कलेक्टर और एसपी ने बाबा साहब को नमन करते हुए उनके आदर्श में चलने का आग्रह किया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने भारतरत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर उन्हें नमन किया। उन्होंने बाबा साहब के अमूल्य योगदान को याद करते हुए कहा कि बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी डॉ. अम्बेडकर भारतीय संविधान के प्रारूप समिति के अध्यक्ष थे। उन्होंने विविधता लिए भारत देश को एक मजबूत किया साथ सभी महिलाओं और पुरुषों को अच्छी शिक्षा लेकर आगे बढने के लिए हमेशा…
Read MoreCategory: जशपुर
जशपुर जिले में अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जायेगा, 14 से 20 अप्रैल तक विभिन्न स्थानों में अग्नि सुरक्षा संबंधी जागरूकता अभियान चलाया जाएगा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर प्रतिवर्ष दिनाँक 14 अप्रैल से 20 अप्रैल को अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जाता है। इसी तारतम्य में आज 14 अप्रैल को मुख्यालय नगर सेना एवं नागरिक सुरक्षा रायपुर के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर रितेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम कि शुरुवात में जवानों को अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह का उद्देश्य व महत्व के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए देश भर में शहीद हुए अग्नि सुरक्षा कर्मियों हेतु श्रद्धांजलि स्वरुप 2 मिनट का मौन रखा गया।…
Read Moreजशपुर जिले के सभी विकासखंड में शिविर लगाकर लोगों की बिजली संबंधी समस्या का किया गया निराकरण, 5762 हितग्राहियों का बिजली बिल माफ किया गया
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना बिजली बिल हाफ योजना का लाभ जशपुर जिले के ग्रामीणजों को दिया जा रहा है। विद्युत विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जशपुर जिले के दूरस्थ अंचल क्षेत्रों में 8 विकास खंड में शिविर लगाकर लोगों की बिजली बिल संबंधी समस्या का निराकरण किया जा रहा है। विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री नन्द राम भगत ने बताया कि जिले के 8 विकास खंड में शिविर लगाया गया और लोगों की बिजली संबंधी समस्या का निराकरण किया गया है। उन्होंने बताया…
Read Moreमहावीर जयंती पर कुनकुरी नगर में निकली शोभायात्रा : अहिंसा, शाकाहार व भाईचारे का दिया संदेश
समदर्शी न्यूज़, कुनकुरी नगर के दिगम्बर जैन धर्मावलम्बियों द्वारा 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की जयंती का पर्व श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। जीओं और जीने दो का संदेश देने वाले भगवान महावीर स्वामी की जयंती के अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा प्रातः झण्डारोहण कर इस मंगलमय अनुष्ठान का शुभारंभ किया गया साथ ही मंगल पाठ किया गया। झण्डारोहण के उपरांत दैनिक श्रृंखला में जलाभिषेक किया गया। जिसके बाद शांती धारा की गई जिसमें समाज, नगर एवं देश की शांती के लिये मंत्रोच्चारण किया गया जिसमें समाज के सभी…
Read Moreसंकल्प जशपुर में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा सम्पन्न, 1539 परीक्षार्थी हुए सम्मिलित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला प्रशासन द्वारा कलेक्टर के मार्गदर्शन में जिला खनिज न्यास मद से संचालित संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर एवं कुनकुरी में कक्षा 9 वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा आज सम्पन्न हुई । इस बारे में जानकारी देते हुए संकल्प शिक्षण संस्थान के प्राचार्य विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि संकल्प शिक्षण संस्थान में कक्षा 9 वीं में प्रवेश हेतु आज चयन परीक्षा तीन केन्द्रों स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जशपुर, शा.उ.मा.वि. गम्हरिया एवं संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर में आयोजित की गई थी प्रवेश हेतु कुल 1614…
