बैगा हितग्राही बीरपत राम, नरेन्द्र राम, और गुनिया हितग्राही राजू राम को मिला योजना का लाभ, योजना के अन्तर्गत 1 वर्ष में एक हितग्राही को 7 हजार की दी जाती है वार्षिक सहायता

राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन मजदूर न्याय योजना के तहत् तीनों हितग्राहियों के खाते आ चुकी है दो किस्त की राशि, हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर: कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज कलेक्टर कक्ष से विडियो कॉल के माध्यम से लाभान्वित हितग्राहियों से योजना की जानकारी ली। कुनकुरी विकासखण्ड के ग्राम ढोढ़ीबहार के बैगा हितग्राही बीरपत राम, गुनिया हितग्राही राजू राम और कांसाबेल विकासखण्ड के छेराघोघरा बैगा हितग्राही नरेन्द्र राम से राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन मजदूर न्याय योजना की जानकारी ली। हितग्राहियों ने बताया कि…

Read More

जशपुर जिले के बगीचा, कांसाबेल एवं केनाडांड़ गौठान में किसानों ने किया पैरादान

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर: जिला प्रशासन द्वारा जिले के सभी गौठानों में किसानों एवं ग्रामीण पशुपालकों के मवेशियों के लिए पर्याप्त मात्रा में चारा उपलब्ध कराने हेतु निरंतर प्रयासरत है। इस हेतु प्रशासन द्वारा अभियान चलाकर गौठान में पैरादान संग्रहण का कार्य किया जा रहा है। साथ ही किसानों को पैरादान करने के लिए प्रोत्साहित भी किया जा रहा है। जिले के सभी विकासखण्डो के किसानों द्वारा उत्साह के साथ पैरादान किया जा रहा है।  इसी कड़ी में आज बगीचा विकासखण्ड के बगीचा गौठान और कांसाबेल विकासखण्ड के केनाडांड़…

Read More

कुनकुरी नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट : फ़ाइनल मैच देखने हजारों कि संख्या मे पहुंचे दर्शक, रोमांचक मुकाबले के बाद पेनाल्टी शूट में कुचींड़ा ओड़िशा कि टीम नें 2-1 से कुनकुरी को हराकर जीता फाइनल मैच

अन्तर्राजीय नॉक आउट टूर्नामेंट के समापन में पर मुख्य अतिथि उमेश पटेल मंत्री उच्च शिक्षा ने 58.21 लाख की लागत से कुनकुरी खेल मैदान जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यकरण का किया भूमि पूजन प्रदेश सरकार की खेल की प्रति सकारात्मक सोंच को हम सब आगे बढ़ा रहे है कुनकुरी का यह खेल मैदान भविष्य में सुन्दर बनेगा – उमेश पटेल मंत्री समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी माध्यम एमपावरमेन्ट ऑफ़ ट्राइबल एन्ड रूरल आर्गेनाइजेशन कुनकुरी के तत्वाधान में कुनकुरी में आयोजित अन्तर्राजीय नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का आज रंगारंग समापन हुआ. इस फ़ाइनल टूर्नामेंट में…

Read More

जशपुर : जेल की दीवार फांदकर 2 विचाराधीन कैदी फरार, एक हत्या तो दूसरा दुष्कर्म जैसे गंभीर अपराध में है आरोपी, जशपुर जिले की पुलिस तलाश में जुटी……

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिला जेल से जेल की ऊंची दीवार से कूदकर 2 बंदी फरार हो गए है। जशपुर पुलिस भागे हुए कैदियों की तलाश में जुटी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनो विचाराधीन बंदी हैं, एक 302 और दूसरा 376 के अपराध का आरोपी है। घटना के संबंध में मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 7 बजे अचानक जेल का सायरन बजना शुरू हो गया और पुलिस हरकत में दिखने लगी। कोतवाली थाना प्रभारी रविशंकर तिवारी ने बताया कि मामले की जानकारी ली जा…

Read More

आदिवासी विधायकों में जशपुर जिले से सर्वाधिक विधानसभा प्रश्न पूछने वाले विधायकों में कुनकुरी विधायक यू.डी. मिंज सबसे आगे, सरगुजा संभाग में हैं दूसरे नंबर पर.

संसदीय सचिव बनने के पहले तक विधानसभा में अपनी ही सरकार में पूछे थे 107 सवाल. समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर जशपुर : पंचम विधानसभा के पंद्रहवें सत्र तक में सबसे अधिक प्रश्न उठाने वाले सरगुजा संभाग के आदिवासी विधायकों में आज भी कुनकुरी के विधायक यूडी मिंज नंबर एक पर है, जबकि उन्होंने संसदीय सचिव बनने के बाद अगस्त 2020 के बाद से विधानसभा में प्रश्न ही नहीं लगाया है, अगस्त 2020 तक वे 107 प्रश्न लगाकर सिरमौर बने हुए है. संभाग के आदिवासी विधायकों की बात करें तो संभाग…

Read More

बेसिक स्काउट मास्टर एवं गाइड कैप्टन प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न : कुनकुरी में आयोजित 6 दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर में स्काउटिंग के दिए गए अनेक टिप्स और कराया गया अभ्यास !

