स्व सहायता समूह की महिलाएं गौमूत्र से बना रही जैविक कीटनाशक समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर हरेली त्यौहार के अवसर पर जशपुर विकासखंड के बालाछापर और पत्थलगांव विकासखण्ड के बहनाटांगर गौठान में छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना गौमूत्र खरीदी का शुभारंभ किया गया था। इसी कड़ी में गौठानों के माध्यम से गौमूत्र की खरीदी निरंतर की जारी है। पशुपालन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जशपुर विकासखण्ड के बालाछापर गौठान में अब तक समूह द्वारा 604 लीटर गौमूत्र की खरीदी की गई है। इसी प्रकार पत्थलगांव विकासखण्ड के बहनाटांगर में 515…
Read MoreCategory: जशपुर
संसदीय सचिव यू.डी. मिंज से मिले आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता संघ के प्रांतीय अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं के लिए आंदोलन के बजाय संवाद का मार्ग होगा बेहतर – यू. डी. मिंज
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से संसदीय सचिव यू.डी.मिंज के नेतृत्व में मिलेगा आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं का प्रतिनिधि मंडल समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर/जशपुर आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता संघ की प्रदेश अध्यक्ष सरिता पांडे एवं संघ के प्रदेश पदाधिकारियों ने आज संसदीय सचिव यू डी मिंज के निवास रायपुर में उनसे सौजन्य मुलाक़ात की। इस मुलाक़ात में उन्होंने निवेदन किया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनकी मांगो के संबंध में बातचीत कर उनके लंबित मांगो को पूरा किया जाय। संसदीय सचिव यू.डी.मिंज ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ताओं की माँग को लेकर सरकार तक पहुँचाने…
Read Moreजिला स्तरीय आदिम जाति कल्याण एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति की बैठक हुई आयोजित
जिले में संचालित चार एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के परीक्षा परिणाम खराब होने पर संबंधित शिक्षक एवं प्राचार्य पर कार्यवाही किये जाने का दिया गया निर्देश समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर जिला-जशपुर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आदिम जाति कल्याण एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति, जिला-जशपुर की बैठक दिनाँक 06 सितंबर 2022 को सम्पन्न हुई, जिसमें जिले में 04 संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयो से संबंधित एजेण्डावार चर्चा किया गया। जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में प्रवेश की जानकारी ली गई, सभी विद्यालय में सीट भरे हुए हैं।…
Read Moreबिग ब्रेकिंग : कुनकुरी नगर की आजाद बस्ती में आपसी विवाद के कारण चला चाकू, घायल का हो रहा अस्पताल में उपचार, चाकूबाजी का आरोपी मौके से फरार
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी कुनकुरी नगर की आजाद बस्ती में शाम को लगभग सात बजे चाकूबाजी की हुई घटना से पूरे नगर मे सनसनी फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार चाकूबाजी में हुए घायल युवक को मोहल्ले के लोगो द्वारा अस्पताल पहूंचाया गया जहां उसका उपचार किया जा रहा है। घटना कारण प्रारंभिक रूप से आपसी विवाद को बताया जा रहा है। हमलावर मौके से फरार हो गया है। घटना के संबंध में थाना प्रभारी भास्कर शर्मा से मिली जानकारी के अनुसार घटना की मौखिक सूचना प्राप्त हुई…
Read Moreवर्षा अपडेट: जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 779.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 779.9 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 06 सितम्बर तक औसत वर्षा 874.8 मिमी हुई है। बीते दिवस जिले में 3.9 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक जशपुर तहसील में 931.7 मिमी, मनोरा में 745.5 मिमी, कुनकुरी में 858.3 मिमी, दुलदुला में 733.9 मिमी, फरसाबहार में 620.1 मिमी, बगीचा में 777.1 मिमी, कांसाबेल में 700.1 मिमी, पत्थलगांव में 799.3 मिमी…
