कोरिया जिले में बाघ के मृत होने की सूचना पर वन विभाग सतर्क, वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए दिए गए निर्देश

रायपुर 10 नवम्बर 2024/ कोरिया जिले में एक बाघ की मौत की खबर ने वन विभाग को सतर्क कर दिया है। आज गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान के संचालक एवं वनमण्डलाधिकारी बैकुंठपुर ने इस सम्बंध में जानकारी दी है कि 8 नवम्बर 2024 को दोपहर एक बजे ग्रामीणों से परिसर रक्षक गरनई को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कटवार के पास खनखोपड़ नाला के किनारे एक बाघ की मृत्यु हुई है। घटना स्थल बीट गरनई, सर्किल रामगढ़, परिक्षेत्र सोनहत, कोरिया वनमण्डल के असीमांकित वनक्षेत्र के समीप है। संबंधित वनरक्षक के द्वारा…

Read More

पीएम जनमन योजना के तहत कमार जनजाति के लोग हुए शासन की योजनाओं से लाभान्वित

बल्दाकछार एवं अवरई ग्राम में 11 योजनाओं में शतप्रतिशत लक्ष्य हासिल रायपुर, 10 नवम्बर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में राज्य में प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति के लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है। इसी कड़ी में बलौदाबाजार जिले के ग्राम बल्दाकछार एवं अवरई में रहने वाले विशेष पिछडी जनजाति कमार के शतप्रतिशत लोगों को प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत शासन की योजनाओं से लाभान्वित किया गया है। योजना के तहत अब तक 11 योजनाओं में शतप्रतिशत लक्ष्य हासिल कर…

Read More

छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य के क्षेत्र में वरदान साबित हो रहे हैं आयुष्मान आरोग्य मंदिर, सालाना लगभग सवा करोड़ मरीजों की ओपीडी

आयुष्मान आरोग्य मंदिर में 12 सेवाओं का आयुष पद्धति के माध्यम से हो रहा है क्रियान्वयन छत्तीसगढ़ में कुल 400 आयुष्मान आरोग्य मंदिर संचालित रायपुर 10 अक्टूबर 2024/ छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए राज्य सरकार बेहद संवेदनशील है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए स्वास्थ्य बजट को दोगुना करने का लक्ष्य रखा है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल स्वास्थ्य सेवाओं को सजग रूप से आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। राज्य स्तर पर डीकेएस और मेकाहारा जैसे अस्पताल…

Read More

जनजाति गौरव दिवस पद-यात्रा के सफल आयोजन हेतु पेट्रोल पंप संगठन के साथ कलेक्टर की बैठक संपन्न : पेट्रोल पंप संचालकों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश.

बैठक में पद-यात्रा के रूट में आने वाले सभी पेट्रोल पंपों में पर्याप्त पेयजल व्यवस्था और शौचालय की सफाई के साथ पानी की व्यवस्था सुगम करने के दिए गये निर्देश. जशपुर,10 नवंबर / आगामी 13 नवंबर को होने वाले जनजाति गौरव दिवस पद-यात्रा को ले कर कलेक्टर ने आज पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक ली, बैठक में पद-यात्रा के रूट में आने वाले सभी पेट्रोल पंपों में पर्याप्त पेयजल व्यवस्था और शौचालय की सफाई के साथ पानी की व्यवस्था सुगम करने के निर्देश दिए है। जिसे जिला पेट्रोल पंप एसोसिएशन…

Read More

जशपुर : जनजातीय गौरव दिवस पदयात्रा के पूर्व में विभिन्न स्थानों में योग एवं श्रमदान कार्यक्रम आयोजित

जशपुर 10 नवम्बर 2024/ भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर जिला प्रशासन एवं माय भारत-नेयूकेस् विभाग, युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य के जशपुर जिले में जनजातीय गौरव दिवस के पूर्व उपलक्ष्य में 11 नवंबर व 12 नवंबर को विभिन्न जगह योग एवं श्रमदान कार्यक्रम कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है । कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों एवं नेहरू युवा केन्द्र संगठन द्वारा जिले के बालछपार, अघोर आश्रम, प्रयास स्कूल आदि स्थानों पर विभिन्न गतिविधियों जैसे योग शिविर,…

Read More

आदिवासी विरासत का उत्सव: जनजातीय गौरव दिवस समारोह, डॉ. मनसुख मांडविया छत्तीसगढ़ में करेंगे पदयात्रा

