ऑपरेशन अंकुश में उजागर हुई थी तस्करी की साजिश : घर के सोफे, कूलर और स्कॉर्पियो में छिपा रखा था 16 किलो गांजा, गांजा तस्करी में पूरा परिवार निकला सम्मिलित ! जशपुर पुलिस ने उड़ीसा से फरार मां-बेटे-बहू को किया गिरफ्तार, भेजा जेल.

गिरफ्तार आरोपियों में दो महिला सहित एक पुरुष सम्मिलित, सभी हैं एक ही परिवार के सदस्य, मामला थाना बागबहार क्षेत्रांतर्गत ग्राम कुकरगांव, मोहनीपूरी का. दिनांक 24 अगस्त 2025 को पुलिस ने आरोपी निगरानी बदमाश रामप्रताप यादव के कुकरगांव स्थित घर में पुलिस ने मारा था छापा. पुलिस की छापेमारी के दौरान, राम प्रताप यादव  की पत्नी, बेटी व बहु ने पुलिस से किया था विवाद, घर को ताला बंद कर हो गए थे फरार, पुलिस ने जब विधिवत ताला तोड़, ली घर की तलाशी, तब सोफा, कूलर व स्कॉर्पियो में…

Read More

राष्ट्रीय बागवानी मिशन बना किसानों की तरक्की का आधार, जशपुर के सुनील भगत ने टमाटर की खेती से कमाए 55 हजार से अधिक मुनाफा

उन्नत तकनीक और सरकारी योजना का संगम: जशपुर के किसान सुनील भगत की टमाटर खेती बनी सफलता की मिसाल जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किसानों को उन्नत खेती की जानकारी देने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही किसानों को केन्द्र और राज्य शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए कहा है ताकि किसान आर्थिक रूप से मजबूत बन सके इसी कड़ी में राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना का लाभ लेकर मनोरा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत टेम्पू के किसान श्री सुनील भगत द्वारा टमाटर की खेती की…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में अधोसंरचना विकास की रफ्तार तेज़ — जशपुर में 3.81 करोड़ की लागत से जामपानी-दुलदुला सड़क का नवीनीकरण कार्य प्रगति पर

सड़क और पुल-पुलिया निर्माण से जिले की बदल रही तस्वीर — आवागमन, व्यापार और सेवाओं की पहुंच में आ रही सुगमता जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दूरदर्शी नेतृत्व में जशपुर जिले में विकास कार्यों ने अभूतपूर्व गति पकड़ी है। उनके नेतृत्व में जिले में प्रगति और समृद्धि की नई राहें खुल रही हैं। अर्थव्यवस्था की जीवनरेखा कही जाने वाली सड़कों और पुल-पुलिया के निर्माण में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। इससे जिले की तस्वीर तेजी से बदल रही हैं जो कि आम नागरिकों के जीवन में एक सकारात्मक परिवर्तन भी…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पुनर्वास नीति से नई राह पर लौटे पूर्व माओवादी — स्वरोजगार बन रहा आत्मनिर्भरता की नई पहचान

आत्मसमर्पित माओवादियों ने थामी तरक्की की डोर बीजापुर के 32 पूर्व माओवादियों ने सीखा कुक्कुटपालन और बकरीपालन का गुर समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए शासन की अभिनव पुनर्वास नीति से मिल रहा लाभ रायपुर : माओवाद का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे बीजापुर जिले के 32 आत्मसमर्पित माओवादियों ने अब विकास और स्वरोजगार की ओर एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। इन सभी ने जगदलपुर स्थित क्षेत्रीय स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में एक महीने का कुक्कुटपालन और बकरीपालन का विशेष प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया है। इस प्रशिक्षण के…

Read More

जशपुर दर्शन 2025 की हुई शुरुआत — विधायक रायमुनी भगत ने दिखाई हरी झंडी, पर्यटक करेंगे जिले के पर्यटन स्थलों का भ्रमण

जशपुर दर्शन 2025: जशपुर के आकर्षक पर्यटन स्थलों का दर्शन करने का एक सुनहरा अवसर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना पर्यटक मधेश्वर पहाड़ सहित जिले के अन्य खूबसूरत पर्यटन स्थलों का कर सकेंगे दर्शन जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले के प्राकृतिक सुंदरता से परिपूर्ण और समृद्ध जनजातीय संस्कृति को राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने के लिए सतत प्रयास किए जा रहे हैं। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अधोसंरचना विकास…

