समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर एनडीए समर्थित राष्ट्रपति प्रत्याशी प्रथम आदिवासी महिला श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की जीत पर जनजातीय समाज के द्वारा जनजातीय समाज के वरिष्ठ नेता विष्णु देव साय के नेतृत्व में एवं गणेश राम भगत व कृष्ण कुमार राय सहित जनजातीय समाज के जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में भव्य विजय जुलूस निकाल कर ढोल नगाड़े बजाते हुए, जमकर आतिशबाजी की गई व मिठाई बाँट कर जिला मुख्यालय जशपुर में लोगों ने बांटी खुशियां। विजय जुलूस बस स्टैंड होते हुए भगवान विरसा मुंडा चौक पर पहुँची जहां उनकी प्रतिमा में माल्यार्पण…
Read MoreCategory: जशपुर
भाजपा कार्यालय जशपुर में जिला कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय ने आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यकर्म की दी जानकारी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर प्रदेश भाजपा नेतृत्व के निर्देशानुसार आज जिला भाजपा कार्यालय जशपुर में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में, बिलासपुर संभाग के संगठन प्रभारी कृष्ण कुमार राय, पूर्व मंत्री गणेश राम भगत, जिला संगठन प्रभारी रामकिशुन सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनी भगत की उपस्थिति में एवं जिला भाजपा अध्यक्ष रोहित साय की अध्यक्षता में जिला कार्यसमिति की बैठक आहूत की गई। बैठक की शुरुवात भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्यक्ष एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलित कर की गई। बैठक…
Read Moreसोनिया गांधी से ED पूछताछ के दिल्ली में हुए विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए संसदीय सचिव यू.डी. मिंज
सत्तारूढ़ बीजेपी ईडी समेत अन्य केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही – संसदीय सचिव यू.डी. मिंज समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में आज प्रवर्तन निदेशालय ने कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी से पूछताछ की.इस पूछताछ के विरोध में कांग्रेस पूरे देश में प्रदर्शन कर रही है. दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय पर भी कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्र हुए. जिसमे देश के बड़े कांग्रेस नेताओं अम्बिका सोनी, मार्गेट आलवा शुश्री सैलेजा, सलमान खुर्शीद के राजू,कांग्रेस नेता पी चिदंबरम, अशोक गहलोत, अजय माकन,जैसे बड़े नेताओं के…
Read Moreजिला पंचायत जशपुर सीईओ ने बगीचा विकासखण्ड के खंड स्तरीय अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जितेंद्र यादव के द्वारा आज बगीचा जनपद पंचायत सभाकक्ष में विभिन्न विभाग के खण्डस्तरीय अधिकारियों-कर्मचारियों और सचिवों की बैठक ली गई। बैठक में गोबर ख़रीदी, वृक्षारोपण, वनाधिकार पत्र प्राप्त हितग्राहियों के काम, भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, गुनिया बैगा के आवेदन, मनरेगा के कार्य, स्टॉप डेम की सफ़ाई, नरवा के कार्य, आयुष्मान कार्ड, वैक्सिनेशन, जाति प्रमाण-पत्र सहित अन्य बिन्दुओं पर समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। श्री यादव ने निर्माण कार्यो की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को समय…
Read Moreअपडेट: जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 181.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 181.6 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 21 जुलाई तक औसत वर्षा 391.5 मिमी हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक जशपुर तहसील में 176.4 मिमी, मनोरा में 204 मिमी, कुनकुरी में 156.7 मिमी, दुलदुला में 168.5 मिमी, फरसाबहार में 174.7 मिमी, बगीचा में 253.6 मिमी, कांसाबेल में 75.7 मिमी, पत्थलगांव में 201 मिमी एवं सन्ना में 224 मिमी वर्षा हो चुकी है।…
Read Moreजशपुर जिला अन्तर्गत सड़क दुर्घटना के एक मामले में प्रभावित परिजन हेतु 25 हजार राहत राशि स्वीकृत
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने सड़क दुर्घटना में जशपुर तहसील के ग्राम गम्हरिया निवासी रजूवा राम पिता लेखी राम की मृत्यु हो जाने पर सोलेशियम फण्ड योजना के तहत् मृतक की पत्नी श्रीमती कृपा बार्इ्र हेतु 25 हजार रुपए की राहत राशि स्वीकृत की है।
Read Moreजशपुर कलेक्टर के निर्देश पर श्रीमती भगमनिया का प्राथमिकता से किया जा रहा है उपचार
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने बगीचा नगरपंचायत के वार्ड क्रमांक 13 निवासी श्रीमती भगमनिया की स्थिति की जानकारी मिलते ही अपनी संवेदनशीलता का परिचय देते हुए श्रीमती भगमनिया को महिला बाल विकास विभाग के सहयोग से स्वास्थ्य उपचार, कपड़ा सहित भोजन का प्रबंध कराया। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि श्रीमती भगमनिया से बगीचा के बाल विकास परियोजना अधिकारी व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा उनके निवास जाकर भेंट किया गया। जिसके उपरांत जानकारी हुई कि वहां उनका कोई भी नजदीकी रिश्तेदार नहीं है, वह लकवाग्रस्त है। साथ…
Read Moreजशपुर जिले में 79 पदों हेतु प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 25 जुलाई को
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला रोजागर एंव स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जशपुर द्वारा 79 रिक्त पदों हेतु प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 25 जुलाई 2022 को किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि दो संस्था ओपीजेसीसी पूंजीपथरा जिंदल एजुकेशन वेल्फेयर सोसायटी रायगढ़ से 60 पद, एवं वृन्दावन पब्लिक स्कूल, लुडेग कोतबा, बागबहार, पण्डरीपानी जशपुर से कुल 19 पदों हेतु रिक्तियां प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि ओपीजेसीसी पूंजीपथरा जिंदल एजुकेशन वेल्फेयर सोसायटी रायगढ से वेल्डर के 60 पद पर भर्ती हेतु योग्यता 8वीं पास एवं वेतनमान 8500 से 15000…
Read Moreजशपुर जिले में आधार संख्या को मतदाता सूची में अद्यतन करने 01 अगस्त से 31 दिसम्बर तक शिविर का होगा आयोजन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छ.ग.रायपुर के राज्य के सभी जिलों में मतदाताओं की पहचान स्थापित करने एवं मतदाता सूची में प्रविष्टियों का प्रमाणीकरण और एक से अधिक बार पंजीबद्ध व्यक्तियों के नाम की पहचान करने के उद्देश्य से आधार संख्या को मतदाता सूची में अद्यतन किया जा रहा है। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी प्रपत्र-6 (ब) में मतदाताओं से आधार संख्या प्राप्त करने हेतु बूथ लेवल अधिकारी घर-घर सत्यापन करेंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले के सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी,…
Read Moreराष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत स्टॉफ नर्स सहित अन्य पदों पर भर्ती हेतु लिखित परीक्षा 31 जुलाई को
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत स्टॉफ नर्स एनआरसी, एएनएम, एएनएम आरबीएसके, सेक्यूरिटी गार्ड, नर्सिंग आई.सी.यू, के पद पर भर्ती हेतु दावा आपत्ति निराकरण कर मेरिट सूची के आधार पर लिखित परीक्षा का आयोजन 31 जुलाई 2022 को किया गया है। उन्होंने बताया कि लिखित परीक्षा स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम स्कूल रणजीता स्टेडियम जशपुर में प्रातः 10 बजे आयोजित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को 01 रंगीन पासपोर्ट फोटो, परिचय पत्र या कोई राजपत्रित अधिकारी द्वारा…
Read More