राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों की हुई बैठक, जशपुर कलेक्टर ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवा मितान क्लब के सदस्यों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

युवा शक्ति समाज में बदलाव लाएगी सक्रिय होकर लोगों को जागरूक करें योजनाओं का लाभ दिलाए-कलेक्टर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने जिला पंचायत के ऑडिटोरियम में आयोजित राजीव युवा मितान क्लब सदस्यों के बैठक में शामिल हुए। उन्होंने मितान क्लब के सदस्यों को शासन की योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुंचाने प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति समाज में बदलाव ला सकती है लोगों को जागरूक करें, योजनाओं की जानकारी देकर अधिक से अधिक लोगों को लाभ दिलाएं। जिस उद्देश्य से  क्लब के सदस्य…

Read More

एनएच 43 का मरम्मत कार्य प्रारंभ, आवागमन होगा सुगम, पत्थलगांव से कुनकुरी तक किया जा रहा सड़क मरम्मत का कार्य

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर एनएच 43 पत्थलगांव से कुनकुरी तक सड़क मरम्मत कार्य प्रारंभ हो गया है। विगत दिनों पीडब्ल्यूडी प्रमुख अभियंता के.के.पिपारी द्वारा एनएच 43 का दौरा कर निरीक्षण किया गया था। प्रमुख अभियंता के निर्देशानुसार बंदरचुआ से डुगडुगीया कुनकुरी तक सड़क मरम्मत कार्य किया जा रहा है। जिससे आवागमन में सुगम होगी। एनएच 43 के उप अभियंता अशोक शेसर ने बताया की मरम्मत कार्य टी.बी.सी.एल शहडोल द्वारा किया जा रहा है। पत्थलगांव में मरम्मत कार्य प्रगति पर है। लुडेग में री एलाइनमेंट का कार्य प्रारंभ हो गया है।

Read More

जशपुर जिले में 1 जून से अब 2.5 मिमी वर्षा दर्ज

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 2.5 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 02 जून तक औसत वर्षा 6.5 मिमी हुई है। बीते दिवस जिले में 0.0 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक जशपुर तहसील में 7.9 मिमी, मनोरा में 4.0 मिमी, कुनकुरी में 1.5 मिमी एवं सन्ना में 8.9 मिमी वर्षा हो चुकी है। सर्वाधिक वर्षा सन्ना तहसील में दर्ज की गई है।

Read More

जशपुर जिले के नवीन स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय तपकरा, कोतबा एवं दोकड़ा में प्रवेश हेतु ऑफलाईन आवेदन 9 जून तक

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला शिक्षा अधिकारी, सह सचिव स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय संचालन प्रबंधन समिति जशपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 10 अप्रैल से 05 मई 2023 तक निर्धारित की गई थी। जिले में संचालित नवीन स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय तपकरा, कोतबा एवं दोकड़ा में प्रवेश हेतु सीट रिक्त होने के कारण ऑफलाईन के माध्यम से आवेदन  09 जून 2023 तक तक प्रस्तुत कर सकते हैं। संस्था प्रमुख द्वारा 16 जून…

Read More

चिरायु की पंद्रह टीम दूरस्थ अंचल के आंगनबाड़ी केन्द्रों के बच्चों का कर रही है स्वास्थ्य परीक्षण, बच्चों की गंभीर बिमारी को चिन्हांकित करके की जाती है उनके लिए इलाज की व्यवस्था.

स्वास्थ्य विभाग की चिरायु टीम ने आज कांसाबेल विकासखण्ड के आंगनबाड़ी केन्द्र चिड़ौरा, पत्थलगांव विकासखण्ड के आंगनबाड़ी केन्द्र गाला, फरसाबहार विकासखण्ड के आंगनबाड़ी केन्द्र तपकरा, टोंगरीटोली, बगीचा विकासखण्ड के आंगनबाड़ी केन्द्र रौनी सहित अन्य आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर जशपुर : स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना दूरस्थ अंचल के बच्चों के लिए संजीवनी का काम कर रही है। बच्चों की गंभीर बिमारी को चिन्हांकित करके उनके लिए इलाज की व्यवस्था करती है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा बच्चों के ईलाज के लिए बड़े से बड़े अस्पताल…

