ग्राम पंचायत कलिबा : आरटीआई प्रकरण में आया नया मोड़, आरटीआई आवेदक ग्रामीण के विरूद्ध सचिव ने थाने में की शिकायत, ब्लैकमेल करने का लगाया आरोप

सागर जोशी, समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी जनपद पंचायत कुनकुरी के अन्तर्गत ग्राम पंचायत कलिबा में सूचना के अधिकार अधिनियम के अन्तर्गत ग्रामीण द्वारा जानकारी प्राप्त करने के लिये लगाये गये आवेदन का प्रकरण में एक नया मोड़ सामने आया है। मिले तथ्यों के अनुसार ग्राम पंचायत के सचिव गजाधर राम द्वारा आरटीआई आवेदक के विरूद्ध नारायणपुर थाने में दिनांक 23 मार्च 2022 को शिकायत दर्ज कराते हुए प्रकरण में ढ़ाई लाख रूपये मांगे जाने का आरोप लगाया गया है। सचिव ने आरटीआई आवेदक निकोलस तिर्की पिता सीमोन तिर्की के विरूद्ध…

Read More

अकेली विधवा महिला को बदनियति से पीछा कर छेड़खानी करने एवं मना करने पर अमर्यादित व्यवहार कर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

थाना पत्थलगांव में आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 108/2022 धारा 294, 506, 354(क), 354(घ), 509 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर विवरण इस प्रकार है कि थाना पत्थलगांव क्षेत्र निवासी विधवा महिला ने दिनांक 30.03.2022 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह वर्ष 2009 में एक ग्राम पंचायत में सरपंच थी तब से आरोपी शत्रुघन देहरी का उसके यहां आना-जाना था। प्रार्थिया के पति का एक्सीडेंट से मौत होने के लगभग छः माह बाद से आरोपी बदनियति से उसका पीछा कर छेड़छाड़ करने लगा एवं दबाव बनाने…

Read More

छत्तीसगढ पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा हेतु निर्मित ”अभिव्यक्ति“ एप्प : जशपुर जिले में प्राप्त शिकायतों का किया गया त्वरित निराकरण, बिना थाना गये इस एप्प के माध्यम से शिकायतें दर्ज कराई जा सकती है, अब तक जशपुर जिले में 2161 यूजर्स हो चुके हैं रजिस्टर्ड

अभिव्यक्ति एप महिला सुरक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण एप्प है, एप पर सीधे ऑनलाईन शिकायत दर्ज कराकर निराकरण की स्थिति देखा जा सकता है समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर छत्तीसगढ राज्य की महिलओं की सुरक्षा के लिये छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा ”अभिव्यक्ति एप्प“ लॉंच किया गया है, इस एप्प के माध्यम से राज्य की महिलायें/बालिकाओं को तत्काल पुलिस सहायता मिलेगी, इस एप्प के माध्यम से कहीं से शिकायत दर्ज करा सकेंगी, महिलाओं को थाना जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।   जिला इकाई जशपुर में ”अभिव्यक्ति“ एप में 02 शिकायतें प्राप्त हुई थी। पहले प्रकरण…

Read More

वरिष्ठ लिपिक नरेश कुमार मिश्रा शासकीय सेवा से हुए सेवा निवृत्त, संकल्प शिक्षण संस्थान में उन्हें दी गई भावभीनी बिदाई, शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर किया गया सम्मानित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिले के वरिष्ठ लिपिक नरेश कुमार मिश्रा अपने शासकीय सेवा की अधिवार्षिकी आयु पूर्ण करने पर 31 मार्च को  सेवा निवृत्त हो गये हैं । संकल्प शिक्षण संस्थान में उन्हें भावभीनी बिदाई दी गई। इस अवसर पर संस्थान के प्राचार्य विनोद कुमार गुप्ता ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि श्री मिश्रा ने अनवरत 39 वर्षो तक अपनी सेवा शासन को दी है। इन्हे एक कुशल एवं व्यवहारिक कर्मी के रूप में जिले में जाना जाता है। इनका शासकीय कार्यो के प्रति समर्पण एवं अनुशासन…

Read More

घर के बाहर लगे फेंसिग तार एवं एस्बेस्टस सीट को निकालकर दीवाल को तोड़-फोड़ करनें के आरोप में 16 लोगो के विरुद्ध पुलिस ने की वैधानिक कार्यवाही

ग्राम भादुपटकोना में रामजन भगत के घर को एक राय होकर तोड़फोड़ कर हाथ-मुक्का से मारपीट करने वाले 16 आरोपियों को थाना सन्ना पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई,  थाना सन्ना में आरोपियों के विरूद्ध अप.क्र. 40/2022 धारा 147, 427, 323 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी रामजन भगत उम्र 35 साल ग्राम भादुपटकोना ने दिनांक 28.03.2022 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि उक्त दिनांक के दोपहर में इसके द्वारा तीन वर्ष पूर्व से काबिज किया हुआ…

