पुलिस थाना कुनकुरी में आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 160/21 धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर. कुनकुरी पुलिस ने गांजा विक्रय करने वाले दंपत्ति को डेढ़ किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। दंपत्ति छोटे छोटे बच्चो को गांजा की छोटी छोटी पुडिया बनाकर विक्रय करते थे जिससे बच्चे नशे के आदि हो रहे थे। पुलिस को गांजा विक्रय की सूचना मिलने पर आरोपी दंपत्ति के उपर एनडीपीएस एक्ट में कार्यवाही की गई। कुनकुरी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सुहैल…
Read MoreCategory: जशपुर
ब्रेकिंग : विधायक यूडी मिंज के आपत्ति के बाद भारत माला परियोजना की जनसुनवाई स्थगित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर, भारत माला परियोजना में जनसुनवाई को लेकर संसदीय सचिव यूडी मिंज के आपत्ति के बाद छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल रायपुर ने जनसुनवाई निरस्त कर दिया है।इस संबंध में पर्यावरण संरक्षण मंडल ने पत्र जारी किया है। हाई वे ऑफ इंडिया के पत्र के द्वारा क्षेत्रीय कार्यालय , छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल , रायगढ़ ( छ.ग. ) की स्थापना के लिए पर्यावरणीय स्वीकृति हेतु लोक सुनवाई हेतु आवेदन किया था। लोक सुनवाई हेतु दिनांक 04/12/2021 दिन शनिवार समय प्रातः 11:00 बजे स्थान मिनि स्टेडियम , सलिहाटोली ,…
Read Moreनक्सलियों से ज्यादा खतरनाक धर्मांतरण करने वाले लोग – सांसद गोमती साय
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/फरसाबहार, रायगढ़ लोकसभा सांसद श्रीमती गोमती साय ने शुक्रवार को सदन में छत्तीसगढ़ में हो रहे धर्मांतरण के विरूद्ध कठोर कदम उठाने की मांग करते हुए लोकसभा अध्यक्ष महोदय से कहा कि मैं आपका ध्यान एक महत्वपूर्ण तथ्य की ओर आकर्षित करना चाहती हूं, जिसका संबंध सिर्फ धर्मान्तरण से ही नहीं है बल्कि देश की आन्तरिक सुरक्षा से भी जुड़ा हुआ है। महोदय हमारे छत्तीसगढ़ के भारतीय पुलिस सेवा के एक वरिष्ठ अधिकारी द्वारा अपने मातहतों को लिखे गए पत्र की ओर भी है। छत्तीसगढ़ के सुकमा…
Read Moreछत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा 6 दिसम्बर को आयोजित जागरूकता शिविर स्थगित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. जिला पंचायत जशपुर के ग्रामोद्योग प्रभारी प्रबंधक ने बताया कि छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड जिला पंचायत जशपुर द्वारा लाईवलीहुड कॉलेज में 6 दिसम्बर 2021 को दोपहर 12 बजे जागरूता शिविर का आयोजन किया गया था। जिसे अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है।
Read Moreजशपुर जिले में अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस का हुआ आयोजन, 14 हितग्राहियों को ट्राईसायकल किया गया वितरण
दृढ़ इच्छा शक्ति से मनुष्य हर ऊंचाईयों को आसानी से प्राप्त कर सकता है- विधायक श्री विनय भगत समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. जशपुर विधायक श्री विनय भगत की उपस्थिति में आज जषपुर नगरीय क्षेत्र के वशिष्ट कम्यूनिटी हॉल में अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस समारोह आयोजित किया गया। समर्थ आवासीय दिव्यांग प्रशिक्षण केन्द्र के बच्चों ने मनोरम गीत व नृत्य प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रायमुनी भगत, अपर कलेक्टर श्री आई.एल.ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर श्री आर.एस.लाल, उप संचालक समाज कल्याण अधिकारी, श्री अमित महतो सहित…
Read Moreजशपुर कलेक्टर ने समर्थ आवासीय दिव्यांग प्रशिक्षण केन्द्र का किया आकस्मिक निरीक्षण
