समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने आज फरसाबहार विकास खंड के ग्राम पंचायत लवाकेरा के गोठान, आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया और स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा किए जा रहे गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने समूह की महिलाओं को वरमी कम्पोस्ट खाद बनाने के साथ अन्य रोजगार मुखी कार्यों से अतिरिक्त आय प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र में छोटे बच्चों को पोषण आहार देने के साथ ही छोटे बच्चों के शैक्षणिक क्षमता विकास करने के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने…
Read MoreCategory: जशपुर
ब्रेकिंग : पुलिस अधीक्षकों के हुए तबादले, जशपुर के एसपी विजय अग्रवाल अब जांजगीर – चांपा के होगें एसपी, राजेश अग्रवाल होगें जशपुर के नये पुलिस अधीक्षक, देखें स्थानांतरण सूची….
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरों, रायपुर/जशपुर छत्तीसगढ़ शासन गृह (पुलिस) विभाग द्वारा प्रशासनिक आधार पर भारतीय पुलिस सेवा अधिकारियों को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यान्त नवीन स्थानो में स्थानांतरित किया गया है। देखें किसका कहां हुआ स्थानांतरण….
Read Moreमुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजनांतर्गत जशपुर जिले के नगर पंचायत कोतबा मे पुलिस कर्मियों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजनांतर्गत स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उददेश्य से मोबाईल मेडिकल यूनिट की सुविधा प्रारंभ कर दूरस्थ अंचल के जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य परीक्षण के लिए बेहतर साधन उपलब्ध कराया गया है। मोबाईल मेडिकल यूनिट के माध्यम से लोगों का खून जांच, थायराईड, मलेरिया, टायफाईड, ईसीजी, ब्लड प्रेशर, प्लस, ऑक्सीमीटर के साथ अन्य जांच कुशल लैब टेक्नीशियन एवं अत्याधुनिक सुविधा वाली मशीनों से की जाएगी। मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना का शिविर सभी वार्डो में रूट के अनुसार संचालित किया जा रहा है।…
Read Moreकिसान क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराने जशपुर जिले के ग्राम कोनपारा, दुलदुला, किलकिला में लगाया गया विशेष शिविर
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर भारत सरकार द्वारा किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी अभियान के अंतर्गत अधिक से अधिक कृषकों को किसान क्रेडिट कार्ड की परिधि में लाया जाना है। साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनांतर्गत ऐसे लाभार्थियों को, जिनका केसीसी नही बन पाया है। उनको केसीसी उपलब्ध कराने हेतु 24 अपै्रल 2022 से 01 मई 2022 तक विशेष अभियान चलाकर किसानों को केसीसी उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी कड़ी में फरसाबहार विकासखण्ड के कोनपारा, दुलदुला विकाखण्ड और पत्थलगांव विकासखण्ड के किलकिला एवं सुसडेगा में शिविर का आयोजन किया गया…
Read Moreजशपुर कलेक्टर के संज्ञान में आते ही दिव्यांग श्री श्यामो का जिला अस्पताल में ईलाज हुआ प्रारंभ
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर जनदर्शन में फरसाबहार विकासखण्ड के ग्राम माटीपहाड़ छर्रा निवासी दिव्यांग श्री श्यामो अपनी पिता धरमो राम के साथ ईलाज हेतु सहायता और दिव्यांग पेंशन की सुविधा उपलब्ध कराने के संबंध आवेदन लेकर आए थे। कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए समाज कल्याण विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को ईलाज और दिव्यांग पेंशन की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन के संज्ञान में आते ही दिव्यांग श्री श्यामो का जिला…
