सुनील पिल्लई संयोजक, आदित्य कुरील सहसंयोजक, संदीप उपारकर बने कार्यालय प्रभारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति से भाजपा आईटी सेल छत्तीसगढ़ के प्रदेश संयोजक सुनील पिल्लई द्वारा आई टी सेल प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
Read MoreCategory: जशपुर
2000 करोड़ के शराब घोटाले के विरोध में जशपुर भाजपा का जिलास्तरीय महाधरना रणजीता स्टेडियम के पास कल गुरुवार को
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर ईडी की कार्यवाही से छत्तीसगढ़ में 2000 करोड़ के शराब घोटाला के सामने आने पर कांग्रेस सरकार के विरोध में भारतीय जनता पार्टी कल 11 मई को जिलास्तरीय महाधरना में बैठेगी। धरना को लेकर जिला भाजपा कार्यालय में पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार की उपस्थिति में एक आवश्यक बैठक रखी गई। बैठक में कल के धरने को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। जिला प्रवक्ता ओमप्रकाश सिन्हा ने बताया कि कांग्रेस सरकार के शह पर हुये करोड़ों के शराब घोटाले के विरोध…
Read More10 वीं एवं 12 वीं के विद्यार्थियों की स्वर्णिम सफलता पर सासंद गोमती साय ने दी बधाई व शुभकामनाएं
रायगढ़ की विधि भोसले 12 वीं 98.20 अंक व जशपुर के राहुल यादव 10 वीं 98.83 अंक हासिल कर बने स्टेटे टॉपर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़/जशपुर छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने आज दोपहर 10 वीं और 12 वीं के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए। जिसमें रायगढ़ व जशपुर के छात्र छात्राओं ने बाजी मारी है और मेरिट में स्थान बनाया है। कक्षा 12 वीं में अभिनव विद्या मंदिर हायर सेकेण्डरी स्कूल पुसौर, रायगढ़ की छात्रा कु.विधि भोसले पूरे प्रदेश में अव्वल रही। वे 98.20 प्रतिशत अंकों के साथ स्टेट टॉपर…
Read Moreबोर्ड परीक्षा में ऐतिहासिक रूप से टॉप टेन में आकर 13 बच्चों ने जशपुर जिले का बढ़ाया मान : टॉप टेन में आने वाले छात्राओं को संसदीय सचिव यू डी मिंज ने दी शुभकामनायें
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर दसवीं बोर्ड परीक्षा में जिले के 13 छात्र छात्राओं द्वारा टॉप टेन में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर संसदीय सचिव यू.डी. मिंज ने शुभकामनायें देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की हैं. उन्होंने कहा कि सबसे खुशी की बात है कि जशपुर जिले के 13 टॉप टेन में संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर क़े 8 संकल्प कुनकुरी के 3, स्वामी आत्मानंद स्कुल के 1 सरस्वती शिशु मंदिरजशपुर का 1, 10thरैंक लाकर दसवीं बोर्ड परीक्षा क़े टॉप टेन में स्थान बना कर जशपुर को गौरवन्वित किया है. इस वर्ष कक्षा…
Read Moreसंकल्प पहुंच कर जशपुर विधायक और कलेक्टर ने टॉपर बच्चों को दी बधाई
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला खनिज न्यास निधि से संचालित संकल्प शिक्षण संस्थान के 11 विद्यार्थियों ने 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा के प्रदेश के टॉप टेन प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया है। इनमें से 10वीं बोर्ड परीक्षा में राहुल यादव ने पूरे प्रदेश में 98.83 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जशपुर विधायक विनय भगत और कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल, जनप्रतिनिधि सूरज चौरसिया ने संकल्प में विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर उनकी सफलता पर बधाई दी। विधायक विनय भगत ने बच्चों को बधाई देते हुए शिक्षा को…
Read Moreयशस्वी जशपुर ने बोर्ड परीक्षा में जशपुर का यश बढ़ाया, संकल्प से 11 बच्चे टॉप टेन में, जिले से 13 विद्यार्थी प्रदेश की टॉप-10 प्रावीण्य सूची में सम्मिलित