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल द्वारा आज अंतराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर समर्थ आवासीय दिव्यांग प्रशिक्षण केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण कर दिव्यांगजन क्रीडा सांस्कृतिक प्रतियोगिता कार्यक्रम में शामिल हुए। कलेक्टर ने बच्चों से भेंटकर उन्हें मिलने वाले सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। श्री अग्रवाल ने सभी बच्चों से बड़ी सरलता के साथ उनका नाम, कक्षा की जानकारी ली। जिस पर बच्चों ने सरलता से मुस्कुराते हुए जवाब दिया। कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारियों को बच्चों को समस्त आवश्यक सुविधा की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित…
Read Moreउपार्जन केंद्रों में धान विक्रय को लेकर किसानों के चेहरे पर दिख रहा उत्साह, किसानों से धान खरीदी के लिए केन्द्रों में की गई है संपूर्ण व्यवस्था, समिति में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है बारदाना
किसानों को किसी प्रकार की समस्या न हो इसका रखा जा रहा है विशेष ध्यान -किसान पारसनाथ समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. जिले में 1 दिसम्बर से 35 धान उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारंभ कर दिया गया है। धान खरीदी के पहले दिन से ही किसानों में धान विक्रय को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। किसानों को धान विक्रय करने में किसी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल ने विभिन्न अधिकारी कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिसका…
Read Moreजशपुर जिले के प्रभारी सचिव और कलेक्टर ने मनोरा विकासखण्ड केसरा के सामुदायिक खेती फल उद्यान का किया निरीक्षण, फलों के पौधों का विशेष ध्यान देकर नियमित पानी डालने के निर्देश
उद्यान के बाहर हितग्राहियों एवं फलों का नाम सहित बोर्ड लगाने के निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. जिले के प्रभारी सचिव सी.आर.प्रसन्ना और कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने आज मनोरा विकासखण्ड के ग्राम केसरा में उद्यान विभाग के अंतर्गत 20 किसानों के द्वारा की जा रही सामुदायिक खेती फल उद्यान का निरीक्षण किया। उन्होंने उद्यान के बाहर हितग्राहियों के नाम, फलों के नाम, रकबा सहित अन्य जरूरी जानकारी बोर्ड के माध्यम से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने उद्यान अधिकारी को फलों के पौधों का विशेष ध्यान देकर नियमित…
Read Moreजशपुर जिले के प्रभारी सचिव ने जशपुर के गम्हरिया एवं मनोरा धान खरीदी केंद्र का किया आकस्मिक निरीक्षण, चेक पोस्ट पर विशेष निगरानी बनाकर रखने एवं अवैध धान परिवाहन करने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने के दिये निर्देश
किसानों को धान खरीदी केंद्र में सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने कहा, जिन किसानों को टीका नहीं लगा है उनको धान खरीदी केंद्र में ही टीका लगवाए किसान भुनेश्वर राम कुंज और सिकन्दर केरकेट्टा से केन्द्र में दी जाने वाली सुविधा की ली जानकारी, धान बेचने किसानों में दिख रहा उत्साह समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. जिले के प्रभारी सचिव सी.आर.प्रसन्ना और कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने आज जशपुर के गम्हरिया और मनोरा विकासखण्ड के धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण करके धान खरीदी की जानकारी ली। उन्होंने धान बेचने आए कृषकों…
Read Moreभारतमाला परियोजना को लेकर एनएचएआई के अनान फानन मे किये जा रहे जनसुनवाई पर संसदीय सचिव यूडी मिंज ने जताई आपत्ति
संसदीय सचिव ने कलेक्टर रितेश अग्रवाल से बात की और जनसुनवाई टालने को कहा भारत माला परियोजना के अंतर्गत प्रभावित क्षेत्र हर ग्राम में जनसुनवाई करने को कहा उद्योगपति दोस्तों को सड़क बेचने का प्लान कर रही है केंद्र सरकार:-यूडी मिंज समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर, भारतमाला सड़क परियोजना के तहत जशपुर जिले में पत्थलगांव से साईटाँगर टोली तक 104 किलोमीटर सड़क बनाने के लिए 04 दिसम्बर को बिना जानकारी के जनसुनवाई रखे जाने की खबर से संसदीय सचिव व कुनकुरी विधायक यूडी मिंज ने गहरी आपत्ति जताई है। कुनकुरी विधायक…
Read More