परिवार मिलन समारोह में सामाजिक एकता का संदेश, कुनकुरी में सम्राट हेमू रौनीयार महिला विंग का गठन कुनकुरी : ढोढ़ीडांड ईब नदी के सुरम्य तट पर स्थित शिव मंदिर परिसर में शनिवार को रौनीयार समाज द्वारा भव्य परिवार मिलन समारोह सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में समाज के सभी वर्गों—वरिष्ठजन, मातृशक्ति, युवा एवं बाल वर्ग—ने एकजुट होकर सहभागिता की और सामाजिक सरोकारों पर गंभीर मंथन के साथ पारिवारिक सौहार्द का आनंद लिया। कार्यक्रम के दौरान सम्राट हेमू रौनीयार समाज ने प्रदेश संगठन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप…
Read MoreCategory: जशपुर
ऑपरेशन शंखनाद का असर : मनोरा क्षेत्र में गौ-तस्करों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सुबह-सुबह जंगल में मची अफरा-तफरी ! पुलिस देखते ही छः गौ-वंश छोड़ भागे गौ-तस्कर, गौ-वंश सुरक्षित.
आरोपी जंगल के रास्ते पैदल ले जा रहे थे गौ-वंशों को, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की थी घेराबंदी, फिर छुड़ाया 06 नग गौ-वंशों को तस्करों के चंगुल से मामला चौकी मनोरा क्षेत्रांतर्गत का. आरोपी तस्कर फरार, की जा रही है पतासाजी, शीघ्र ही किया जावेगा गिरफ्तार. आरोपियों के विरुद्ध चौकी मनोरा में छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 व कृषक पशु क्रूरता अधिनियम 1960 की धारा 11(1)(क)(घ) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध. जशपुर : गौ-तस्करी के विरुद्ध जशपुर पुलिस का सख्त रुख लगातार…
Read Moreआदिवासी विद्यार्थियों के लिए सुनहरा अवसर : जशपुर में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में प्रवेश हेतु आवेदन शुरू
जशपुर : भारत सरकार, जनजातीय कार्य मंत्रालय, नई दिल्ली अंतर्गत गठित राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति, नई दिल्ली द्वारा प्रवर्तित एवं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय आदिम जाति कल्याण, आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति द्वारा संचालित छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शिक्षण सत्र 2026-27 में कक्षा 6 वीं में प्रवेश हेतु 08 जनवरी 2026 से ऑनलाईन आवेदन प्रारंभ है। जशपुर जिले में कुल 06 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय संचालित है। इनमें बगीचा विकासखण्ड के सन्ना में बालिकाओं हेतु 60 सीट एवं संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय घोलेग…
Read Moreसमर्थन मूल्य पर सुचारू धान उपार्जन : मुख्यमंत्री साय की किसान-हितैषी नीतियों का जशपुर में दिखा असर
जशपुर : मुख्यमंत्री के नेतृत्व में धान खरीदी की प्रक्रिया सुव्यस्थित पारदर्शी और सुचारू रूप से हो रही संचालित जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में धान खरीदी की प्रक्रिया सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं सुचारू रूप से संचालित की जा रही है। खरीफ विपणन वर्ष 2025–26 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन हेतु जिले के विभिन्न खरीदी केंद्रों में किसानों की निरंतर आवक बनी हुई है। शासन द्वारा लागू की गई किसान हितैषी नीतियों एवं प्रभावी प्रबंधन व्यवस्था का सकारात्मक प्रभाव अब ज़मीनी स्तर पर…
Read Moreआदिवासी अस्मिता पर अपमान का आरोप, जशपुर में भूपेश बघेल का पुतला दहन
“कांग्रेस की मानसिकता आदिवासी विरोधी” — सर्व आदिवासी समाज का तीखा विरोध, उग्र आंदोलन की चेतावनी जशपुर : आदिवासी अस्मिता को ठेस पहुँचाने वाले कथित बयान को लेकर छत्तीसगढ़ की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। बिलासपुर जिले के लिंगयाडीह गांव में आयोजित एक राजनीतिक सभा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उनकी धर्मपत्नी स्मति कौशल्या साय पर की गई अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में जशपुर जिला मुख्यालय में सर्व आदिवासी समाज के आह्वान पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पूर्व…
Read Moreकुनकुरी विश्राम गृह में कांग्रेस की प्रेस वार्ता ने बढ़ाई सियासी तपिश, धान खरीदी घोटाले और मनरेगा को लेकर भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप…..देखें पूरी प्रेस वार्ता का विडिओ..!
