‘मोर आवास मोर अधिकार अभियान’ को लेकर जिला भाजपा की बैठक सम्पन्न : प्रधानमंत्री आवास योजना में जिले के वंचित हितग्राहियों की सूची बनाकर दिसंबर के महीने में ग्राम पंचायत, मंडल और जिला स्तर पर भूपेश सरकार के खिलाफ होगा आंदोलन और धरना प्रदर्शन !

भाजपा ग्राम पंचायत स्तर से विरोध प्रकट करते हुए विधानसभा, जिला स्तर और प्रदेश स्तर पर आंदोलन और प्रदर्शन करेगी और 20 जनवरी को दुर्ग में करेगी राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन. समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर जशपुर : जिला भाजपा कार्यालय जशपुर में ‘मोर आवास मोर अधिकार’ अभियान को लेकर भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय कार्यसमिति के विशेष आमंत्रित सदस्य विष्णुदेव साय की उपस्थिति में एवं जिला भाजपा अध्यक्ष सुनील गुप्ता की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला कार्यसमिति की बैठक आहूत की गई। प्रधानमंत्री आवास योजना में जिले के वंचित हितग्राहियों की…

Read More

संसदीय सचिव के प्रयास से कुनकुरी विधानसभा के विकास कार्यों के लिए अनुपूरक बजट 76 करोड़ की मिली स्वीकृति, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का संसदीय सचिव यू.डी. मिंज ने जनता की ओर से जताया आभार !

कुनकुरी में 50 बिस्तर हॉस्पिटल बनेगा, दो उप स्वास्थ्य केन्द्रो का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नयन, 8 सड़क, पुल-पुलियों को भी मिली स्वीकृति समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर जशपुर : संसदीय सचिव यू. डी. मिंज के प्रयासों से कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए आज विधानसभा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा अनुपूरक बजट का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया, जिसमें कुनकुरी विधानसभा के सड़क एवं स्वास्थ्य के लिए 76.08 करोड़ की स्वीकृति दी गईं है। संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने बताया कि अनुपूरक बजट में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुनकुरी…

Read More

एन एच 43 पर स्थित ग्राम लुडेग में डामरीकृत सड़क बनने पर ग्रामवासियों में हर्ष का वातावरण, सांसद श्रीमती गोमती साय का फूलमाला से स्वागत कर जताया आभार !

15 दिन पूर्व ग्रामीणों ने किया था समस्या को लेकर चक्काजाम. समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर कुनकुरी : कुनकुरी से पत्थलगांव के मध्य ग्राम पंचायत लुड़ेग जो कि एनएच 43 पर बसा हुआ है यंहाँ की मुख्य सड़क एनएच 43 है, जिसे लेकर ग्रामवासी पिछले 10 सालों से परेशान हो रहे है, हालात यह है कि इस सड़क की डामरीकृत सड़क पूरी तरह गायब हो जाने के कारण धूल झेल रहे थे, जिसके लिए ग्रामवासियों ने 15 दिवस पहले एनएच 43 पर चक्का जाम किया था। जिसमें लुडेग के ग्रामवासियों को…

Read More

जशपुर जिला अन्तर्गत कांसाबेल के ग्राम जुमईकेला, चिकनीपानी एवं खजरीढाप गौठान में किसानों द्वारा किया गया पैरादान

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर: जिला प्रशासन द्वारा जिले के सभी गौठानों में किसानों एवं ग्रामीण पशुपालकों के मवेशियों के लिए पर्याप्त मात्रा में चारा उपलब्ध कराने हेतु निरंतर प्रयासरत है। इस हेतु प्रशासन द्वारा अभियान चलाकर  गौठान में पैरादान संग्रहण का कार्य किया जा रहा है। साथ ही किसानों को पैरादान करने के लिए  प्रोत्साहित भी किया जा रहा है।  जिले के सभी विकासखण्डो के किसानों द्वारा भी स्वस्फूर्त होकर उत्साह के साथ पैरादान कर रहे है। इसी कड़ी में आज जिले के कांसाबेल विकासखण्ड के जुमईकेला, चिकनीपानी एवं…