संकल्प शिक्षण संस्थान का राहुल यादव प्रदेश टॉपर बना सेजेज जशपुर का सिकंदर यादव प्रदेश मेरिट सूची में दूसरे स्थान समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जितेंद्र यादव के मार्गदर्शन में जशपुर जिले में शैक्षणिक गुणवत्ता का प्रतीक संकल्प शिक्षण संस्थान के विद्यार्थियों ने कमाल कर दिया और पूरे प्रदेश में कक्षा 10 वीं में टॉपर दे कर इतिहास को दोहराया है। वर्ष 2018 में भी इसी संस्थान का विद्यार्थी यज्ञेश चौहान ने भी पूरे प्रदेश में टॉप किया था। इस संस्थान के…
Read Moreजशपुर जिला पंचायत सीईओ ने गोधन न्याय योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा की : शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन के दिए निर्देश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिले में गोधन न्याय योजना के बेहतर क्रियान्वयन हेतु जिला पंचायत सीईओ श्री जितेंद्र यादव ने आज कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में 50 गौठान के नोडल अधिकारी पंचायत सचिवों, रोजगार सहायक की बैठक ली। बैठक में उन्होंने गोबर खरीदी, वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन एवं विक्रय, खाद का भंडारण,कन्वर्जेंस, आजीविका गतिविधियों की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने गोबर खरीदी, खाद निर्माण एवं विक्रय, खाद के भंडारण में अच्छा प्रदर्शन करने वाले ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों से चर्चा की तथा अन्य कर्मचारियों को भी बेहतर खरीदी, बिक्री, भंडारण…
Read Moreजशपुर कलेक्टर डॉ. मित्तल ने किया निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा : गुणवत्तापूर्ण तरीके से समय अवधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में पीडब्ल्यूडी, एमएमजीएसवाई, पीएमजीएसवाई, एमएमजीएसवाई, आरईएस, सीजीएमएससी सहित अन्य निर्माण विभाग के निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने ने सभी निर्माण कार्यों की पूर्ण, अपूर्ण, प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी निर्माण कार्यों को गुणवत्ता पूर्ण तरीके से समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने लंबित टेंडर प्रक्रिया को शीघ्र कार्यवाही कर वर्कआर्डर प्रक्रिया प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीएमजीएसवाई, एमएमजीएसवाई अंतर्गत बनाए जा रहे विभिन्न सड़क मार्गों को भी निर्धारित समय अवधि में पूर्ण…
Read Moreनगर पंचायत बगीचा के व्यापारी संघ ने गंभीर कुपोषित बच्ची मनिता बाई को लिया गोद : कुपोषित से सुपोषित की श्रेणी में लाने का किया संकल्प
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर अनुविभागीय अधिकारी बगीचा के पहल से नगर पंचायत बगीचा के वार्ड 13 के आंगनबाड़ी में व्यापारी संघ के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल और पत्नी श्रीमती अमृता अग्रवाल ने शादी सालगिरा मनाया और उनके परिवार के बच्चों ने इस अवसर पर आंगनबाड़ी के बच्चों के साथ मिलकर केक काटा, सभी बच्चों को चॉकलेट, फल, मिठाई और खिलोने दिए। साथ ही 3 आंगनबाड़ी को मैट (दरी) देने की बात कही। उन्होंने एक गंभीर कुपोषित बच्ची मनिता बाई माता बंधनी बाई को गोद लिया और उससे सुपोषित की श्रेणी में…
Read Moreजशपुर : कोरवा जनजाति के लालो बाई को 2 एकड़ भूमि का गैरआदिवासी व्यक्ति से कब्जा मिला
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर अनुविभागीय अधिकारी (रा) बगीचा के आदेश के परिपालन में सन्ना तहसील के ग्राम छिछली में 170ख प्रकरण के तहत् आवेदिका लालो बाई पिता लालबिहारी जाति कोरवा को 02 एकड़ भूमि का गैरआदिवासी व्यक्ति से कब्जा दिलाया गया। उल्लेखनीय है कि विशेष पिछड़ी जनजाति कोरवा समुदाय के ग्राम छिछली निवासी लालो बाई के द्वारा गैरआदिवासी व्यक्ति भूमि कब्जा हेतु एसडीएम बगीचा के पास आवेदन किया गया था। जिस पर एसडीएम बगीचा के द्वारा 170ख प्रकरण के तहत् आवेदिका को 02 एकड़ भूमि गैरआदिवासी व्यक्ति कब्जा देने हेतु…
Read More