ब्रेकिंग: जशपुर में बदल गई छुट्टी की तारीख! अब गोवर्धन पूजा पर नहीं, बिरसा मुंडा जयंती पर रहेगा अवकाश

जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने  सामान्य पुस्तक परिपत्र भाग-2 के अधीन प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जशपुर जिले के लिए गोवर्धन पूजा के अवसर पर 21 अक्टूबर 2025 दिन मंगलवार को घोषित स्थानीय अवकाश को परिवर्तित करते हुए 15 नवंबर 2025 को जनजातीय गौरव दिवस (भगवान बिरसा मुण्डा जयंती) के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। यह अवकाश बैंक और कोषालय पर लागू नहीं होगा।

Read More

हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी का लिया संकल्प : आत्मनिर्भर भारत विधानसभा स्तरीय सम्मेलन जशपुर में सम्पन्न

जशपुर : आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत विधानसभा स्तरीय सम्मेल का आयोजन जशपुर विधानसभा के सन्ना मंडल स्थित कल्याण आश्रम प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय, सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैंकरा तथा जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत उपस्थित रहीं। सम्मेलन में हर घर स्वदेशी – घर-घर स्वदेशी का संकल्प लिया गया।  “स्वावलंबन ही राष्ट्र की शक्ति है”- कृष्ण कुमार राय सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के…

Read More

आस्था और प्रकाश का संगम —एकादशी पर्व पर श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा में हुआ भव्य दीप प्रज्वलन, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय हुईं महाआरती में शामिल.

दोकड़ा (जशपुर) : एकादशी पर्व की इस विशेष तिथि के पावन अवसर पर श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा में शुक्रवार की संध्या एक भव्य द्वीप प्रज्वलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पवित्र अवसर पर पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल छा गया। मंदिर परिसर में सैकड़ों दीपों की लौ से जब पूरा वातावरण आलोकित हुआ, तो दृश्य अत्यंत मनमोहक प्रतीत हो रहा था।इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने मंदिर परिसर में विधि-विधान से दीप प्रज्वलन कर भगवान…

Read More

जशपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बाल संरक्षण, नशा मुक्ति और निःशुल्क विधिक सहायता पर बनाई रणनीति

जशपुर : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के मार्गदर्शन में प्रधान जिला न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर श्री सत्येन्द्र कुमार साहू के निर्देशन एवं अध्यक्षता में जिला के मॉनीटरिंग सेल की मासिक बैठक, यूटीआरसी का मासिक एवं त्रैमासिक बैठक एवं नालसा योजना डॉन, संवाद, आशा एवं जागृति अंतर्गत जिला एवं तालुका स्तर में गठित यूनिट के सदस्यों बैठक विगत दिवस 16 अक्टूबर 2025 को योजन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय के सभा कक्ष में किया गया। बैठक में यूटीआरसी…

Read More

जशपुर में NHM भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता, संविदा पदों की अंतिम सूची ऑनलाइन उपलब्ध

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों के भर्ती हेतु दावा आपत्ति निराकरण पश्चात् पात्र-अपात्र सूची जारी जशपुर : स्वास्थ्य विभाग के द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन व जिला स्वास्थ्य समिति के अन्तर्गत रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए दावा आपत्ति प्रस्तुत किये जाने हेतु पात्र-अपात्र सूची जारी किया गया था। अभ्यर्थियों द्वारा उक्त सूची पर दावा आपत्ति आवेदन प्रस्तुत किया था। दावा आपत्ति निराकरण पश्चात पात्र-अपात्र सूची जिले की वेबसाईट www.jashpur.nic.in में अपलोड की गयी है। दावा आपत्ति निराकरण पश्चात पात्र-अपात्र सूची हेतु अभ्यर्थी जिले की वेबसाईट www.jashpur.nic.in…

Read More

साइबर ठगों की साजिश का पर्दाफाश : किराए पर बैंक खाता देकर बन बैठा ठगों का साथी ! जशपुर पुलिस ने चेन्नई से किया किराए पर खाता देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल !

