समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिले में चल रहे थे ताईक्वॉण्डो प्रशिक्षण से जिले के प्रतिभागी प्रति वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर जिले को गौरवान्वित कर रहे हैं। इसी कड़ी में हाल ही में आयोजित राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चौंपियनशिप जो कि कोरबा जिले में आयोजित किया गया। उक्त चौंपियनशिप में जशपुर जिले के 17 खिलाड़ियों ने नेशनल स्तर पर जगह बनाई है। साथ ही 6 सिल्वर तथा 2 कांस्य पदक अपने नाम किया है। उक्त चयनित खिलाड़ियों को कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने कलेक्टर सभाकक्ष में विशेष तौर पर बधाई दी एवं…
Read MoreCategory: जशपुर
विद्युत विभाग द्वारा जशपुर और मनोरा विकासखण्ड के ग्राम पंचायतों में किया गया शिविर का आयोजन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के निर्देशन में विद्युत विभाग द्वारा उपभोक्ताओं के बिजली बिल एवं अन्य बिजली से संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु सभी विकाखण्डों में ग्राम पंचायतवार शिविर 09 फरवरी से लगाया जा रहा है। इसी कड़ी में जशपुर विकाखण्ड के ग्राम पंचायत सालेकेरा, बरगांव और मनोरा विकासखण्ड के सरडीह व लुखी में विद्युत विभाग द्वारा शिविर का आयोजन कर लोगों के बिजली संबंधी समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। इसी प्रकार आगामी 16 फरवरी से 01 मार्च 2023 तक जशपुर विकासखण्ड के ग्राम…
Read Moreजशपुर : जनहानि के 1 मामले में प्रभावित परिजन हेतु 04 लाख की सहायता राशि स्वीकृत
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत बगीचा विकासखण्ड के ग्राम सुलेसा, निवासी स्व. सीमा बाई की सर्पदंश से 24 जूलाई 2022 को मृत्यु हो जाने के कारण मितका के निकटतम वारिस मृतिका के पिता नकूल राम हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
Read Moreवित्तीय साक्षरता सप्ताह 2023 का हुआ आयोजन : डिजिटल लेन-देन में सावधानी संबंधी जानकारी देकर किया गया जागरूक
सही वित्तीय व्यवहार – करें आपका बचाओ समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2023 के अंतर्गत SBI बैंक द्वारा संचालित अपराजिता महिला संघ इंदौर के विशेष नेतृत्व व नेहरू युवा केंद्र जशपुर के सहयोग में शासकीय संत रामेश्वर गहिरा गुरु महाविद्यालय बगीचा में वित्तीय साक्षरता सप्ताह मनाया गया। इस कार्यक्रम में LDM लीड जिला प्रबंधक जशपुर के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में वित्तीय योजना व बजट, बचत का महत्व, बचत की रक्षा, बचट का ज्ञान, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना,प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, सुकन्या समृद्धि योजना विभिन्न…
Read Moreजशपुर कलेक्टर ने जिला शहरी विकास अभिकरण की ली बैठक : सभी सीएमओ को गंभीरता से राजस्व वसूली करने के दिए निर्देश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में जिला शहरी विकास अभिकरण की बैठक लेकर जिले के नगरीय क्षेत्रों के विकास के सबंध में विस्तार से समीक्षा की। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री प्रतापविजय खेस, सभी नगरीय क्षेत्र के अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने बैठक में सभी सीएमओ को नगरीय क्षेत्र में कड़ाई से राजस्व वसूली करने के निर्देश दिए। इस हेतु अभियान चलाकर जल कर, सम्पत्ति कर जैसे अन्य करो के बकायेदारों को नोटिस जारी करने के लिए कहा। साथ ही लंबे…
Read Moreमुख्यमंत्री द्वारा मयाली में आयोजित युवा महोत्सव में विभिन्न हितग्राहियों को सामग्री एवं प्रमाण पत्र किया वितरित
विषेश पिछड़ी जनजाति वर्ग के 3 युवाओं को सीधी भर्ती के तहत नियुक्ति पत्र एवं 10 हितग्राहियों को वन अधिकार पत्र किया प्रदान सभी हितग्राहियों ने योजनाओं से लाभांवित करने हेतु मुख्यमंत्री श्री बघेल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनका धन्यवाद ज्ञापित किया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा विगत दिवस जिले के कुनकुरी के मयाली में आयोजित युवा महोत्सव में शामिल होकर जिले को अनेक विकास कार्या की सौगात दी गई। महोत्सव में विभिन्न विभाग द्वारा प्रदेश सरकार की उपलब्धियों एवं महत्वाकांक्षी योजनाओं पर आधारित स्टॉल…
Read Moreजशपुर कलेक्टर डॉ. मित्तल की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की बैठक हुई आयोजित : नक्शा दुरुस्ती कार्य में गंभीरता से प्रगति लाने के दिए निर्देश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक एसडीएम व तहसील कोर्ट में लंबित राजस्व प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने राजस्व प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने हेतु सभी प्रकरणों को समय सीमा में निराकृत करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर, समस्त एसडीएम सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर डॉ. मित्तल ने सभी अनुविभागीय अधिकारियों को पटवारियों के माध्यम से किए जा रहे नक्शा दुरुस्ती के कार्य में गंभीरता से प्रगति लाने के निर्देश दिए। इस…
Read Moreजशपुर कलेक्टर डॉ मित्तल ने ली गोधन न्याय योजना की समीक्षा बैठक : शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के सभी गौठानो में नियमित रूप से गोबर खरीदी करने के दिए निर्देश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में गोधन न्याय योजना की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के सभी गौठानो में गोबर खरीदी, जैविक खाद निर्माण, छनाई एवं विक्रय के सम्बंध में जानकारी लेकर योजना के प्रभावी क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेंद्र यादव, उपसंचालक कृषि, समस्त जनपद सीईओ, सीएमओ नगरीय निकाय एवं सहकारी समिति, नोडल अधिकारी अपेक्स बैंक, ईडीएम श्री नीलांकर बासु सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। बैठक में डॉ मित्तल…
Read Moreजशपुर : भूतपूर्व सैनिक पेंशनरों से 20 फरवरी तक जीवन प्रमाण-पत्र जमा करने की गई अपील
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने भूतपूर्व सैनिक पेंशनरों को अपना जीवन प्रमाण-पत्र जमा करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ऐसे पेंशनर जिन्होंने अपना जीवन प्रमाण-पत्र जमा नहीं किया गया है। वे 20 फरवरी 2023 तक अनिवार्य रूप से सैनिक कल्याण कार्यालय या अपने पेंशन अदाकर्ता बैंक शाखा में प्रमाण- पत्र जमा करें।
Read Moreजशपुर : जनहानि के 1 मामले में प्रभावित परिजन हेतु 04 लाख की सहायता राशि स्वीकृत
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत बगीचा विकासखण्ड के ग्राम बुरजूडीह, निवासी स्व. देवनाथ की तालाब के पानी में डूबने से 23 नवम्बर 2022 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पत्नी मुल्ली बाई हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
Read More