Read More

कुनकुरी नगर के करदाता कर सकेंगे घर बैठे करों का ऑनलाईन भुगतान, ऑनलाईन कर भुगतान प्रणाली प्रारंभ करने वाली प्रदेश में पहली नगर पंचायत बनी कुनकुरी, विधायक यूडी मिंज ने किया शुभारंभ

ऑनलाईन कर भुगतान करने वाले प्रथम उपभोक्ता बने विष्णु सोनी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर कुनकुरी: नगर पंचायत कुनकुरी में आज शुक्रवार को करो के ऑनलाईन भुगतान प्रणाली की सुविधा से संबंधित व्यवस्था का शुभारंभ संसदीय सचिव व विधायक यूडी मिंज के मुख्य आतिथ्य में किया गया। शुभारंभ के इस अवसर पर नगर पंचायत के सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सर्वप्रथम महात्मा गांधी के चित्र के समक्ष पूष्प अर्पण किया गया। तत्पश्चात् ऑनलाईन कर भुगतान हेतु क्यूआर कोड का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में स्ट्रीट वेंडरों को…

Read More

जशपुर: फायर सेफ्टी प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन, मॉक ड्रिल कर अग्निशमन उपकरणों के प्रयोग के संबंध में दी गई जानकारी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के निर्देशन तथा जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी श्रीमती योग्यता साहू के मार्गदर्शन में जशपुर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में फायर सेफ्टी ट्रेनिंग का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित व्यापारी संघ के सदस्यों को अग्निशमन एव आपातकालीन सेवाऐं रायपुर के अग्निशमन सेवा के तकनीकी विशेषज्ञ श्री सरवर गुलाम मुहम्मद द्वारा अग्नि, अग्नि दुर्घटनाओं, अग्नि से सुरक्षा इत्यादि के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त अग्निशमन यंत्र जैसे फायर एक्सटिंग्यूशर, फायर बॉल के प्रयोग के बारे में भी बताया गया। इस…

Read More

जशपुर जिले में स्तन कैंसर के चिन्हांकित मरीजों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रायपुर में कराया गया भर्ती

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला चिकित्सालय जशपुर में विगत दिवस 20 मई को स्तन कैंसर एवं गर्भाशय ग्रीवा कैंसर स्क्रीनिंग (जांच) शिविर का आयोजन कर स्तन कैंसर के मरीजों का चिन्हांकन किया गया। कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के निर्देशन एवं जिला एन.सी.डी.सेल के सहयोग से स्तन कैंसर के चिन्हांकित मरीजों को आगे के उपचार एवं निदान हेतु मेडिकल कॉलेज रायपुर में भर्ती कराया गया।

Read More

जशपुर जिले में पंचायतों के उप निर्वाचन 2023 के नाम निर्देशन पत्र हेतु रिटर्निंग ऑफिसर एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्था. निर्वा.) जशपुर डॉ. रवि मित्तल ने पंचायतों के उप निर्वाचन 2023 के नाम निर्देशन पत्र हेतु रिटर्निंग ऑफिसर एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर की नियुक्ति हेतु आदेश जारी किया गया है। जिसके अंतर्गत् जनपद पंचायत कुनकुरी, पंच के रिक्त 02 पद के नाम निर्देशन पत्र हेतु कुनकुरी तहसीलदार को रिटर्निंग ऑफिसर एवं जनपद सीईओ को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार जनपद पंचायत फरसाबहार, सरपंच के रिक्त 01 पद एवं पंच के रिक्त 06 पद के नाम निर्देशन…

Read More

पहाड़ी कोरवा परिवार को स्वास्थ्य विभाग जशपुर द्वारा 108 एवं शव वाहन की सुविधा कराया गया उपलब्ध

रात अधिक होने के कारण शव को मच्युरी कक्ष में रखा गया, पोस्टमार्टम पश्चात शव वाहन के द्वारा गृह ग्राम सारूढाभ भेजा गया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कार्यालय खण्ड चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बगीचा  से प्राप्त जानकारी के अनुसार पहाड़ी कोरवा बलमेश पिता रतिराम पहाड़ी कोरवा के शव परीक्षण के संबंध में 31 मई 2023 को रात 09.30 बजे सूचना 108 वाहन एम. टी. के द्वारा मोबाईल से   दिया गया कि मरीज बलमेश पिता रतिराम कोरवा ग्राम सारूढाभ, अत्यधिक अज्ञात जहर का सेवन कर लिया है जो कि अत्यधिक…

Read More