भगवान बिरसा मुंडा की विरासत और राष्ट्र निर्माण में आदिवासी समुदायों के योगदान का उत्सव मनाने के लिए पदयात्रा 10,000 से अधिक माई भारत यूथ वालंटियर्स भगवान बिरसा मुंडा के सम्मान में पदयात्रा में शामिल होंगे रायपुर 10 नवंबर/ केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया 13 नवंबर 2024 को छत्तीसगढ़ के जशपुर में जनजातीय गौरव दिवस पर माई भारत यूथ वालंटियर्स के साथ पदयात्रा करेंगे। इस पदयात्रा में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के साथ राज्य के अन्य मंत्री भी शामिल…

Read More

अवैध शराब बेचने वाले आरोपियों के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस का प्रहार : 70 लीटर देशी/महुआ शराब की गई जप्त…चार आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर.

चेतना विरूद्ध नशा अभियान के अंतर्गत थाना कोनी जिला बिलासपुर द्वारा नशे के विरुद्ध एवं नशा का व्यापार/व्यवसाय करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी. चार प्रकरण में 03 आरोपीगणों एवं 01 आरोपिया के कब्जे से 61 लीटर महुआ शराब एवं 50 पाव देशी मंदिरा प्लेन कुल 70 लीटर देशी/महुआ शराब कीमत 14300/- रुपये की गई जप्त. आरोपीगण – (01).जितेंद्र लोनिया पिता फूलचंद लोनिया उम्र 20 साल  साकिन स्टेशन पारा खोली घुटकू थाना कोनी, (02). श्रीमती भगवती वर्मा पति स्व. परसराम वर्मा उम्र 35 साल साकिन घुटकू, (03) शुभम लोनिया…

Read More

लवन में जहरीली दवाई पिलाने वाले प्रकरण में नया मोड़…आरोपी के भाई ने पीड़ित पक्ष के घर में घुसकर परिवार को धमकाया…पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल.

अपराध क्रमांक 467/2024 धारा 296,351(2),333 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर की जा रही है विवेचना. प्रकरण में आरोपी के भाई द्वारा पीड़ित पक्ष के लोगों को जान से मारने की धमकी देकर, गाली-गलौज करते हुए उन्हें धमकाया गया. आरोपी – धनेश मिश्रा निवासी ग्राम मुण्डा थाना लवन. बलौदाबाजार-भाटापारा, 10 नवम्बर / प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थीया द्वारा दिनांक 09 नवम्बर 2024 को थाना लवन आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनाक 04 नवम्बर 2024 के आरोपी राजेश…

Read More

वन विभाग की बड़ी कार्यवाही : दो शिकारी गिरफ्तार, जंगल में छापेमारी के दौरान हथियार बरामद, चार फरार आरोपियों की तलाश जारी

बलौदाबाजार- भाटापारा,10 नवंबर 2024/ वनमंडलाधिकारी बलौदाबाजार निर्देशन एवं मार्गदर्शन में शिकार एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु सम्पूर्ण वनमंडल के संवेदनशील क्षेत्रों में निरंतर गश्ती की जा रही है। गश्ती के दौरान अर्जुनी परिक्षेत्र की रात्रि गश्ती टीम द्वारा दिनांक 9 नवंबर को रात्रि 02:30 बजे,अर्जुनी- नवागांव मार्ग में परिक्षेत्र सोनाखान अंतर्गत आने वाले भुसड़ीपाली परिसर के कक्ष कमांक 242 में दो शिकारी आरोपियों को भरमार बंदूक सहित शिकार करने के पूर्व ही गश्ती टीम द्वारा धर दबोचा गया। उक्त शिकार के आरोपी क्रमशः हृदयलाल वल्द भगवतिया चारपाली मोहल्ला…

Read More

जशपुर में यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस ने कसी कमर : शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान, वाहन जब्ती और भारी जुर्माना ; स्पीडिंग, ओवरलोडिंग पर भी कार्यवाही

शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों को अब अपने वाहन को न्यायालय से छुड़ाना होगा पुलिस द्वारा वाहन की जप्ती उपरांत धारा 185 मो.व्हीकल एक्ट के तहत् कार्यवाही कर प्रकरण सीधे न्यायालय में प्रस्तुत किया जायेगा जशपुर पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटना में कमी लाने हेतु वृहद चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है पूरे जिले के थाना/चौकी क्षेत्र में नाकाबंदी कर पुलिस ने चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान थाना तपकरा द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालक दीपेश मिंज के वाहन को जप्त कर धारा 185 मो.व्हीकल एक्ट के तहत् कार्यवाही…

Read More