यातायात विभाग जशपुर द्वारा अभियान चलाकर कार्यवाही करते हुए कुल आठ मॉडिफाइड वाहनों को जप्त कर प्रकरण न्यायालय के समक्ष किया गया पेश

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डी. रविशंकर (IPS) के दिशा निर्देश पर यातायात प्रभारी सूबेदार सौरभ चंद्राकर के नेतृत्व में आज दिनांक 21 सितंबर 2022 को विशेष अभियान चलाकर जशपुर शहर में मॉडिफाइड वाहन चलाने एवं घूमने वाले वाहन चालकों को विभिन्न जगहों पर कुल 8 वाहनों को जप्त किया गया है, उक्त सभी जप्त वाहनों का प्रकरण तैयार कर माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है। मॉडिफाइड वाहन चालकों के विरुद्ध की गई इस  कार्यवाही में सूबेदार सौरभ चंद्राकर यातायात प्रभारी, प्रधान आरक्षक 107 अनंत मिराज किस्पोट्टा,…

Read More

नारायणपुर प्री मैट्रिक छात्रावास में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन कर उपस्थित विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों के संबंध में विस्तार से दी गई जानकारी

इस शिविर में माननीय सत्र न्यायाधीश, विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं थाना प्रभारी द्वारा दिया गया मार्गदर्शन समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर नारायणपुर प्री मैट्रिक छात्रावास में दिनांक 18.09.2022 को विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें माननीय सत्र न्यायाधीश श्रीमती अनिता डहरिया, माननीय गीता नेवारे एवं विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव महेश कुमार राज द्वारा स्कूली विधार्थियों को पॉक्सो एक्ट, नशा उन्मूलन, ए.टी.एम. ठगी, सायबर अपराध, ऑनलाईन ठगी, महिला संबंधी अपराध, गुड टच-बेड टच, यातायात नियमों के बारे में एवं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के संबंध में विस्तार से…

Read More

पत्थलगांव से अम्बिकापुर जाने वाली राजधानी बस हुई दुर्घटना ग्रस्त, 3 की मृत्यु 4 घायल, घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा उपचार

कलेक्टर ने घायलों का बेहतर ईलाज एवं मदद करने हेतु अधिकारियों को किया है निर्देशित जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की टीम घायल मरीजों की हर संभव सहायता कर रही है समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले के विकास खण्ड पत्थलगांव के ग्राम गोंडी में आज शाम लगभग 4 बजे पत्थलगांव से अम्बिकापुर जा रही राजधानी बस दुर्घटना ग्रस्त होकर पलट गई है। पत्थलगांव तहसीलदार से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटनास्थल पर ही 3 लोगों की मृत्यु हो गई है एवं 4 व्यक्ति घायल हुए है। उन्होंने बताया कि घायल…

Read More

भाजपा का सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम : जशपुर जिला भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने स्वक्षता अभियान चलाया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर प्रदेश भाजपा नेतृत्व के आह्वान पर आयोजित सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत जशपुर जिला भाजपा के नेताओं एवं पदाधिकारियों ने स्वक्षता अभियान चलाया। स्वच्छ भारत का सपना देखने वाले देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन से शुरू हुए सेवा पखवाड़ा में लोकसभा सांसद श्रीमती गोमती साय एवं पूर्व विधायक भरत साय तपकरा मण्डल के अंकिरा ग्राम में एवं प्रदेश भाजपा के मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव जशपुर ग्रामीण मण्डल के ग्राम जुरगुम सहित जिले के सभी मण्डलों में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने श्रमदान कर सफाई…

Read More

जशपुर कलेक्टर की अध्यक्षता में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक सम्पन्नए आयुष्मान कार्ड एवं टीकाकरण में विस्तृत कार्य योजना तैयार कर प्रगति लाने के दिए निर्देश

गौठानों में महिलाओं को विभिन्न मल्टीएक्टिविटी के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाए-कलेक्टर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में आयुष्मान कार्ड, टीकाकरण, गौठानों में आजीविका गतिविधियां, वेस्ट डीकम्पोजर निर्माण, गोबर खरीदी, खाद बनाने की प्रगति, गिरदावरी कार्य, सड़को की मरम्मत, राजस्व के लंबित प्रकरण, टीएल के लंबित प्रकरण सहित अन्य योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी  जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव, अपर कलेक्टर श्रीमती लवीना पांडेय, समस्त एसडीएम, जनपद…

