आरोपियों के विरूद्ध छ.ग. कृषि पशु परीरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4,6,10 के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर की जा रही कार्यवाही समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर कुनकुरी: जशपुर जिले से होकर झारखण्ड के रास्ते मवेशी तस्करी पर राष्ट्रीय विचार मंच पार्टी की जिला अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी की महिला कार्यकर्ता प्रियंका गिरी ने अपने साथियों के साथ नकेल कसी है। जिसकी सूचना पर कुनकुरी पुलिस टीम ने मवेशी तस्करों को धर-दबोचा है और बड़ी संख्या में मवेशी बरामद किया है। शाम को कुनकुरी थाना इलाके से दो मवेशी तस्कर 25…
Read MoreCategory: जशपुर
विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने वृक्ष संपदा योजना का किया शुभारंभ, जशपुर विकासखंड के ग्राम लोखंडी में जिला स्तरीय कार्यक्रम का हुआ आयोजन
विभिन्न जनप्रतिनिधियों, कलेक्टर ने उपस्थित ग्रामीणों को योजना का लाभ लेने हेतु किया प्रोत्साहित लोखंडी के हितग्राही सुनील सिंह के 4.5 एकड़ भूमि में सागौन के 1060 पौधे का किया जाएगा रोपण योजना के तहत जिले के कुल 591 हितग्राहियों के 1067 एकड़ भूमि का किया गया चयन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर विधानसभा परिसर में स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी ‘‘मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना‘‘ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर वन मंत्री श्री…
Read Moreसाप्ताहिक समय-सीमा की बैठक सम्पन्न : 28 मार्च को जिला अस्पताल जशपुर में लगाया जाएगा स्वास्थ्य शिविर, रायपुर एम्स के डॉक्टर मरीजों का निःशुल्क करेगें ईलाज – कलेक्टर
हड्डी रोग विशेषज्ञ, हदय रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, नाक, कान, गला विशेषज्ञ और सर्जन रायपुर से आएंगें कलेक्टर ने रीपा के कार्यो में प्रगति लाने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। उन्होंने जिले में ब्लड स्टोरेज यूनिट, किसान क्रेडिट कार्ड, आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति, पेंशन, राशन कार्ड, कौशल विकास योजना के तहत प्रशिक्षण, मुख्यमंत्री घोषणाओं को अमल और जिले के लिए बजट में शामिल कार्यो की बिन्दुवार समीक्षा की और…
Read Moreजशपुर जिला अन्तर्गत ग्राम पंचायत खरकट्टा में ग्राम स्वास्थ्य एवं स्वच्छता समिति की बैठक सम्पन्न
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर पत्थलगांव विकासखण्ड के ग्राम पंचायत खरकट्टा में ग्राम स्वास्थ्य एवं स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित कर कुपोषण को दूर करने के उपाय, पौष्टिक आहार, गर्भवती महिलाओं, बच्चों का टीकाकरण, पंजीयन, एनसी जांच, सिकलिन बिमारी से प्रभावित मरीजों को नियमित दवाई सेवन की जानकारी, उच्च जोखित गर्भवति माताओं को स्वास्थ्य संबंधित विशेष सलाह, संस्थागत प्रसव के लिए महिलाओं को प्रोत्साहित करना, हिमोग्लोबिन जांच, मलेरिया जांच के साथ स्वास्थ्य विभाग से संबंधित सभी योजनाओं की जानकारी दी जाती है। ग्राम स्वास्थ्य एवं स्वच्छता समिति में महिला बाल विकास…
Read Moreसामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सन्ना में किया गया रक्तदान शिविर का आयोजन
शासकीय कर्मचारियों एवं स्थानीय युवाओं ने उत्साह पूर्वक किया रक्तदान समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला प्रशासन और कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के सार्थक प्रयास से जशपुर जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में ब्लड स्टोरेज यूनिट स्थापित किए गए हैं। जिनके सुचारू रूप से संचालन हेतु पर्याप्त मात्रा में रक्त की उपलब्धता हेतु जिले के विभिन्न विकासखण्डों में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिससे जरूरतमंद मरीजों को पर्याप्त मात्रा में ब्लड उपलब्ध कराई जा सके। इसी कड़ी में आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सन्ना में रक्तदान शिविर का…
