एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में अतिथि शिक्षक की भर्ती हेतु दावा आपत्ति 07 जून तक आमंत्रित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिले में संचालित 04 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए कालखण्ड आधारित मानदेय पर अतिथि शिक्षक, कर्मचारी रखे जाने हेतु 30 मई 2022 को वॉक इंटरव्यू  आयोजित किया गया था। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि साक्षात्कार में 617 अभ्यर्थी उपस्थित होने के कारण जिला स्तरीय समिति द्वारा सभी अभ्यर्थियों का दस्तावेज जमा लिए जाने का निर्णय लिया गया। जिसमें टी.जी.टी. अंग्रेजी के 26 आवेदन, टी.जी.टी. गणित के 85 आवेदन, टी.जी.टी. विज्ञान के 144 आवेदन, टी.जी.टी. सामाजिक अध्ययन के…

Read More

केन्द्रीय विद्यालय जशपुर में कक्षा 2री के रिक्तियों में एडमिशन 06 जून तक

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए केंद्रीय विद्यालय जशपुर में कक्षा दो  में कुछ रिक्तियाँ होने के कारण प्रवेश के लिए ऑफलाइन पंजीकरण 03 जून 2022 प्रातः 10.00 बजे से 06 जून 2022 दोपहर 2.00 बजे तक किया जाएगा। इच्छुक अभिभावक विद्यालय में सुबह 10.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक आकर पंजीकरण फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं। कक्षा दो  में प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु 31 मार्च 2022 को 6 वर्ष एवं अधिकतम आयु 8 वर्ष होनी चाहिए। प्रवेश से संबन्धित किसी भी जानकारी के लिए…

Read More

जशपुर जिले में 205 बच्चों को मिला चिरायु कैम्प में निःशुल्क उपचार

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम चिरायु के अंतर्गत विगत दिवस को जिला चिकित्सालय जशपुर में आयोजित कैम्प में 205 बच्चों को निःशुल्क जांच और उपचार का लाभ मिला। जिससे माता-पिता के चेहरों पर मुस्कान आई है और बच्चों के इलाज की चिंता से राहत मिली है। मुख्यचिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि कैम्प में विभिन्न श्रेणी के चिन्हांकित 0 से 18 वर्ष के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार हेतु एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रंजीत टोप्पो ने किया।…

Read More

मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत जशपुर जिले के लोगों का किया जा रहा है उपचार, मोबाईल मेडिकल यूनिट के माध्यम से अब तक कुल 5603 मरीजों को किया गया लाभान्वित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मोबाईल मेडिकल यूनिट की सुविधा प्रारंभ कर दूरस्थ अंचल के जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य परीक्षण के लिए बेहतर साधन उपलब्ध कराया गया है। मोबाईल मेडिकल यूनिट के माध्यम से लोगों का खून जांच, थायराइड, मलेरिया, टाइफाइड, ईसीजी, ब्लड प्रेशर, पल्स, ऑक्सीमीटर के साथ अन्य जांच कुशल लैब टेक्नीशियन एवं अत्याधुनिक सुविधा वाली मशीनों से की जाएगी। मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना का शिविर सभी वार्डों में रूट के अनुसार संचालित किया जा रहा…

Read More

राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय अंतर्गत् पुजारी, बैगा, गुनिया, मांझी, हाट पहरिया, बाजा मोहरिया को भी किया जा रहा है शामिल, जनपद स्तर पर 10 जून तक आवेदन जमा किया जाएगा

ग्राम पंचायत स्तर पर दावा आपत्ति प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 07 जुलाई तक समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में अपर कलेक्टर आई.एल.ठाकुर ने सभी एसडीएम और जनपद सीईओ को छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी योजना राजीव गांधी ग्रामीण कृषि मजदूर न्याय योजना अंतर्गत् पुजारी, बैगा, गुनिया, मांझी, हाट पहरिया, बाजा मोहरिया को भी शामिल करते हुए आवेदन स्वीकृत करने के निर्देश दिए गए हैं। योजनांतर्गत् पात्र हितग्राहियों से निर्धारित कार्ययोजना अनुरूप कार्य संपादित करने के निर्देश दिए गए हैं जिसके अंतर्गत् 10 जून तक जनपद…

