समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर बगीचा विकासखण्ड के ग्राम बैगाकोना में विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 31 लोगों का स्वास्थ्य जांच करके निःशुल्क दवाई भी दी गई। डॉक्टर के टीम ने पहाड़ी कोरवा परिवार के लोगों को साफ-सफाई, पौष्टिक भोजन, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण करवाने की भी सलाह दी। स्वास्थ्य शिविर में डॉक्टर ने बताया कि स्वास्थ्य संबंधी समस्या आने पर अपने नजदीक के स्वास्थ्य केन्द्र में जाकर अपना ईलाज जरूर करावें।
Read MoreCategory: जशपुर
नीलांबर सिदार को खुद का बूट हाऊस दुकान संचालन करने में मिल रही है खुशी, अजजा स्मॉल बिजनेस सेवा क्षेत्र योजना के अन्तर्गत 3 लाख रूपए का मिला लोन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला प्रशासन और कलेक्टर डॉ रवि मित्तल के सार्थक प्रयास से दूरस्थ अंचल के युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित, जशपुर के द्वारा रोजगार उपलब्ध कराने के लिए कम ब्याजदर पर लोन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। ताकि युवाओं को अपना खुद का रोजगार स्थापित करने में आसानी हो सके। इसी कड़ी में जिला प्रशासन के अतंर्गत संचालित अंत्यावसायी सहकारी विभाग के माध्यम से पत्थलगांव विकासखंड के ग्राम तमता निवासी श्री नीलांबर सिदार को बूट हाऊस…
Read Moreजशपुर कलेक्टर ने जनदर्शन में अनिता तिर्की, अनिमा खलखो और सन कुमार तिग्गा का दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने के दिए निर्देश
जनदर्शन में कलेक्टर ने लोगों की समस्या सुनी और अधिकारियों को प्राथमिकता से निराकरण करने के लिए कहा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज कलेक्टोरेट कक्ष में जनदर्शन के माध्यम से आम नागरिक से भेंट मुलाकात किए और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। जनदर्शन में नामांतरण, बटाकन, सीमांकन और राजस्व से संबंधित प्रकरण, आयुष्मान कार्ड, राशनकार्ड बनाने, पेंशन संबंधी समस्या, दिव्यांग प्रमाण-पत्र के लिए भी आवेदन लेकर आम नागरिक जनदर्शन में पहुंचे थे। कलेक्टर ने अनिमा खलखो, अनिता तिर्की, सन कुमार तिग्गा, तोफील लकड़ा, रहमत…
Read Moreविशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समाज की संरक्षक पंडरी बाई ने कहा कि जिला प्रशासन मृतक परिवार को पूरा सहयोग कर रहा है, छत्तीसगढ़ शासन की योजना का नियमित लाभ मिल रहा था कोरवा परिवार को
स्थानीय प्रशासन द्वारा सभी मृतको का परिजनों की उपस्थिति में सामाजिक रीति रिवाज से अंतिम संस्कार किया गया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा मनोरा विकास खंड की समाज संरक्षक पंडरी बाईं ने बताया कि बगीचा विकास खंड ग्राम पंचायत सामरबार झुंमराडुमर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने बताया की जिला प्रशासन परिवार के साथ खड़ी और हर संभव सहायता पहुचा रहीं हैं। प्रभावित परिवार का अन्तोदय राशनकार्ड बना है। परिवार को हर माह 35 किलो चावल, शक्कर,नमक,चना उचित मूल्य दुकान के माध्यम से दिया जा रहा…
Read Moreपहाड़ी कोरवा परिवार सामुहिक आत्महत्या प्रकरण की जांच हेतु भारतीय जनता पार्टी ने पांच सदस्यीय जांच टीम का किया गठन
सोमवार को जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में अपनी रिपोर्ट करेंगे प्रस्तुत समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के सामरबार में पहाड़ी कोरवा परिवार के चार लोगों के सामुहिक आत्महत्या के मामले की जांच के लिए भारतीय जनता पार्टी ने पांच सदस्यी जांच टीम का गठन किया है। जांच टीम,इस सामूहिक आत्महत्या का कारण की जांच कर,सोमवार को जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में अपनी रिपोर्ट,पार्टी के जिला अध्यक्ष सुनिल गुप्ता को सौपगी। जानकारी देते हुए,जिला मिडिया प्रभारी फैजान सरवर खान ने बताया कि ग्राम…
