समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर, जिले में शत प्रतिशत टीकाकरण पूर्ण कराने के लिए आयोजित टीकाकरण महाभियान में युवा, बुजुर्ग, महिला पुरूष सभी वर्ग के लोग उत्साहपूर्वक शामिल होकर अभियान को सफल बनाने में अपना अहम योगदान दे रहे है। जिला प्रशासन द्वारा जिले में व्यापक प्रचार-प्रसार एवं सुनियोजित कार्ययोजना तैयार की गई है। जिसमें सभी गाँव मे टीका दल, सभी स्वास्थ्य केंद्रों में टीका की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग, आंगनबाड़ी सहायिका, मितानिन द्वारा घर-घर जाकर टीका के लिए बचे लोगों का सर्वे कर उन्हें टीका…
Read MoreCategory: जशपुर
जशपुर कलेक्टर ने जशपुर के शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल का किया निरीक्षण, बच्चों के बौद्धिक क्षमता को परखा और अच्छे से पढ़ाई करने के लिए किया प्रोत्साहित
महाराजा चौक के पास स्थित तालाब का निरीक्षण करके साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने आज जशपुर विकासखण्ड के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का निरीक्षण करके बच्चों के शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों के बौद्धिक क्षमता को परखा और अच्छे से पढ़ाई करने के लिए भी प्रोत्साहित किया। कलेक्टर ने शिक्षकों को भी बच्चों को अच्छे पढ़ाने के लिए कहा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्कूल के लाईब्रेरी,क्लास रूप, प्रयोगशाला, कम्प्यूटर लैब सहित विद्यालय…
Read Moreविशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर परिवार के लोग उत्साह के साथ टीका केन्द्र पहुंच रहें और आगे बढ़कर लगवा रहें कोविड टीका
सभी विकासखण्ड के ग्राम पंचायतों में छूटे हुए लोगों को घर घर जाकर लगाया जा रहा टीका समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में बगीचा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत भितघरा में विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर परिवार के लोगों को भी प्राथमिकता से टीका लगाया जा रहा है। समाज के लोगों में भी टीका के प्रति जागरूकता आई है और परिवार उत्साह के साथ टीकाकरण केन्द्र पहुंच कर टीका लगवा रहें हैं और महा अभियान को सफल बनाने में सहयोग प्रदान कर रहें हैं। इस प्रकार फरसाबहार…
Read Moreरात्रिकालीन समय में फरसाबहार और बगीचा के स्वास्थ्य दल घर-घर जाकर लगा रहे है कोविड टीका
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में दो दिवसीय टीकाकरण महा अभियान चलाया जा रहा है और छूटे हुए लोगों का शत् प्रतिशत टीकाकरण किया जा रहा है। इसी कड़ी में फरसाबहार विकासखण्ड के मेसरीघाट गांव में स्वास्थ्य विभाग का दल और अमला रात्रिकालीन समय में भी छूटे हुए लोगों के घर जाकर प्रथम डोज और द्वितीय डोज का टीका लगा रहें हैं। इसी प्रकार बगीचा विकासखण्ड के स्वास्थ्य दल भी घर-घर जाकर टीका लगा रहें हैं।
Read Moreजशपुर जिला प्रशासन जोहार जशपुर के अन्तर्गत 15 दिसम्बर को आरेख चित्रकारी प्रतियोगिता आयोजित, पुरातत्व संग्राहलय में प्रातः 11 बजे से प्रतियोगिता होगी आयोजित
प्रतिभागी अपने चित्रकारी से जशपुर जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए दे अपना योगदान मोबाईल नम्बर 7587721093 में संपर्क कर करा सकते हैं पंजीयन जशपुर. जिला प्रशासन द्वारा जोहार जशपुर के अन्तर्गत आरेख चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन अगामी 15 दिसम्बर 2021 को प्रातः 11.00 बजे पुरातत्व संग्राहलय जशपुरनगर, रणजीता स्टेडियम के बगल में किया जा रहा है। प्रतिभागी भाग लेने के लिए मोबाईल नम्बर 7587721093 संपर्क करके पंजीयन करा सकते हैं। जिला प्रशासन ने जोहार जशपुर के तहत् अपने जिले के सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत को उजागर करने…
Read Moreजोहार जशपुर के अन्तर्गत नॉक आडट 3 दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित, जिला प्रशासन ने अधिक से अधिक खिलाड़ियों को भाग लेने किया आव्हान