Read Moreप्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत जशपुर जिले में पंजीकृत समस्त किसानों का ई-केवाईसी पूर्ण कराने के निर्देश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत पंजीकृत समस्त किसानों का केवाईसी निर्धारित समयावधि में अनिवार्य रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिये है। उप संचालक कृषि ने जिले के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारियों को विषेष षिविर आयोजित कर पंजीकृत समस्त किसानों का ई-केवाईसी पूर्ण करने कहा है। उक्त कार्य हेतु उन्होंने जिले के राजस्व, पचंायत, बैंक संस्थाएं, पोस्ट पेमेंट बैंक, डाकघर, लोकसेवा केन्द्र आदि के माध्यम से भी केवाईसी पूर्ण करने की बात कही है। साथ ही उन्होंने दैनिक प्रगति प्रतिवेदन…
Read Moreजशपुर कलेक्टर ने कर्मचारी संघ की जिला स्तरीय संयुक्त परामर्श दात्री समिति की ली बैठक
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विभिन्न कर्मचारी संघ की जिला स्तरीय संयुक्त परामर्श दात्री समिति की बैठक आयोजित हुई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री आई एल ठाकुर, स्वास्थ्य, शिक्षा विभाग, आदिम जाति विकास विभाग सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारी एवं विभिन्न कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि व सदस्य उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर श्री अग्रवाल ने सभी कर्मचारी संघ की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने सभी अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का शीघ्रता से निराकरण करने के निर्देश दिए।…
Read Moreजशपुर जिले में वरिष्ठ नागरिकों के लिए नेशनल हेल्प लाईन सेंटर 14567 का किया जा रहा संचालन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर भारत सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए नेषनल हेल्प लाईन संेटर 14567 का संचालन किया जा रहा है। कॉल सेंटर का संचालन एलआईजी 753 सड्डू, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सेक्टर-5 रायपुर से किया जा रहा है। शासकीय कार्यालयों, स्वैच्छिक संस्था मान्यता प्राप्त तथा अनुदानित एवं वरिष्ठ नागरिकों के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्ति, संस्थाओं से पेस कम्प्यूटर सर्विसेस के जिला समन्वयक, क्षेत्र प्रभारी के द्वारा आंकड़ा का संचालन किया जाएगा।
Read Moreमुख्यमंत्री ग्राम गौरवपथ योजना के अन्तर्गत गांव की कच्ची सड़के अब पक्की हो गई, 10 गांवों के गौरवपथ की सड़कों में से 7 गांव की सड़कों का कार्य पूर्ण
गलियों में कीचड़ और धूल की समस्याओं से लोगों को मिली निजात चिकित्सा सुविधा हेतु अब एम्बुलेंस घरों तक पहुंच पाती है समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर दूरस्थ अंचल क्षेत्रों के दूर-दराज गांव में लोगों आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री ग्राम गौरवपथ योजना के तहत् छत्तीसगढ़ की ऐसी समस्त ग्रामीण बस्तियों में सीमेन्ट कॉक्रीट सड़क सह नाली निर्माण कार्य कराया जा रहा है। छत्तीसगढ़ शासन का उददेश्य है कि ग्राम पंचायत या उसके आश्रित ग्राम जहाँ गलियों में कीचड़ और धूल की समस्याओं रहती है उसका निराकरण किया…
Read Moreसामाजिक सहायता कार्यक्रम के अन्तर्गत संचालित पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए दिशा-निर्देश
योजना के तहत् हितग्राहियों के चयन के लिए नगरीय निकाय, ग्राम पंचायतों को स्वीकृति देने का होगा अधिकार समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सामाजिक सहायता कार्यक्रम अन्तर्गत् मुख्यमंत्री पेंशन योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन याोजना, सुखद सहारा योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांगजन पेंशन, परिवार सहायता योजना प्रारंभ किया गया है। समाज कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री पेंशन योजना से सामाजिक, आर्थिक एवं जाति जनगणना 2011 की सर्वे सूची के आधार पर सूचीबद्ध वरिष्ठ नागरिकों एवं विधवा परित्यक्त महिलाओं को लक्षित किया गया…
Read More