युवती का विगत 3 वर्षों से दैहिक शोषण कर उससे दुकान खोलने के नाम पर ढाई लाख रूपये लेने वाले आरोपी को अपराध कायमी के 36 घंटे के भीतर थाना पत्थलगांव पुलिस ने कटघोरा(कोरबा) से किया गिरफ्तार

आरोपी की गिरफ्तारी कराने में कटघोरा(कोरबा) एसडीओपी श्री ईश्वर त्रिवेदी का विशेष योगदान रहा। समदर्शी न्यूज़ जशपुर मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना पत्थलगांव क्षेत्र की रहने वाली 30 वर्षीय पीड़ित युवती ने दिनांक 02.09.2021 को थाना पत्थलगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वर्ष 2019 के सितंबर माह में उसके भाई के बिलासपुर में रहने से यह उसके पास आना-जाना करती थी उसी दौरान उसकी मुलाकात गुरूचरण यादव से हुई। गुरूचरण यादव द्वारा पीड़िता को अपना मोबाईल नंबर देने से दोनों के मध्य बातचीत होने लगा। गुरूचरण…

Read More

नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को चौकी पण्ड्ररापाठ पुलिस ने किया गिरफ्तार

चौकी पण्ड्ररापाठ में आरोपी के विरूद्ध धारा 363, 366(क), 376(3), 34 भा.द.वि. 3, 4 पॉक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ जशपुर दिनांक 16.04.2021 को आरोपी विवेक राम अपने जीजा रामेश्वर और रामनाथ के साथ सांठ-गांठ होकर टी.व्ही.एस. मोटर सायकल से रौनी गये वहां पर ईंट भट्ठा में ग्राम दर्रीटोली के काम कर रहे प्रार्थी की 14 वर्षीय नाबालिग लड़की को भट्ठा से रामेश्वर, रामनाथ एवं विवेक द्वारा बहला-फुसलाकर बाहर लेकर मोटर सायकल में बैठाकर दर्रीटोली बहोरा मोड़ जंगल ले जाकर दुष्कर्म किये, उसके बाद जंगल से रामेश्वर राम एवं…

Read More

अपनी मांगों को लेकर अधिकारी कर्मचारी रहे एक दिन के अवकाश पर, बाईक रैली निकाल एसडीएम को दिया ज्ञापन

28 प्रतिशत महंगाई भत्ता सहित 14 सूत्रीय मांगों को लेकर ‘कलम रख मशाल उठा‘ आंदोलन किया सागर जोशी, समदर्शी न्यूज कुनकुरी राज्य के मान्यता प्राप्त कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि संगठन, छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर केंद्र सरकार के समान 28 प्रतिशत महंगाई भत्ता सहित 14 सूत्रीय मांगों को लेकर ‘कलम रख मशाल उठा‘ आंदोलन के अंतर्गत 3 सितंबर शुक्रवार को प्रदेश के सभी कर्मचारियों व अधिकारियों ने एक दिवस का सामूहिक अवकाश लेकर आंदोलन किया। इस अभियान के अन्तर्गत 24 अगस्त को जशपुर जिले में भी गति देते…

Read More

तहसील न्यायालय में घुसकर गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देने वाले दो आरोपी हुए गिरफ्तार…….. जाने पूरा मामला विस्तार से

तहसीलदार कार्यालय में प्रवेश कर गाली गलौज कर तहसीलदार को जान से मारने की धमकी देने वालोें दो आरोपियों को चौकी मनोरा पुलिस ने किया गिरफ्तार  समदर्शी न्यूज जशपुर प्रार्थी तहसीलदार सहोदर राम पैंकरा तहसील कार्यालय मनोरा द्वारा दिनांक 12 अगस्त 2021 को पुलिस चौकी मनोरा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि एक प्रकरण के आवेदक देवनारायण व उसकी माता सावित्री बाई निवासी मनोरा द्वारा दिनांक 22 अक्टूबर 2020 को उसके न्यायालय के समक्ष आवेदन दिया था कि अनावेदक राजकुमार बुनकर व विजय कुमार बुनकर के द्वारा छोड़े गये आम रास्ता…

Read More

मोबाईल दुकान में चोरी करने वाले आरोपी को बागबहार पुलिस ने किया गिरफ्तार

समदर्शी न्यूज जशपुर/बागबहार ग्राम काडरो थाना बागबहार निवासी प्रार्थी अजय कुमार बेहरा ने गुरूवार 2 सितम्बर को थाना बागबहार में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि विगत 27 अगस्त की दरम्यानि रात्रि में उसके मोबाईल दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर के द्वारा उसके दुकान में रखे 3 नग मोबाईल कीमती 31,488 रूपये एवं नगदी रकम 3000 रूपये को चोरी कर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर भादवि की धारा 457, 380 के अन्तर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।   विवेचना दौरान मुखबीर सूचना पर आरोपी अशोक कुमार नाग…

