ब्रेकिंग : आमने सामने मोटरसाइकिल की टक्कर दो की मौके पर मौत दो गंभीर घायल, कुनकुरी लावकेरा मार्ग पर हुआ हादसा

समदर्शी न्यूज़ कुनकुरी, कुनकुरी लावाकेरा मार्ग पर कुनकुरी नगर के अंतिम छोर ग्राम गड़ाकटा जोड़ा आम्बा के पास दो मोटरसाइकिल की आमने सामने टक्कर हो गई है।दुर्घटना में दो की मौके पर ही मौत हो गई है तथा दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं घायलों को एंबुलेंस से चिकित्सालय ले जाया गया है पुलिस मौके पर पहुंच गई है। घायलों व मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

Read More

क्षेत्रीय विधायक यू.डी. मिंज की सक्रियता से फरसाबहार ब्लॉक की जनता को करोडों के विकास कार्य की मिली सौगात, गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्यो की जिम्मेदारी जनता को स्वंय अपने हाथों लेनी होगी : यू.डी. मिंज

3 करोड़ 34 लाख की लागत से बनेगा सकराघरा से भगोरा तक 2.5 किमी सड़क का भूमि पूजन 4 करोड़ 70 लाख की लागत से बनेगा तुमला- गोलीडीह तक 2.5 किमी सड़क का भूमि पूजन मेन रोड से आयुर्वेदिक हॉस्पिटल तक सीसी रोड लोकार्पण, तुमला हाई स्कूल में 4 अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर: फरसाबहार क्षेत्र की जनता को कुनकुरी विधायक एवं संसदीय सचिव यूडी मिंज की सक्रियता और ततपरता से लगातार करोडों रुपये के विकास कार्यों की सौगातें मिल रही हैं।जिससे जनता को सीधा लाभ मिल सकेगा…

Read More

शासकीय संकल्प शिक्षण संस्थान, कुनकुरी में संविधान दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी. संविधान दिवस के अवसर पर शासकीय संकल्प शिक्षण संस्थान, कुनकुरी में विशेष रूप से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम संविधान शिल्पी बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। तत्पश्चात संविधान की प्रस्तावना की शपथ समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों द्वारा ली गई। इसके बाद संस्थान में सामाजिक विज्ञान विषय की शिक्षिका श्रीमती प्रभा चौहान द्वारा संविधान निर्माण का इतिहास, इसके मूल बिंदुओं की विवेचना एवं महत्वपूर्ण तथ्यों पर विस्तार से व्याख्यान दिया गया। इसके बाद…

Read More

प्राकृतिक आपदा से जनहानि के 3 मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के तीन मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत् 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। जिसके तहत पानी में डूबने से फरसाबहार तहसील के ग्राम खुटगांव निवासी मुतक स्व. मनोज टोप्पो पिता स्व. चक्रधर टोप्पो की मृत्यु 14 दिसम्बर 2020 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पत्नी श्रीमती राजकुमारी के लिए 4 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार बगीचा तहसील…

Read More

लोगों की समस्याओं को दूर करने दुलदुला में 30 एवं कुनकुरी में 51 शिविरों का किया गया आयोजन, मनोरा के ग्राम हर्री एवं पत्थलगांव के ग्राम सुरेशपुर में भी लगाया गया रात्रि चौपाल

लोगों की समस्याओं को दूर करने दुलदुला में 30 एवं कुनकुरी में 51 शिविरों का किया गया आयोजन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. जिले में लोगों की समस्या एवं शिकायतों को दूर करने के उद्देश्य के लगातार विभिन्न माध्यमों से जिला प्रशासन प्रयासरत हैं। जिसके अन्तर्गत दुलदुला विकासखंड एवं कुनकुरी में विगत दिवस 22 नवम्बर को रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें दुलदुला में कुल 1365 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें कुल पात्र आवेदन 1320 थे। जिसके अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग को आयुष्मान कार्ड हेतु 1125 आवेदन प्राप्त हुए। जिनका तत्काल निराकरण…

Read More

धान खरीदी हेतु नोडल अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश, समस्याओं के निराकरण हेतु हेल्पलाईन नंबर जारी, पुराने बारदाने की दर 18 रुपए प्रति नग निर्धारित

