जशपुर पुलिस का विश्वास अभियान: ”मोर हेलमेट मोर सुरक्षा“ कार्यक्रम में जिले के सभी थाना व चैकी क्षेत्र में लोगो को किया गया जागरूक, चालकों से संकल्प पत्र पर लिये हस्ताक्षर

”मोर हेलमेट मोर सुरक्षा“ कार्यक्रम के अन्तर्गत बालाछापर नेशनल हाईवे, थाना व चैकी क्षेत्र के विभिन्न स्थान एवं पर्यटक व दर्शनीय स्थल में उपस्थित लोगों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने के संबंध में संकल्प लिखाकर हस्ताक्षर कराया गया जशपुर पुलिस द्वारा आम नागरिकों से दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने की गई अपील समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. आज दिनांक 02.01.2022 रविवार को जशपुर पुलिस के चल रहे विश्वास अभियान के अन्तर्गत ”मोर हेलमेट मोर सुरक्षा“ कार्यक्रम में बालाछापर नेशनल हाईवे, जिले के थाना व चैकी क्षेत्र के विभिन्न…

Read More

नाबालिग बालिका को जशपुर पुलिस की टीम ने पूर्णिया (बिहार) से सकुशल किया बरामद, चौकी लोदाम क्षेत्र की नाबालिग बालिका परिजनों को बिना बताये ट्रेन एवं बस के माध्यम से पूर्णिया (बिहार) चली गई थी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर, मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 27.12.2021 के रात्री 10 बजे चौकी लोदाम क्षेत्र की 15 वर्षीय नाबालिग बालिका अपने परिजनों को बिना बताए घर से कहीं चली गई, जिसका आसपास में पता-तलाश किया गया पता नहीं चला। नाबालिग बालिका के पिता की रिपोर्ट पर  चौकी लोदाम में अप. क्र. 320/21 धारा 363 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की विवेचना दौरान साइबर सेल एवं मुखबीर की सूचना पर नाबालिक के पूर्णिया (बिहार) में होने की सूचना मिलने…

Read More

जिला मुख्यालय जशपुर में पुलिस विभाग की प्रेसवार्ता आयोजित, वर्ष 2021 में जशपुर पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही व उपलब्धियों के बारे में दी गई जानकारी, वर्ष 2022 की प्राथमिकताओं से कराया गया अवगत

वर्ष 2021 के विभिन्न अपराध, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, लघु अधिनियम् के कुल दर्ज प्रकरण एवं हत्या, लूट, डकैती, चोरी, चिटफंड, धोखाधड़ी, ऑनलाइन धोखाधड़ी, महिला अपराध इत्यादि के आंकड़ों के संबंध में जानकारी दिया गया वर्ष 2022 में जिला पुलिस जशपुर की प्राथमिकतायें 1-नशे के विरुद्ध कार्यवाही, 2-चिटफंड के विरूद्ध कार्यवाही,, 3-महिला अपराध, 4-सड़क दुर्घटनाओं में कमी पर रहेगी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. आज दिनांक 2 जनवरी 2022 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय जशपुर में प्रेसवार्ता ली गई, जिसमें जिला पुलिस जशपुर की वर्ष 2021 में विभिन्न उपलब्धियों एवं वर्ष 2021 के विभिन्न…

Read More

बदले की भावना से युवक पर फावड़ा से कई बार वार कर प्राणघातक चोंट पहुंचाने वाले आरोपी को चंद घंटे के भीतर पुलिस ने किया गिरफ्तार

थाना पत्थलगांव में आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 01/2022 धारा 294, 506, 452, 307 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध।  समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 01.01.2022 को प्रार्थी बाल सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी शिवपुर अपने घर में बच्चियों के साथ सो रहा था। प्रातः करीब 04ः30 बजे शिवपुर निवासी हरिहर चैहान इसके घर के पास आकर तुम मेरे प्रेमिका को पत्नी बनाकर रखे हो कहकर दरवाजा को लात मारकर तोड़ दिया तथा घर अंदर प्रवेश कर घर…

Read More

करन कप के समापन में पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णु देव साय एवं सांसद गोमती साय