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर जशपुर : भारत स्काउट गाइड जिला संघ जशपुर द्वारा आयोजित बेसिक स्काउट मास्टर एवं गाइड कैप्टन प्रशिक्षण शिविर लोयोला उ०मा०वि० कुनकुरी में विगत दिनों प्राचार्य लोयोला उ०मा०वि० कुनकुरी के उपस्थिति में समापन कार्यक्रम का सम्पन्न हुआ। जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मधुलिका तिवारी पदेन जिला आयुक्त स्काउट गाइड, जिला मुख्य आयुक्त हरि प्रसाद साय, जिला सचिव श्रीमती कल्पना टोप्पो (गाइड), संयुक्त सचिव सरीन राज के मार्गदर्शन में भारत स्काउट गाइड छत्तीसगढ़ रायपुर राज्य सचिव आदेशानुसार जशपुर जिले में बेसिक स्काउट मास्टर एवं गाइड कैप्टन शिविर लोयोला उ०मा०वि०…

Read More

भारतीय नौसेना दिवस पर संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने दी बधाई !

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर जशपुर : संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने 04 दिसम्बर को भारतीय नौसेना दिवस पर साहस, शौर्य और निष्ठा के प्रतीक जल सीमाओं के प्रहरी भारतीय नौसैनिकों और उनके परिवारों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। संसदीय सचिव ने कहा है कि समुद्री सीमा की रक्षा के साथ नौसैनिकों ने प्राकृतिक आपदाओं और विपरीत परिस्थितियों में आगे बढ़कर देश सेवा की है। भारतीय नौसैनिकों के अदम्य साहस और पराक्रम ने हमेशा हर भारतीय को गौरवान्वित किया है। पूरा देश एक स्वर में सभी भारतीय नौसैनिकों की…

Read More

अफ्रीका के खिलाड़ियों का होगा फ़ाइनल मैच में प्रदर्शन,  कुचिन्डा ओडिशा और कुनकुरी फुटबॉल क्लब के बीच खेला जाएगा फाइनल मैच

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर खेल मैदान कुनकुरी में अंडर 17 नॉकआउट फ़ुटबॉल मैच का फाइनल जुमाइकेला टीम ने 2-0 से जीत लिया।मैच के मुख्य अतिथि जे.पी. पांडेय ने खेल के साथ ही क्षेत्र में सभी के विकास में सक्रिय रूप से काम करने के लिए विधायक यू.डी. मिंज की तारीफ की। उन्होंने विजेता टीम डॉन बास्को जुमइकेला के खिलाडियों को बधाई दी और उपविजेता बासंतला फुटबॉल क्लब के खिलाड़ियों की हौसला-अफजाई की। कुनकुरी खेल मैदान में 5 दिसम्बर को प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल अन्यर्राज्यीय नॉकआउट फ़ुटबॉल मैच…

Read More

छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास प्राधिकरण द्वारा मेगा प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन रायपुर में

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास प्राधिकरण रायपुर द्वारा मेगा प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन जिला रायपुर में दिनांक 10 दिसम्बर से 15 दिसम्बर के मध्य आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। उक्त मेगा प्लेसमेंट कैम्प में 9 सेक्टरों  के 91 नियोक्ताओं के माध्यम से लगभग 45000 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जावेंगी। जशपुर जिले के इच्छुक आवेदक https://forms.gle/qw8z6hKboDAbRYWs7 लिंक पर जाके अपना पंजीयन करा सकते है। रोजगार सेवा के विभागीय वेबसाइट http://www.cgemployment.gov.in पर भी पंजीयन हेतु गुगल फॉर्म का लिंक उपलब्ध है। अधिक जानकारी हेतु इच्छुक आवेदक रोजगार कार्यालय…

Read More

विश्व दिव्यांगता दिवस : दिव्यांग बच्चों ने उत्साह के साथ खेल प्रतियोगिता में लिया भाग

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर विश्व दिव्यांगता दिवस के अवसर पर जिला कलेक्टर डॉक्टर रवि मित्तल के निर्देश पर स्वामी आत्मानन्द हिंदी माध्यम विद्यालय जशपुर में खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के आठों विकासखण्ड से दिव्यांग बच्चों ने आयोजित बिभिन्न प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी सहभागिता दी। उक्त अयोजन में जिले के विभिन्न विद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग छात्र छात्राओं के साथ साथ समाज कल्याण बिभाग द्वारा संचालित विशेष दृष्टि बाधित बिद्यालय गम्हरिया एवं समर्थ आवासीय प्रशिक्षण केंद्र के बच्चों के द्वारा रस्साकस्सी, कुर्शी दौड़,100 मीटर…

Read More