जशपुर कलेक्टर ने पत्थलगांव जनपद के सरपंचों की ली बैठक : योजनाओं के क्रियान्वयन एवं पात्र व्यक्तियों को लाभांवित करने में व्यक्तिगत रुचि लेकर कार्य करने के दिए निर्देश

समस्याओं के निराकरण हेतु सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़े-कलेक्टर डॉ मित्तल सरपंच को अच्छा कार्य करने हेतु किया प्रोत्साहित क्षेत्र के विकास में बेहतर कार्य करने वाले सरपंचों को किया जाएगा सम्मानित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ श्री रवि मित्तल ने विगत दिवस पत्थलगांव विकासखण्ड के जनपद कार्यालय सभाकक्ष में सभी सरपंचों की बैठक लेकर जमीनी स्तर पर शासकीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करने एवं पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का प्राथमिकता से लाभ पहुचाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव,…

Read More

जशपुर : विकास खण्ड कांसाबेल के ग्राम खूंटीटोली में ग्राम पंचायत स्तरीय शिविर का किया गया आयोजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बगीचा श्री आर.पी. चौहान की उपस्थिति में  विगत दिवस विकासखंड कांसाबेल के ग्राम खूंटीटोली में ग्राम पंचायत स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों के समस्याओं के निराकरण हेतु विभिन्न विभागों द्वारा आवेदन लिए गए। जिसके अंतर्गत बिजली बिल संबंध में 5 आवेदन, फौती नामांतरण के 4, आयुष्मान कार्ड के 3, राशन कार्ड के 1 एवं पंचायत विभाग को 4 आवेदन प्राप्त हुए। लंबित आवेदन पत्रों पर परीक्षण उपरांत कार्यवाही की जा रही है।

Read More

जिला प्रशासन जशपुर की अभिनव पहल : जशपुर में 27 मार्च से फिल्म एप्रिसिएशन कोर्स का होगा आयोजन, भारतीय फिल्म एंड टेलीविजन संस्थान पुणे के प्रशिक्षक देंगे प्रशिक्षण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की स्वायत्त संस्था भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान  पुणे के द्वारा संचालित फिल्म एप्रिसिएशन कोर्स का 5 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का आयोजन 27 मार्च से 31 मार्च तक कलेक्टर  डॉ. रवि मित्तल के मार्गदर्शन में कराया जा रहा है। अब जिले के युवा जशपुर में ही फिल्म एप्रिसिएशन का प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने कैरियर का चुनाव कर सकेंगे।  जिले के अनुसूचित जनजाति वर्ग के प्रतिभागियों के लिए आयोजित यह 5 दिवसीय कोर्स पूरी तरह निशुल्क एवं आवासीय होगा। प्रतिभागियों…

Read More

आधे घंटे के अन्दर जाति प्रमाण-पत्र पाकर फरसाबहार का ललित कुमार पात्रे हुआ खुश, कलेक्टर ने तत्काल संज्ञान लेकर बनवाया जाति प्रमाण-पत्र

ललित ने जिला प्रशासन और कलेक्टर को दिया धन्यवाद. समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर : जिला प्रशासन और कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने फरसाबहार विकासखण्ड के ग्राम तुबा के छात्र ललित कुमार पात्रे को आधे घंटे के अंदर जाति प्रमाण-पत्र बनवाकर दिया। विद्यार्थी ललित कुमार ने प्रसन्नता प्रकट करते हुए जिला प्रशासन और कलेक्टर को धन्यवाद देते हुए कहा कि आज उसका समय पर स्थाई जाति प्रमाण-पत्र बन गया है। आज वह यू.पी.एस.सी. के अंतर्गत् कर्मचारी भविष्य निधि संगठन में निकलने वाले पद के लिए आवेदन कर सकेगा। उसने बताया…

Read More

लोदाम में मनाया गया तम्बाकू निषेध दिवस : बच्चों ने चित्रकारी प्रतियोगिता में भाग लेकर, लोगों से तम्बाकू नहीं खाने का किया आग्रह !

