पेड़ काटने के दौरान कुनकुरी नगर के पेयजल आपूर्ति की फूटी मुख्य पाईपलाईन, आधे नगर की आपूर्ति हुई ठप्प

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी कुनकुरी नगर के लवाकेरा मार्ग पर खेल मैदान के पास लगे जामुन पेड को लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क निर्माण के दौरान काट दिया गया है। पेड़ व सड़क के बीच से नगर पंचायत की पेयजल आपूर्ति की मुख्य पाईपलाईन गुजरी हुई है जो पेड़ काटने के दौरान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। फलस्वरूप आधे नगर को सीधे बोर से मिलने वाली पेयजल आपूर्ति पूर्णतः बाधित हो गई है। नगर पंचायत के कर्मचारी पाईपलाईन के सुधार कार्य में जुटे हुए है। दिन भर के प्रयास…

Read More

नकली पुलिस बनकर ग्रामीण से लूटपाट करने वाले 2 आरोपियों को कांसाबेल पुलिस ने चंद घंटे में किया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त कार जप्त

थाना कांसाबेल में आरोपियों के विरूद्ध अप.क्र. 175/22 धारा 170, 384, 34 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध, आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त टाटा सफारी कार क्र. सी.जी. 14 सी 0108 जप्त समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर प्रार्थी राजेश राम उम्र 25 साल निवासी हथगड़ा ने दिनांक 06.12.2022 को थाना कांसाबेल में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह दिनांक 03.12.2022 को मोटर सायकल वाहन से अपनी मॉं के साथ छोटे भाई को बैठाकर ईलाज के लिये कुनकुरी अस्पताल जा रहा था, भाई के ईलाज कराने के लिये अपने पास 3500 रूपया…

Read More

कांसाबेल पुलिस ने लूट के फरार 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, कब्जे से लूटी गई सायकल जप्त

थाना कांसाबेल में आरोपियों के विरूद्ध अप.क्र. 112/22 धारा 394 34 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर प्रार्थी ब्रिजेश खलखो उम्र 24 साल निवासी कुड़केलखजरी ने दिनांक 23.07.2022 को थाना कांसाबेल में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह ग्रामीण बैंक कियोस्क जनसेवा केन्द्र ग्राम कुनमेरा का संचालन करता है। दिनांक 22.07.2022 को अपने कियोस्क सेंटर को बंद कर जन सेवा केन्द्र का शेष रकम 50 हजार रू. को लेकर अपने पल्सर मोटर सायकल क्र. सी.जी. 14 एम.पी. 2353 से अपने घर जा रहा था, शाम लगभग 07ः30 बजे…

Read More

जशपुर जिले में नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा चावल की गुणवत्ता का रखा जा रहा विशेष ध्यान : मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की समीक्षा

जिले के सभी 41 धान उपार्जन केन्द्रों में शासन के निर्देशानुसार समिति स्तर पर धान की सुरक्षा एवं रख रखाव हेतु तैयारी पूर्ण करायी जा चुकी है समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने सभी कलेक्टर्स को निर्देश दिए हैं कि वे अपने जिले के मिलर्स की बैठक लेकर उपार्जन केन्द्रों से धान उठाव और भारतीय खाद्य निगम और नागरिक आपूर्ति निगम में चावल जमा करने की लगातार मॉनिटरिंग करें। उन्होंने नए धान खरीदी केन्द्रों में धान उपार्जन की व्यवस्था की भी मैदानी अमलों के जरिए लगातार निगरानी…

Read More

ब्रेकिंग : जशपुर कलेक्टर ने लेखापाल शैलेष कुमार अम्बष्ट को गबन एवं भ्रष्टाचार के आरोप मे किया निलंबित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने जांच प्रतिवेदन के आधार पर लेखापाल शैलेष कुमार अम्बष्ट को किया निलंबित।  विकासखण्ड बगीचा के 21 नये संकुलों में आये कार्यालयीन व्यय की राशि का अनियमितता गबन एवं भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच कार्यालय संयुक्त संचालक, शिक्षा सरगुजा संभाग अंबिकापुर छ0ग0 के 03 सदस्यीय जांच दल द्वारा जांच प्रतिवेदन दिनांक 13.09.2022 मे अभिमत दिया गया है कि शैलेष कुमार अम्बष्ट, लेखापाल बी.आर.सी. कार्यालय बगीचा जिला जशपुर द्वारा 13000 /- रिश्वत लेने का दोषी पाया गया। अनुदान राशि प्रति संकुल रू. 40,000/-…

