पीएम जनमन: विष्णु के सुशासन में संवर रहा छत्तीसगढ़, आधार कार्ड से लेकर सोलर पंप तक, आदिवासियों को मिल रही हर सुविधा, बगीचा विकासखंड में 70 से अधिक पहाड़ी कोरवा परिवार हुए लाभान्वित

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 21 सितम्बर/ प्रधानमंत्री जनजातिय विकास न्याय महाभियान-पीएम जनमन के तहत विशेष रूप से कमजोर विशेष पिछड़ी जनजाति के बसाहटों में शिविर लगाया जा रहा है। इस महाभियान का उद्देश्य पीवीटीजी समुदायों का आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि, राशन कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम जनधन योजना जैसी महत्वपूर्ण सुविधाओं का लाभ दिया जा रहा है। इसके साथ ही अन्य जरूरी सुविधाएं जैसे पक्का आवास, संपर्क सड़के, विद्युतीकरण और पेयजल सुविधाएं भी तेजी से उपलब्ध कराने की दिशा में कदम उठाए जाए रहे है। शिविर मे…

Read More

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत जशपुर में आयुष्मान पखवाड़ा : 7.85 लाख से अधिक लोगों को मिला कार्ड, 30 सितंबर तक जारी रहेगा अभियान

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 21 सितम्बर/ आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन अरोग्य योजना शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजनातर्गत् शासन के निर्देशानुसार जिले के समस्त विकासखण्डो में 20 से 30 सितंबर 2024 के दौरान आयुष्मान पखवाड़ा मनाया जाना है। पखवाड़े के दौरान छुटे हुए शेष हितग्राहियो का आयुष्मान कार्ड बनाया जाना है, आयुष्मान कार्ड की उपयोगिता के संबध में लाभार्थियों का अनुभव साझा किया जाना है। ज्ञात हो कि अब तक जिले में कुल 907103 लक्ष्य के विरूध 785665 हितग्राहियो का आयुष्मान कार्ड जारी किया जा चुका है, जिले में जनवरी…

Read More

महुआ से बने स्वादिष्ट उत्पादों ने जीता दिल : जशपुर का स्टॉल वर्ल्ड फूड इंडिया में आकर्षण का केंद्र

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 20 सितम्बर/ वर्ल्ड फूड इंडिया 2024 में जशप्योर स्टॉल को आगंतुकों, विशेष रूप से पोषण के प्रति उत्साही और स्वस्थ जीवन शैली विकल्प बनाने वालों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। भारत मंडपम दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम में महुआ उत्पादों की धारणा में एक महत्वपूर्ण बदलाव देखा गया है, जिसका श्रेय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और जिला प्रशासन सहित टीम जशप्योर के समर्पित प्रयासों को जाता है। कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के मार्गदर्शन में महुआ से विभिन्न प्रकार के उत्पाद बनाया जा रहा है। महुआ के…

Read More

पत्थलगांव अनुभाग में आगामी स्थानीय निर्वाचन की निर्वाचक नामावली तैयार करने बैठक सम्पन्न, शुद्ध एवं त्रुटि रहित नामावली तैयार करने के दिए निर्देश  

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 20 सितम्बर/ एसडीएम सुश्री आकांक्षा त्रिपाठी ने पत्थलगांव अनुभाग अंतर्गत आगामी स्थानीय निर्वाचन की शुद्ध एवं त्रुटि रहित निर्वाचक नामावली तैयार करने के लिए नगरपंचायत पत्थलगांव और जनपद पंचायत पत्थलगांव के सभी प्राधिकृत अधिकारियों की बैठक ली गई। एसडीएम ने राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 1 जनवरी 2024 अहर्ता तिथि की निर्वाचक नामावली के आधार पर आधार पत्रक तैयार करने और वार्ड वार मतदाता चिन्हांकित करने निर्देशित किया गया। इस दौरान जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर टी. आर. पाटले और शशि मार्कण्डेय द्वारा सभी को प्रोजेक्टर के माध्यम…

