूद्ध की जा रही है लगातार कार्यवाही. मोटर सायकल चालक द्वारा शराब पी कर वाहन चलाते पाए जाने पर वाहन को जप्त कर धारा 185 MV ACT के अंतर्गत की गई है कार्यवाही, किया जाएगा माननीय न्यायालय में पेश. जांजगीर-चांपा. पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा श्री विवेक शुक्ला (IPS) के निर्देशन में जिला पुलिस यातायात जांजगीर द्वारा जिले में सड़क दुर्घटना में कमी लाने एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर पुलिस द्वारा लगातार मोटर अधिनियम के…

Read More

अखिल भारती क्रीड़ा भारती के दो दिवसीय अभ्यास वर्ग का समापन : क्रीड़ा भारती के कार्य को सर्व व्यापक व सर्व स्पर्शी बनाकर क्रीड़ा संस्कृति के विकास का दिया गया संदेश.

इस अभ्यास वर्ग में देश भर के 55 पदाधिकारी व कार्यकर्ता हुए सम्मिलित. क्रीड़ा भारती का लक्ष्य समरसता स्थापित करना है, सभी परिवार खेल खेलें, स्वदेशी को अपनायें और देश प्रथम की भावना को आत्मसात करें. रायपुर. अखिल भारती क्रीड़ा भारती के प्रदेश कार्यकर्ताओं का 2 दिवसीय अभ्यास वर्ग होटल इंट्री पाइन्ट रायपुर में दिनांक 16 एवं 17 नवम्बर 2024 को आयोजित किया गया। अभ्यास सत्र के दूसरे दिन संगठन मंत्री, प्रसाद महानकर ने क्रीड़ा भारती के सभी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि क्रीड़ा भारती के कार्य को…

Read More

जशपुर : शीघ्र न्याय प्राप्त करना सभी का मौलिक अधिकार-प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मंसूर अहमद

करडेगा में विधिक साक्षरता शिविर हुआ आयोजित जशपुर 18 नवम्बर 2024/ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर के तत्वावधान तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के मार्गदर्शन में तथा अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुनकुरी श्री भानु प्रताप त्यागी, अध्यक्ष विधिक सेवा प्राधिकरण, तालूका कुनकुरी के विशेष सहयोग से जशपुरांचल के सूदुर वनांचल एवं मनोरम पहाड़ियों से आच्छादित झारखंड के सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित हाई स्कूल के विशाल मैदान करडेगा में विकासखण्ड स्तरीय विधिक साक्षरता शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। विधिक साक्षरता शिविर को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रधान…

Read More

जशपुर ब्रेकिंग : सन्ना में अवैध धान का भंडारण पकड़ा गया, नीलेश कुमार गुप्ता के घर से 300 बोरी धान बरामद

जशपुर, 18 नवंबर 2024: जशपुर जिले में अवैध धान के व्यापार पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन सतत प्रयास कर रहा है। कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश पर जिले में अन्य राज्यों से अवैध धान की आवक रोकने के लिए कड़ी निगरानी रखी जा रही है। सन्ना में बड़ी कार्रवाई: इस क्रम में, सन्ना क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए संयुक्त टीम ने नीलेश कुमार गुप्ता के घर से 300 बोरी अवैध धान जब्त किया है। यह कार्रवाई ग्रामीणों से मिली सूचना के आधार पर की गई। सूचना मिलने…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किक बॉक्सिंग खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की

सरगुजा के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्पर्धा में जीते मैडल, मुख्यमंत्री ने उज्ज्वल भविष्य के लिए दी शुभकामनाएं रायपुर 18 नवंबर 2024 / सरगुजा के चार खिलाडियों ने कर्नाटक के कुर्ग में 10 से 14 नवंबर तक आयोजित प्रोफेशनल नेशनल किक बॉक्सिंग लीग में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए 2 स्वर्ण और एक -एक रजत और कांस्य पदक हासिल इस राष्ट्रीय स्पर्धा में छत्तीसगढ़ का परचम लहराया। पदक विजेता इन खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से उनके निवास कार्यालय में मुलाकात कर उन्हें अपनी उपलब्धियों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने…

Read More

कलेक्टर ने जशपुर नगरपालिका क्षेत्र का किया निरीक्षण : सफाई और विकास कार्यों पर दिया जोर, जयस्तंभ चौक को मिलेंगे नए पौधे, फव्वारा और बेहतर रोशनी, महाराजा चौक व सिटी बस टर्मिनल का होगा कायाकल्प

कलेक्टर ने नगर पालिका क्षेत्र जशपुर में साफ -‌सफाई की व्यवस्था निरंतर बनाए रखने और स्वीकृत विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के दिए निर्देश जशपुर, 18 नवंबर 2024/ कलेक्टर रोहित व्यास ने आज नगर पालिका क्षेत्र जशपुर का निरीक्षण कर नगर की साफ-सफाई की व्यवस्था निरंतर बनाए रखने, सौंदर्यीकरण कार्य, लाइटिंग व्यवस्था, सार्वजनिक प्याऊ और स्वीकृत विकास कार्य को समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए‌। जयस्तंभ चौक के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सौंदर्यीकरण कार्य जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके तहत उन्होंने…

Read More

सरगुजा पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी…मामले में एक आरोपी किया गया गिरफ्तार… भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में.

थाना मणीपुर पुलिस द्वारा मामले में की गई सख्त कार्यवाही. आरोपी के कब्जे से 650 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमत लगभग 08 हजार रुपये किया गया बरामद. अंबिकापुर. सरगुजा पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थो की तस्करी में शामिल आरोपियों पर लगातार सख़्ती से कार्यवाही कर आरोपियों की धरपकड़ की जा रही हैं। इसी क्रम में / मामले का विवरण इस प्रकार हैं कि दिनांक 17 नवंबर 2024 को थाना मणीपुर पुलिस टीम को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम केशवपुर बाजार के पास पानी टंकी के पीछे…

Read More

सुने मकान से चोरी के प्रकरण में लुन्ड्रा पुलिस की कार्यवाही : मामले का फरार आरोपी किया गया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में.

आरोपी के कब्जे से 1000/- रुपये नगद किया गया बरामद. घटना दिनांक से आरोपी चल रहा था फरार, पुलिस टीम के प्रयास से पकड़ा गया आरोपी. अंबिकापुर. प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थिया श्रीमति खीर कुमार साकिन पार्वतीपुर थाना लुन्ड्रा दिनांक 07 अप्रैल 2024 को थाना लुन्ड्रा आकर रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि घटना दिनांक 05 अप्रैल 2024 को दिन में प्रार्थिया के सूने घर का दीवाल फांद कर गाँव का सत्यम तिवारी घर में घुसकर घर में…

Read More

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल के स्थानांतरण पश्चात सरगुजा पुलिस द्वारा विदाई समारोह आयोजित कर दी गई भावभीनी विदाई.

पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा के कार्यकाल की प्रशंसा कर आगामी कार्यकाल के लिए दी गई शुभकामनायें. स्थानांतरण पश्चात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा को पुष्प गुच्छ एवं मोमेंटो देकर किया गया सम्मानित. स्थानांतरण पश्चात श्री अमित पटेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विशेष आसूचना शाखा कैम्प बस्तर में देंगे अपनी अग्रिम सेवाएं. अंबिकापुर. पुलिस मुख्यालय रायपुर के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल (अनुविभागीय अधिकारी पुलिस ग्रामीण) को जिला सरगुजा से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विशेष आसूचना शाखा कैम्प बस्तर में पदंस्थापना मिलने के पश्चात कोऑर्डिनेशन सेंटर अम्बिकापुर में…

Read More