समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने छिछली के चाय पौधरोपण, केरेकोना के नाशपाती, सोनक्यारी के पशु औषधालय और डूमरटोली डैम का निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने छिछली में चाय पौधारोपण कार्य का अवलोकन किया और किसानों से चर्चा की। लोगों को अधिक से अधिक शासन की योजनाओं का लाभ लेने प्रेरित किया। छिछली में 90 एकड़ क्षेत्र में पौधरोपण किया जा रहा है। उन्होंने पौधों की सिंचाई की व्यवस्था एवं बिजली की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा शेष बचे हुए पौधे को समय अवधि में…
Read MoreCategory: जशपुर
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत मतदाता सूची में नाम जुड़वाने एवं संशोधन हेतु ऑनलाईन, ऑफलाईन कर सकते हैं आवेदन
01 अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष के हो रहे नागरिक फार्म-6 भरकर मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं नाम बी.एल.ओ. द्वारा 25 मई से 23 जून तक घर-घर जाकर किया जा रहा है सर्वे समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छ.ग. रायपुर के निर्देशानुसार निकट भविष्य में होने वाले छत्तीसगढ़ राज्य के विधानसभा के आम निर्वाचन 2023 को दृष्टिगत रखते द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अर्हता 01 अक्टूबर 2023 कार्यक्रम सम्पन्न कराया जा रहा है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के लिए 25…
Read Moreजशपुर जिले में 01 जून से अब 2.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 2.9 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 05 जून तक औसत वर्षा 11.7 मिमी हुई है। बीते दिवस जिले में 0.4 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक जशपुर तहसील में 7.9 मिमी, मनोरा 6.5 मिमी, कुनकुरी में 2.5 मिमी एवं सन्ना में 8.9 मिमी वर्षा हो चुकी है। सर्वाधिक वर्षा सन्ना तहसील में दर्ज की गई है।
Read Moreजशपुर जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं मिनी कार्यकर्ता के पदों पर नियुक्ति हेतु अनन्तिम सूची का किया गया प्रकाशन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर महिला एवं बाल विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं मिनी कार्यकर्ता की रिक्त पदों पर नियुक्ति आवेदन आमंत्रित किया गया था। जिसका दवा आपत्ति हेतु 09 से 23 मई 2023 तक आवेदन मंगाया गया था। दावा आपत्ति में प्राप्त आवेदनों का निराकरण उपरान्त अनन्तिम सूची तैयाकर कर प्रकाशन हेतु प्रेषित किया गया है। जिसकी समयावधि तीन दिवस की है।
Read Moreविश्व पर्यावरण दिवस : बगीचा के अधिकारी-कर्मचारियों ने पौध रोपण करके पर्यावरण को संरक्षित करने का किया आग्रह
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर जशपुर : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिले के बगीचा विकासखण्ड में अधिकारी-कर्मचारियों ने कार्यालय परिसर में पौध रोपण करके पर्यावरण को संरक्षित करने का आग्रह किया और अपने घरों के आस-पास एक पौधा लगाने की अपील की। साथ ही पौधों को लगाने के पश्चात् उचित देखभाल और समय-समय पर पानी देने का आग्रह किया गया। लोगों को संदेश देते हुए कहा गया कि पर्यावरण की रक्षा के लिए एकजुट होकर पौध रोपण करने की आवश्यकता है। पौधे लगाना प्रत्येक व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी भी…
Read Moreविशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा महिला विद्यावती को मिली शासकीय नौकरी : बगीचा विकासखण्ड के हायर सेकेण्डरी स्कूल मरोल में सहायक ग्रेड-03 के रूप में हैं कार्यरत्,
पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा युवाओं को सीधी भर्ती के अंतर्गत शासकीय नौकरी का लाभ देने पर मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर जशपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा युवाओं को सीधी भर्ती के अंतर्गत शासकीय नौकरी का लाभ दिया गया है। बगीचा विकास खण्ड की ग्राम पंचायत मरोल के हायर सेकेण्डरी स्कूल में सहायक ग्रेड-03 के पद पर विद्यावती को नियुक्ति मिली है। विद्यावती ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा है कि सही समय पर…
Read Moreओरकेला में चर्च निर्माण के विरोध में लामबंद हुए ग्रामीण, बिना पूर्व स्वीकृति के निर्माण पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने आपत्ति करते हुए जताई नाराजगी.
