समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/फरसाबहार आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आजादी का अमृत महोत्सव पूरे देश के साथ मनाते हुए हर घर तिरंगा अभियान के तहत आप सभी अपनी सहभागिता निभाये। 13 अगस्त से ही अपने घर में तिरंगा फहरायें। देश भक्ति की भावना से देश के साथ जुड़े। तिरंगा देश की आन बान शान है। देश की आजादी के 75 वर्ष बाद देश के हर नागरिक को अपने घर पर तिरंगा फहराने का अधिकार मिला है। हर घर तिरंगा एक भारत, श्रेष्ठ भारत की आवाज को बुलंद करेगा।…
Read MoreCategory: जशपुर
जशपुर शहर क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ करेगी श्रीमती प्रियवंदा सिंह जूदेव
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर नगरपालिका जशपुर की पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती प्रियम्वदा सिंह जूदेव 13 अगस्त को जशपुर शहर क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के हर घर में तिरंगा अभियान का शुभारंभ करेगी। भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री ओम प्रकाश सिन्हा ने बताया स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव अभियान के तहत पार्टी 13 अगस्त से हर घर में तिरंगा अभियान पूरे जिले में शुरू कर रही है। इसके तहत पार्टी के जनप्रतिनिधि,पदाधिकारी और कार्यकर्ता हर घर में जा कर आमजन से घरों में तिरंगा फहराने का अनुरोध करते हुए,राष्ट्रीय ध्वज का…
Read More”हमर तिरंगा“ अभियान : 75 वें स्वाधीनता दिवस के अवसर पर 13 अगस्त के सायंकाल में जिला मुख्यालय जशपुर के कलेक्टोरेट सभाकक्ष (मंत्रणा) में जिले के समस्त शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया जायेगा
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डी.रविशंकर (IPS) द्वारा शहीद श्री अशोक कुमार भगत निवासी लालंगज (लोखंडी) के घर जाकर उनके परिजनों से मिलकर कार्यक्रम में शामिल होने हेतु निमंत्रण दिया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर देश की सुरक्षा एवं छत्तीसगढ़ राज्य की आंतरिक सुरक्षा में कर्तव्य के दौरान अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीद जवानों के परिवारजनों का 75 वें स्वाधीनता दिवस के अवसर पर ”हमर तिरंगा“ अभियान के तहत प्रत्येक जिलों में सामारोह आयोजित कर सम्मानित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त सामारोह कार्यक्रम में जशपुर जिले के निवासी…
Read Moreस्वास्थ्य : जशपुर जिले मे रात्रि कालीन शिविर लगाकर छुटे हुए लोगों को बूस्टर डोज लगाया जा रहा, दुलदुला विकास खंड के ग्राम खटंगा सहित नारायणपुर, आरा, बागीटोला में लोगों को लगाया गया बूस्टर डोज
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में दुलदुला विकास खंड के ग्राम खटंगा में रात्रि कालीन कैम्प लगाकर कर छुटे हुए लोग का टिकाकरण किया जा रहा है। जिले में कोविड से बचाव के लिए 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को विशेष अभियान चलाकर निःशुल्क प्रिकॉशन बूस्टर डोज लगाया जा रहा है। नारायणपुर, आरा, बागीटोला मे भी रात्रिकालीन टीकाकरण कैम्प लगाया गया। आजादी के अमृत महोत्सव…
Read Moreएकल अभियान की दीदियों ने कुनकुरी व दुलदुला में पुलिस जवानों को राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन पर्व
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी एकल अभियान की दीदियों के द्वारा अंचल कुनकुरी के अन्तर्गत पुलिस जवानों के हाथों में राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। पंचमुखी शिक्षा के माध्यम से ग्रामीण अंचलों के सर्वांगीण विकास के लिये कार्यरत सामाजिक संगठन एकल अभियान संभाग छत्तीसगढ़ के भाग अम्बिकापुर के अन्तर्गत अंचल कुनकुरी की दीदियों के द्वारा क्षेत्र के कई थाना व चौकियों में जाकर पुलिस जवानों एवं अधिकारियों को राखी बांधी गई। कुनकुरी थाना के थाना प्रभारी भास्कर शर्मा एवं जवानो को राखी बांधने के लिये पहूंची दीदियों के साथ…