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णु देव साय एवं रायगढ़ लोकसभा सांसद श्रीमती गोमती साय शनिवार को टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता “करन कप” के समापन समारोह में शामिल हुए। तमनार में आयोजित “करन कप” टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के फायनल मैच में उपस्थित होकर मैच का आनंद लिया। एवं अंतिम दोनो विजेता व उपविजेता टीम को ट्राफी व पुरस्कार राशि का वितरण किया। इस अवसर पर लैलूँगा विधानसभा पूर्व विधायक व संसदीय सचिव श्रीमती सुनीति सत्यानन्द राठिया, जनपद अध्यक्ष सविता कमल राठिया, जनपद उपाध्यक्ष बूढ़ा गौंटिया, जिला पंचायत सदस्य …

Read More

जशपुर जिले में 03 जनवरी 2022 को होगा राष्ट्रीय युवा महोत्सव प्रतियोगिता का आयोजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. 25 वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव 12 जनवरी से 16 जनवरी तक पुदुचेरी में आयोजित है। जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय युवा महोत्सव में श्री अरबिंदो के जीवन तथा शिक्षा के प्रति प्रतिभागियों को जागरूक करने हेतु उनके स्वतंत्रता संग्राम तथा साहित्यिक विधाओं के संबंध में विभिन्न प्रोग्राम का जिला स्तर पर आयोजन किया जा रहा है। खेल अधिकारी ने बताया कि उक्त कार्यक्रम के तिथि एवं स्थान पर संशोधन किया गया है। 02 जनवरी को किया जाना था जिसके तिथि…

Read More

जशपुर जिले के पत्थलगांव विकासखंड के ग्राम गाला में किसान क्रेडिट कार्ड शिविर लगाया गया, शिविर में उपस्थित होकर किसान उठाएं लाभ

देशव्यापी ए.एच.डी.एफ किसान क्रेडिट कार्ड अभियान 15 फरवरी 2022 तक चलेगा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,जशपुर. कलेक्टर रितेश अग्रवाल के निर्देशन में पशुपालन विभाग द्वारा 15 नवम्बर 2021 से 15 फरवरी 2022 तक विशेष क्रेडिट कार्ड अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जिले के पशुपालन से जुड़े प्रत्येक किसान को लीड बैंक द्वारा क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा। केसीसी हेतु पशुपालक अपने आधार कार्ड, राशन कार्ड, व्होटर आईडी एवं बैंक पासबुक की छायाप्रति के साथ आवेदन कर सकते हैं। जिससे पशुपालकों को उनके पास उपलब्ध पशुधन के आवर्ती व्यय जैसे- चारा,…

Read More

जशपुर जिले के पर्यटन स्थलों पर राजस्व और पुलिस प्रशासन की टीम बनाए रखे निगरानी, लोगों को मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंस का पालन करने के लिए कहा जा रहा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में कोविड 19 एवं नये वेरियण्ट ओमिक्रॉन के संक्रमण से लोगों को सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन सार्थक प्रयास कर रहा है इसी कड़ी में नया साल के अवसर पर सभी पर्यटन स्थलों में भीड़-भाड़ अधिक होने की संभावनाओं को देखते हुए पुलिस प्रशासन, राजस्व विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा जिले के सभी पर्यटन स्थलों में अधिकारी कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है और निरीक्षण करके निगरानी की जा रही है। साथ ही पर्यटन स्थल में…

Read More

जशपुर जिला पंचायत सीईओ ने 28 पहाड़ी कोरवा परिवारों को किया कम्बल वितरण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,जशपुर. जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के.एस.मण्डावी ने आज बगीचा विकासखंड के ग्राम रमसमा के गौठान का निरीक्षण करके स्व-सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा करके मल्टीएक्टिविटी के संबंध में जानकारी ली और समूह को प्रोत्साहित करते हुए एक से अधिक गतिविधियों में शामिल होकर आर्थिक लाभ अर्जित करने के लिए कहा। उन्होंने ग्राम रोकड़ा के 28 विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों को कम्बल भी वितरण किया। इस अवसर पर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनोद सिंह उपस्थित थे।

Read More

जशपुर जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा जागरूकता शिविर का आयोजन 3 जनवरी को,पत्थलगांव के अग्रसेन भवन में शामिल होकर शिविर का उठा सकेगे लाभ

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र जशपुर द्वारा पत्थलगांव के अग्रसेन भवन में 03 जनवरी 2022 को दोपहर 12 बजे से जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक  ने बताया कि जागरूकता शिविर में उद्योग विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना तथा छत्तीसगढ़ शासन की औद्योगिक नीति,  2019-24 की जानकारी दी जाएगी।  इस हेतु उन्होंने सभी नव उद्यमी, व्यापारी, शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों, महिला स्व-सहायता समूहों को कार्यक्रम में सम्मिलित होकर…

Read More