जशपुरवासियों के लिए नई सौगात : कलेक्टरेट परिसर में ‘जशपुर टी बार’ की नई शुरुआत – चाय-नाश्ते से लेकर शुद्ध शाकाहारी भोजन तक एक ही जगह

जशपुर, 10 सितंबर 2025 : जशपुरवासियों और विशेषकर कलेक्टर कार्यालय आने-जाने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है। कलेक्टरेट परिसर में जशपुर टी बार नाम से होटल का नया स्वरूप आज से अपनी सेवाएँ शुरू कर चुका है। होटल में आने वाले ग्राहकों के लिए चाय की गरमागरम चुस्कियों के साथ स्वादिष्ट नाश्ते की विशेष व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही शुद्ध एवं स्वादिष्ट भोजन की उत्तम सुविधा भी उपलब्ध है। होटल का शुभारंभ आज नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत ने किया। इस अवसर पर मनिजर राम, श्री सोनू पाण्डेय,…

Read More

जशपुर का खेलों में स्वर्णिम अध्याय : CM विष्णुदेव साय ने दी 63 करोड़ 84 लाख की सौगात, कुनकुरी में एथलेटिक्स ट्रैक, स्विमिंग पूल, बास्केटबॉल व कबड्डी मैदान सहित आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का होगा निर्माण

जशपुर, 10 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की दूरदर्शी सोच और नेतृत्व में जशपुर जिले को लगातार विकास की नई सौगातें मिल रही हैं। खेल प्रतिभाओं को पहचान और बेहतर अवसर दिलाने की दिशा में प्रदेश सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाया है।जिले के कुनकुरी में अत्याधुनिक इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाने के लिए शासन द्वारा 63 करोड़ 84 लाख 89 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।यह खेल कॉम्प्लेक्स न केवल जशपुर बल्कि पूरे सरगुजा संभाग के लिए मील का पत्थर साबित होगा।खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की…

Read More

Breaking News : विष्णुदेव साय सरकार ने दी 9.15 करोड़ की स्वीकृति, राजपुरी नाला पर बनेगा बहुप्रतीक्षित पुल

जशपुर, 09 सितंबर 2025 : जशपुर जिले की वर्षों पुरानी बहुप्रतीक्षित मांग आखिरकार विष्णुदेव साय की सरकार ने पूरी कर दी है।छत्तीसगढ़ शासन ने जशपुर जिले के बगीचा से रेगले मार्ग पर राजपुरी नाला पर उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण के लिए 9 करोड़ 15 लाख 14 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। वित्त विभाग की सहमति के बाद लोक निर्माण विभाग मंत्रालय, महानदी भवन नवा रायपुर से आदेश जारी किया गया है। आदेशानुसार पुल निर्माण की निविदा केवल 90 प्रतिशत बाधा रहित भूमि उपलब्ध…

Read More

जशपुर में गरजी भाजपा : मुआवजा विवाद में सियासी संग्राम ! कांग्रेस कर रही है शव की राजनीति और जनभावनाओं से खिलवाड़, भाजपा बोली – कांग्रेस ने पीड़ित परिवारों की संवेदनाओं काकिया अपमान.

भाजपा ने कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव लेतफलांग पर साधा निशाना, मुआवजा राशि की तुलना नौलखा हार से करने को बताया शर्मनाक. प्रेस कांफ्रेंस कर झूठ और शव की राजनीति करने का लगाया आरोप. जशपुर. 09 सितंबर 2025 : जशपुर में भाजपा ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। जुरूडांड़ सड़क दुर्घटना मुआवजे की तुलना नौलखा हार से करने पर भाजपा विधायकों रायमुनि भगत और गोमती साय ने इसे “शर्मनाक” करार दिया। भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस इस आपदा की घड़ी में पीड़ित परिवारों की संवेदनाओं की अनदेखी कर रही…

Read More

नाबालिग का अपराधी रूप : सुबह की दौड़ के बीच हुआ चोरी कांड ! कुनकुरी में छात्र का घर तोड़कर सामान ले उड़ा नाबालिग अपचारी, पुलिस ने पकड़ा और भेजा बाल संप्रेषण गृह.