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रायमुनी भगत ने निर्माण स्थल को खाली करा कर जमीन को ग्राम पंचायत को सौंपने की मांग की है. समदर्शी न्यूज ब्यूरो,जशपुर जशपुरनगर : चर्च निर्माण को लेकर एक बार जिले में फिर विवाद की स्थिति बन गई, मौक़े पर जिला पंचायत जशपुर की अध्यक्ष रायमुनी भगत, मनोरा के तहसीलदार अविनाश चौहान, आरआई सहित पुलिस प्रशासन के अधिकारी पहुँचे। जिला पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि ओरकेला में कुछ दिन पहले ही एक चर्च का निर्माण शुरू किया गया था। लेकिन इसके लिए आवश्यक अनुमति नहीं ली…
Read Moreसंसदीय सचिव यू.डी. मिंज ने विश्व पर्यावरण दिवस पर दी शुभकामनाएं कहा प्रकृति और पर्यावरण की सुरक्षा क़े लिए सभी आगे आयें, आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा पानी देना हम सबकी जिम्मेदारी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर संसदीय सचिव एवं विधायक कुनकुरी यू.डी. मिंज ने जनता को विश्व पर्यावरण दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि हर साल हम 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाते हैं। यह दिन मानव और प्रकृति के बीच सामंजस्य को और अधिक गहरा करने के लिए प्रेरित करता है। निरंतर प्रकृति के बेतरतीब दोहन ने पर्यावरण के साथ-साथ जीवन के लिए भी संकट पैदा कर दिया है। अब समय है कि अपना अस्तित्व बचाए रखने के लिए हम संजीदगी से पर्यावरण को बचाने…
Read Moreप्रेमी के शादीशुदा होने का पता चलने पर युवती ने प्रेमी से बात करना किया बंद, प्रेमी शराब के नशे में पहूंचा युवती के घर और मां बाप पर जमकर बरसा दी लाठी, आरोपी प्रेमी गिरफ्तार
महिला संबंधी घटित अपराधों में जिला पुलिस द्वारा की जा रही त्वरित कार्यवाही : थाना तपकरा में आरोपी बीरेंद्र विश्वकर्मा के विरूद्ध धारा 323, 506, 458, 354, 366, 511 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर पुलिस से मिली जानकार के अनुसार थाना तपकरा क्षेत्र निवासी 22 वर्षीय युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि बीरेंद्र विश्वकर्मा से इसका परिचय कुछ समय पूर्व मजदूरी करने के दौरान हुआ था, दोनों के मध्य मोबाइल से बातचीत होता था, बीरेंद्र विश्वकर्मा ने शादीशुदा होने की बात प्रार्थिया से छिपाई थी, प्रार्थिया…
Read Moreकुनकुरी लवाकेरा राजमार्ग सड़क हादसा : बाईक सवार परिवार को टक्कर मारकर घायल करने वाली तेज रफ्तार कार के चालक पर मामला हुआ दर्ज, घायलों का हो रहा अस्पताल में उपचार
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर कुनकुरी लवाकेरा राजमार्ग पर रविवार की प्रातः लगभग पौने नौ बजे ग्राम कुंजारा में उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक तेज रफ्तार कार ने आगे जा रही बाईक को पीछे से टक्कर मारते हुए सड़क किनारे खड़ी दो और बाईक को चपेटे में ले लिया, और सड़क किनारे बनी झुग्गी में जा घुसी। दुर्घटना में बाईक में सवार दम्पत्ती और उनका एक बच्चा घायल हो गया। घटना की सूचना कुनकुरी पुलिस को मिलते ही पुलिस मौके पर पहूंच गई। घायलों को 108 की सहायता…
Read More