ब्रेकिंग : बगीचा विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय सेमरजोबला के प्रधान पाठक टीपन राम विद्यालय में अनुपस्थित पाये जाने पर हुए निलंबित

एसडीएम के निरीक्षण प्रतिवेदन पर डीईओ ने की कार्यवाही समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर बगीचा : कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बगीचा, जिला- जशपुर 09.12.2022 द्वारा प्राप्त निरीक्षण प्रतिवेदन के आधार पर टीपन राम प्रधान, प्रधानपाठक प्राथमिक शाला सेमरजोबला, संकुल सोनगेरसा, विकासखण्ड – बगीचा जिला – जशपुर (छ.ग.) दिनांक 13.08.2022 से आज दिनांक तक बिना किसी पूर्व सूचना/आवेदन पत्र अथवा अवकाश स्वीकृत कराये बगैर अनुपस्थित पाये गये हैं । संबंधित का उक्त कृत्य छ.ग. सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 03 के सर्वथा विपरीत है, जो कि कदाचरण की श्रेणी में…

Read More

ब्रेकिंग : शराब का सेवन कर विद्यालय आने वाले प्राथमिक विद्यालय सेमरजोबला के सहायक शिक्षक शीतल राम निलंबित

निरीक्षण प्रतिवेदन पर डीईओ ने की कार्यवाही समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर बगीचा : जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 09.12.2022 द्वारा प्राप्त निरीक्षण प्रतिवेदन के आधार पर शीतल राम, सहायक शिक्षक (एल.बी.) प्राथमिक शाला सेमरजोबला, संकुल सोनगेरसा, विकासखण्ड-बगीचा जिला-जशपुर (छ.ग.) द्वारा मद्यपान का सेवन कर विद्यालय में उपस्थित होना पाया गया। संबंधित का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया जिसमें शीतल राम, सहायक शिक्षक (एल.बी.) के द्वारा कर्तव्य अवधि में शराब का सेवन किया जाना पाया गया। संबंधित का उक्त कृत्य छ.ग. सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने जिला जल एवं स्वच्छता समिति की ली बैठक, जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी से प्रगति लाने हेतु अधिकारियों को किया निर्देशित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर : कलेक्टर डॉ रवि मित्तल की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित हुई। उन्होंने  जल जीवन मिशन के कार्याे में तेजी से प्रगति लाने के तथा समयावधि में कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के श्री एच.के.शेंडे, विभाग के एसडीओ, उप अभियंता सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने विकासखण्ड वार जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्माण कार्य की जानकारी ली। उन्होंने सभी…

Read More

जशपुर कलेक्टर की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न : समाज प्रमुखों, जनप्रतिनिधियों को साथ लेकर बच्चों के पालकों को जागरूक करने हेतु जिले में कुपोषण चौपाल आयोजन करने की कही बात

जिले में कुपोषण स्तर में कमी लाने हेतु अधिकारियों को गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश ग्रामीणों को धान कटाई के मौसम में अपने बच्चों को आंगनबाड़ी में भेजने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु अधिकारीयों को किया निर्देशित कुपोषित बच्चों के पालकों से गृह भेंटकर उन्हें पोषण आहार के संबंध में जानकारी देने एवं बच्चों को नियमित केंद्रों में भेजने हेतु करें प्रोत्साहित – कलेक्टर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में महिला एवं बाल विकास विभाग की  बैठक लेकर विभागीय…

Read More

मेरिट सूची में स्थान बनाने वाले स्टूडेंट को विधायक यू.डी.मिंज देंगे पचास हजार रूपये प्रोत्साहन राशि, चराईडांड में की घोषणा, आयोजन में 78 छात्राओं को किया साइकिल वितरण, छात्र-छात्राओं को किया मोटिवेट,

नि:शुल्क सरस्वती साइकिल योजना अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चरईडांड में समारोह आयोजित कर कुल 78 छात्राओं को किया गया साईकिल वितरण समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर चरईडांड : कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यू.डी. मिंज़ विधायक एवं संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन, विशिष्ट अतिथि गण मनोज सागर यादव जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जशपुर, श्रीमती ममता कश्यप जिला पंचायत सदस्य दुलदुला, अरविंद साय ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दुलदुला, श्रीमती उर्मिला बड़ाईक बीडीसी, श्रीमती कमला निराला बीडीसी, श्रीमती उमा देवी सिंह, सरपंच, समस्त वार्ड पंच विकास खंड शिक्षा अधिकारी मार्टिन खलखो, सहायक विकास खंड…