Read More

नाबालिग बालिका का अपहरण कर उससे सामुहिक दुष्कर्म कर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक अभिरक्षा में, अपराध में शामिल अन्य 2 अपचारी बालकों को पूर्व में ही भेजा गया बाल संप्रेषण गृह

आरोपी नंदू लहरे से घटना में प्रयुक्त वाहन जुपीटर को पुलिस ने किया जप्त थाना पत्थलगांव में आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 55/2022 धारा 363, 376 (DA), 506, भा.द.वि. 4, 5(छ), 6 पॉक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर विवरण इस प्रकार है कि थाना पत्थलगांव क्षेत्र निवासी प्रार्थी पिता ने दिनांक 12.02.2022 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि भागीरथी उर्फ नंदू लहरे एवं उसके 2 नाबालिग साथी इसकी नाबालिग पुत्री का अपहरण कर दिनांक 11.02.2022 के रात्रि लगभग 10 बजे से प्रातः 5 बजे तक एक घर…

Read More

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी से मिली सांसद गोमती साय, संसदीय क्षेत्र की जरूरतों से मंत्री जी को कराया अवगत…..जानें कहाँ कहाँ के लिए क्या क्या माँगा

रायगढ़ जिला मुख्यालय में रिंग रोड़ निर्माण एवं रायगढ़ से धरमजयगढ़ मार्ग, जशपुर से मनोरा, सन्ना, पंडरापाठ , मैनी , सामरवार, बतौली मार्ग, लावाकेरा, फरसाबहार से लुड़ेग मार्ग, कुनकुरी से करमडीह मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग में शामिल कराने हेतु केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी से मिली सांसद गोमती साय समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/फरसाबहार रायगढ़ लोकसभा सांसद श्रीमती गोमती साय ने लोकसभा सत्र के दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन जयराम गड़करी से मिलकर अपने संसदीय क्षेत्र के जिला रायगढ़ अंतर्गत रायगढ़ से धरमजयगढ़ तक का…

Read More

ग्राम लोधमा में संगीतमय श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह को आयोजन शनिवार से

2 अप्रैल को कलश यात्रा का होगा नगर भ्रमण, 8 अप्रैल तक चलेगा धार्मिक आयोजन कथा समापन के उपरांत पूर्णाहूति के साथ भण्डारा होगा आयोजित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी कुनकुरी विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम लोधमा के श्रीराम मंदिर के प्रांगण में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी संगीतमय श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन 2 अप्रैल से 8 अप्रैल 2022 तक किया जा रहा है। इस वर्ष नवरात्र पर्व के अवसर पर आयोजित हो रहे इस धार्मिक आयोजन के प्रति भक्तजनों में अपूर्व उत्साह देखा जा रहा है। श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह…

Read More

मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना के माध्यम से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवार के बेटे बेटियों की शादी की चिंता दूर कर दी : यू.डी. मिंज

मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह के तहत पम्पशाला में 86 जोड़ों का हुआ विवाह, नवविवाहित वर-वधुओं को आशीर्वाद देने पहुंचे संसदीय सचिव यू.डी. मिंज ने सभी विवाहित जोड़ों को 5-5 हजार देने की घोषणा की संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने कहा छत्तीसगढ़ के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बेटे-बेटियों के धूम-धाम से विवाह के सपनों को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना साकार कर रही है सरकार के यशस्वी मुखिया भूपेश बघेल जी के मंशा अनुरूप हर गरीब व्यक्ति का विवाह गरिमामय एवं समारोह पूर्वक कराया जा रहा : यू.डी. मिंज…

Read More

कुनकुरी के धार्मिक आस्था के प्रतीक और पर्यटन स्थल हनुमान टेकेरी में चल रहे विकास कार्यों का संसदीय सचिव यू डी मिंज ने किया निरिक्षण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी कुनकुरी के लोगों के लिए आस्था का मुख्य केंद्र हनुमान टेकरी के विकास लिए कटिबद्ध कुनकुरी विधायक एवं संसदीय सचिव यू.डी. मिंज आज वहाँ चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेने पहुँचे संसदीय सचिव यू.ड़ी मिंज ने हनुमान टेकरी के विकास कार्यों का जायजा लेकर गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए और नगर के इस पर्यटन स्थल को सुन्दर बनाने के भी निर्देश दिए उन्होंने कहा कि यह हम सभी कुनकुरी वासियों के लिए आस्था का केंद्र होने के साथ पर्यटन का भी मुख्य केंद्र है…

Read More