17 से 19 दिसम्बर तक आटापाठ जशपुर में प्रतियोगिता प्रातः 11 बजे से होगी आयेाजित प्रतिभागी मोबाईल नम्बर 7587721093, 9406028670 और 7489069291 पर संपर्क कर करा सकते है पंजीयन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर, जिला प्रशासन द्वारा जोहार जशपुर के अन्तर्गत जिले के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए नॉक आउट फुटबॉल प्रतियोगिता का 3 दिवसीय 17 से 19 दिसम्बर 2021 तक किनकेल घाटी के उपरी मैदान आटापाठ जशपुरनगर में प्रातः 11.00 बजे से आयोजित किया जा रहा है। कलेक्टर रितेश कुमार…
Read Moreबड़ी खबर : जशपुर कलेक्टर ने लापरवाही बरतने वाले आश्रम अधीक्षक को अधीक्षक पद से हटाकर एक इंक्रीमेंट रोकने के दिए निर्देश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर, विकासखण्ड-बगीचा के अन्तर्गत संचालित शासकीय बालक आश्रम रंगपुर के 10 छात्रों द्वारा भेलवां फल से निकलने वाले तेल को हाथों में लगाने की घटना को कलेक्टर रितेश अग्रवाल द्वारा गंभीरता से लेते हुए, लापरवाही बरतने वाले आश्रम अधीक्षक संतोष कुमार तिग्गा, सहायक शिक्षक (एल.बी.) को आश्रम अधीक्षक पद से हटाते हुए 1 इंक्रीमेंट रोकने की अनुशासनात्मक कार्यवाही के साथ शैक्षणिक कार्य हेतु विद्यालय भेज दिया गया है। 5 दिसम्बर 2021 को आश्रम के 10 छात्र, आश्रम परिसर के समीपस्थ भेलवां वृक्ष के फल से निकलने वाले…
Read Moreकुनकुरी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोरोना टीकाकरण महाअभियान में किया सहयोग
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर, विधायक यू डी मिंज के मार्गदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोरोना टीकाकरण महाअभियान में सहयोग प्रदान किया। विदित हो कि जिले में 9 और 10 दिसंबर को छत्तीसगढ़ शासन के तरफ से कोरोना टीकाकरण का महाअभियान चलाया जा रहा है। इस कोरोना टीकाकरण के महाअभियान में कुनकुरी नगर पंचायत अंतर्गत विभिन्न वार्ड में कुनकुरी विधायक एवम संसदीय सचिव यू. डी. मिंज जी के मार्गदर्शन में कांग्रेस पार्षद एवम ब्लॉक कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओ ने अपनी अपनी सहभागिता दिखाई और लोगो को कोरोना टीकाकरण के प्रति आमजन…
Read Moreपरिवार परामर्श केन्द्र सिटी कोतवाली जशपुर में समझौते से निपट रहे मामले, 2 प्रकरणों में हुआ आपसी समझौता, 3 को न्यायालय जाने की मिली सलाह
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. परिवार परामर्श केन्द्र सिटी कोतवाली जशपुर में सदस्य/काउंसलर की उपस्थिति में बैठक आयोजित कर 18 प्रकरणों की सुनवाई करते हुये 2 प्रकरण में आपसी समझौता, 3 प्रकरणों में न्यायालय जाने की सलाह दी गई। जिला मुख्यालय जशपुर स्थित परिवार परामर्श केन्द्र सिटी कोतवाली जशपुर में 18 प्रकरणों की सुनवाई के लिये सदस्य/काउन्सलर की उपस्थिति में बैठक आयोजित कर सुनवाई की गई जिसमें 2 प्रकरणों में आपसी समझौता, 3 प्रकरण में माननीय न्यायालय जाने की सलाह दी गई। 3 प्रकरण में केवल 1 पक्ष उपस्थित आये, 10…
Read Moreचीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ जनरल शहीद बिपिन रावत को अमर जवान स्मारक में मशाल जलाकर जिला पुलिस बल जशपुर के अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा दी गई श्रद्धांजलि
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. विगत 8 दिसम्बर को तमिलनाडु के कुन्नूर में सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी, सुरक्षा कमाण्डों एवं पायलट सहित 14 लोगों को लेकर जा रहा सेना का हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ जनरल बिपिन राव साहित 13 लोगों को असामयिक मृत्यु हुई। उक्त दुखद घटना से देश विदेश में सीडीएस जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि दी गई। इसी क्रम में जिला पुलिस बल जशपुर के अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा जिला पुलिस कार्यालय, रक्षित केन्द्र जशपुर सहित जिले के सभी थाना व चौकी में…
Read More