Read Moreजशपुर : जनहानि के 1 मामले में प्रभावित परिजनों हेतु 4 लाख की सहायता राशि स्वीकृत
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के 1 मामले में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 4 लाख की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत मनोरा विकासखण्ड के ग्राम गोरियाटोली निवासी स्व. रुदन बैरागी की तालाब के पानी में डूबने से 19 फरवरी 2021 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पत्नी कबुतरी गिरी एवं सुखनी बैरागी हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई हैं।
Read Moreजिला चिकित्सालय जशपुर में प्रत्येक माह के अंतिम शनिवार को चिकित्सा क्लीनिक का होगा आयोजन
सिकलसेल, थैलीसिमिया, हृदय रोग के मरीज एवं गैर संक्रामक रोग से ग्रसित गंभीर मरीजों का किया जाएगा जांच समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला चिकित्सालय जशपुर में प्रत्येक माह के अंतिम शनिवार को प्रातः 10.00 बजे से सिकलसेल, थैलीसिमिया, हृदय रोग के मरीज एवं गैर संक्रामक रोग से ग्रसित गंभीर मरीजों के जांच एवं उपचार हेतु संगवारी टीम अंबिकापुर के सहयोग से चिकित्सा क्लीनिक का आयोजन किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, जिला नोडल अधिकारी चिरायु, खण्ड चिकित्सा अधिकारी और सभी विकासखण्ड के…
Read Moreअब डाक्टरों के साथ इलाज करवाने वाले मरीजों को हवा, पानी, धूप से मिलेंगी मुक्ती, जशपुर जिले के चराईडाड़ हाटबाजार क्लिनिक के लिए स्वास्थ्य कुटीर बनकर तैयार
मुख्यमंत्री हाटबाजार क्लिनिक योजना का अधिक से अधिक लोगों को लाभ देने के लिए जिले में 76 स्वास्थ्य कुटीर बनाया जा रहा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला प्रशासन और कलेक्टर डॉ रवि मित्तल के मार्गदर्शन और जिला पंचायत सीईओ श्री जीतेन्द्र यादव के दिशानिर्देश में मुख्यमंत्री हाटबाजार क्लिनिक योजना के तहत लोगों को स्वास्थ्य लाभ देने के लिए जिले में 112 हाट बाजार क्लिनिक लगाया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा मनरेगा के तहत डाक्टरों के बैठने के लिए स्वास्थ्य कुटीर भी बनाया जा रहा है। ताकि डाक्टरों और स्वास्थ्य…
Read Moreजशपुर : आंगनबाड़ी केन्द्र टुकूपारा के कार्यकर्ता का किया गया सेवा समाप्त, शासकीय कार्य के प्रति लापरवाही बरतने का ममला
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर बगीचा के जनपद पंचायत सीईओ ने ग्राम पंचायत कुर्रोग के आंगनबाड़ी के टुकूपारा के कार्यकर्ता श्रीमती दुर्गा कश्यप का तत्काल प्रभाव से सेवा समाप्त किया है। छ.ग. शासन महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्रालय परिसर डी.के.एस भवन रायपुर के पर्याप्त शिकायत पत्र एवं जांच प्रतिवेदन के आधार पर कार्य के प्रति लापरवाही सही पाये जाने के कारण सामान्य सभा जनपद पंचायत बगीचा के अनुमोदन की प्रत्याशा में बगीचा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत कुर्रोग के आंगनबाड़ी केन्द्र टुकूपार कार्यकर्ता श्रीमती दुर्गा कश्यप को तत्काल प्रभाव से सेवा…
Read Moreजशपुर जिले में ब्लड स्टोरेज यूनिट स्थापित, 7 शिविर के माध्यम से अब तक 129 लोगों ने किया रक्तदान
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में हो रहा है रक्तदान शिविर का आयोजन जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए स्वेच्छा से आगे आ रहे हैं आम नागरिक, युवा और महिलाएं जिला प्रशासन की अभिनव पहल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला प्रशासन और कलेक्टर डॉ रवि मित्तल के सार्थक प्रयास से जशपुर जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में ब्लड स्टोरेज यूनिट स्थापित किए गए हैं और 12 शिविर लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिनमें से 07 शिविर का आयोजन किया जा चुका है। जरूरतमंद और गंभीर मरीजों को तत्काल खून की…
Read More