धान खरीदी और मनरेगा पर कांग्रेस का सरकार पर तीखा हमला “किसानों और मजदूरों को छल रही है भाजपा सरकार” — कुनकुरी से उठा बड़ा सियासी सवाल कुनकुरी : धान खरीदी में कथित भ्रष्टाचार और मनरेगा को कमजोर किए जाने के आरोपों को लेकर जशपुर जिले की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। कुनकुरी नगर के विश्राम गृह में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर किसानों और मजदूरों के अधिकारों के साथ खिलवाड़ करने का गंभीर आरोप लगाया। प्रेस…
Read Moreमनरेगा से आगे VB–G RAM G : भाजपा का दावा – अब मजदूरों को मिलेगा अधिकार और सम्मान, भगवान राम के नाम पर कांग्रेस को आपत्ति ? भाजपा नेताओं के बयान से सियासत में हलचल तेज.
मनरेगा से आगे VB–G RAM G : भाजपा का दावा – अब मजदूरों को मिलेगा अधिकार और सम्मान, भगवान राम के नाम पर कांग्रेस को आपत्ति ? भाजपा नेताओं के बयान से सियासत में हलचल तेज. श्रमिकों के हक़ में ऐतिहासिक प्रावधानों की दी गई जानकारी. जशपुर/पत्थलगांव : ग्रामीण भारत को रोजगार, सम्मान और आर्थिक सुरक्षा देने की दिशा में भाजपा ने एक और बड़ा कदम आगे बढ़ाया है। “विकसित भारत गारंटी फ़ॉर रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण)” को लेकर पत्थलगांव में हुई भाजपा की प्रेस वार्ता में श्रमिकों के…
Read Moreजशपुर पुलिस ने किया बड़ा खुलासा : झारखंड से छत्तीसगढ़ ले जाया जा रहा था अवैध धान, पुलिस को देख भागा पिक-अप चालक, 60 बोरी धान और वाहन मौके पर छोड़कर फरार, जप्त कर कार्यवाही हेतु सौंपा गया जिला प्रशासन को.
पुलिस को पीछा करते देख, पिक-अप छोड़ भागा चालक, पुलिस ने पिक–अप वाहन क्रमांक JH 01- GH – 8011 सहित धान को किया जप्त, जप्त धान की कीमत लगभग 69,000/- रुपये. पिक–अप नंबर के आधार पर, पिक–अप मालिक तथा धान मालिक तक पहुंची पुलिस, धान व मंडी टोकन संबंधी वैध दस्तावेज नहीं दिए जाने पर कार्यवाही हेतु सौंपा जिला प्रशासन को, मामला चौकी ऊपरकछार क्षेत्रांतर्गत ग्राम गढ़वामुड़ा का. सरहदी राज्यों से अवैध धान परिवहन पर जशपुर पुलिस की सक्रिय नजर, अब तक 35 वाहनों से 2 हजार 120 क्विंटल धान…
Read Moreसमझौते के बहाने बुलाया, कंडोरा मैदान में बेल्ट-डंडों से पीटा — कुनकुरी में युवक पर बर्बर हमला, पांच आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक मोटर सायकल को भी किया जप्त प्रार्थी की रिपोर्ट पर गिरफ्तार आरोपी क्रमशः -1. मो. अलतलम उर्फ बादल उम्र 22 वर्ष, निवासी कुनकुरी, 2. नौशाद उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम बंदरभदरा, थाना कुनकुरी, 3. अहमद रजा, उम्र 25 वर्ष निवासी लंबीटोली, थाना कुनकुरी, 4. मो. फैजान खान, उम्र 19 वर्ष, निवासी आजाद मोहल्ला कुनकुरी, 5. अमित दास उम्र 25 वर्ष, निवासी ढोढ़ी डांड, थाना कुनकुरी, जिला जशपुर (छ.ग) के विरुद्ध थाना कुनकुरी में बी एन एस की धारा 296,351(2),115(2),191(2)(3), व…
Read Moreदामिनी एवं मेघदूत एप से आकाशीय बिजली एवं मौसम पूर्वानुमान की मिलेगी जानकारी : सहायता एवं बचाव हेतु आपदा टोल फ्री नंबर 1070 जारी
जशपुर : भारत सरकार द्वारा बाढ़, आकाशीय बिजली, वनीय आग, लू-ताप-घात आदि आपदाओं के बारे में जनसामान्य को पूर्व चेतावनी प्रदान करने हेतु सचेत, दामिनी एवं मेघदूत एप विकसित किये गए है, मोबाइल में सचेत, दामिनी एवं मेघदूत एप को गूगलप्ले स्टोर से डाउनलोड कर उपयोग करने तथा आपदा के समय जनसामान्य की सहायता एवं बचाव हेतु आपदा टोल फ्री नंबर 1070 जारी किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा सभी आम नागरिकों को दामिनी एवं मेघदूत एप को गूगलप्ले स्टोर से डाउनलोड करने हेतु सूचित किया जा रहा है।…
Read More