Read More

जशपुर जिला के पत्थलगांव विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के कर्मचारियों का किया गया शाखा परिवर्तन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर: कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के निर्देशन में जिले के सभी कार्यालयों में शाखा परिवर्तन (नये सिरे से टेबल रोटेशन) किया जा रहा है। इसी कड़ी में पत्थलगांव विकासखण्ड के विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों का शाखा परिवर्तन किया गया है। पत्थलगांव बीईओ ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यालय में कार्यरत् सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री नित्यानंद साय छत्तर, लेखपाल श्रीमती लल्ली वर्मा, सहायक ग्रेड-02 श्री नित्यानंद बोहिदार, श्री बी.आर.कुर्रे, श्री हीरालाल गोपाल, श्री राधेश्याम डहेरिया, श्री बुधका राम धिरही, श्री विवेकानंद मिर्रे,…

Read More

किसान सम्मान निधि का लाभ लेने हेतु ई-केवाईसी अनिवार्य, बिना ई-केवाईसी नहीं मिलेगी किसान सम्मान निधि की 13वीं किश्त

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर: छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों को आर्थिक सहयोग और मजबूती प्रदान करने के लिए किसान सम्मान निधी प्रदान की जाती है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजनांतर्गत का लाभ प्राप्त करने के लिए शासन द्वारा भूमि विवरण की सिडींग, आधार का खाते से लिंक एवं ई-केवाईसी  की शर्ताे को अनिवार्य किया है। उप संचालक कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में अभियान चलाकर करीब 83.7 प्रतिशत किसानों की ई-केवाईसी पूर्ण कर ली गई है। ई-केवाईसी के लिए छूटे किसानों को जल्द से जल्द केवाईसी का कार्य…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने यूनीसेफ और स्वास्थ्य विभाग की ली बैठक: प्रत्येक विकासखण्ड के दो स्वास्थ्य केन्द्र का चयन करने के दिए निर्देश

प्रथम चरण में कुल 16 स्वास्थ्य केन्द्रों में स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण पर किया जाएगा बेहतर कार्य समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर: कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में यूनीसेफ और स्वास्थ्य विभाग की बैठक लेकर जिले के स्वास्थ्य केन्द्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए विस्तार से चर्चा किए। इस अवसर पर यूनीसेफ के डॉ. गजेन्द्र सिंह और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे। कलेक्टर ने कहा कि जिले में संस्थागत् प्रसव को बढ़ावा देना जरूरी है। स्वास्थ्य केन्द्रों में पर्याप्त मशीने और दूरस्थ अंचल के…

Read More

जशपुर जिले के 30 पहाड़ी कोरवा बच्चों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से की मुलाकात: बच्चों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा- आज उनका सपना सच हो गया

जशपुर जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा बच्चे पहुँचे और सदन की कार्रवाई देखी बच्चों ने कहा- अभी तक किताबों में विधानसभा के बारे में पढ़ा था, आज पहली बार देखने को मिला समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर: छत्तीसगढ़ विधानसभा में जशपुर जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा बच्चे पहुँचे और सदन की कार्रवाई देखी। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से भी मुलाकात की।  मुख्यमंत्री ने बच्चों से परिचय लिया और पूछा-कैसा महसूस कर रहे है, उन्होंने कहा बहुत अच्छा लग रहा है। 11वीं के…

Read More

कौशल विकास प्राधिकरण द्वारा राज्य स्तरीय मेगा प्लेसमेंट कैम्प का किया जा रहा आयोजन

जिले के इच्छुक आवेदक 5 दिसम्बर 2022 तक आवेदन कर सकते है जमा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर: छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास प्रधिकरण रायपुर के तत्वाधान में राज्य स्तरीय मेगा प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत अपेरल, बैकिंग व फायनेंसियल, आईटी, हेल्थकेयर, टूरिज्म व हॉस्पिटालिटी, लॉजिस्टिक, मेनुफेक्चरिंग, रिटेल व सिक्योरिटी सेक्टर की विभिन्न कम्पनियों से प्राप्त 46 हजार 616 पदों के लिए बेरोजगार युवाओं को चयन किया जाएगा। सहायक संचालक कौशल विकास प्राधिकरण ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सुनहरे अवसर का लाभ मुख्यमंत्री कैाशल…

Read More

जशपुर: जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 08 लाख की राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर: कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6.4 के तहत 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत कुनकुरी विकासखण्ड के ग्राम छुरीटोली निवासी स्व. अनिल खलखो की पानी में डूबने से 08 मई 2022 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पत्नी श्रीमती कान्ता खलखो हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार जशपुर विकासखण्ड के…

Read More