वाहन चोर पकड़ाया, घर के सामने रखी स्कूटी चुराकर अपने घर में छुपाकर रखा था, पुलिस को मिली खबर, वाहन सहित आरोपी गिरफ्तार

थाना पत्थलगांव में आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 118/22 धारा 379 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी श्याम गोयल निवासी पत्थलगांव ने दिनांक 13.04.2022 को थाना पत्थलगांव थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह दिनांक 12.04.2022 के दोपहर में अपना स्कूटी वाहन क्र. सी.जी. 14 एम.एन. 2866 को घर के सामने खड़ा किया था, उसी दौरान कोई अज्ञात चोर उसके स्कूटी वाहन को चोरी कर ले गया। प्रार्थी अपने वाहन का आस-पास पता-तलाश किया पता नहीं चला। प्रार्थी की रिपोर्ट…

Read More

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जशपुर दौरा शनिवार को, व्यवस्था हेतु जशपुर पुलिस ने जारी किया रूट मैप, दिन भर कैसी रहेगी जशपुर की यातायात व्यवस्था, जाने कौन सी व्यवस्था कहां……

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर 16 अप्रैल शनिवार को भूपेश बघेल मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ के जिला जशपुर मुख्यालय में प्रस्तावित कार्यक्रम हेतु जिला मुख्यालय में यातायात व्यवस्था, पार्किंग एवं मार्ग परिवर्तित की गई है। जशपुर यातायात विभाग द्वारा लोगो की सुविधा हेतु व्यवस्थाओं हेतु रूट मैप जारी किया गया है जिससे लोगो को व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी हो सके। देखे रूट मैप कौन सी व्यवस्था कहां की गई है….

Read More

जय हो टीम की वालेंटियर मकरीबंधा की विघावती प्रति दिन गृहभेट करके शिशुवती माताओं और बच्चों को दे रही सेवा, विदयावती देवी ने ली शपथ गाँव में नहीं रहेगा कोई कुपोषित

 6 अप्रेल को लिया प्रशिक्षण, अब कदम रुकते नहीं,रोज घर से पोष्टिक भोजन लेकर पहुँचती है एक घर गाँव के कबीर को आज अपने हाथों से खिलाया पोष्टिक भोजन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के दिशा निर्देश में जय हो की टीम लोगों को जागरूक करने का बेहतर कार्य कर रही हैं | इसी कड़ी में जय हो की वालेंटियर मकरीबंधा की विदयावती देवी आज 14/4/2022 को अपने घर से खाना, दाल ,जोकी,करेला ,आम की चटनी आचार  और गुलाब जामुन लेकर कबीर को खिला रही है 6/4/2022…

Read More

राजीव गांधी किसान न्याय योजना से खेती किसानी करने में बढ़ा है उत्साह – किसान फूलसाय

बोनस राषि से दोहरी फसल उत्पादन करने एवं अन्य आवष्यकताओं की कर रहे है पूर्ति किसान हितैषी योजना के संचालन हेतु हितग्राही ने प्रदेष सरकार के प्रति जताया आभार समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना राजीव गांधी किसान न्याय योजना से जिले के किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है। योजना के तहत् किसान अपना भूमि पर धान की खेती कर उसे उचित मूल्य पर धान खरीदी केन्द्रों में विक्रय कर रहे है। शासन के द्वारा किसानों को उनके उपज का मूल्य भी सीधे उनके खाते में…

Read More

जशपुर जिले में सर्पदंश से हुए जनहानि के दो मामले में पीड़ित परिवार हेतु 8 लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दाक मामले में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत सर्पदंश के कारण दुलदुला तहसील के ग्राम टेढ़ापहाड़ा निवासी स्व.सरसती की मृत्यु 05 अक्टूबर 2021 को हो जाने पर मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पति श्री रविन्द्र राम हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार पत्थलगांव विकासखण्ड के ग्राम झक्कड़पुर निवासी स्व. सुकमती नाग की…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने भारतरत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर उन्हें किया नमन

