ग्राम पोंगरो में सड़क/पुलिया निर्माण कार्य लगे TBLC कंपनी का 16 एम.एम. छड (सरिया) कुल 284 किलोग्राम कीमती रू. 12268 /- की वाहन में लोड कर चोरी करने वाले 05 आरोपियों को थाना कांसाबेल पुलिस ने किया गिरफ्तार, चोरी की घटना में कंपनी के 02 निजी कर्मचारियों की संलिप्तता पाई गई, थाना कांसाबेल में आरोपीगणों के विरूद्ध अप.क्र. 26/2022 धारा 379, 34 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध, घटना करने में प्रयुक्त वाहन महिन्द्रा सुपरो CG 15DQ 8040 को पुलिस ने किया जप्त। समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर, दिनांक 04.02.2022 को प्रार्थी…
Read MoreCategory: जशपुर
किसानों ने जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से उन्हें लाभ प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन को दिया धन्यवाद, साझा किये अपने अनुभव….
टोकन मिलने व समय पर बारदाना उपलब्धता के साथ ही धान तौलाई का कार्य बहुत ही सरलता से हो गया-किसान शिवकुमार बड़ा घर के नजदीक ही धान उपार्जन केंद्र खुल जाने से धान विक्रय में हो रही आसानी -किसान ओम यादव चालू विपणन वर्ष के अंतिम चरणों में भी धान विक्रय हेतु किसानों की सुविधाओं का रखा जा रहा है पूरा ध्यान समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. छत्तीसगढ़ सरकार की किसान हितैषी योजनाओं एवं फैसलों से अन्न उपजाने वाले किसानो में प्रसन्नता व्याप्त है। जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में समर्थन…
Read Moreकुनकुरी नगर के व्यापारियों के विरोध का अनोखा अंदाज: बैंक की एटीएम व सीडीएम मशीन बार बार हो रही थी खराब, व्यापारियों ने किया मशीनों का पूजा पाठ…..देखें वीडियो.
सागर जोशी, समदर्शी न्यूज कुनकुरी. नगर के व्यापारियों को भारतीय स्टेट बैंक के परिसर में लगे सीडीएम व एटीएम मशीन का लाभ नियमित रूप से नही मिल पा रहा है। अधिकांश मशीने खराब या बंद मिलने से व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसकी शिकायत व्यापारियों ने कई बार बैंक प्रबंधन से की थी। एटीएम व सीडीएम के बार बार खराब रहने के कारण व्यापारियों को लेन देन में काफी परेशानी हो रही है। शिकायत के उपरांत भी सेवाओं में कोई सुधार न दिखने पर नगर के…
Read Moreगुस्से में आकर घर में रखे लोहे का टांगी से अपने दामाद के सिर में वारकर हत्या करने वाले आरोपी बहादुर राम को चौकी सोनक्यारी पुलिस ने किया गिरफ्तार
चौकी सोनक्यारी थाना सन्ना में आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 14/2022 धारा 302 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध। समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर, घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 13.01.2022 को प्रार्थी अजीत कुजूर उम्र 35 साल निवासी घाघरा का थाना बगीचा में जाकर सूचना दिया कि मृतक वाल्टर कुजूर दिनांक 12.01.2022 को घाघरा गांव में एक व्यक्ति की शादी में गया हुआ था, शादी में हड़िया एवं शराब पीकर शाम 06ः30 बजे घर वापस आते समय रोड किनारे पक्की नाली में गिरने से उसके सिर में चोंट लगने…
Read Moreयुवती को शादी करने का झांसा देकर विगत 4 वर्षों से दुष्कर्म करने के आरोपी चंदन ताम्रकार को थाना कुनकुरी पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक अभिरक्षा में
थाना कुनकुरी में आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 18/2022 धारा 376(2)(एन) भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध सागर जोशी, समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी, घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि अंबिकापुर जिला सरगुजा छ.ग. की रहने वाली 25 वर्षीय युवती ने थाना अंबिकापुर में दिनांक 13.12.2021 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि इसे पूर्व परिचित कुनकुरी निवासी चंदन ताम्रकार द्वारा वर्ष 2018 से शादी करने का झांसा देकर लगातार दुष्कर्म किया एवं अब शादी करने से इंकार कर अपनी शादी किसी अन्य जगह तय कर रहा है। घटना स्थल थाना कुनकुरी…
Read Moreकलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री प्राणशंकर मिश्र को उनके घर पहुंचकर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर, कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने आज स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री प्राण शंकर मिश्र के घर पहुंचकर पुष्प चक्र अर्पित करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किए और नमन करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री प्राण शंकर मिश्र ने भारत छोड़ो आंदोलन में हिस्सा लिया और अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया श्री मिश्र 93 वर्ष के थे और लम्बे समय से अस्वस्थ चल रहे थे बिते शुक्रवार 4 फरवरी को शाम को उनका निधन हो गया…
Read Moreमुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्राण शंकर मिश्र के निधन पर शोक व्यक्त किया
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जशपुर निवासी प्राण शंकर मिश्र के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री मिश्र ने भारत छोड़ो आंदोलन में हिस्सा लिया था और स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
Read Moreजशपुर कलेक्टर और एसपी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्राण शंकर मिश्र के निधन पर व्यक्त किया शोक और अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर, कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री प्राण शंकर मिश्र के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है | उन्होंने कहा कि श्री मिश्र ने भारत छोड़ो आंदोलन में हिस्सा लिया था और स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान दिया है| स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी जशपुर निवासी प्राण शंकर मिश्र का शुक्रवार की शाम निधन हो गया। वे करीब…
Read Moreजल जीवन मिशन के तहत चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण समुदाय के हितग्राही लेंगे भाग ग्रामीण क्षेत्रों की वाटर सप्लाई में ग्राम पंचायत व समुदाय की अहम भूमिका
07 से 10 फरवरी तक होगा प्रशिक्षण कार्यक्रम समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर, ” हर घर जल ” क्रियाशील घरेलू नल कनेक्शन के माध्यम से उपलब्ध कराने हेतु केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा जल जीवन मिशन कार्यक्रम व्यापक स्तर पर चलाया जा रहा है। जिसके तहत सभी गाँवों में पाइप जलापूर्ती के माध्यम से “हर घर नल से जल” उपलब्ध कराया जाना है। ” हर घर जल ” का रख – रखाव व संचालन की पूर्ण जिम्मेदारी समुदाय व ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति की होगी । जिसके तहत पूरे…
Read Moreजशपुर कलेक्टर ने विभिन्न विकासखण्डो के धान खरीदी केंद्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण, धान खरीदी के आखिरी दिनों में भी किसानों को किसी प्रकार की नही होनी चाहिए परेशानी – कलेक्टर
अंतिम चरणों में अवैध धान की खेप पर रोक लगाने के लिए विक्रय हेतु आने वाले किसानों का भौतिक सत्यापन करने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने आज जशपुर, मनोरा, कुनकुरी सहित अन्य विकासखण्डो के धान खरीदी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण कर धान उर्पाजन केन्द्र में अब तक हुए धान खरीदी, टोकन वितरण, बारदाना उपलब्धता, मिलर्स द्वारा धान उठाव एवं किसानों को राशि भुगतान के सम्बंध में विस्तार से जानकारी ली। इस अवसर पर संबधित विकासखण्ड के अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार, समिति प्रबंधक उपस्थित थे।…
Read More