नाबालिग को अपहरण कर ले गया तमिलनाडू और किया दुष्कर्म, पुलिस पहूंची ठिकाने तक और कर लिया गिरफतार

नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर अपहरण कर अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म करने के आरोपी रविशंकर भगत को थाना कांसाबेल पुलिस टीम ने चंद दिनों में कुन्नाथुर (तमिलनाडु) से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा थाना कांसाबेल में आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 18/2022 धारा 363, 376(2)(एन) भा.द.वि. 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध   समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना कांसाबेल क्षेत्रांतर्गत रहने वाला 45 वर्षीय प्रार्थी ने दिनांक 25.02.2022 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी 15 वर्षीय नाबालिग लड़की दिनांक 23.02.2022 के…

Read More

नाबालिग को बंधक बनाकर कराया देह व्यापार, 8 साल से फरार आरोपी को पुलिस ने बिलासपुर से पकड़ा, प्रकरण में पूर्व में दो लोगो की हो चुकी है गिरफ्तरी

नाबालिग बालिका को बंधक बनाकर देह व्यापार कराने के आरोप में वर्ष 2013 से फरार आरोपी वकील चौहान को कुनकुरी पुलिस ने बिलासपुर से किया गिरफ्तार थाना कुनकुरी में आरोपियों के विरूद्ध अप.क्र. 109/2013 धारा 342,363, 366, 372, 373, 376, 34 भा.द.वि. 4,8 पाक्सो एक्ट, 3(2)5, 3(1)12 sc/st एक्ट  के तहत् अपराध पंजीबद्ध हुआ था ।   समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया थाना कुनकुरी आकर दिनांक 24.05.2013 को रिपोर्ट दर्ज कराई की चम्पा बाई निवासी कुनकुरी और उसका पुत्र वकील चौहान प्रार्थिया को…

Read More

जैसी शिक्षा वैसी परीक्षा के नारे के साथ ऑफलाईन परीक्षा के विरोध में कॉलेज विद्यार्थियों ने कुनकुरी नगर में निकाली रैली, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

महाविद्यालयीन छात्राओं की मांग ऑनलाईन हो परीक्षा सागर जोशी, समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी कुनकुरी नगर में महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने ऑॅफलाईन परीक्षा का विरोध करते हुए ऑनलाईन पद्धति से परीक्षा कराने की मांग को लेकर नगर में रैली निकाली। विद्यार्थियों का कहना है कि जब पढ़ाई ऑनलाईन पद्धति से कराई गई है तो परीक्षा भी इसी पद्धति से ली जाये। इसी मांग को लेकर रैली तहसील कार्यालय पहूंची और अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुनकुरी रवि राही को मांगों से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा। ऑनलाईन परीक्षा की मांग के लिये गर्ल्स…

Read More

जनसेवा अभेद आश्रम चीटकवाइन नारायणपुर में अघोरेश्वर महाविभूति स्थल पर अघोरेश्वर चरण पादुका एवं शिवलिंग स्थापना का वार्षिकोत्सव संपन्न

उमाशंकर खत्री, समदर्शी न्यूज़ – नारायणपुर फाल्गुन कृष्ण त्रयोदशी, तद्नुसार दिनांक 28 फरवरी 2022 को महाशिवरात्रि पर्व के शुभ अवसर पर जनसेवा अभेद आश्रम, चिट्कवाइन, नारायणपुर जशपुर में परमपूज्य अघोरेश्वर महाविभूति स्थल पर अघोरेश्वर चरण पादुका एवं शिवलिंग स्थापना का वार्षिकोत्सव श्रद्धा एवं भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर बाबा भगवान राम ट्रस्ट, श्री सर्वेश्वरी समूह तथा अघोर परिषद ट्रस्ट के अध्यक्ष पूज्यपाद औघड़ गुरुपद संभव राम जी द्वारा आश्रम परिसर में स्थापित पंचमुखी महादेव का विधिवत् पूजन आरती किया गया। इसके उपरांत पूज्य बाबा ने देवी मंदिर…

Read More

कैलाश गुफा में तीन दिवसीय आयोजित होने वाले मेले के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के किए पुख्ता इंतजाम