Read More

पर्यावरण को सुरक्षित एवं समृद्ध करने में हम सबका हो योगदान – यू.डी.मिंज

संसदीय सचिव एवं विधायक यू.डी.मिंज ने विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को अधिक से अधिक पौध-रोपण करने अपील की जशपुर क़े पर्यावरण को समृद्ध करने अपने आस-पास अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उसकी सुरक्षा क़े लिए कदम आगे बढ़ाएं समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर संसदीय सचिव एवं विधायक यू.डी. मिंज ने 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनता से अपील की है कि वे जशपुर क़े पर्यावरण को समृद्ध करने अपने आस-पास अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उसकी सुरक्षा क़े लिए कदम आगे बढ़ाएं. उन्होंने अपने विधानसभा…

Read More

जिस भतिजे को गोद लिया उसने ही जमीन के लिये कर दी हत्या, जमीन विवाद को लेकर अपने बड़े पिताजी को टांगी से वारकर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक अभिरक्षा में

मृतक निःसंतान था, उसने आरोपी भतीजा को गोद लिया था थाना फरसाबहार में आरोपी महेश राम के विरूद्ध अप.क्र. 37/2022 धारा 302 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी अमृत साय उम्र 45 साल निवासी मेण्डरबहार सुकबासुपारा ने दिनांक 01.06.2022 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उक्त दिनांक के प्रातः लगभग 06 बजे इसके गांव का एक व्यक्ति ने आकर बताया कि इसका बड़े पिताजी बीती रात्रि में आंगन में खाट लगाकर सोया…

Read More

राजस्व विभाग मे भृत्य पद में नौकरी दिलाने के नाम पर 30 लाख रुपये से भी अधिक राशि की ठगी करने वाले 3 आरोपियों को कुनकुरी पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक अभिरक्षा में

आरोपीगण अलग-अलग जगह के लोगों से लगभग 30 लाख रुपए की ठगी किए है, पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत के 24 घंटे के अंदर की गई कार्यवाही, आरोपी डी एन मिश्रा, नासरित तिग्गा एवं तेज प्रकाश टोप्पो के विरुद्ध की गई कार्यवाही, ठगी से जुड़े अन्य 02 आरोपी रायपुर जेल में निरुद्ध है समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 31.05.2022 को प्रार्थी अनिरुद्ध भगत उम्र 26 साल निवासी घटगांव थाना आस्ता के द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत…

Read More

पीएटी, पीव्हीपीटी प्रवेश परीक्षा के सुचारू रूप से संचालन हेतु नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त, परीक्षा में 1100 अभ्यर्थी होंगे शामिल

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर छतीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा पीएटी, पीव्हीपीटी प्रवेश परीक्षा 05 जून 2022 दिन रविवार को पूर्वान्ह 09 बजे से 12.15 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा के सुचारू संपादन हेतु संयुक्त कलेक्टर श्री योगेन्द्र श्रीवास को नोडल अधिकारी एवं सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख जशपुर श्री रामाश्रय सिंह को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। परीक्षा में कुल 1100 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

Read More

पीएटी, पीव्हीपीटी प्रवेश परीक्षा के सुचारू रूप से संचालन हेतु आर्ब्जवर नियुक्त

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर छतीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा पीएटी, पीव्हीपीटी प्रवेश परीक्षा 05 जून 2022 दिन रविवार को पूर्वान्ह 09 बजे से 12.15 बजे तक आयोजित की जाएगी। उक्त परीक्षा के सुचारू रूप से संचालन हेतु आर्ब्जवर नियुक्त किया गया है। जिसमें पशु चिकित्सा विभाग के उप संचालक श्री जी.एस.तंवर को  शासकीय राम भजन राय एनईएस महाविद्यालय जशपुर के लिए एवं जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक श्री एम.एस. पैंकरा को शासकीय विजय भूषण सिंह देव कन्या महाविद्यालय हेतु आर्ब्जवर नियुक्त किया गया है।

Read More