परिवार परामर्श केन्द्र सिटी कोतवाली जशपुर में सदस्य/काउंसलर की उपस्थिति में बैठक आयोजित कर 7 प्रकरणों की गई सुनवाई

सुनवाई उपरांत 2 प्रकरण में किया गया आपसी समझौता एवं 1 प्रकरण में न्यायालय जाने की दी गई सलाह समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर दिनांक 1 मई 2022 को जिला मुख्यालय जशपुर स्थित परिवार परामर्श केन्द्र सिटी कोतवाली जशपुर में 7 प्रकरणों की सुनवाई के लिये सदस्य/काउन्सलर की उपस्थिति में बैठक आयोजित कर सुनवाई की गई।  3 प्रकरण में दोनों पक्ष उपस्थित हुए जिसमें 2 प्रकरणों में आपसी समझौता किया गया, 1 प्रकरण में न्यायालय जाने की सलाह दी गई, शेष 4 प्रकरणों में कोई पक्ष उपस्थित नहीं हुए। परिवार परामर्श…

Read More

मुख्य सचिव ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से अधिकारियों की ली बैठक

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने आज कमिश्नर, कलेक्टर, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षकों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रदेश व्यापी भ्रमण के दौरान व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने अधिकारियों केा निर्देश दिए है कि भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री के निर्देशों एवं घोषणाओं पर सजगता से त्वरित कार्यवाही करें। इस संबंध में मुख्यमंत्री सचिवालय के अधिकारियों को भी तत्काल अवगत कराएं। भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री के भेंट-मुलाकात कार्यक्रम, जन चौपाल एवं अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में…

Read More

सड़क दुर्घटना के मामले में 25 हजार की राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने सड़क दुर्घटना के एक मामलें में प्रभावित परिजन हेतु 25 रुपए की राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत पत्थलगांव तहसील के ग्राम दीवानपुर निवासी संतोष सिदार की मृत्यु 12 जुलाई 2021 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पिता श्री धनसिंह हेतु 25 हजार की आर्थिक सहायता राषि स्वीकृत की गई है।

Read More

श्रमदान के माध्यम से बाकी नदी उद्गम स्थल का किया साफ-सफाई

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल की मार्गदर्शन में जल संरक्षण एवं जल संर्वधन को बनाए रखने विषेष प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज जशपुर जनपद के ग्राम पंचायत सिटोंगा के शिव मंदिर बाकी नदी उद्गम स्थल का श्रम दान के माध्यम से साफ-सफाई किया गया। इस दौरान जनपद अध्यक्ष श्रीमती कल्पना लकड़ा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री बालेश्वर राम, सीईओ जनपद श्री प्रेम सिंह मरकाम जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों सहित अधिकारी कर्मचारी ने श्रम दान कर सफाई कार्यक्रम में अपना सहयोग प्रदान किया। साथ ही आस…

Read More

जशपुर जिले की रानी स्व सहायता समूह की महिलाएं मसाला उत्पादन से 71 हजार रूपए की लाभ अर्जित की, छत्तीसगढ़ शासन एवं जिला प्रशासन का जताया आभार

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिले के गोठानों में कार्यरत स्व-सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही उन्हें विभिन्न रोजागर मूलक योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। साथ ही प्रषिक्षण के माध्यम से अनेक प्रकार के कौषल भी उनमें विकसित किए जा रहे है। जिससे महिलाएं अपने परिवार को भी आर्थिक रूप से सहायता प्रदान कर सके। इसी कड़ी में कांसाबेल के ग्राम पंचायत बगिया गौठान की रानी  स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा मल्टिएक्टीविटी के तहत् जिला प्रषासन के सहयोग से मसाला प्रसंस्करण इकाई की स्थापना की गई। …

Read More

रोजेदारों के इफ्तार के लिए ढ़ेर सारी खाने-पीने की सामग्री लेकर मस्जिद में पहुंचे ईसाई समाज के पुरोहित और समाज का प्रतिनिधि मंडल