Read Moreबागबहार- कोतबा मार्ग में डब्ल्यू.एम. एम., पैच वर्क सहित अन्य मरम्मत कार्य किया गया
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग संभाग पत्थलगांव से प्राप्त जानकारी के अनुसार विभाग द्वारा बागबहार- कोतबा मार्ग में डब्ल्यू.एम.एम. पैच वर्क सहित अन्य मरम्मत कार्य किया गया है। वर्तमान में उक्त मार्ग की स्थिति संतोषजनक है साथ ही सुगम यातायात के लिए उपयुक्त है।
Read Moreपत्थलगांव के कदमघाट से बी.टी.आई. चौक तक राष्ट्रीय राजमार्ग के एक्सीसटींग एलाईनमेंट पर सड़क निर्माणाधीन
पत्थलगांव से कुनकुरी राष्ट्रीय राजमार्ग में मरम्मत एवं रखरखाव का कार्य अनुबंधित एजेन्सी द्वारा किया जा रहा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग संभाग अंबिकापुर ने राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-43 अम्बिकापुर से पत्थलगांव मार्ग के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पत्थलगांव के कदमघाट से बी.टी.आई. चौक तक का भाग एनएचडीपी-प्ट परियोजना तहत अम्बिकापुर, पत्थलगांव का भाग है। इस भाग में 4 लेन योजना अनुसार 4 लेन पर निर्माण कार्य कदमघाट से पत्थलगांव न्यायालय तक राष्ट्रीय राजमार्ग के एक्सीसटींग एलाईनमेंट पर सड़क निर्माणधीन है। उक्त…
Read Moreजशपुर जिले में मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना का दूरस्थ अंचल के लोगों को मिल रहा है लाभ, अब तक 3523 क्लीनिक लगाकर 196642 लोगों को स्वास्थ्य लाभ दिया गया
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर दूरस्थ क्षेत्रों में लोगो तक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उददेश्य से छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी योजना मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना का बेहतर संचालन किया जा रहा है। जिले में मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना 112 हाट बाजारों में संचालित हो रही है। जिसमें आम जनताओं को स्वास्थ्यगत समस्याओं का जांच, उपचार एवं निःशुल्क औषधि की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है साथ ही गंभीर रोगों के बेहतर उपचार हेतु उच्च चिकित्सकीय संस्थानों में रेफरल की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग…
Read Moreजशपुर जिले में सिंचाई की पर्याप्त व्यवस्था हेतु फरसाबहार में सुसडेगा व्यपवर्तन योजना का किया जा रहा निर्माण
सुसडेगा व्यपवर्तन योजना से क्षेत्र के लगभग 3500 हेक्टेयर रकबे में सिंचाई हेतु उपलब्ध होगी पानी बहनाटांगर, बटुराकछार, किलकिला सहित अन्य गांवों के किसान होंगे लाभान्वित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला प्रशासन द्वारा जिले में सिंचाई की पर्याप्त व्यवस्था उपलब्ध कराकर किसानों को लाभ पहुँचाने हेतु सतत कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में जल संसाधन विभाग द्वारा फरसाबहार विकासखण्ड में सुसडेगा व्यपवर्तन योजना का निर्माण किया जा रहा है। कार्यपालन अभियंता जल संसाधन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुसडेगा व्यपवर्तन योजना का निर्माण खलतकर कंस्ट्रक्शन इंफ्रा प्राईवेट…
Read Moreसंयुक्त कलेक्टर जशपुर ने जनदर्शन में सुनी आम लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को समय सीमा में आवेदनों को निराकृत करने के दिये निर्देश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में संयुक्त कलेक्टर श्रीमती लवीना पांडेय आज जनदर्शन के माध्यम से ग्रामीण जनों की शिकायतों और समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का शीघ्रता से निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। जनदर्शन में आज आर्थिक सहायता, वेतन भुगतान, रोजगार प्रदाय, मजदूरी भुगतान, पेंशन भुगतान, मुआवजा, बंटवारा, भूमि-विवाद, नामांतरण सहित अन्य आवेदन प्राप्त हुए। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को जनदर्शन में प्राप्त पेंशन, मजदूरी भुगतान, राजस्व संबंधी प्रकरणों को गंभीरता से लेने, यथाशीघ्र जांच पूर्ण करने एवं समय…
Read More