समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 174.7 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 18 जुलाई तक औसत वर्षा 361.8 मिमी हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक जशपुर तहसील में 167 मिमी, मनोरा में 197 मिमी, कुनकुरी में 151.5 मिमी, दुलदुला में 167 मिमी, फरसाबहार में 171.9 मिमी, बगीचा में 237 मिमी, कांसाबेल में 71.2 मिमी, पत्थलगांव में 192.2 मिमी एवं सन्ना में 217.7 मिमी वर्षा हो चुकी है।…
Read MoreCategory: जशपुर
जशपुर जिला अन्तर्गत प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 08 लाख की राशि स्वीकृत
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। जिसमें आग से जलने पर बगीचा तहसील के ग्राम बोड़ापहरी निवासी अलबीना केरकेट्टा की मृत्यु 06 मार्च 2022 को हो जाने पर मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पति पितरूस हेतु 4 लाख एवं मनोरा तहसील के ग्राम झरगांव निवासी मंगलेश्व राम की मृत्यु 08 फरवरी 2021 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पत्नी…
Read Moreआंगनबाड़ी सहायिका एवं मिनी कार्यकर्ता के पद हेतु दावा आपत्ति 28 जुलाई तक आमंत्रित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना के परियोजना अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार मनोरा एवं आस्ता के लिए आंगनबाड़ी सहायिका एवं मिनी कार्यकर्ता की नियक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया था। आवेदन उपरांत प्राप्त आवेदनों का मूल्यांकन एवं परीक्षण कर योग्यता व पात्रता रखने वाले आवेदकों का वरिष्ठता क्रम में सूची का प्रकाशन कर आवेदकों से दावा आपत्ति 28 जुलाई 2022 तक आमंत्रित किया गया है। आवेदक अपना दावा कार्यालयीन समय में परियोजना कार्यालय मनोरा में प्रस्तुत कर सकते है।
Read Moreराष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न पदों की भर्ती हेतु दावा आपत्ति उपरांत मेरिट सूची प्रकाशित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया था। उन्होंने बताया कि प्राप्त आवेदनों की पात्र-अपात्र अभ्यार्थियों की दावा आपत्ति उपरान्त मेरिट सूची का प्रकाशन किया गया। जिसमें 13 पदों की भर्ती पूर्ण किया जा चुका है तथा स्टॉफ नर्स, एनआरसी, नर्सिंग आईसीयू, एएनएम, एएनएम आरबीएसके, सेक्यूरिटी गार्ड में तकनीकी त्रुटियों के कारण उक्त 5 पदों हेतु अभ्यर्थियों के दावा आपत्तियों को शामिल नहीं किया गया था। उन्होंने बताया कि…
Read Moreजशपुर जिले के गौठान की गंगा स्व-सहायता समूह की महिलाएं हल्दी मसाला पिसाई व पीडीएस संचालन कर बन रही है आत्मनिर्भर
हल्दी मसाला का विक्रय से 6 हजार व पीडीएस संचालन से 1 लाख 65 हजार की हुई आमदनी अब परिवार के हर छोटे-बडे कार्य में अपना सहयोग दे रही है महिलाएं जिला प्रशासन एवं छत्तीसगढ़ शासन को गौठान में विभिन्न गतिविधियों का संचालन करने हेतु दिया धन्यवाद समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिले में महिलाओं को सशक्त बनाने एवं उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत करने जिला प्रशासन द्वारा स्व-सहायता समूह से जोड़कर उन्हें गोठान में ही विभिन्न गतिविधियों के तहत् आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। इसी कड़ी में दुलदुला विकासखंड के…
Read Moreजशपुर पुलिस ने 144 प्रकरणों में 276 व्यक्तियों के विरूद्ध की प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, जानें क्या है कारण….