Read Moreकोरवा परिवार ने की सामूहिक आत्महत्या मामले में प्रबल प्रताप सिंह जूदेव का बयान कहा प्रदेश की कांग्रेस सरकार में सबसे ज्यादा प्रताड़ित एवं यातनाएं सहने वाले आदिवासी एवं पहाड़ी कोरवा समाज के लोग
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के चार सदस्यों ने सामूहिक आत्महत्या कर ली है। मिली जानकारी अनुसार घटना सम्हार बहार का है, यहां के झूमरा डूमर बस्ती के पहाड़ी कोरवा परिवार के चार सदस्यों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बगीचा थाना के सब इंस्पेक्टर साहनी ने जानकारी दी है कि फांसी लगाने वाले पति पत्नी और दो बच्चे है । मृतक पहाड़ी कोरवा समाज के हैं। सामूहिक आत्महत्या मामले में पहाड़ी कोरवाओं के संरक्षक एवं प्रदेश के भाजपा नेता…
Read Moreकोरवा परिवार ने की सामूहिक आत्महत्या, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने बगीचा विकासखंड के सामरबार झुंमराडुमर गांव पहुंचकर मृतक के परिजनों से की मुलाकात, कारण का पता लगाने पुलिस कर रही है जांच
जिला प्रशासन द्वारा मृतक के परिजनों को हर संभव सहायता मिलने का भरोसा दिलाया कोरवा परिवार को मिला था पक्का मकान, राशनकार्ड, आयुष्मान कार्ड, घर में बिजली की सुविधा मिली थी, परिवार करता था खेती भी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर बगीचा विकासखंड के ग्राम पंचायत सामरबार झुंमराडुमर पारा निवासी विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों के 35 वर्ष राजू राम पत्नी 22 वर्ष भिनसारी बालिका 3 वर्ष देवन्ती 1 वर्ष बालक देवन्त ने 1 अप्रैल की रात को आत्महत्या कर लिए हैं। जिला प्रशासन को खबर मिलते ही कलेक्टर डॉ…
Read Moreशहर को कचरा मुक्त शहर बनाने नगरपालिका क्षेत्र में मशाल रैली का हुआ आयोजन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर भारत सरकार आवासन एवं शहरी मंत्रालय के निर्देश पर राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित स्वच्छ उत्सव 2023 के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन पूरे देश भर मे किया जा रहा है। इसी कड़ी में नगर पालिका परिषद जशपुर नगर में 31 मार्च 2023 को शहर को कचरा मुक्त शहर बनाने एवं जन जागरूकता के लिए जीरो वेस्ट (मोबाइल लाइट एवं टॉर्च ) मशाल रैली आयोजन किया गया और लोगों को तथा स्वच्छता शपथ दिलाया गया। साथ ही शहर की स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा जीरो वेस्ट…
Read Moreजशपुर कलेक्टर ने दुलदुला विकास खंड के जामटोली पहुंचकर छत्तीसगढ़ सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण किया, सर्वे टीम को सही सही जानकारी भरने के दिए निर्देश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने आज दुलदुला विकास खंड के ग्राम जामटोली पहुंचकर छत्तीसगढ़ सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने सर्वे टीम को घर घर जाकर सही जानकारी अपडेट करने के निर्देश दिए हैं। लोगों से पूछकर सही जानकारी फार्मेट में भरने के लिए कहा है।
Read Moreजशपुर कलेक्टर ने दुलदुला विकास खंड के ग्राम केंदपानी का निरीक्षण कर महुआ चुनने की विधि की जानकारी ली
गर्मी के मौसम में ग्रामीणजन आधुनिक पद्धति से पेड़ों में नेट जाली लगाकर महुआ चुनने का कार्य कर रहे हैं समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर गर्मी का मौसम आ चुका है ऐसे में जशपुर जिले के ग्रामीणजन महुआ चुनने का कार्य तेजी से कर रहे हैं। कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने आज दुलदुला विकासखंड के ग्राम केंदपानी का निरीक्षण किया और ग्रामीण जनों द्वारा आधुनिक पद्धति का उपयोग कर महुआ चुनने की विधि की जानकारी ली। आपको बता दें कि दूरस्थ अंचल के गांव वासियों ने महुआ चुनने के लिए पतले…
Read More