जशपुर, 13 जून 2025: जशपुर जिले में संचालित शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए निशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण योजना अंतर्गत किताबों का वितरण कार्य प्रारंभ हो चुका है। रायगढ़ स्थित पुस्तक डिपो से सीधे संकुलों और हाई स्कूलों तक किताबें पहुँचाई जा रही हैं। संकुल समन्वयक एवं प्राचार्य चालान के आधार पर पुस्तकें प्राप्त कर रहे हैं। इस वर्ष से पुस्तकों में बारकोड और आईएसबीएन कोड की सुविधा दी गई है, जिससे प्रत्येक पुस्तक की ट्रैकिंग की जा सके। स्कैनिंग के बिना किसी भी छात्र को किताबें वितरित नहीं की जाएंगी।…
Read MoreCategory: जशपुर
जशपुर : खेती में नवाचार कर रहे हैं? मिल सकता है ₹1 लाख तक का सम्मान! डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार के लिए आवेदन शुरू
जशपुर, 12 जून 2025/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कृषकों को प्रोत्साहित करने एवं सम्मानित करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष डॉ. खूबचंद बघेल, कृषक रत्न पुरस्कार प्रदान दिया जाता है। इस वर्ष भी 2025 का पुरस्कार वितरण राज्य स्थापना दिवस 01 नवम्बर 2025 को आयोजित होने वाले राज्योत्सव में किया जाएगा। इस संबंध में कृषकों से आवेदन आमंत्रित किए गए है, जिसकी अंतिम तिथि 31 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है। इच्छुक कृषक जो खेती में नवाचार, जैविक कृषि, उत्पादन में वृद्धि, कृषि यांत्रिकीकरण या…
Read Moreजशपुर : एक्सोटिक मांगूर और बिग हेड मछलियों पर बैन! पालन किया तो होगी जेल या ₹10,000 जुर्माना
जशपुर, 12 जून 2025/ भारत शासन, कृषि मंत्रालय, पशुपालन, डेयरी एवं फिशरीज विभाग, कृषि भवन, नई दिल्ली तथा छ.ग. राजपत्र से जारी अधिसूचना अनुसार एक्सोटिक मांगूर (क्लेरियस गेरीपिनियस) एवं बिग हेड (हाइपोप्थेलमिक्थीस नोबीलीस) मछलियों को छ.ग. प्रदेश में पालन, संवर्धन, आयात, निर्यात, विक्रय, परिवहन तथा विपणन के लिए प्रतिषिद्धि मत्स्य घोषित किया गया है। कोई भी मछुआ, वैयक्तिक, समूह या समिति, केन्द्र या राज्य शासन द्वारा प्रतिषिद्ध मत्स्यों का मत्स्य बीज उत्पादन, मत्स्य बीज संवर्धन एवं मत्स्य पालन, किसी भी जल स्त्रोत में चाहे वह राज्य शासन का हो या…
Read Moreमछलियों की संतति रक्षा के लिए सख्त कानून! जशपुर में 16 जून से मत्स्याखेट पर पूर्ण बैन, उल्लंघन पर जेल और जुर्माना तय
जशपुर, 12 जून 2025/ वर्षा ऋतु में मछलियों की वंश वृद्धि (प्रजनन) को दृष्टिगत रखते हुये उन्हें संरक्षण देने हेतु राज्य में छत्तीसगढ़ नदीय मत्स्योद्योग अधिनियम-1972 की धारा-3 उपधारा-2 (दो) के तहत् 16 जून 2025 से 15 अगस्त 2025 तक की अवधि को बंद ऋतु (क्लोज सीजन) के रूप में घोषित किया गया है। जशपुर जिले के अन्तर्गत समस्त तालाबों एवं जल स्त्रोतों में जिनका संबंध नदी नालों से नहीं है, के अतिरिक्त जलाशयों में किये जा रहे केज कल्चर को छोड़कर, सभी प्राकर के जल संसाधनों में दिनांक 16…
Read Moreजशपुर में सड़क हादसे में युवक की मौत, पीड़ित पिता को मिली 25 हजार की आर्थिक सहायता
जशपुर, 12 जून 2025/ एसडीएम पत्थलगांव ने सड़क दुर्घटना के एक मामले में प्रभावित परिजन हेतु 25 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत पत्थलगांव तहसील के ग्राम बटुराकछार निवासी स्व. साहिल बेक का सड़क दुर्घटना में 07 जून 2024 को मृत्यु हो जाने से मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पिता कमिल बेक हेतु 25 हजार की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
Read Moreजशपुर में प्रकृति बनी काल! एक दिन बिजली, एक दिन पानी – दो जिंदगियाँ खत्म, प्रशासन ने दी 8 लाख की राहत राशि