Read More

मनोरा में मुद्रा एवं क्रेडिट लोन मेला: 1.2 करोड़ रुपये से अधिक का ऋण स्वीकृत, 21 समूहों और 17 लाभार्थियों को मिला लाभ

जशपुर : जनपद पंचायत मनोरा में गुरुवार को आयोजित मुद्रा एवं क्रेडिट लोन मेला में विभिन्न लाभार्थियों को कुल 01 करोड़ 2 लाख 30 हजार रुपए का ऋण स्वीकृत एवं वितरण किया गया। इनमें 21 स्व-सहायता समूहों को बैंकों से लिंकेज के माध्यम से 88 लाख 50 हजार रुपये का ऋण स्वीकृत किया गया, वहीं 17 लाभार्थियों को 13 लाख 80 हजार रुपये का मुद्रा लोन स्वीकृत एवं वितरण किया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य डीपीएम अमीन खान, एलडीएम वॉलटर वेगरा, जिला प्रमुख साधन अखिल…

Read More

जशपुर जिले में अब तक 1100 मिमी से अधिक वर्षा दर्ज, इस साल औसत के बराबर बारिश — कुनकुरी में सर्वाधिक 1534.5 मिमी

जशपुर : जशपुर जिले में 01 जून से अब तक11007.3 मिमी वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 10 अक्टूबर तक की स्थिति में 10939.4 मिमी औसत वर्षा हुई है। बीते दिवस जिले में 14.3 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील जशपुर में 1361.0 मिमी, मनोरा में 1414.9 मिमी, कुनकुरी में 1534.5 मिमी, दुलदुला में 729.4 मिमी, फरसाबहार में 814.9 मिमी, बगीचा में 1208.9 मिमी, कांसाबेल में 1030.2 मिमी, पत्थलगांव में 979.8 मिमी, सन्ना…

Read More

एसडीएम जशपुर विश्वास राव मस्के के सख्त निर्देश — तीन दिन में पूर्ण हो किसानों का पंजीयन, मनोरा तहसील के पटवारियों की बैठक में दिया आदेश

जशपुर : जशपुर एसडीएम विश्वास राव मस्के ने विगत दिवस 08 अक्टूबर को मनोरा तहसील के समस्त तहसीलदार एवं पटवारियों की बैठक आयोजित कर एग्रीस्टेक (किसान पंजीयन) की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए गए कि जिन कृषकों का पंजीयन अब तक नहीं हो पाया है. ऐसे किसानों को तीन दिवस के भीतर चिन्हांकित करते हुए प्राथमिकता के आधार पर पंजीयन की कार्यवाही पूर्ण की जाए। इस संबंध में सभी संबंधित राजस्व अमले को सक्रियता एवं गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए गए। बैठक…

Read More

ऑपरेशन शंखनाद में जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : मारते-पीटते पैदल ले जा रहे थे गौ-वंश, चार गौ तस्कर गिरफ्तार, 19 गौ-वंशों की बची जान, थाना तुमला और सिटी कोतवाली क्षेत्र से ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने धर दबोचा तस्करों को, गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमांड पर जेल.

थाना तुमला क्षेत्रांतर्गत मामले में आरोपी पैदल ले जा रहे थे 15 नग गौ-वंशों को मारते पीटते हुए गंझियाडीह से उड़ीसा की ओर, ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने धर दबौचा तस्करों को, मामला थाना तुमला व सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्रांतर्गत का, प्रकरण की कार्यवाही में थाना तुमला व फरसाबहार पुलिस का रहा संयुक्त योगदान : सिटी कोतवाली जशपुर के मामले में पुलिस ने, सिटोंगा बरपानी से छुड़ाया,04 नग गौ वंशों को, आरोपी फरार, पुलिस कर रही है तलाश. आरोपी तस्करों के विरुद्ध थाना तुमला व सिटी कोतवाली जशपुर में…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का तोहफा : बागबहार को मिला 4.67 करोड़ का आधुनिक मिनी स्टेडियम और इंडोर हॉल, खेल प्रतिभाओं में उत्साह की लहर

जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में विकास की रफ्तार लगातार तेज हो रही है। शासन की प्राथमिकताओं में अब खेल सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण भी प्रमुख रूप से शामिल है। इसी कड़ी में बागबहार क्षेत्र के खेल प्रेमियों और युवाओं के लिए बड़ी सौगात के रूप में राज्य शासन द्वारा 4 करोड़ 67 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। इस राशि से बागबहार में आधुनिक मिनी स्टेडियम और इंडोर हॉल का निर्माण किया जाएगा, जिससे स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं के लिए…

Read More