Read More

पालतू सूअर को कीटनाशक देकर मारकर खाने वाले पांच आरोपियों को पत्थलगांव पुलिस ने किया गिरफ्तार

समदर्शी न्यूज जशपुर/पत्थलगांव प्रार्थिया श्रीमती सुशीला कुजुर निवासी दिल्ली सराय दीवानपुर ने थाना पत्थलगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 1 सितम्बर को सुबह करीब छः बजे अपने घर के पास सूअर माड़ा जिसमें वह अपना पालतू सूअर पालती थी उसे देखी तो वहां पर कीटनाशक का बदबू आ रहा था, प्रार्थिया का पालतू सूअर भी नहीं दिखा तो पता करने पर ज्ञात हुआ कि गांव का बहादुर किंडो अपने घर में सूअर का मांस पकाया था। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर धारा 429 भा.द.वि. के अन्तर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में…

Read More

मुर्गा व्यवासायी से मारपीट कर 11 हजार रूपये लूट के दो आरोपियों को पत्थलगांव पुलिस ने किया गिरफ्तार

समदर्शी न्यूज जशपुर/पत्थलगांव प्रार्थी मोहम्मद आफताब खान उम्र 35 साल निवासी बिलाईटांगर पत्थलगांव ने थाना में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी की वह मुर्गा का व्यवसाय करता है, यह बुधवार 1 सितम्बर को मुर्गा बेचकर सीतापुर बाजार से वापस घर आ रहा था, कि रात्रि में करीब 10 से 11 बजे लगभग कुमेकेला पुलिया के पास 2 अज्ञात लड़के खड़े थे जो सुनसान होने का फायदा उठाते हुए उसके पास आये और अपने पास रखे चाकू और रॉड दिखाकर प्रार्थी से मारपीट करते हुए उसके जेब में रखे 11000 रूपये…

Read More

एनएच के लिये अधिग्रहित भूमि का मुआवजा पूर्व गणना के अनुसार करने की मांग को लेकर भाजपा किसान मोर्चा ने दिया ज्ञापन

सागर जोशी, समदर्शी न्यूज कुनकुरी भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मुनेश्वर सिंह केशर के तत्वावधान में किसानों के हित के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुनकुरी को एक आवेदन दिया गया जिसमें राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 43 के लिये अर्जित की गई भूमि के मुआवजा के संबंध में बाजार मूल्य सिद्धांत एवं पूर्व गणना के अनुसार भुगतान करने की मांग की गई है। दिये गये गये ज्ञापन में मुख्य रूप से 41 माह बीत जाने के बाद भी मुआवजा नही मिलने पर असंतोष जताया गया है। पूर्व में मुआवजा राशि की…

Read More

नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के आरोपी अपचारी बालक को दुलदुला पुलिस ने अभिरक्षा में लेकर बाल न्यायालय जशपुर में किया पेश

थाना दुलदुला में अपचारी बालक के विरूद्ध धारा 363, 366, 376, 376 (2)(एन) भा.द.वि. 5, 6 पॉक्सो एक्ट का अपराध हुआ है पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ जशपुर थाना दुलदुला क्षेत्र निवासी प्रार्थी ने दिनांक 29 अगस्त 2021 को थाना दुलदुला में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी 15 वर्ष 6 माह की नाबालिग पुत्री की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, जो दिनांक 24 अगस्त 2021 से घर से बिना किसी को बताये कहीं चली गई, आस-पड़ोस रिश्तेदारी में पता-तलाश करने पर नहीं मिली, प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना दुलदुला में धारा 363…

Read More

शहर में दोपहिया वाहन में तीन सवारी, तेज गति, नाबालिक वाहन चालकों, शराब सेवन कर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध, लगातार चलानी कार्यवाही

समदर्शी न्यूज़ जशपुर निरीक्षक ओमप्रकाश ध्रुव रक्षित केंद्र जशपुर एवं यातायात प्रभारी सूबेदार सौरभ चंद्राकर के नेतृत्व में बुधवार को बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए  सड़क दुर्घटनाओं को कमी लाने हेतु यातायात पुलिस जशपुर द्वारा तेज गति, दो पहिया वाहन में तीन सवारी, नाबालिक वाहन चालक, शराब सेवन कर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध चलानी कार्यवाही हेतु बस स्टैंड, बालाजी मंदिर तिराहा पर विशेष अभियान चलाया गया. अनावश्यक रूप से घूमने वाले नाबालिग वाहन चालकों को रोक कर उनके परिजनों को समक्ष में बुलाकर न्यायालयीन प्रक्रिया के बारे में…

Read More