Read More

अवैध रूप से अपने मकान की बाड़ी में मादक पदार्थ गांजा के पेड़ लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, कब्जे 03 नग मादक पदार्थ गांजा के पेड़ बरामद, भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर

अपराध क्रमांक 675/2022 धारा 20 (ए) एनडीपीएस एक्ट, हरदीबाजार पुलिस की निजात अभियान के तहत लगातार कार्यवाही जारी नाम पता आरोपी:- झूना राम पटेल पिता रंजन पटेल उम्र 55 वर्ष साकिन सलिहा पारा रेंकी चौकी हरदीबाजार थाना कुसमुण्डा जिला कोरबा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा पुलिस अधीक्षक कोरबा  संतोष सिंह , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा अभिषेक वर्मा , नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रॉबिंसन गुड़िया * द्वारा *निजात अभियान के तहत गांजा एवं अवैध शराब पर प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में चौकी हरदीबाजार क्षेत्र में…

Read More

कुंजारा पंचायत मुख्यालय में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का हुआ शुभारंभ, संस्थागत प्रसव, बीपी-शुगर सहित कई प्रकार के लैब टेस्ट की सुविधा हुई प्रारंभ, ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त.

संसदीय सचिव व कुनकुरी विधायक यूडी मिंज ने कुंजारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का स्कूली छात्रा के हाथों कराया उद्घाटन समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुरनगर कुंजारा : संसदीय सचिव व कुनकुरी विधायक यूडी मिंज ने कुंजारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन स्कूली छात्रा के हाथों कराया। मुख्य अतिथि श्री मिंज की इस पहल से छात्रा किरण नायक खुशी से रो पड़ी। बतौर मुख्य अतिथि श्री मिंज ने कुंजारा ग्राम समेत उपस्थित ग्रामीणों, मितानिनों, स्कूली छात्र-छात्राओं को नए अस्पताल खोले जाने की बधाई दी। उन्होंने बताया कि कई सारी बीमारियां शुरू में इलाज…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर पर की अपील : अधिक से अधिक अंशदान देकर अपने वीर सपूतों के प्रति अपना स्नेह और सम्मान करें व्यक्त

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर : कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला सैनिक बोर्ड जशपुर डॉ. रवि मित्तल ने आमजनों को संदेश देते हुए कहा कि देश की सीमाओं की हिफाजत करते हुए अपने प्राणों का सर्वोत्तम बलिदान करने वाले अमर वीर शहीदों और सैनिकों को सम्मानित करने के लिए प्रतिवर्ष 07 दिसम्बर को सशस्त्र सेना झण्डा दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर मैं जशपुर जिला के सभी सशस्त्र सेना के सेवारत जवानों, भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं उनके आश्रितों का हार्दिक अभिनंदन करता हूँ। उन्होंने कहा कि हमारी सेना देश…

Read More

जशपुर कलेक्टर की अध्यक्षता में गोधन न्याय योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

गौठानो में नियमित रूप से गोबर खरीदी करने एवं खाद निर्माण में प्रगति लाने के दिए निर्देश अधिक से अधिक किसानों को गौठान हेतु पैरादान कराने के लिए करें प्रोत्साहित-कलेक्टर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर: कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में गोधन न्याय योजना की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। उन्होंने गौठानो में नियमित रूप से गोबर खरीदी, वर्मी कम्पोस्ट निर्माण, खाद विक्रय के सम्बंध में विस्तार से जानकारी लेकर योजना के प्रभावी क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उपसंचालक कृषि  विभाग, समस्त जनपद…

Read More

जिला प्रशासन जशपुर महिलाओं को स्व रोजगार से जोड़ने के लिए कर रहा सार्थक प्रयास: कोतबा, लावाकेरा और अंकिरा के समूह की 10-10 महिलाओं को धागाकरण मशीन वितरण किया गया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर: कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के मार्गदर्शन में नगर पंचायत कोतबा एवं फरसाबहार विकासखण्ड के ग्राम पंचायत लावाकेरा और अंकिरा के महिलाओं को रेशम विभाग के अंतर्गत धागाकरण मशीन उपलब्ध कराई गई है और समूह की 10-10 महिलाओं रोजगार से जोड़ा गया है। उल्लेखनीय है कि नगर पंचायत कोतबा एवं फरसाबहार विकास खण्ड के ग्राम पंचायत लवाकेरा और अंकिरा के महिलाओं द्वारा धागाकरण कार्य हेतु कलेक्टर के जन-चौपाल के माध्यम से मांग की गई थी। जिसके परिपालन में नगर पंचायत कोतबा एवं ग्राम पंचायत लवाकेरा व…

Read More