कलेक्टर और एसपी ने बाबा साहब को नमन करते हुए उनके आदर्श में चलने का आग्रह किया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने भारतरत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती  पर उन्हें नमन किया। उन्होंने बाबा साहब के अमूल्य योगदान को याद करते हुए कहा कि बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी डॉ. अम्बेडकर भारतीय संविधान के प्रारूप समिति के अध्यक्ष थे। उन्होंने विविधता लिए भारत देश को एक मजबूत किया साथ सभी महिलाओं और पुरुषों को अच्छी शिक्षा लेकर आगे बढने के लिए हमेशा…

Read More

जशपुर जिले में अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जायेगा, 14 से 20 अप्रैल तक विभिन्न स्थानों में अग्नि सुरक्षा संबंधी जागरूकता अभियान चलाया जाएगा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर प्रतिवर्ष दिनाँक 14 अप्रैल से 20 अप्रैल को अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जाता है। इसी तारतम्य में आज 14 अप्रैल को मुख्यालय नगर सेना एवं नागरिक सुरक्षा रायपुर के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर रितेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम कि शुरुवात में जवानों को अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह का उद्देश्य व महत्व के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए देश भर में शहीद हुए अग्नि सुरक्षा कर्मियों हेतु श्रद्धांजलि स्वरुप 2 मिनट का मौन रखा गया।…

Read More

जशपुर जिले के सभी विकासखंड में शिविर लगाकर लोगों की बिजली संबंधी समस्या का किया गया निराकरण, 5762 हितग्राहियों का बिजली बिल माफ किया गया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना बिजली बिल हाफ योजना का लाभ जशपुर जिले के ग्रामीणजों को दिया जा रहा है। विद्युत विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जशपुर जिले के दूरस्थ अंचल क्षेत्रों में 8 विकास खंड में शिविर लगाकर लोगों की बिजली बिल संबंधी समस्या का निराकरण किया जा रहा है। विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री नन्द राम भगत ने बताया कि जिले के 8 विकास खंड में शिविर लगाया गया और लोगों की बिजली संबंधी समस्या का निराकरण किया गया है। उन्होंने बताया…

Read More

महावीर जयंती पर कुनकुरी नगर में निकली शोभायात्रा : अहिंसा, शाकाहार व भाईचारे का दिया संदेश

समदर्शी न्यूज़, कुनकुरी नगर के दिगम्बर जैन धर्मावलम्बियों द्वारा 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की जयंती का पर्व श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। जीओं और जीने दो का संदेश देने वाले भगवान महावीर स्वामी की जयंती के अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा प्रातः झण्डारोहण कर इस मंगलमय अनुष्ठान का शुभारंभ किया गया साथ ही मंगल पाठ किया गया। झण्डारोहण के उपरांत दैनिक श्रृंखला में जलाभिषेक किया गया। जिसके बाद शांती धारा की गई जिसमें समाज, नगर एवं देश की शांती के लिये मंत्रोच्चारण किया गया जिसमें समाज के सभी…

Read More

संकल्प जशपुर में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा सम्पन्न, 1539 परीक्षार्थी हुए सम्मिलित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला प्रशासन द्वारा कलेक्टर के मार्गदर्शन में जिला खनिज न्यास मद से संचालित संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर एवं कुनकुरी में कक्षा 9 वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा आज सम्पन्न हुई । इस बारे में जानकारी देते हुए संकल्प शिक्षण संस्थान के प्राचार्य विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि संकल्प शिक्षण संस्थान में कक्षा 9 वीं में प्रवेश हेतु आज चयन परीक्षा तीन केन्द्रों स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जशपुर, शा.उ.मा.वि. गम्हरिया एवं संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर में आयोजित की गई थी प्रवेश हेतु कुल 1614…

Read More