वर्ष 2024 में चौकी आरा क्षेत्रांतर्गत प्रार्थी राजू साय को व्हाट्सअप मैसेज के माध्यम से, एक अंजान एप लिंक भेज, ठग लिए थे 02 लाख 35 हजार रुपये, मामला चौकी आरा क्षेत्रांतर्गत का. आरोपियों के विरुद्ध चौकी आरा में बीएनएस की धारा 318,318(4) व 120(बी) के तहत अपराध है पंजीबद्ध. रकम ट्रांजेक्शन को ट्रेस कर पुलिस पहुंची आरोपी जहुरुल इस्लाम तक, आरोपी जहुरुल इस्लाम, ने किराए पर दे रखा था, अपना खाता, उसी खाते से ठगों ने ट्रांजेक्शन कर निकाल लिए थे रुपए. उक्त ठगी में शामिल अन्य आरोपियों को…

Read More

विशेष लेख : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बन रहे अत्याधुनिक स्टेडियम और खेल अकादमियां, निखरेंगी खेल प्रतिभाएं, खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

जशपुर : जशपुर जिला खेल प्रतिभाओं की भूमि के रूप में शुरूआत से ही जाना जाता रहा है। यहां के खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल के दम पर न केवल प्रदेश, बल्कि देश और विदेशों में भी जशपुर का नाम गौरवान्वित किया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जशपुर की लोकसंस्कृति और यहां के खेलप्रेम से भलीभांति परिचित हैं। उनके नेतृत्व में खेलों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए निरंतर ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। जिले में खेल अधोसंरचना के विकास के तहत…

Read More

सीईओ अभिषेक कुमार ने संकल्प शिक्षण संस्थान में विद्यार्थियों को किया मोटिवेट— जेईई और नीट की पुस्तकों का किया वितरण

डिप्टी कलेक्टर प्रशांत कुशवाहा ने भी विद्यार्थियों को किया प्रेरित जशपुर : जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार ने गुरुवार को संकल्प शिक्षण संस्थान, जशपुर पहुँचकर कक्षा 11वीं और 12वीं पढ़ने वाले विद्यार्थियों से संवाद किया और उन्हें इंजीनियरिंग तथा चिकित्सा जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मोटिवेट किया। इस अवसर पर उनके साथ डिप्टी कलेक्टर प्रशांत कुशवाहा भी उपस्थित रहे।‌ उन्होंने भी विद्यार्थियों से फिजिक्स और केमिस्ट्री के कई बेसिक कॉन्सेप्ट्स पर बात की। सीईओ अभिषेक कुमार ने जेईई और नीट की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों…

Read More

बुलडेगा में लगा सुशासन शिविर, 1000 से अधिक लोगों की समस्याओं का हुआ समाधान : विधायक गोमती साय बोलीं — ‘जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान ही सुशासन की पहचान’, शिविर में बंटे कार्ड, बीज और योजनाओं के लाभ

विकासखंड पत्थलगांव के ग्राम बुलडेगा में जिला स्तरीय सुशासन शिविर हुई आयोजित ग्रामीणों के आवेदनों का मौके पर किया गया निराकरण हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से किया गया लाभान्वित शिविर में राशन कार्ड, श्रम कार्ड, आयुष्मान कार्ड, फसल बीज एवं मछली जाल का किया गया वितरण जशपुर : लोगों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने एवं ग्रामीणों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर निराकरण करने के उद्देश्य से जिले में सुशासन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज पत्थलगांव विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बुलडेगा में जिला…

Read More

जशपुर में शुरू हुई ‘पोषण की पाठशाला’ : बच्चों को मिलेगी सेहतमंद जीवन की सीख, आईआईटी बॉम्बे और जिला प्रशासन की संयुक्त पहल

पोषण की पाठशाला से बच्चों में बढ़ेगी जागरूकता, मजबूत होगी सेहत आईआईटी बॉम्बे, जिला प्रशासन और एसएमडीटी संस्था की संयुक्त पहल से जशपुर में कार्यक्रम का शुभारंभ सही पोषण मिलना बच्चों के शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक: कलेक्टर श्री व्यास जशपुर : छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर जिले में बच्चों के पोषण स्तर को बेहतर बनाने और उनमें पोषण संबंधी जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पोषण की पाठशाला कार्यक्रम का जिला पंचायत सभागार में शुभारंभ एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर…

Read More