Read More

कलेक्टर ने बगीचा के आरईएस के एसडीओ मनोज कुंवर कुजूर को नोटिस जारी किया और तीन दिन के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के दिए निर्देश

कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के निरीक्षण के दौरान मंरगी स्वास्थ्य केंद्र में सिपेज की समस्या बताई गई थी समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर जशपुर : बगीचा के मनोज कुंवर कुजूर अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा. जनपद पंचायत बगीचा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है, कलेक्टर ने तीन दिन के भीतर जवाब मांगा है। शुक्रवार को कलेक्टर बगीचा के द्वारा मंरगी स्वास्थ्य केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया गया था और स्वास्थ्य केंद्र की सिपेज की समस्या बताई गई थी जिस पर कलेक्टर ने नोटिस जारी किया है। दिनांक 09 दिसंबर…

Read More

कलेक्टर ने बगीचा के दूरस्थ अंचल गांव के स्वास्थ्य केंद्र सुलेशा, चम्पा,गुरगुरी, मंरगी और भडिया स्वास्थ्य केंद्र का किया आकस्मिक निरीक्षण

मंरगी स्वास्थ्य केंद्र के सीपेज की समस्या को ठीक करने अधिकारियों को दिए निर्देश गुरगुरी की स्वास्थ्य कार्यकर्ता पवित्रा कुजुर को बेहतर कार्य के लिए सम्मानित करने के लिए कहा चम्पा केन्द्र के सीबीसी मशीन को चालू करने के दिए निर्देश सुलेशा के सरपंच को स्वास्थ्य केंद्र के बिजली वायरिंग और पानी टंकी को केन्द्र के छत में लगवाने के दिए निर्देश सुलेशा क्षेत्र के दूरस्थ अंचल के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मोटर बाइक एम्बुलेंस का उपयोग करने के लिए कहा समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर…

Read More

घर से निकली छः वर्षीय बालिका को कांसाबेल पुलिस ने तत्परतापूर्वक पता-तलाश कर किया परिजनों के सुपूर्द.

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर कांसाबेल : दिनांक 08 दिसंबर 2022 को कांसाबेल क्षेत्र निवासी 26 वर्षीय महिला ने थाना कांसाबेल आकर सूचना दी थी कि उसकी 06 वर्षीय बच्ची जो क्लास वन में पढ़ती है, वह दोपहर 02:30 बजे स्कूल से वापस आने के बाद घर में थी, शाम करीबन 04:30 बजे अपने घर से कहीं चली गई। जिसका पता-तलाश में नहीं मिलने पर सूचना देने पर थाना प्रभारी एवं संबंधित बीट प्रभारी व बीट आरक्षक तत्काल बच्ची के पतासाजी हेतु रवाना हुये और उसके मोहल्ले के पार्षद एवं अन्य…

Read More

लंबित अदम दस्तयाब गुम बच्चों के संबंध में संबंधित विवेचकों की मीटिंग लेकर दस्तयाबी हेतु दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश.

गुम बालक/बालिकाओं को ढूंढने के लिये चलाया जा रहा है विशेष अभियान ”ऑपरेशन मुस्कॉन“ समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर जशपुर : पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार 21 नवंबर से 20 दिसंबर 2022 तक गुम बालक/बालिकाओं को ढूंढने के लिये चलाये जा रहे विशेष अभियान ”ऑपरेशन मुस्कॉन“ के तारतम्य में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डी. रविशंकर (भा.पु.से.) के आदेशानुसार दिनांक 09 दिसंबर 2022 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर उमेश कुमार कश्यप द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जिले के विभिन्न थानों में दर्ज गुम बच्चों के प्रकरणों की विवेचना कर रहे विवेचकों की…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने बगीचा के प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी रेशमलाल कोशले को कारण बताओ नोटिस जारी किया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर बगीचा : कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने बगीचा विकास खंड के प्रभारी विकास खंड शिक्षा अधिकारी रेशमलाल कोशले को कारण बताओ नोटिस जारी किया विषयांतर्गत के संबंध में लेख है कि कार्यालय संयुक्त संचालक शिक्षा सरगुजा संभाग, अंबिकापुर छ.ग. के द्वारा 03 सदस्यीय जांच दल के द्वारा जांच करा कर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया है। जांच प्रतिवेदन में निम्नानुसार अनिमितता प्रतिवेदित है- 1. आपके द्वारा स्व सहायता समूहों को मार्च 2021 व अप्रैल 2021 का कुकिंग कास्ट की राशि विलम्ब से भुगतान करना, बिना अधिकार के…

Read More