जशपुर के जामा मस्जिद में पहुंचा ईसाई समाज का प्रतिनिधि मंडल, एक दूसरे को दी पवित्र त्योहार की बधाई और शुभकामनाएं क्षेत्र सहित  देश प्रदेश की खुशहाली के लिए हुई प्रार्थना समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुरनगर इस्लाम धर्म के मानने वालों का पिछले एक महिने से रमजान का पवित्र महिना चल रहा था, जिसमें मुस्लिम धर्मावलंबी महिने के तीस दिन के रोजे रखते हैं और उपवास के दौरान दुआ प्रार्थना में खुदा को याद कर अपना अधिकांश समय इबादत में गुजारने की कोशिश करते हैं। सोमवार को लोगों ने रमजान के…

Read More

जिले के महिला स्व सहायता समूह को आर्थिक रूप से मजबूत करने के साथ, जशपुर ब्रांड के नाम को सार्थक करने में महिला समूहों का योगदान अधिक हो, यही हमारा प्रयास है- यू. डी. मिंज

संसदीय सचिव ने महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं के आर्थिक उत्थान के लिए दो दिवसीय खाद्य एवं प्रसंस्करण प्रशिक्षण शिविर का किया शुभारम्भ समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर संसदीय सचिव एवं विधायक कुनकुरी के मार्गदर्शन में माध्यम इम्पवारमेन्ट ऑफ ट्राइबल एन्ड रूरल ऑर्गनाइजेशन और जनपद पंचायत कुनकुरी के संयुक्त तत्वाधान में कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं के आर्थिक उत्थान एवं उनको वैल्यू एडीसन से जोड़ने के लिए दो दिवसीय खाद्य एवं प्रसंस्करण प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है. इस अवसर पर एसडीएम रवि राही,…

Read More

ब्रेकिंग : जशपुर जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) ने किया पदभार ग्रहण

जवानों के द्वारा नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक को दी गई सलामी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) के द्वारा आज दिनांक 2 मई 2022 के पूर्वान्ह में पुलिस अधीक्षक जिला जशपुर (छ.ग.) का पदभार ग्रहण किया गया। पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल पूर्व पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के स्थान पर जशपुर जिले में स्थानांतरित हो कर आये हैं. जिला पुलिस कार्यालय के अधिकारियों/कर्मचारियों की उपस्थिति में जवानों के द्वारा नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक को सलामी दी गई, सलामी पश्चात् पुलिस अधीक्षक के द्वारा कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारियों…

Read More

प्रदेश में धरना प्रदर्शन पर सख्ती के खिलाफ जशपुर भाजपा 16 मई को करेगी जेल भरो आंदोलन

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर प्रदेश सरकार द्वारा धरना, प्रदर्शन और रैली के आयोजन के लिए प्रशासन द्वारा पूर्वानुमति लेने संबंधी आदेश के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी 16 मई को प्रदेश भर में जेल भरो आंदोलन चलाएगी। जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र की संसद सदस्य श्रीमती गोमती साय ने बताया कि छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार, अपने तीन साल के कुशासन और नाकामियों को छिपाने के लिए तानाशाही रवैया अपना रही है। उन्होनें कहा कि भाजपा,हर स्तर पर इस काले कानून का कडा विरोध करेगी।…

Read More

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मितान योजना का किया शुभारंभ, मितान योजना में घर तक पहुँचाई जायेगी नागरिक सेवाएं, पायलट प्रोजेक्ट के तहत 14 नगर निगमों में घर बैठे मिलेंगी नागरिक सेवाएं

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज मितान योजना का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से सभी नागरिकों विशेषतः बुजुर्गों, दिव्यांगों एवं निरक्षरों को घर बैठे आसानी से कई प्रकार की सेवाए मिल सकेंगी। जिसके अंतर्गत जन्म प्रमाण पत्र , विवाह ,निवास , आय , मृत्यु प्रमाण पत्र एवं अन्य सेवाएं शामिल है। श्री बघेल ने बताया कि वर्तमान में यह योजना पायलेट प्रोजेक्ट के तहत् 14 नगर निगमों में प्रारंभ की गइ है। जहां 13 प्रकार की सेवा उपलब्ध होगी…

Read More