बिजली बिल हाफ योजना का लाभ उठाने वाले हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर दूरस्थ अंचल के किसानों को छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना बिजली बिल हॉफ योजना से लाभांवित किया जा रहा है। विभाग द्वारा लोगों को योजनाओं के संबंध में जानकारी दी जा रही है और ज्यादा बिजली बिल संबंधी समस्याओं का भी प्राथमिकता से निराकरण किया जा रहा है। योजना का लाभ उठाने वाले मनोरा विकासखंड के कुम्हारटोली निवासी श्री अरविन्द तिग्गा को बिजली बिल हाफ योजना के तहत 1500 रूपए का लाभ…
Read MoreCategory: जशपुर
विश्व आदिवासी दिवस तथा मोहर्रम पर्व पर शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु एसडीएम कुनकुरी ने ली शांती समिति की बैठक, दिये आवश्यक दिशा निर्देश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के द्वारा संयुक्त रूप से स्थानीय विश्राम गृह में शांती समिति की बैठक का आयोजन किया गया। आगामी विश्व आदिवासी दिवस तथा मोहर्रम पर्व के एक दिन 9 अगस्त को ही होने के कारण त्यौहार के आयोजन में सामंजस्य स्थापित करने के उद्देश्य से इस बैठक का आयोजन किया गया जिसमें दोनो समाज के प्रमुख लोगो के साथ कार्यक्रम की रूप रेखा को लेकर चर्चा की गई और समय का निर्धारण कर आयोजन को सम्पन्न कराने हेतु व्यवस्था बनाई गई। विश्व…
Read Moreअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रतिभा पाण्डेय हुई जशपुर जिला से कार्यमुक्त, सम्हालेंगी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली का प्रभार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डी. रविशंकर के साथ जशपुर पुलिस ने नवपदस्थापना अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली के लिए दी शुभकामनाएं समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर दिनांक 04 अगस्त 2022 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रतिभा पाण्डेय को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डी. रविशंकर (IPS) के द्वारा कार्यमुक्त करते हुए उन्हें जिला मुंगेली के लिए मिली नवपदस्थापना हेतु बधाई और शुभकामनाएं दी। श्रीमती पाण्डेय के 11 महीने के कार्यकाल में महिला संबंधी अपराधों पर विशेष बल देकर त्वरित निराकरण, बालक–बालिका की दस्तायाबी के साथ पुलिस विभाग द्वारा बनाए गए अभिव्यक्ति एप में जशपुर पुलिस…
Read Moreतत्कालीन विकास खंड शिक्षा अधिकारी मनीराम यादव निलंबित..देखें आदेश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ के संचालन सुनील कुमार जैन ने मनीराम यादव, (व्याख्याता) तत्कालीन विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बगीचा एवं वर्तमान व्याख्याता, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सिमडा विकासखण्ड दुलदुला जिला जशपुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है उनके विरूद्ध मध्यान्ह भोजन योजना में कार्यरत विभिन्न महिला स्व सहायता समूह के पदाधिकारियों द्वारा में प्रदान की गई राशि में से 8 प्रतिशत लिये जाने तथा न दिये जाने पर प्रताडित करने का आरोप लगाते हुए शपथ पत्र, सीडी सहित समक्ष में प्रस्तुत की गई है मनीराम…
Read Moreजशपुर कलेक्टर ने चीर बगीचा स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र में आयोजित वजन त्यौहार का किया निरीक्षण
6 माह की बच्ची नवशीन का वजन एवं ऊँचाई मापकर पोषण स्तर की ली जानकारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बच्चों के पोषण पर विशेष ध्यान देने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने आज जशपुर नगरीय क्षेत्र के चीर बगीचा स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र में आयोजित वजन त्यौहार का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों का लिए जा रहे वजन एवं ऊंचाई मापन का अवलोकन किया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यक्रम अधिकारी श्री अरुण पांडे, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। कलेक्टर श्री…
Read Moreवर्षा अपडेट: जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 340.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 340.1 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 05 अगस्त तक औसत वर्षा 580.2 मिमी हुई है। बीते दिवस जिले में 9.9 मिमी बारिश हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक जशपुर तहसील में 333.0 मिमी, मनोरा में 376.2 मिमी, कुनकुरी में 371.9 मिमी, दुलदुला में 307.5 मिमी, फरसाबहार में 294.7 मिमी, बगीचा में 393.8 मिमी, कांसाबेल में 283.1 मिमी, पत्थलगांव में 337.6 मिमी…
Read Moreविश्व आदिवासी दिवस तथा मोहर्रम पर्व पर शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु जशपुर कलेक्टर ने दी आवश्यक दिशा निर्देश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने विगत दिवस कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आगामी 9 अगस्त 2022 को विश्व आदिवासी दिवस तथा मोहर्रम पर्व को देखते हुए जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री डी. रविशंकर, अपर कलेक्टर श्री आई.एल. ठाकुर, समस्त एसडीएम व तहसीलदार उपस्थित थे। कलेक्टर ने जिले में विश्व आदिवासी दिवस एवं मोहर्रम पर्व शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाये जाने हेतु पर्व के दौरान कानून…
Read Moreजशपुर कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक: राजस्व प्रकरणों को गंभीरता से निराकृत करने के दिए निर्देश
प्रकरणों का समय पर निराकरण होने से लोगों को मिलता है संतोष-कलेक्टर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने विगत दिवस कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों को राजस्व प्रकरणों का गंभीरता से समय-सीमा में निराकृत करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री आई.एल. ठाकुर सहित समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं वन विभाग के एसडीओ उपस्थित थे। कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों से राजस्व प्रकरणों के सभी दर्ज, निराकृत एवं लंबित प्रकरणों की स्थिति, अपील प्रकरणों की…
Read Moreस्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2021-22: राज्य स्तर पर जिले के 5 शाला व जिले स्तर पर 38 शालाओं को किया जाएगा सम्मानित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर समग्र शिक्षा जिला मिशन समन्वयक ने बताया कि स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2021-22 अंतर्गत जशपुर जिले के 38 शालाओं को जिला स्तरीय एवं 05 शालाओं को राज्य स्तरीय पर पुरस्कृत किया जाएगा। उक्त पुरस्कार 15 अगस्त 2022 को पुरस्कृत किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि उक्त विद्यालयों का चयन कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में किए गए विभिन्न उपलब्धियों के आधार पर किया गया है। जिसके अंतर्गत राज्य स्तर पर चयनित शाला में दुलदुला विकसखंड के शासकीय माध्यमिक शाला दुलदुला, कुनकुरी विकासखंड के शासकीय माध्यमिक शाला…
Read Moreजशपुर कलेक्टर के निर्देश पर 60 वर्षीय भोला को तत्काल मिला वृद्धा पेंशन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में समाज कल्याण विभाग द्वारा जशपुर विकासखण्ड के सरडीह निवासी श्री भोला राम का 60 वर्ष पूर्ण होने पर तत्काल वृद्धा पेंशन स्वीकृत किया गया। विगत दिवस कलेक्टर के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने समाज कल्याण विभाग को भोला का वृद्धा पेंशन स्वीकृत करने के सख्त निर्देश दिए थे। उम्र के इस पड़ाव में भोला को अब हर माह वृद्धा पेंशन मिलने पर उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया है।
Read More