तम्बाकू सेवन से होने वाली बीमारियों से कराया अवगत समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर जशपुर : विकास खंड जशपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोदाम में आज तम्बाकू निषेध दिवस मनाया गया। तम्बाकू से होने वाली बीमारियों से अवगत कराते हुए लोगों को तम्बाकू नहीं खाने की सलाह दी गई। लोगों को बताया गया कि अधिक तम्बाकू खाने से कैंसर का खतरा रहता है और इससे जान भी जा सकती है। तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर बच्चों ने चित्रकारी प्रतियोगिता में भी भाग लिया।

Read More

मुख्यमंत्री के निर्देश पर बगीचा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को मिली नई एम्बुलेंस

भेंट मुलाकात के दौरान बगीचा क्षेत्र के लोगों ने मुख्यमंत्री को एम्बुलेंस की मांग की थी बगीचा क्षेत्र के ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिला में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भेंट मुलाकात के दौरान बगीचा विकास खंड के ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगीचा के लिए एक एम्बुलेंस की मांग की थी । मुख्यमंत्री ने लोगों की स्वास्थ्य सुविधाओं का विशेष ध्यान रखते हुए और दूरस्थ अंचल के पाठ क्षेत्रों के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ देने के लिए एम्बुलेंस उपलब्ध कराने के…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने पत्थलगांव के सुगबासीपारा आंगनबाड़ी केंद्र का किया आकस्मिक निरीक्षण, पंजियो का संधारण एवं रख रखाव सही तरीके से नहीं होने पर गहन नाराजगी जाहिर की

केंद्र के माध्यम से बच्चों को दी जाने वाली सेवाओं के संबंध में ली जानकारी कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्र का बेहतर संचालन करने हेतु दिए सख्त निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज पत्थलगांव विकासखण्ड के सुगबासीपारा आंगनबाड़ी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र की कार्यकर्त्ता व सहायिका से केंद्र संचालन के संबंध में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव, एसडीएम पत्थलगांव श्री आर.एस.लाल, जनपद सीईओ श्री तुलसी दास मरकाम सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने पत्थलगांव के विभिन्न पंचायतों का निरीक्षण कर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की ली जानकारी

पालीडीह में निर्माणरत ग्रामीण औद्योगिक पार्क का अवलोकन कर निर्माण कार्या को तेजी से पूर्ण कराने की दी हिदायत कछार एवं पंगसुआ गौठान का मुआयना कर खाद निर्माण में प्रगति लाने हेतु अधिकारियों को किया निर्देशित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज पत्थलगांव जनपद में विभिन्न पंचायतो का निरीक्षण कर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव, एसडीएम पत्थलगांव श्री आर एस लाल, जनपद सीईओ श्री तुलसी दास मरकाम सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर डॉ.…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने पत्थलगांव के समीप एनएच में चल रहे निर्माण कार्य का किया निरीक्षण, निर्माण कार्य में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने एवं समयावधि में पूर्ण कराने के दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ रवि मित्तल आज विकासखण्ड पत्थलगांव के समीप बेलडेगी में राष्ट्रीय राजमार्ग में चल रहे सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण कर कार्य प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाने एवं गुणवत्ता में विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री जितेन्द्र यादव,  निर्माण एजेंसी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने बेलडेगी में चल रहे निर्माण कार्या का अवलोकन करते हुए कार्य में तेजी लाने एवं निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इस हेतु…

Read More

जशपुर जिले में विधि के प्रचार-प्रसार के लिए पैरालीगल वॉलिन्टियर्स हेतु आवेदन आमंत्रित

इच्छुक व्यक्ति 20 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला विधिक सेवा प्रधिकरण जशपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार विधि के प्रचार-प्रसार के लिए पैरालीगल वॉलिन्टियर्स का चयन किया जा रहा है। इस हेतु जशपुर एवं तालुका विधिक सेवा समिति कुनकुरी, पत्थलगांव, बगीचा में पैरालीगल वॉलिन्टियर्स के लिए इच्छुक व्यक्ति से 20 मार्च 2023 तक आवेदन आमंत्रित की गई है। वॉलिन्टियर्स के लिए शैक्षणिक योग्यता 12 उर्त्तीण निर्धारित की गई है। साथ ही कम्प्यूटर की जानकारी रखने वाले व्यक्तियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

Read More