समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में अपर कलेक्टर श्री आई.एल.ठाकुर ने आज जनदर्शन के माध्यम से आमजनों की शिकायतों को गंभीरता से सुना। उन्होंने 42 प्राप्त आवेदनों को समय सीमा के भीतर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। जनदर्शन में आर्थिक सहायता, वेतन भुगतान, रोजगार प्रदाय, मजदूरी भुगतान, पेंशन भुगतान, मुआवजा, भूमि-विवाद, विद्युत लाईन जुड़वाने, जल भराव, नामांतरण, कब्जा हटवाने सहित अन्य मामलों के आवेदन प्राप्त हुए। जिस पर अपर कलेक्टर ने समस्त आवेदनों के निराकरण हेतु संबंधित विभागों के…
Read MoreCategory: जशपुर
शिक्षकों के हड़ताल के कारण जशपुर जिले के स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने के लिए की जा रही शिक्षकों की वैकल्पिक व्यवस्था
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देश पर कुनकुरी और बगीचा एसडीएम ने स्कूलों का निरीक्षण किया। एसडीएम बगीचा द्वारा प्राथमिक शाला गढ़ककिया, प्राथमिक शाला झिक्की, हाई स्कूल टटकेला, प्राथमिक शाला फुलडीह का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान 4 शिक्षण हड़ताल पर चले जाने के कारण मिडिल स्कूल के शिक्षकों को व्यवस्था में लगाया गया है। कुनकुरी एसडीएम श्री रवि राही ने बताया कि माध्यम शाला कलिबा और ढोढ़िडांड़ का निरीक्षण करके शिक्षकों की उपस्थित की जानकारी ली गई और वैकल्पिक व्यवस्था बनाने के लिए कहा…
Read Moreनगरीय निकाय के अधिकारियों को खाद बनाने में प्रगति लाने जशपुर कलेक्टर के सख्त निर्देश, कार्य में प्रगति नहीं दिखी तो होगी कार्यवाही
समूह की महिलाओं को सामग्री बनाने के लिए अच्छे प्रशिक्षण केन्द्रों से प्रशिक्षण दिलाए मनरेगा के अन्तर्गत ग्राम पंचायतों में रोजगार मूलक कार्य स्वीकृत करके लोगों रोजगार दे नर्सरी में पौधे तैयार करने के लिए कहा गया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में मनरेगा के कार्य नरवा, गरवा, गुरूवा, बाड़ी योजना, गौठानों में किए जा रहें मल्टीएक्टीविटी, ग्राम पंचायत और नगरीय निकाय के गौठानों में गोबर खरीदी, खाद निर्माण की प्रगति और खाद की उपलब्धता की विस्तार से समीक्षा की गई। उन्होंने नगरीय…
Read Moreजशपुर कलेक्टर ने सभी नोडल अधिकारियों को अपने अपने धान खरीदी केन्द्रों का नियमित निरीक्षण करने के दिए निर्देश, धान खरीदी की प्रगति और बारदाने की उपलब्धता का भौतिक सत्यापन भी करेगें अधिकारी
रोजगार अधिकारी को युवाओं के लिए प्लैसमेंट कैंप का आयोजन करने के लिए कहा गया श्रम अधिकारी को धान खरीदी केन्द्र का नियमित निरीक्षण नहीं करने के कारण नोटिस जारी करने के निर्देश कलेक्टर ने 2 दिवसीय टीकाकरण महाअभियान को सफल बनाने के लिए दी अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने आज कलेक्टर सभाकक्ष में सप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर टीएल की लंबित प्रकरण, मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना, धान खरीदी की प्रगति, बारदाने की उपलब्धता, धान उठाव, एफसीआई में चावल जमा, हमर…
Read Moreप्रकरणों में तत्परतापूर्वक कार्यवाही व हत्या, अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में उत्कृष्ट कार्य का प्रदर्शन करने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक जशपुर द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित
दिनांक 07.12.2021-12.12.2021 तक अभियान चलाकर अधिक संख्या में समंस/जमानती वारंट/गिरफ्तारी वारंट/स्थाई वारंट तामील करने वाले थाना/चौकी प्रभारियों को किया गया सम्मानित। थाना सिटी कोतवाली जशपुर के अप.क्र. 296/21 धारा 302 भा.द.वि. हत्या के प्रकरण एवं अप.क्र. 306/21 धारा 457, 380 भा.द.वि. चोरी के प्रकरण में तत्परतापूर्वक कार्यवाही कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिये पुलिस अधीक्षक जशपुर विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा कार्य की सराहना कर प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया, थाना बगीचा के अप.क्र. 186/21 धारा 302 भा.द.वि., 239/21 अंधे कत्ल के प्रकरण को सुलझाते हुये आरोपी को गिरफ्तार करने,…