जशपुर 12 जून 2025 / कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें कुनकुरी तहसील अंतर्गत ग्राम डुमरटोली निवासी सतीश एक्का का नदी के पानी में डूबने से 13 अगस्त 2024 को मृत्यु हो जाने पर मृतिका निकटतम वारिस मृतक के पिता सिरजियुस एक्का हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार मनारो तहसील अंतर्गत ग्राम खोखसो बेन्जोरा निवासी निमनी…
Read Moreकम लागत, ज्यादा मुनाफा: उन्नत तकनीक से जशपुर के किसान गणेश राम को गेहूं की खेती में मिली बड़ी सफलता
जशपुर, 12 जून 2025/ परंपरागत विधि की अपेक्षा उन्नत तकनीकी विधि से गेहूं की फसल से किसानों को अधिक लाभ हो रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप में कृषि विभाग और उद्यान विभाग के द्वारा कृषकों को उन्नत तकनीकी से खेती करने के लिए निरंतर प्रेरित किया जा रहा है। क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों के माध्यम से विभागीय योजनाओं का लाभ उठाने के साथ ही तकनीकी मार्गदर्शन देकर खेती कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में विशेष पहल किया जा रहा है। फरसाबहार विकासखण्ड के ग्राम बोखी…
Read Moreसुबह-सुबह चला ‘ऑपरेशन आघात’ : एसएसपी के नेतृत्व में जशपुर में अवैध शराब कारोबार पर ताबड़तोड़ कार्यवाही जशपुर में 150 लीटर कच्ची शराब और 1000 किलो महुआ पाश ज़प्त, महिला सहित चार गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के अंतर्गत की जा रही कार्यवाही.
एसएसपी के निर्देश पर 25 से अधिक पुलिस कर्मियों ने सुबह-सुबह एक साथ दी उनके अड्डे पर दबिश डीपाटोली, रक्षित कालोनी व गाढ़ा टोली जशपुर में छापामारी कर 150 लीटर अवैध देशी कच्ची महुआ शराब व 1000 किलो महुआ शराब बनाने में प्रयुक्त पास को किया जप्त. मामले में एक महिला सहित चार आरोपियों के विरुद्ध 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध, मामला थाना सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्रांतर्गत का नाम आरोपी -1. सचिन राम उम्र 42 वर्ष, निवासी डिपाटोली जशपुर, 2. विकास राम उम्र 34 वर्ष निवासी डीपाटोली जशपुर,…
Read Moreजशपुर में कटहल मेला बना किसानों की तरक्की का मंच : 36 किलो का कटहल बना सुर्खियों का केंद्र, जशपुर में किसान त्रिलोचन सिंह को मिला 5001 का नकद पुरस्कार और प्रदेशभर में पहचान
मेले में कटहल के लाभ, अधिक उत्पादन के तरीके, इससे बनने वाले अन्य उत्पाद व पोषक तत्वों की दी गई जानकारी जशपुर, 12 जून 2025/ प्रदेश में शासन द्वारा फसलों के प्रसंस्करण, नवाचार और उत्पादित फसलों के लिए विपणन के तौर-तरीकों का प्रशिक्षण देकर उनके आय में वृद्धि के साथ ही जीवनस्तर में सुधार के लिए कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसके तहत गुरुवार को जिला प्रशासन और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की तरफ से जशपुर के वशिष्ठ कम्युनिटी हॉल में कटहल मेले का आयोजन किया गया। इस मेले…
Read Moreजशपुर पुलिस का ऑपरेशन आघात : गांजा तस्करी में फरार चल रहे इनोवा कार मालिक राकेश पटेल को भोपाल (म.प्र.) से गिरफ्तार, 23 किलो गांजा तस्करी का मास्टरमाइंड था आरोपी, नाम बदलकर ड्राइवर बनकर छिपा हुआ था…जानिए पुलिस की कार्रवाई की पूरी कहानी…!
वाहन मालिक आरोपी राकेश पटेल को पुलिस ने कर लिया था चिन्हित, कर रही थी लगातार तलाश, अंततः आया पुलिस की गिरफ्त में आरोपी वाहन मालिक के खिलाफ चौकी कोल्हेनझरिया थाना तुमला में 20(बी) एन डी पी एस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध नाम आरोपी:-राकेश पटेल, उम्र 45 वर्ष , निवासी ग्राम चंदेह, थाना मनगवां, जिला रीवा (म. प्र)। जशपुर, 12 जून 2025 : दिनांक 13 .3. 24 को चौकी कोल्हानझरिया पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक इनोवा वाहन क्रमांक UP 80A 4444 में कुछ व्यक्ति, उड़ीसा…
Read More