समस्याओं के निराकरण हेतु हेल्पलाईन नंबर 07763-296999 में दर्ज करा सकेंगें शिकायत खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में पुराने बारदाने की दर 18 रुपए प्रति नग निर्धारित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए निरंतर अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी कर आवश्यक निर्देश दिए है।  जिसके तहत् धान खरीदी के लिए उपार्जन केन्द्र वार उन्होंने नोडल अधिकारी नियुक्त कर आवश्यक निर्देश जारी किया है। धान खरीदी हेतु समस्याओं के निराकरण हेतु कंट्रोल रूम स्थापित कर दूरभाष नंबर…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने पनचक्की वनधन केन्द्र एवं दमेरा से चरईडाड़ मार्ग किया अवलोकन, लोगों के आवागमन को दृष्टिगत रखते हुए दमेरा से चरईडांड सड़क को दुरूस्त करने अधिकारियों को किया निर्देशित

स्व-सहायता समूह द्वारा निर्मित उत्पादों को वनधन केन्द्रों के माध्यम से विक्रय कराने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने विगत दिवस जशपुर के पनचक्की वनधन केन्द्र एवं दमेेरा से चरईडाड़ सड़क मार्ग का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर वनमण्डलाधिकारी कृष्ण जाधव सहित अन्य उपस्थित थे।कलेक्टर श्री अग्रवाल ने पनचक्की वनधन केन्द्र में स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित्त किए जा रहे महुआ से सेनेटाईजर सहित अन्य उत्पादों का अवलोकन करते हुए निर्माण प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी ली।…

Read More

कलेक्टर ने दुलदुला के पतराटोली एवं कुनकुरी के अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय का किया निरीक्षण, विद्यालय के अपूर्ण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के लिए किया निर्देशित

गौठानों मे महिलाओं को मल्टीएक्टिविटी से जोड़कर रोजगार उपलब्ध कराने के दिए निर्देश निर्माण कार्य में गुणवत्ता में नहीं होनी चाहिए किसी प्रकार की लापरवाही-कलेक्टर श्री अग्रवाल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने आज विकासखंड दुलदुला के पतराटोली एवं कुनकुरी के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल, अनुविभागीय अधिकारी कुनकुरी श्री रवि राही, सबंधित जनपद सीईओ सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने पतराटोली गौठान में गोबर खरीदी, खाद निर्माण सहित अन्य कार्यो…

Read More

संविधान दिवस: जशपुर जिले के कार्यालयों में हुए कई कार्यक्रम, जशपुर विधायक ने अधिकारी-कर्मचारियों को दिलाई संविधान की शपथ

जनप्रतिनिधियो एवं अधिकारिायों द्वारा अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया गया संविधान दिवस विधायक एवं कलेक्टर ने अम्बेडकर चौक पर सोलर हाईमास्ट लाईट लगाने का किया भूमिपूजन जिला कार्यालय में मनाया गया संविधान दिवस, उद्देश्यिका का किया गया वाचन संविधान दिवस पर सभी पुलिस कार्यालयों में लिए गए शपथ समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर.  संविधान दिवस के अवसर पर जशपुर विधायक विनय भगत एवं कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल द्वारा जशपुर नगरीय क्षेत्र के सिटी कोतवाली थाना के निकट स्थित भारतीय संविधान के प्रारूप निर्माण समिति के अध्यक्ष डॉ. भीमराव अम्बेडकर…

Read More

भाजपा जशपुर जिला कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न, 2023 में पुनः भाजपा की सरकार बनाना है लक्ष्य

सभी मोर्चो के जिलाध्यक्षों ने किये गये संगठनात्मक कार्यो की दी जानकारी आगामी कार्ययोजना को लेकर दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी जिला जशपुर द्वारा जिला संगठन के प्रभारी गुरूपाल सिंह भल्ला के नेतृत्व में एवं जिला भाजपा अध्यक्ष रोहित साय की अध्यक्षता में तथा रायगढ़ लोकसभा सांसद गोमती साय, बिलासपुर संभाग के संगठन प्रभारी कृष्ण कुमार राय की उपस्थिति में जिला कार्यसमिति की बैठक कुनकुरी मंगल भवन में आयोजित की गई। सर्वप्रथम जिला भाजपा अध्यक्ष…

Read More