Read More

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की अहम घोषणा : राज्य में एक नवम्बर से होगी धान खरीदी, पंजीकृत किसानों की संख्या 25 लाख तथा पंजीकृत रकबा 31 लाख हेक्टेयर से ज्यादा होने का अनुमान

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में एक नवम्बर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी किए जाने की घोषणा की है। राज्य में धान उपार्जन के लिए व्यापाक तैयारियां शुरू कर दी गई है। धान खरीदी दौरान किसानों को किसी भी तरह की दिक्कत न होने पाए, इसको लेकर सभी धान खरदी केन्द्रों में आवश्यक इंतजाम करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए है। राज्य में फिलहाल धान उपार्जन के लिए नए किसानों के पंजीयन की प्रक्रिया जारी है, जो 31 अक्टूबर 2022 तक चलेगी। सरकार की…

Read More

पशुओं को लम्पी स्कीन रोक से बचाने हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश जारी, जशपुर जिला स्तरीय नोडल अधिकारी की नियुक्ति तथा कण्ट्रोल रूम का किया गया है गठन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर पशुओं को लम्पी स्कीन रोग से बचाव के लिए संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं छत्तीसगढ़ ने इस रोग के नियंत्रण एवं बचाव के संबंध में जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने निर्देश जारी किए है। देश के राजस्थान और गुजरात सहित 10 अलग अलग राज्यों के पशुओं में लम्पी स्कीन रोग फैलने की जानकारी प्राप्त हुई है। राज्य के सभी जिलों में लम्पी स्कीन रोग नियंत्रण हेतु सतर्कता अनिवार्य है। लम्पी स्कीन रोग विषाणुजनित संक्रमित रोग है। जो रोगी पशु से स्वस्थ पशु में फैलता…

Read More

आपके द्वार आयुष्मान 3.0 के अन्तर्गत छूटे हुए हितग्राहियों का प्राथमिकता से बनाया जा रहा आयुष्मान कार्ड, जशपुर कलेक्टर ने आमजनों से योजना का लाभ लेने हेतु किया आग्रह

आयुष्मान बनाने में व्ही.एल.ई और मितानीन हितग्राहियों का सहयोग करेंगें समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में डॉ.खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत् आपके द्वार आयुष्मान के तहत छूटे हुए हितग्राहियों का व्ही.एल.ई. के माध्यम से जिले के सभी विकासखंडों में पंचायतवार शिविर लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने जिलेवासियों से आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु अपील की है। उन्होंने कहा कि जिन व्यक्तियों का अब तक आयुष्मान कार्ड नहीं बना है। वे अपने नजदीकी…

Read More

वर्षा अपडेट: जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 934.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 934.2 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 20 सितम्बर तक औसत वर्षा 988.6 मिमी हुई है। बीते दिवस जिले में 14.7 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक जशपुर तहसील में 1122.7 मिमी, मनोरा में 907.8 मिमी, कुनकुरी में 1023.3 मिमी, दुलदुला में 859.1 मिमी, फरसाबहार में 753.0 मिमी, बगीचा में 1000.4 मिमी, कांसाबेल में 795.3 मिमी, पत्थलगांव में 319.4 मिमी…

Read More

जशपुर जिला अन्तर्गत फरसाबहार विकासखण्ड के समस्त ग्राम पंचायतों में किया गया है खाद्यान्न वितरण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व विकासखंड फरसाबहार से प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के समस्त ग्राम पंचायतों में सरपंचों का हड़ताल के कारण राशन वितरण प्रभावित होने की शिकायत प्राप्त हुई थी। जिसका राजस्व अमलो द्वारा मौका जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया, जिसके अनुसार समस्त ग्राम पंचायतों में उचित मूल्य राशन संचालकों द्वारा माह सितम्बर 2022 का राशन वितरण करते पाया गया है। सभी राशन कार्ड धारियों को निर्धारित मात्रा में चावल, चना, शक्कर, नमक का वितरण किया जा रहा है। सरपंचों के हड़ताल से फरसाबहार अनुभाग…

Read More