Read More

जशपुर के पिराई में वजन त्यौहार : कुपोषण से लड़ने का संकल्प

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 20 सितम्बर/ राष्ट्रीय पोषण माह अंतर्गत जिले में वजन त्यौहार का आयोजन 12 से 23 सितम्बर तक किया जा रहा है। जिसके तहत गुरुवार को महिला बाल विकास विभाग के बगीचा परियोजना की टटकेला सेक्टर के ग्राम क्लस्टर पिराई में वजन त्यौहार एवं पोषण माह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ग्राम के जनप्रतिनिधियों ने बढ़चढ़ कर भाग लेते हुए लोगों को सुपोषण हेतु जागरूक करने का कार्य किया। इस अवसर पर वार्ड पंच, मितानिन, विद्यालयीन शिक्षिकाएं धात्री एवं शिशुवती माताएँ उपस्थित रहीं। जहां सभी की…

Read More

अवधूत बाबा समूहरत्न रामजी का महानिर्वाण दिवस पर श्री समवर्ती समूह आश्रम में भण्डारा आयोजित

निराश्रित एवं दिव्यांगो में कम्बल व वस्त्र किये गये वितरित आयोजित भण्डारा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद समदर्शी न्यूज़ कुनकुरी, 20 सितंबर/ श्री समवर्ती समूह के संस्थापक परमपूज्य अवधूत बाबा समूहरत्न रामजी के महानिर्वाण दिवस पर श्री समवर्ती समूह संस्थान् देवस्थानम् व श्री अघोरेश्वर भगवान राम गुरूकुल आश्रम ग्राम महुआटोली (कण्डोरा) मुख्यालय में पूजन आरती के साथ भण्डारा आयोजित किया गया। महानिर्वाण दिवस के इस आयोजन के अन्तर्गत प्रातः परमपूज्य अवधूत बाबा की समाधी एवं चरण पादुकाओं का पूजन व आरती के पश्चात् सफल योनी का पाठ एवं…

Read More

सरगुजा क्षेत्र विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष बनीं पत्थलगांव विधायक गोमती साय, समर्थकों में हर्ष !

समदर्शी न्यूज़ जशपुर/कुनकुरी, 20 सितंबर / मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार द्वारा ‘सरगुजा क्षेत्र विकास प्राधिकरण’ के उपाध्यक्ष पद पर पत्थलगांव विधायक गोमती साय को नियुक्त किया गया है। छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग रायपुर द्वारा आदेश जारी किया गया है।

Read More

ऑपरेशन शंखनाद : नडार जंगल के रास्ते से गौ-वंश की तस्करी, जशपुर पुलिस ने 2 तस्करों को गिरफ्तार कर 13 मवेशियों को बचाया, मालिक एवं मुख्य तस्कर फरार, पतासाजी जारी

थाना आस्ता में गौ-तस्करों के विरूद्ध छ.ग. कृषि पशु परि.अधि. 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता अधि. की धारा 11 का अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 20 सितंबर/ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह को आज प्रातः में मुखबीर से सूचना मिला कि कुछ मवेशी तस्कर सन्ना क्षेत्र से गौ-वंश की तस्करी करते हुये जंगली रास्ते से आस्ता होते हुये झारखंड की ओर ले जा रहे हैं, इस सूचना पर थाना प्रभारी आस्ता उप निरीक्षक संतोष सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित कर पतासाजी एवं गिरफ्तारी…

Read More

सीएचसी लोदाम में दांत के मरीजों को मिल रही बेहतर सुविधा : दुलदुला की अगली बाई का सफल दंत उपचार

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 20 सितम्बर / जशपुर विकासखण्ड के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लोदाम में दांत के मरीजों का ईलाज प्राथमिकत से किया जा रहा है। सीएचसी में पदस्थ डॉ. अशोक लकड़ा और असिस्टेंट अल्पना ने दुलदुला विकासखण्ड के सिरिमकेला से दांत के ईलाज के लिए आए 65 वर्षीय मरीज श्रीमती अगली बाई का मैंडिबल फ्रैक्चर का सफल इलाज है। लोदाम के आस-पास ग्रामीणजन स्वास्थ्य सुविधा का लाभ उठा रहे हैं।

Read More

जशपुर : दुलदुला तहसील में तालाब में डूबने से हुई मौत, प्रशासन ने दी 4 लाख की सहायता

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 20 सितम्बर/ कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। दुलदुला तहसील अंतर्गत ग्राम जुड़वाईन निवासी प्लासिदियुस तिर्की का तालाब के पानी में डुबने से 25 मई 2024 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके पुत्री अलमा तिर्की हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Read More