Read Moreजशपुर पुलिस अधीक्षक द्वारा क्राईम मीटिंग लेकर एस.डी.ओ.पी. एवं थाना व चौकी प्रभारियों को लंबित अपराध, शिकायत, मर्ग, चरित्र सत्यापन, राहत प्रकरण, एससी एसटी एक्ट एवं एट्रोसिटी एक्ट प्रकरणों के निराकरण हेतु दिये निर्देश
क्षेत्र में सामुदायिक पुलिसिंग के अन्तर्गत ”विश्वास कार्यक्रम“ आयोजित कर आम जनता से मधुर संबंध बनाने हेतु कहा गया, मादक पदार्थों की तस्करी रोकने एवं अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये, नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के दिये निर्देश आगामी त्यौहार एवं नये वर्ष को दृष्टिगत रखते हुये पिकनिक स्पॉट पर पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने एवं शराब पीकर वाहन चलाने के विरूद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही करने के दिये निर्देश, समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. पुलिस अधीक्षक…
Read Moreतपकरा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठ कर सांसद श्रीमती गोमती साय ने देखा काशी विश्वनाथ धाम का लाइव टेलीकास्ट
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/फरसाबहार, रायगढ़ लोकसभा सांसद श्रीमती गोमती साय जशपुर जिले के विकासखंड फरसाबहार के भाजपा मंडल तपकरा में भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ धाम के उद्घाटन कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट देखी । प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गंगा नदी में पवित्र स्नान कर काशी के काल भैरव मंदिर और काशी विश्वनाथ धाम में पूजा – अर्चना की। इस अवसर पर पीएम ने कहा , ” विश्वनाथ धाम का नया परिसर एक भव्य भवन भर नहीं है ,…
Read Moreजशपुर जिले के आईटीआई कुनकुरी में मेहमान प्रवक्ता के लिए आवेदन आमंत्रित, इच्छुक आवेदक 31 दिसम्बर तक कर सकेंगे आवेदन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कुनकुरी में जशपुर जिले के विभिन्न शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में प्रशिक्षण सत्र 2021-22 के लिए व्यवसाय विषयों के प्रशिक्षण पूर्ण कराए जाने के लिए स्वीकृत रिक्त पदों के हेतु मेहमान प्रवक्ता के लिए 31 दिसम्बर 2021 तक शाम 5 बजे तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कुनकुरी से प्राप्त जानकारी के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थियों अपना आवेदन औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कुनकुरी में स्वंय उपस्थित अथवा डाक , स्पीड पोस्ट के माध्यम से प्रस्तुत कर सकते है। इस संबंध में अधिक…
Read Moreजशपुर जिले में हुआ नेशनल लोक अदालत का आयोजन, निःशुल्क स्वास्थ्य जांच के साथ दवाई का भी किया गया वितरण
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अमित जिन्दल ने बताया कि आज सम्पूर्ण देश में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसी क्रम में सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य के साथ-साथ जशपुर जिले में बाहय न्यायालय सहित न्यायालयो में कुल 10 खण्डपीठ का गठन कर नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें सम्पूर्ण जिले में प्री. लिटिगेशन के 1905 तथा नियमित 282 प्रकरण निराकरण हेतु रखे गये थे। जिनमें से प्री. लिटिगेशन के 87 तथा नियमित प्रकरण 437 की संख्या में निराकृत किए गये थे। परिवार…
Read Moreजशपुर जिले में प्राकृतिक आपदा में प्रभावित 5 परिजन हेतु 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के 5 मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के अन्तर्गत 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राषि स्वीकृत की है। जिसमें पानी में डूबने से बगीचा तहसील के ग्राम कुटमा निवासी श्रीमती फुलेष्वरी की मृत्यु 8 मार्च 2021 को हो जाने पर मृतिका के पति मीना राम हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार पानी में डूबने से पत्थलगांव तहसील के ग्राम मयुरनाचा बगमड़ा निवासी मनधरी बाई…
Read More