एट होम रिसेप्शन में प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्रीगण, विभिन्न क्षेत्रों के प्रख्यात व्यक्तित्व, कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थी थे शामिल छत्तीसगढ़ से प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी की लाभार्थी सुमन तिर्की को ही मिला यह अवसर जशपुर, 17 अगस्त 2025/ यह मेरे लिए अविस्मृत करने वाला पल था जब मुझे महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से मिलने का अवसर प्राप्त हुआ है। मुझे यह पल जीवन भर याद रहेगा कि मुझे माननीय राष्ट्रपति महोदया और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से बात करने का अवसर भी मिला। वार्तालाप के दौरान मैने शासकीय योजनाओं के…
Read MoreCategory: जशपुर
जशपुर में खून से सना रिश्ता: शराब पीने की बात पर 73 वर्षीय वृद्ध दंपति ने सौतेले भाई पर बरसाईं लाठियाँ, इलाज के दौरान मौत, दोनों गिरफ्तार
मामला थाना कांसाबेल क्षेत्रांतर्गत अग्बाधार, सरनाटोली का गिरफ्तार आरोपी दंपत्ति -1. बुटुलराम उम्र 73 वर्ष निवासी ग्राम अग्बाधार , सरनाटोली थाना कांसाबेल। 2. सुखमति बाई पति बुटलू राम उम्र 67 वर्ष निवासी अग्बाधार , सरनाटोली थाना कांसाबेल जिला जशपुर (छ ग) के विरुद्ध थाना कांसाबेल में हत्या के लिए बी एन एस की धारा 103(1)(3)(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध। जशपुर, 17 अगस्त 2025 : दिनांक 15.08.25 को थाना कांसाबेल क्षेत्रांतर्गत निवासी प्रार्थी दुष्यंत राम, उम्र 40 वर्ष ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 12.08.25 को उसके बड़े…
Read Moreआस्था और उल्लास का अद्भुत संगम : जशपुर के पमशाला राधा कृष्ण मंदिर में आधी रात जन्मे नंदलाला, भक्ति में झूमे श्रद्धालु, रंग-बिरंगी रोशनी और भजन-कीर्तन से गूंजा मंदिर प्रांगण, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के साक्षी बनीं मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय.
पमशाला के राधा कृष्ण मंदिर में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने सम्मिलित होकर की पूजा अर्चना. जशपुर. 17 अगस्त 2025 : पमशाला के प्राचीन राधा कृष्ण मंदिर में इस वर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव बड़ी धूमधाम और भक्तिभाव से संपन्न हुआ। मंदिर प्रांगण को फूलों, झालरों और रोशनी से सजाकर भव्य स्वरूप प्रदान किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने विशेष रूप से पहुंचकर पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। श्रीकृष्ण…
Read Moreभाजपा जिला कार्यालय जशपुर में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम, ऐतिहासिक चित्र प्रदर्शनी और संकल्प संगोष्ठी आयोजित
जशपुर, 17 अगस्त 2025 : विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, जशपुर जिला कार्यालय में गुरुवार को संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय महामंत्री योगेश बापट तथा जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं वंदे मातरम् गान से हुआ। प्रदर्शनी में 1947 के भारत विभाजन से संबंधित दुर्लभ चित्र, ऐतिहासिक…
Read Moreजशपुर में कुपोषण के खिलाफ जंग : हजारों कर्मचारियों की ऑनलाइन परीक्षा, श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों को मिला सम्मान
कुपोषण को दूर करने के लिए बेहतर कार्य करने वाले स्वास्थ्य विभाग और महिला बाल विकास विभाग के कर्मचारी हुए सम्मानित जशपुर,17 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप जिला प्रशासन जशपुर द्वारा कुपोषण की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु सतत प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आईआईटी मुंबई की टीम के सहयोग से स्वास्थ्य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विभिन्न स्तरों पर प्रशिक्षण और कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय शर्मा ने बताया कि 1 से 7 अगस्त तक विश्व…