Read Moreजशपुर जिले में भी सार्वजनिक आयोजनों के लिए अनिवार्य रूप से लेनी होगी जिला प्रशासन की अनुमति, गृह विभाग ने परिपत्र जारी कर निर्देशों का कड़ाई से पालन करने कहा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिले में कानून-व्यवस्था तथा शांति बनाए रखने के लिए सार्वजनिक कार्यक्रमों और आयोजनों के लिए जिला प्रशासन की अनुमति अनिवार्य रूप से प्राप्त करनी होगी। इसके लिए गृह विभाग छत्तीसगढ़ शासन ने परिपत्र जारी किया है। कलेक्टर श्री पी.एस. एल्मा ने उक्त पत्र के हवाला से निर्देशित किया है कि विभिन्न संस्थाओं अथवा संगठनों द्वारा बिना पूर्वानुमति आयोजन/प्रदर्शन किए जाने से आम नागरिकों के रोजमर्रा के कार्यों में बाधा पहुंचने और व्यावसायिक गतिविधियां प्रभावित होने से उत्पन्न कठिनाइयों को दृष्टिगत रखते हुए, अनुमति पश्चात ही ऐसे…
Read Moreगर्मी के इस मौसम में ईब नदी नहर के पानी से किसानों की खेती लहराने लगी, जल संसाधन विभाग के ईब व्यपवर्तन योजना का लाभ लेकर कुनकुरी क्षेत्र के लभगभ 3 हजार किसान दो फसल का लाभ उठा रहें
जोरातराई के किसान पंकज कुमार चौहान और रामसेवक राम ने 2 एकड़ खेत में लगाई हरी साग-सब्जी किसानों ने पानी की सुविधा से खुश होकर छत्तीसगढ़ शासन और जिला प्रशासन को दिया धन्यवाद समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले के दूरस्थ अंचल के किसान जल संसाधन विभाग जशपुर की ईब व्यपवर्तन योजना का लाभ उठा कर कुनकुरी क्षेत्र के लभगभ 3 हजार किसान साल में रबी एवं खरीफ की दो फसल लेकर खुश हैं। गर्मी की मौसम में किसानों को खेतों में सिंचाई के लिए नहरों से पानी आसानी से…
Read Moreबिना सुरक्षा उपकरण दिए हाईवोल्टेज बिजली तार के पास मजदूर से कार्य कराने वाले आरोपी टेंट ठेकेदार को पुलिस ने गिरफ्तार कर की वैधानिक कार्यवाही, हाईवोल्टेज बिजली तार की संपर्क में आने से मजदूर की हो गई थी मृत्यु
कार्य करने के दौरान हाईवोल्टेज बिजली तार की संपर्क में आने से मजदूर अनुज कुमार नाग की मृत्यू हो गई एवं साथ में रहे खुलेश्वर सिदार को शारीरिक क्षति पहूंची, थाना पत्थलगांव में आरोपी पुरनोचंद बेहरा के विरूद्ध अप.क्र. 137/2022 धारा 304(ए), 337 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध। समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 23.04.2022 के 01ः15 बजे इंदिरा चौक पत्थलगांव के पास लोहे की पाईप में लगे झंडा एवं टेंट को निकालने का कार्य कर रहे अनुज कुमार…
Read Moreजशपुर जिले के पुलिस विभाग में नव पदोन्नत अधिकारी व कर्मचारियों को 3 दिवसीय अपराध अनुसंधान एवं दक्षता उन्नयन के संबंध में दिया गया प्रशिक्षण
प्रशिक्षण में पुलिस अधीक्षक जशपुर विजय अग्रवाल (भा.पु.से.), अमित जिंदल सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एस.डी.ओ.पी. जशपुर तथा कुनकुरी, डी.पी.ओ. विपिन शर्मा, सेवानिवृत्त डी.डी.पी. जी.पी. मालवी एवं अन्य द्वारा विभिन्न विषयों पर विवेचकों को प्रशिक्षित कर मार्गदर्शन दिया गया जिले के विभिन्न थाना व चौकी में पदस्थ विवेचकों को पॉक्सो एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, महिला संबंधी अपराध एवं लघु अधिनियम् की विवेचना के संबंध में र.के. जशपुर में दिनांक 25.04.2022 को एक-दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिले के थाना व चौकी में पदस्थ अधिकारी,…
Read Moreपहली शादी को छिपाकर दूसरी शादी करने एवं दहेज में 30 लाख रूपये नगदी मांग करने वाले आरोपी को जशपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
पीड़िता को प्रताड़ित करने एवं गर्भपात हेतु दबाव बनाने में आरोपी का साथ उसके परिजन भी देते थे थाना सिटी कोतवाली जशपुर में आरोपियों के विरूद्ध अप.क्र. 94/2021 धारा 498 ए, 494, 595 भा.द.वि. के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना का विवरण इस प्रकार है कि जशपुर क्षेत्रांतर्गत रहने वाली महिला ने दिनांक 26.04.2021 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी शादी जमशेदपुर(झारखंड) निवासी मनीष सोनी के साथ दिनांक 18.01.2019 को सामाजिक रीति-रिवाज के साथ हुआ था। शादी के कुछ…
Read More