जशपुर जिले के ग्राम दुलदुला में आयोजित शिविर में 338 आवेदन का निराकरण कर जारी किया गया लर्निग लाइसेंस

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर परिवहन विभाग द्वारा 09 मार्च 2022 को दुलदुला विकासखण्ड के सामुदायिक भवन में लर्निंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया। परिवहन अधिकारी ने बताया कि शिविर में कुल 338 आवेदन प्राप्त हुए। जिसका निराकरण कर आवेदको को तत्काल लर्निग लाइसेंस जारी किया गया है।

Read More

नगर पालिका ने जशपुर के गायत्री मंदिर के पास स्थित तालाब की सफाई कराई

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में नगर पालिका अधिकारी श्री बसंत बुनकर के दिशा-निर्देश में नगरीय निकाय जशपुर के गायत्री मंदिर के पास स्थित तालाब का आज साफ-सफाई कराई गई है और तालाब के आस-पास के घास-फूस की सफाई की गई।

Read More

जशपुर कलेक्टर ने व्यापारियों और पार्षदों की ली बैठक : जिले में यातायात व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल सुविधा सहित अन्य बिन्दुओं पर की चर्चा

नगरपालिका अधिकारियों को वाहन पार्किंग के लिए जगह का चिन्हांकन करने के दिए निर्देश कलेक्टर और एसपी ने शांति भाई-चारे के साथ होली मनाने की अपील की समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के पार्षद और व्यापारियों की बैठक लेकर लोगों की सुविधाओं का ध्यान में रखते हुए वाहन पार्किंग, साफ-सफाई, पेयजल की सुविधा और अन्य बिन्दुओं पर विस्तार से जानकारी ली। बैठक में पार्षदों और व्यापारियों ने भी अपने-अपने सुझाव व्यक्त किए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल उपस्थित थे।…

Read More

छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन में दो जिला उपध्यक्ष नियुक्त, सरीन इकबाल एवं एलन बॉर्डर साहू जिला उपाध्यक्ष बनाये गए

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले एकमात्र शिक्षक संगठन तथा शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगो के निराकरण में छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन हमेशा अग्रणी भूमिका में रहा है। आज संगठन के जिला इकाई जशपुर के जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।  जिलाध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सरीन इकबाल एवं एलन बॉर्डर साहू को जिला उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति दी। दोनों ही शिक्षक तेजतर्रार एवं संवेदनशील माने जाते हैं। जिला अध्यक्ष विनोद गुप्ता ने दोनों…

Read More

बैरियर तोड़कर भाग रहे गांजा तस्कर को पकड़ने कुनकुरी पुलिस ने किया घेराबंदी, गांजा तस्कर रास्ते में पीकप छोड़कर फरार, 200 किलो गांजा जप्त, आरोपी की तलाश जारी…..

कुनकुरी पुलिस ने कुंजारा के पास घेराबंदी कर बैरियर तोड़कर भाग रहे पीकअप वाहन से मादक पदार्थ गांजा 200 किलोग्राम कीमती 20 लाख रू. जप्त किया गांजा तस्कर पुलिस के दबाव में आकर फरार हो गया, पता-तलाश जारी, अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना कुनकुरी में धारा 20 (बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध माह जनवरी 2022 से अब तक जिले में गांजा तस्करी के 21 प्रकरणों में 29 आरोपियों से कुल 418 किलो 487 ग्राम गांजा जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,…

Read More

व्यवसायी की खड़ी पिकअप वाहन में रखे नगदी रकम रू. 25,000 एवं मोबाईल की चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी से चोरी की गई रकम में से खरीदी हुई मोबाईल एवं चोरी की गई मोबाईल को जप्त किया चौकी सोनक्यारी में आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 22/2022 धारा 379 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी बबलू उर्फ उपेन्दर साहू उम्र 32 साल निवासी सोनक्यारी ने दिनांक 19.02.2022 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह उक्त दिनांक को ग्राम तालासिली अपने ड्राईवर के साथ किराना सामान बेचने व धान खरीदने अपने पीकअप वाहन से गया था। प्रार्थी अपने पीकअप…

Read More

रात्रि गश्त दौरान तत्परतापूर्वक आरोपी को पकड़कर उत्कृष्ट कर्तव्यनिष्ठा एवं व्यवसायिक दक्षता का परिचय देने वाले कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक जशपुर विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा ”प्रशस्ति पत्र“ एवं ”नगद ईनाम“ से पुरस्कृत किया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर दिनांक 07-08.03.2022 की दरम्यानि रात्रि में थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत रात्रि गश्त दौरान भाग रहे आरोपी को तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुये पकड़कर उत्कृष्ट कर्तव्यनिष्ठा एवं व्यवसायिक दक्षता का परिचय देने के फलस्वरूप थाना पत्थलगांव में पदस्थ आरक्षक क्र. 748 भवानीलाल कहरा, आर.क्र. 225 सुरेन्द्र कुमार यादव एवं आर.क्र. 28 आकाश कुजूर को कार्यालय में पुलिस अधीक्षक जशपुर विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा ”प्रशस्ति पत्र“ देकर ”नगद ईनाम“ से पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

Read More

मुख्यमंत्री के द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं के फीस न लेने के निर्णय पर छात्र छात्राओं का परीक्षा की तैयारी के लिए बढ़ा है मनोबल

छात्र-छात्राओं ने खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए जताया आभार समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा विधानसभा में प्रस्तुत बजट में सराहनीय पहल करते हुए राज्य के स्थानीय युवाओं के लिए  छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग एवं छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल के माध्यम से आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं के लिए परीक्षा शुल्क की माफी की घोषणा की है। इस घोषणा से युवाओं में खुशी और उत्साह का माहौल है। युवाओं का कहना है उनके इस फैसले से आर्थिक रूप से…

Read More

पंचायत मंत्री श्री सिंहदेव की अध्यक्षता में वर्चूअली राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

मनरेगा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले  जिले के 5 महिला मेट हुए सम्मानित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्री टी.एस.सिंहदेव की अध्यक्षता में विगत दिवस अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर राज्य स्तरीय वर्चुअल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के तहत जिले की 5 महिला मेट को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया। इस राज्य स्तरीय वर्चुअल कार्यक्रम में जशपुर ज़िले के एनआईसी कक्ष में आयोजित सम्मान समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रायमुनी…

Read More

संकल्प जशपुर एवं कुनकुरी में कक्षा 9 वीं मे प्रवेश हेतु आवेदन 5 अप्रैल तक आमंत्रित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा जिला खनिज न्यास संस्थान से संचालित संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर एवं कुनकुरी में कक्षा 9 वीं में हिन्दी माध्यम में प्रवेश हेतु आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 5 अप्रैल 2022 निर्धारित की गई है। चयन परीक्षा 13 अप्रैल को जिला मुख्यालय में आयोजित होगी। इस बारे में जानकारी देते हुए संकल्प संस्था जशपुर के प्राचार्य विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि नवीन शैक्षणिक सत्र में संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर में कक्षा 9 वीं में…

Read More