डाक्टरों की टीम के साथ एम्बुलेंस की व्यवस्था समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देश में 1 मार्च को बगीचा विकास खंड में महाशिवरात्रि के अवसर पर कैलाश गुफा में तीन दिवसीय आयोजित होने वाले मेले के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के संयुक्त प्रयास से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया गया ताकि जल चढ़ाने वाले भक्तों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो प्रशासन द्वारा डाक्टरों की टीम के साथ एम्बुलेंस की भी व्यवस्था की गई और लोग को आग्रह भी किया गया है|…

Read More

ध्वनी विस्तार यंत्र के उपयोग पर लगा प्रतिबंध, जशपुर कलेक्टर ने जारी किये आदेश, छात्रों की पढ़ाई एवं वार्षिक परीक्षा के मद्देनजर कोलाहल पर प्रतिबंध

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर एवं जिलादण्डाधिकारी रितेश कुमार अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा आयोजित की जाने वाली हायर सेकेण्डरी परीक्षाये 02 मार्च से 30 मार्च एवं हाईस्कूल की परीक्षाये 03 मार्च से 23 मार्च तक परीक्षा कार्यक्रम जारी किये जाने के फलस्वरूप छात्रों की पढ़ाई एवं वार्षिक परीक्षा को ध्यान में रखते हुए कोलाहल नियंत्रण के तहत् प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए जशपुर जिला सीमा क्षेत्र में तीव्र संगीत, ध्वनि विस्तारक यंत्रों के प्रयोग तथा कोलाहल पर प्रतिबंध लगाया है। उन्होंने कहा कि मोटरयान के…

Read More

जिला जेल जशपुर में विधिक सहायता शिविर का हुआ आयोजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर के अध्यक्ष तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती अनिता डहरिया के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर के सचिव श्री अमित जिन्दल द्वारा जिला जेल जशपुर का निरीक्षण करते हुए विधिक सहायता शिविर का आयोजन विगत दिवस को किया गया। उन्होंने विधिक जागरूकता शिविर में उपस्थित बंदियो को उनके अनेक अधिकारों व अनेक विषयो पर कानूनी जानकारी देते हुए बताया कि कुछ मामलो में प्ली-बारगेनिंग का लाभ उठाया जा सकता है। यह प्रावधान उन अपराधो में लागू होता है जहां…

Read More

जनहानि के 1 मामलों में परिजन हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के एक मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। जिसमें सर्पदंश के कारण मनोरा विकासखंड के ग्राम बुधगांव निवासी दिलीप टोप्पो की मृत्यु 26 जुलाई 2021 को हो जाने पर  मृतिक  के निकटतम वारिस मृतिक के पिता श्री फिरदियुस हेतु 4 लाख की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई है।

Read More

जशपुर जिले के समस्त विकासखंडो में फूडपार्क की स्थापना हेतु भूमि का किया गया है चिन्हांकन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर छत्तीसगढ़ शासन के महत्वकांक्षी नवीन फूडपार्क योजना के तहत कलेक्टर रितेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले के सभी विकास खण्डों में फूडपार्क की स्थापना हेतु भूमि का चिन्हांकन किया गया है। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक ने बताया कि फूडपार्क की स्थापना हेतु विकास खण्ड फरसाबहार के ग्राम फरसाबहार, पत्थलगांव के ग्राम चिकनीपानीं, कांसाबेल के ग्राम नारायणबहली, दुलदुला के ग्राम पतराटोली, कुनकुरी के ग्राम मयाली एवं बगीचा के ग्राम पण्डरापाठ, जशपुर के ग्राम बालाछापर एवं मनोरा के ग्राम करदनापाठ में भूमि का चिन्हांकन किया…

Read More

सुरक्षा गार्ड व सुरक्षा सुपरवाईजर के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु 4 मार्च को प्लेसमेंट कैंप आयोजित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर रोजगार एवं स्व-रोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जशपुर के द्वारा सुरक्षा गार्ड एवं सुरक्षा सुपरवाईजर के कुल 185 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 4 मार्च 2022 को किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि रायपुर के बाम्बे इंटिलिजेंस सिक्योरिटी संस्था के द्वारा सुरक्षा गार्ड, सुरक्षा सुपरवाईजर के 185 पदों पर भर्ती हेतु रिक्तियां प्राप्त हुई है।  उन्होंने बताया कि सुरक्षा गार्ड के 100 पदों हेतु शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण एवं 50 पदों हेतु 10वीं परीक्षा उत्तीर्ण होने के साथ ही 5…

Read More