जिला पुलिस जशपुर द्वारा जमीन संबंधी विवाद एवं अन्य बड़ी घटनाओं को रोकने हेतु 144 प्रकरणों में 276 व्यक्तियों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि जिला जशपुर के विभिन्न थाना/चौकी क्षेत्रांतर्गत जमीन संबंधी विवाद एवं अन्य बड़ी घटनाओं को रोकने हेतु प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। थाना जशपुर द्वारा 11 प्रकरण में 23 व्यक्ति, चौकी लोदाम द्वारा 03 प्रकरण में 11 व्यक्ति, चौकी आरा द्वारा 02 प्रकरण में 03 व्यक्ति, थाना आस्ता द्वारा 04 प्रकरण में 07 व्यक्ति, थाना दुलदुला…
Read Moreविश्वास अभियान के अंतर्गत सावन सोमवार के अवसर पर धार्मिक स्थलों पर आये श्रद्धालुओं को पुलिस से संबंधित विभिन्न विषयों पर किया गया जागरूक
उक्त कार्यक्रम जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल कैलाश गुफा, किलकिला मंदिर, चरईडांड़ मंदिर, लोरोधाम मंदिर, बेलमहादेव जशपुर, कोतेबिरा मंदिर में आयोजित किया गया उपस्थित लोगों को मानव तस्करी से बचाव, नशे से हानि, यातायात नियमों, साइबर अपराध, सोशल मीडिया के संबंध में जानकारी दी गई, महिला पुलिस अधिकारियों द्वारा उपस्थित बालिकाओं एवं महिलाओं को गुडटच-बैडटच, अभिव्यक्ति एप्प, महिला विरुद्ध अपराध एवं कानून के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर विश्वास अभियान“ के तहत आज दिनांक 18.07.2022 को सावन सोमवार के अवसर पर विभिन्न धार्मिक स्थल…
Read Moreएस. आई. एस. लिमिटेड के द्वारा ग्रेजुएट ट्रेनी ऑफिसर की भर्ती हेतु लिखित परीक्षा 24 जुलाई को
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर लाइवलीहुड कॉलेज के प्राचार्य अमरनाथ धमगया ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय मल्टीनेशनल सुरक्षा कंपनी एस. आई. एस. लिमिटेड के द्वारा ग्रेजुएट ट्रेनी ऑफिसर की भर्ती प्रक्रिया आरंभ करने जा रही है। जिसके तहत पुरे देश के बेरोजगार स्नातक युवको को इससे जोड़ने का प्रक्रिया प्रारंभ करने जा रही है। कंपनी के अध्यक्ष श्री आर. पी. सिंह ने बताया कि आने वाले 24 जुलाई 2022 को एक लिखित परीक्षा एस. आई. एस. ट्रेनिंग सेंटर आई. टी. आई. भवन आरा जशपुर, एस. आई.एस. शाखा कार्यालय रायगढ़,…
Read Moreविधायक विनय भगत जनता दरबार के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण करने का कर रहे प्रयास
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर विधायक विनय भगत प्रतिदिन अपने आवास में जनता दरबार के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए त्वरित निराकृत करने का प्रयास कर रहे हैं। साथ ही विधायक श्री भगत क्षेत्र के विकास एवं ग्रामीणों की समस्याओं को जानने लगातार जनसंपर्क के माध्यम से क्षेत्रों का सघन दौरा कर गांव-गांव तक पंहुच रहे हैं। यहां ग्रामीण विधायक को अपने बीच पाकर अत्यंत प्रसन्न होते है और बेझिझक अपनी समस्या बताते है। विधायक द्वारा ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें लाभ दिलाने…
Read Moreजल योद्धा अयप्पा द्वारा जल सरंक्षण हेतु विविध स्थानों का क्षेत्र भ्रमण कर अधिकारी कर्मचारियों को फील्ड प्रशिक्षण किया गया प्रदान
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में जल योद्धा व विशेषज्ञ वाटर रिचार्ज श्री अयप्पा मसाजी द्वारा जल सरंक्षण एवं भूमिगत जल स्त्रोत स्तर बढ़ाने हेतु वर्षा जल संचयन के सम्बंध में जशपुर के किनकेल, बालाछापर, छोटा बनई सहित अन्य स्थानों का क्षेत्र भ्रमण कर फील्ड प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस दौरान श्री अयप्पा द्वारा जल संरक्षण हेतु अपनाए जाने वाले विविध तकनीकों के बारे में विस्तार से जानकारी भी प्रदान की गई। प्रशिक्षण में जशपुर, मनोरा एवं दुलदुला के तकनीकी सहायक एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी…
Read More