Read Moreजशपुर की बेटियाँ बनीं आत्मनिर्भर: नवगुरूकुल के कौशल विकास प्रशिक्षण से मिली नई पहचान और बेहतर रोजगार अवसर
युवाओं ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद जशपुर 17 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन एवं दूरदर्शी नेतृत्व में प्रदेश के छात्र-छात्राओं को कौशल विकास प्रशिक्षण के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जिला जशपुर के लाइवलीहुड कॉलेज परिसर में संचालित नवगुरुकुल शिक्षण संस्थान के माध्यम से बारहवीं उत्तीर्ण छात्राओं तथा स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम से जुड़ने की इच्छुक युवतियों को बिजनेस एवं टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। संस्थान में अध्ययनरत छात्राओं को…
Read Moreजशपुर में सांप के डंसने से युवक की मौत, परिजनों को 4 लाख की मदद राशि मंजूर
जशपुर, 16 अगस्त 2025 / कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। फरसाबहार तहसील अंतर्गत ग्राम झारमुण्डा, निवासी अमृत साय का सांप के काटने से 08 जुलाई 2025 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके पिता नंदकिशोर साय हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
Read Moreझारखंड से आया नशे का सौदागर जशपुर में पकड़ा गया, 240 खतरनाक कैप्सूल के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी जीत
आरोपी सूरज वर्मा के कब्जे से 30 पत्ता में 240 नग प्रतिबंधित PYEEVON SPAS PIUS कैप्सूल व मोबाइल फोन को पुलिस ने किया जप्त आरोपी सूरज वर्मा उम्र 34 वर्ष निवासी पिस्का मोड़, बैंक कालोनी, थाना सुखदेवनगर , रांची , झारखंड हाल मुकाम ग्राम चिडोरा, थाना कांसाबेल,जिला जशपुर (छ. ग) के विरुद्ध थाना कांसाबेल में 21(बी) एन डी पी एस एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध। जशपुर, 16 अगस्त 2025 : दिनांक 14/08/25 को थाना कांसाबेल पुलिस को मुखबीर से पुख़्ता सूचना मिली थी कि आरोपी सूरज वर्मा, जो कि थाना…
Read Moreमुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से बदली जिंदगी: श्रवणदोष से पीड़ित रामकिशुन राम और जुगनी बाई को मिला नया जीवन, लौट आई मुस्कान और खुशियाँ
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में श्रवणदोष से पीड़ित रामकिशुन और जुगनी बाई को मिला श्रवण यंत्र मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को दिया धन्यवाद जशपुर, 16 अगस्त 2025/ प्रकृति की मनमोहक ध्वनियाँ, अपने बच्चों और परिवारजनों की मधुर आवाजें जीवन को सुखद, जीवंत और आनंद से परिपूर्ण बना देती हैं।लेकिन जब सुनने की शक्ति छिन जाती है तब जीवन का ये संगीत जैसे थम सा जाता है। ऐसा ही कुछ बीता विकासखंड दुलदुला के ग्राम बोईडांड के रहने वाले बुजुर्ग रामकिशुन राम और जुगनी बाई के साथ। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती गई, दोनों की…
Read Moreजशपुर में शिक्षा की नई मिसाल : स्वतंत्रता दिवस पर जशपुर जिले के शिक्षा जगत का गौरव बढ़ा, स्वास्थ्य मंत्री जयसवाल ने नवाचार व समाज सेवा में उत्कृष्ट शिक्षकों-विद्यार्थी को किया सम्मानित.
शिक्षा एवं समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य हेतु स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जयसवाल से उत्कृष्ट शिक्षक हुए सम्मानित. कुनकुरी/जशपुर. 16 अगस्त 2025 : स्वतंत्रता दिवस के 79 वर्षगांठ पर जशपुर जिले में ध्वजा रोहण हेतु मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री माननीय श्री श्याम बिहारी जयसवाल जी के द्वारा ध्वजारोहण किया गया सांस्कृतिक कार्यक्रम के पश्चात सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं शिक्षा विभाग में प्रविण्य-सूची में टॉप टेन में आये विधार्थियों को जिले का मान बढ़ाने हेतु सम्मानित किया गया। उसके पश्चात स्वास्थ्य मंत्री…
Read More