कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को दिए गए निर्देश समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर जिला भाजपा कार्यालय में बिलासपुर संभाग के संगठन प्रभारी कृष्ण कुमार राय के मुख्य आतिथ्य में 13 अगस्त से 15 अगस्त 2022 तक जिले के सभी बूथों में अधिक से अधिक परिवारों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के कार्यक्रम का आयोजन एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसमें कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दिए गए निर्देश। भाजपा नेताओं ने बैठक में कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में हर घर तिरंगा अभियान को एक व्यापक…
Read MoreCategory: जशपुर
देश की राजधानी दिल्ली तक पहुंच रही जशपुर की नाशपाती
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की नाशपाती का स्वाद देश की राजधानी दिल्ली को पसंद आ रहा है। दिल्ली के अलावा उत्तरप्रदेश, रांची समेत देश के विभिन्न राज्यों में जशपुर की नाशपाती खरीदी जा रही है। अपनी प्राकृतिक सुंदरता और आदिवासी संस्कृति के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध जशपुर के दूरस्थ अंचलों के किसान अपने खेतों में साग-सब्जी के अलावा नवीन पद्धति से चाय, काजू, टमाटर, मिर्च, आलू की भी अच्छी खेती कर रहे हैं। यहां के बगीचा विकासखंड के पठारी क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर नाशपाती…
Read Moreघर में घुसकर मोबाईल चोरी करने वाले आरोपी सुखलाल राम को जशपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, चोरी किया हुआ तीन मोबाईल हैण्डसेट आरोपी से किया गया जप्त, भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर
थाना जशपुर में आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 265/2022 धारा 457, 380 भादवि के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर दिनांक 03 अगस्त 2022 को प्रार्थी रामकेश्वर यादव उम्र 26 साल निवासी मधुवनटोली जशपुर ने थाना जशपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 30.07.2022 की रात्रि घर में खाना खाकर 10:30 बजे सो गया था और अपने तीन मोबाईल Oppo, Realme एवं i-Phone टेबल में रखा था, तीनों का कुल कीमत रूपये 69,500/- है। दिनांक 31.07.2022 की सुबह 6:00 बजे उठकर देखा तो टेबल पर तीनों मोबाईल फोन नहीं…
Read Moreमोबाईल दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले आरोपी को बागबहार पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक अपचारी बालक को न्यायिक अभिरक्षा में लेकर किशोर न्याय बोर्ड जशपुर में किया गया है पेश
थाना-बागबहार में अपराध क्रमांक 108/2022 धारा 457, 380, 511, 34 भादवि. के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर दिनांक 31 जुलाई 2022 को प्रार्थी घनश्याम यादव निवासी छातासरई ने थाना-बागबहार में लिखित आवेदन पत्र पेश किया कि प्रार्थी का चिकनीपानी तिराहा में मोबाइल दुकान है, दिनांक 30 जुलाई 2022 को शाम 07:00 बजे दुकान बंद कर घर चला गया था। कुछ दिन पूर्व प्रार्थी के मोबाइल दुकान में चोरी हुई थी जिस कारण प्रतिदिन रात्रि करीब 11-12:00 बजे दुकान चेक करने जाता था। दिनांक 30 जुलाई 2022 के रात्रि…
Read Moreजशपुर कलेक्टर श्री अग्रवाल ने वर्षा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा: मनोरा के घाघरा एवं बगीचा के भादू में किसानों के खेतों में जाकर वर्षा स्थिति एवं फसल बुआई का किया अवलोकन
कलेक्टर ने सभी कृषको को बारिश के पानी का अधिक से अधिक सरंक्षण करने की दी समझाईश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल आज वर्षा प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने खेतों तक पहुंचे। उन्होंने मनोरा के ग्राम घाघरा एवं बगीचा के ग्राम भादू में किसानों के खेतों में जाकर वर्षा की स्थिति का अवलोकन किया। उन्होंने किसानों से चर्चा कर खेती किसानी एवं बारिश की स्थिति का जायजा लिया। गांव के कृषको ने बताया कि क्षेत्र में पर्याप्त बारिश नहीं गिरने से सूखे की स्थिति है। इससे कृषि…
Read Moreवर्षा अपडेट: जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 292.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 292.4 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 03 अगस्त तक औसत वर्षा 562.5 मिमी हुई है। बीते दिवस जिले में 4.4 मिमी बारिश हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक जशपुर तहसील में 273.0 मिमी, मनोरा में 345.8 मिमी, कुनकुरी में 290.4 मिमी, दुलदुला में 260.3 मिमी, फरसाबहार में 265.6 मिमी, बगीचा में 349.3 मिमी, कांसाबेल में 202.4 मिमी, पत्थलगांव में 316.7 मिमी…
Read Moreजशपुर जिला अन्तर्गत प्राकृतिक आपदा में जनहानि के 3 मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 12 लाख रुपए की राशि स्वीकृत
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के तीन मामलों में प्रभावित परिजनों हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें कुआं के पानी में डूबने से कांसाबेल तहसील के ग्राम पोंगरो निवासी स्व. अभी भगत की मृत्यु 16 जनवरी 2022 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पिता राजू राम हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार ग्राम नारायणबहली निवासी स्व0 जयमति…
Read Moreजशपुर जिले में 29 पदों हेतु प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 08 अगस्त को
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जशपुर द्वारा 29 रिक्त पदों हेतु प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 08 अगस्त 2022 को किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड जशपुरनगर शाखा से कुल 29 पदों हेतु रिक्तियां प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि सेल्स ऑफिसर के 05 पद, ब्रांच सपोर्ट मैनेजर के 02 पद, टेली कॉलर महिला के 02 पद पर भर्ती हेतु शैक्षणिक योग्यता स्नातक तथा लाईफ मित्र के 20 पद के लिए शैक्षणिक योग्यता स्नातक 12वीं उर्तीण रखी…
Read Moreकलेक्टोरेट कार्यालय जशपुर में तिरंगा वितरण के लिए ज्योति स्व सहायता समूह द्वारा लगाया गया स्टॉल
एससी आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती मनहर एवं कलेक्टर श्री अग्रवाल ने महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुए क्रय किया तिरंगा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर आजादी के 75 वें वर्षगांठ के मौके पर आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर नागरिक के मन में राष्ट्र और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को और बढ़ाने के लिए ’हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज कलेक्टोरेट कार्यालय में तिरंगा वितरण के लिए जशपुर की ज्योति स्व सहायता समूह द्वारा स्टॉल लगाया गया। स्टॉल में छत्तीसगढ़ शासन अनुसूचित…
Read Moreअनुसूचित जाति आयोग की उपाध्यक्ष ने जशपुर के सी-मार्ट का किया अवलोकन, समूह की महिलाओं से गतिविधियों के संबंध में ली जानकारी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग की उपाध्यक्ष व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त श्रीमती पदमा मनहर ने विगत दिवस जशपुर विकासखण्ड के सी-मार्ट का अवलोकन किया और समूह की महिलाओं से विक्रय किए जा रहे सामग्री की जानकारी ली। उन्होंने महुआ लड्डू बनाने के विधि के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जशपुर की स्व सहायता समूह की महिलाएं गौठान से जुड़कर विभिन्न गतिविधियों में शामिल होकर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं। इस अवसर पर सहायक आयुक्त आदिम…
Read More