नाबालिग विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध थाना कुनकुरी में बीएनएस की धारा 331(3),305(क) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध. आरोपी 17 वर्षीय विधि से संघर्षरत बालक के कब्जे से पुलिस ने चोरी के कपड़े, आधार कार्ड व 300/- रुपये को भी किया जप्त. जशपुर. 09 सितंबर 2025 : जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र में एक छात्र के किराए के घर में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने 17 वर्षीय नाबालिग को हिरासत में लेकर उसके पास से चोरी के कपड़े, आधार कार्ड और नकदी 300…

Read More

पुलिस ने चलाया विशेष अभियान : पढ़ाई के मंदिर के पास ‘जहर का धंधा’ बंद, जशपुर में तंबाकू माफियाओं पर पुलिस का वार, 114 मामलों में कोटपा एक्ट के तहत वसूला 22,800/- रूपये जुर्माना.

जशपुर पुलिस ने चलाया जिले में विशेष अभियान, कोटपा एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही. स्कूल परिसर के आस पास, सार्वजनिक स्थानों पर तंबाकू उत्पाद बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए कुल 114 प्रकरणों में 22,800/- रुपये का जुर्माना किया गया वसूल. जशपुर. 09 सितंबर 2025 : जशपुर पुलिस ने कोटपा एक्ट (सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003) के तहत जिलेभर में विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की है। इस दौरान स्कूल-कॉलेजों के 100 मीटर दायरे और सार्वजनिक स्थानों पर तंबाकू उत्पाद बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ…

Read More

जशपुर में कलेक्टर की समीक्षा बैठक—स्वच्छता, एनआरएलएम और जनपद पंचायत कार्यों की ली प्रगति रिपोर्ट, लोन रिकवरी पर भी दिए अहम निर्देश

कलेक्टर रोहित व्यास ने जनपद पंचायत और एनआरएलएम विभाग की ली समीक्षा बैठक माइक्रोफाइनेंस कंपनियों द्वारा ऋण वसूली के दौरान अनावश्यक रूप से परेशान करने पर होगी शख्त कार्रवाई विकासकार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए जशपुर, 09 सितंबर 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्टरेट सभाकक्ष में जनपद पंचायत और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के आधिकारियों की बैठक लेकर उनके कार्यक्षेत्र में संचालित विकासकार्यों की विस्तृत समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने सभी विकासकार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने…

Read More

जशपुर में सड़क सुरक्षा पर कलेक्टर का कड़ा रुख: ओवरस्पीडिंग, ओवरलोडिंग और बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर होगी कार्रवाई

जिलास्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुआ आयोजित जशपुर, 09 सितंबर 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में आज कलेक्टरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह, अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी, सभी एसडीएम, एसडीओपी सहित स्वास्थ्य, आबकारी, पुलिस, यातायात एवं परिवहन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में कलेक्टर ने सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों से कहा कि…

Read More

जशपुर में नशे के खिलाफ कलेक्टर रोहित व्यास की सख्त चेतावनी: अवैध मादक पदार्थों की बिक्री व तस्करी करने वालों पर गिरेगी गाज

जशपुर, 09 सितंबर 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में आज कलेक्टरेट सभाकक्ष में नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन सेंटर (एनकोर्ड) के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह, अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी, सभी एसडीएम, एसडीओपी सहित स्वास्थ्य, आबकारी, पुलिस, यातायात एवं परिवहन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में कलेक्टर ने जिले में कोटपा एक्ट तथा एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाहियों की समीक्षा की। उन्होंने अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी पर कड़ी…

Read More

जशपुर में रोजगार की बड़ी सौगात! रजत महोत्सव जॉब फेयर में 12 कंपनियों ने किया 215 युवाओं का चयन, विधायक रायमुनी भगत ने बढ़ाया हौसला

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव अंतर्गत आयोजित जॉब फेयर में विधायक जशपुर हुईं शामिल जशपुर, 09 सितंबर 2025/ शासकीय राम भजन राय एनईएस स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को उच्च शिक्षा विभाग एवं जिला रोजगार व स्वरोजगार केन्द्र के मार्गदर्शन में राज्य निर्माण के 25वें वर्ष में प्रवेश होने पर 25 वर्षों का उत्सव और संकल्प को लेकर विकसित छत्तीसगढ़ की कल्पना को साकार करने हेतु मनाए जा रहे छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव अंतर्गत ‘जॉब फेयर’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विधायक जशपुर श्रीमती रायमुनी भगत भी शामिल हुईं।       इस जॉब…

Read More