Read Moreराष्ट्रीय राजमार्ग के 17.266 कि.मी. का सीमेन्ट कंक्रीट सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया: पत्थलगांव-कांसाबेल-कुनकुरी तक सड़क चौड़ीकरण का निर्माण कार्य स्वीकृत एवं निर्माणधीन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग उपसंभाग जशपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार रा. रा. क्र. 43 कटनी-गुमला मार्ग के कि.मी. 469.300 से कि.मी. 531.775 तक लम्बाई 62.475 कि.मी. पत्थलगांव-कांसाबेल-कुनकुरी तक सड़क चौड़ीकरण का निर्माण कार्य एनएचडीपी iv योजना में स्वीकृत एवं निर्माणधीन है। निर्माण कार्य हेतु मेसर्स जी.बी.आर. इन्फा लिमिटेड चेन्नई को एजेंसी अनुबंधित किया गया है। निर्माण कार्य प्रारम्भ होने के पश्चात् जनवरी 2018 में अनुबंधित एजेन्सी का प्रकरण NCLT द्वारा निर्माण कार्य बंद रखा गया। पुनः निर्माण कार्य करने हेतु अनुमोदित त्रिपक्षीय अनुबंध के…
Read Moreवर्षा अपडेट: जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 362.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 362.7 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 10 अगस्त तक औसत वर्षा 629.2 मिमी हुई है। बीते दिवस जिले में 6.7 मिमी बारिश हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक जशपुर तहसील में 339.4 मिमी, मनोरा में 391.9 मिमी, कुनकुरी में 395.1 मिमी, दुलदुला में 316.3 मिमी, फरसाबहार में 326.3 मिमी, बगीचा में 404.6 मिमी, कांसाबेल में 297.6 मिमी, पत्थलगांव में 397.9 मिमी…
Read Moreजशपुर जिले में मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना का दूरस्थ अंचल के लोगों को मिल रहा लाभ, अब तक 2871 क्लीनिक लगाकर 151394 लोगों को स्वास्थ्य लाभ दिया गया
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर दूरस्थ क्षेत्रों में लोगो तक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उददेश्य से छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी योजना मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना का बेहतर संचालन किया जा रहा है। जिले में मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना 112 हाट बाजारों में संचालित हो रही है। जिसमें आम जनताओं को स्वास्थ्यगत समस्याओं का जांच, उपचार एवं निःशुल्क औषधि की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है साथ ही गंभीर रोगों के बेहतर उपचार हेतु उच्च चिकित्सकीय संस्थानों में रेफरल की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग…
Read Moreपरिवहन सुविधा केन्द्र के लिए 13 अगस्त तक दावा आपत्ति आमंत्रित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि जिले में परिवहन सुविधा केन्द्र स्थापित किए जाने हेतु 12 आवेदन स्वीकार किये गये थे। परिवहन सुविधा केन्द्र मार्गदर्शिका-2022 में दिये शर्तों के अनुसार प्रथम चरण में 04 आवेदकों को अस्थायी रूप से चयनित किया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त चयनित आवेदकों के संबंध में दावा आपत्ति 13 अगस्त 2022 के शाम 5.30 बजे तक प्रस्तुत किया जा सकता है। उक्त संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला परिवहन विभाग से संपर्क किया जा सकता है।
Read Moreलंपी स्कीन रोग से बचाव हेतु पशुपालकों से सावधानी बरतने की अपील
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि राजस्थान एवं गुजरात में गौवंशीय पशुओं में लंपी स्कीन रोग के फैलने के सूचना प्राप्त हुई हैै। लंपी स्कीन रोग के राज्य में प्रवेश को रोकने, नियंत्रण करने एवं फेलाव को रोकने हेतु पशु पालकों को सर्तकता बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने पशु पालकों को जानकारी देते हुए कहा है कि सभी पशु पालक अपने स्वस्थ पशुओं को रोग से ग्रषित हो चुके पशुओं से बिलकुल अलग रखें। लंपी स्कीन रोग विषाणु जनित संक्रमण रोग है जो रोगी पशु से…
Read More