दुर्घटना ब्रेकिंग: कुनकुरी में देर रात भयानक सड़क हादसा, बाइक और स्कूटी की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल!

कुनकुरी, 15 मार्च 2025/ देर रात कुनकुरी नगर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर पंजाब नेशनल बैंक के पास बाईक एवं स्कूटी की आमने सामने टक्कर हो गई है। सड़क हादसे में दोनो वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गये है। सूचना पाकर कुनकुरी पुलिस मौके पर पहूंच गई है। दोनो घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुनकुरी में भर्ती कराया गया जहां प्रारंभिक उपचार के बाद सघन उपचार हेतु हॉलीक्रास अस्पताल भेजा गया है। मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्घटना लगभग साढ़े ग्यारह बजे के आसपास हुई है। दोनो घायलों में…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपनी धर्म पत्नी श्रीमती कौशल्या साय के साथ टाटीडांड में सनातन समाज द्वारा आयोजित अनुष्ठान कार्यक्रम में हुए शामिल

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की मुख्यमंत्री ने सभी को होली की दी शुभकामनाएं जशपुर 14 मार्च 2025 / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कांसाबेल विकास खंड के ग्राम टाटीडांड में होली के पावन अवसर पर  सनातन समाज के दुर्गा देवी संत समाज द्वारा आयोजित अनुष्ठान में अपनी धर्म पत्नी श्रीमती कौशल्या साय के साथ शामिल हुए उन्होंने भगवान राधा कृष्ण की पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि और खुशहाली की  कामना की इस अवसर पर गुरु महाराज स्व श्री धनपति पंडा के पुत्र श्री…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी को होली की दी शुभकामनाएं… बगिया कैम्प कार्यालय में नागरिकों से मिलकर गुलाल लगाकर प्रेम और सद्भावना का दिया संदेश

जशपुर, 14 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में बड़ी संख्या में लोग होली की शुभकामनाएं देने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने सभी को आत्मीयता से मुलाकात करके गुलाल लगाया और अपनी शुभकामनाएं दी इस अवसर पर कलेक्टर रोहित व्यास एसएसपी शशि मोहन सिंह, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार जनप्रतिनिधिगण,आम नागरिक पत्रकार बंधु उपस्थित थे।

Read More

जशपुर : मुख्यमंत्री से आईजी और कलेक्टर ने सौजन्य मुलाकात कर होली की अग्रिम शुभकामनाएं दी

जशपुर, 13 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज यहां उनके बगिया स्थित निवास में आईजी अंकित गर्ग और कलेक्टर रोहित व्यास ने सौजन्य मुलाकात कर होली की अग्रिम शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया और उन्हें भी होली की अग्रिम शुभकामनाएं दी।

Read More

शांतिपूर्वक होली व रमजान त्यौहार संपन्न कराने जशपुर पुलिस ने जिलेभर में निकाला फ्लैग मार्च

जशपुर पुलिस ने लोगों से की शांति पूर्वक त्यौहार मनाने की अपील, उपद्रवियों को दी सख्त चेतावनी जशपुर, 13 मार्च 2025/ दिनांक 14.03.25 को होने वाले होली व रमजान पर्व को शांति पूर्वक संपन्न कराने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर अनिल कुमार सोनी के मार्गदर्शन में आज जिले के समस्त थाना/ चौकी क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च निकालने का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों यह संदेश देना था, कि जशपुर पुलिस त्यौहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने…

Read More

गिनाबहार में 42 घंटे का श्री हरी अखंड कीर्तन संपन्न, भक्तिरस में डूबा पूरा क्षेत्र, सम्मिलित हुए विजय आदित्य सिंह जूदेव !

गिनाबहार में 42 घंटे तक गूंजते रहे भजन, श्री हरी अखंड कीर्तन में उमड़ा भक्तों का सैलाब. गिनाबहार में 42 घंटे का श्री हरी अखंड कीर्तन संपन्न, धार्मिक भक्ति की बही गंगा. कुनकुरी. 13 मार्च 2025 :  ग्राम गिनाबहार में भक्तिमय माहौल के बीच 42 घंटे का श्री हरी अखंड कीर्तन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस आयोजन में ग्रामवासियों ने श्रद्धा और भक्ति भाव से सहभागिता की। कार्यक्रम में ग्रामवासियों के आमंत्रण पर बजरंग दल के जिला अध्यक्ष कुमार विजय आदित्य सिंह जूदेव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल…

Read More

प्रधानमंत्री सूक्ष्म सिंचाई योजना का कमाल! जशपुर के किसान नरेन्द्र प्रसाद साय ने खरीफ और रबी फसलों में पाई सफलता

जशपुर 13 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले के किसानों को खरीफ फसल के अलावा अब हर सीजन खरीफ एवं रबी दोनों फसलों का लाभ दिया जा रहा है। इसके लिए कृषि विभाग के द्वारा जिले के किसानों को सोलर पम्प एवं प्रधानमंत्री सूक्ष्म सिंचाई योजना के तहत् स्प्रिंकलर सिंचाई पाईप, दोनों योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है साथ ही क्षेत्रीय ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों के माध्यम से निरंतर किसानों को मार्गदर्शन किया जा रहा है। इसी कड़ी में कांसाबेल विकासखण्ड के ग्राम जुमईकेला निवासी कृषक नरेन्द्र…

Read More

जशपुर : पं. जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना अंतर्गत कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 30 मार्च को, 21 मार्च से प्राप्त कर सकते है प्रवेश पत्र

जशपुर, 13 मार्च 2025 / पं. जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना अंतर्गत वर्ष 2025-26 में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा का आयोजन 30 मार्च 2025 को दोपहर 12.00 से 02.00 बजे तक होगा। जिसके लिए शा.महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जशपुर को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया है कि जिन परीक्षार्थियों द्वारा प्रवेश हेतु आवेदन पत्र अपने-अपने विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा किये है, वे अपना प्रवेश पत्र संबंधित विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय…

Read More

प्राकृतिक आपदा राहत : सांप के डसने से गई थी महिला की जान, प्रशासन ने ₹4 लाख राहत राशि देकर संभाली परिजनों की आर्थिक स्थिति !

कमला नाग की सांप के काटने से 02 मई 2024 को हो गई थी मृत्यु. जशपुर. 13 मार्च 2025 : कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। बागबहार तहसील अंतर्गत ग्राम चिकनीपानी निवासी कमला नाग की सांप के काटने से 02 मई 2024 को मृत्यु हो गई थी। मृतिका के निकटतम वारिस उनके पुत्र विनोद एवं पुत्री विमला हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता…

Read More

जशपुर ब्रेकिंग : कुदमुरा क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी

कृषक पंजीयन शिविर में अनुपस्थित रहने व पंजीयन कार्य में प्रगति नहीं लाने पर दी गई है नोटिस जशपुर, 12 मार्च 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने बगीचा विकासखण्ड के कुदमुरा क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी समीर भगत को किसानों का कृषक पंजीयन कार्य में प्रगति नहीं लाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। श्री भगत के किसान पंजीयन शिविर में अनुपस्थिति के कारण ग्रा.कृ.वि.अधि. क्षेत्र कुदमुरा एवं उसके आश्रित ग्रामों के किसान शासन के इस महत्वपूर्ण योजना के लाभ से वंचित हो रहे है। उनका यह कृत्य शासकीय…

Read More