कुल्लू मनाली में आयोजित स्काउट-गाईड के पर्वतारोहण, व्यक्तित्व विकास एवं आपदा प्रबंधन शिविर में जशपुर के 6 स्काउटर व गाईडर हुए सम्मिलित

बर्फ़ीली वादियों में स्काउट गाइड व स्काउटर गाइडर ने किया साहसिक पर्वतारोहण समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छतीसगढ़ के तत्वाधान में पर्वतारोहण, व्यक्तित्व विकास एवं आपदा प्रबंधन शिविर का आयोजन कुल्लू मनाली में 18 अप्रैल से 25 अप्रैल 2022 तक आयोजित किया गया है। जिसमें जशपुर जिला शिक्षा अधिकारी जे.के.प्रसाद के निर्देशन  में 2 स्काउट और 3 गाईड एवं 1 प्रभारी शिविर में जशपुर जिले का प्रतिनिधित्व कर रहे है। जिले से दल प्रभारी दुर्गेश्वरी राठिया ने बताया कि हिमाचल प्रदेश की बर्फ़ीली वादियों में स्काउट गाइड…

Read More

केन्द्र से संसदीय क्षेत्र को मिली सड़कों की सौगात के लिये सांसद गोमती साय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी के प्रति जनता की ओर से जताया आभार…देखे वीडियो क्या कहा सांसद ने…..

4 वर्षो से राज्य की सड़कों की दुर्दशा के लिये राज्य सरकार की उदासीनता को जिम्मेदार ठहराया राज्य सरकार की सड़कों के सुधार के लिये भी केन्द्र सरकार कर रही है सहायता आगामी 8 माह में पत्थलगांव जशपुर एनएच का कार्य पूर्ण होने की जताई संभावना सागर जोशी, समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी क्षेत्रीय सांसद गोमती साय ने स्थानीय विश्राम गृह में प्रेस वार्ता लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश एवं अपने संसदीय क्षेत्र के रायगढ़ एवं जशपुर जिले में केन्द्रीय सड़क एवं अवसंरचना निधि मद से केन्द्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन जयराम…

Read More

जिला स्तरीय तारुण्य वार्ता मड़ई कार्यक्रम में पहुंचे जशपुर विधायक : मंजिल तक पहुँचने के लिए करें कड़ी मेहनत – विधायक विनय भगत

भारत स्काउट एवं गाइड एवं यूनिसेफ़ के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हुआ तारुण्य वार्ता मड़ई कार्यक्रम समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर भारत स्काउट एवं गाइड एवं यूनिसेफ़ के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित जिला स्तरीय तारुण्य वार्ता मड़ई कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप जशपुर  विधायक विनय भगत उपस्थित हुए.भारत स्काउट एवं गाइड के जिला स्तरीय कार्यक्रम में सेंट जेवियर विद्यालय एवं मनोरा ब्लॉक के बच्चों ने नृत्य तथा पत्थलगांव के बच्चों ने नुक्कड़ नाटक तथा जशपुर ब्लॉक के बच्चों ने स्वागत गान की प्रस्तुति दी.मंच संचालन मनोरा के स्काउट समन्वयक टुन्नू…

Read More

नवसंकल्प शिक्षण संस्थान एस.एस.सी. के अंतर्गत जीडी पदों पर 7 प्रतिभागी चयनित, 2 मई से छत्तीसगढ़ पीएससी प्रारम्भिक परीक्षा की तैयारी के लिए पंजीयन प्रारंभ

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर जिला कलेक्टर रितेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में खनिज न्यास निधि से संचालित नवसंकल्प शिक्षण संस्थान स्थापना के बाद से ही  जशपुर जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने की दिशा में महति भूमिका निभा रहा है, संस्था के द्वारा चलाये गए विभिन्न कोर्सेस जिसमे मुख्य रूप से लोकसेवा आयोग ,व्यापम, रेलवे, एस एस सी शामिल है, के अंतर्गत अब तक सैकड़ों प्रतिभागी चयनित हो चुके है या प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप लाभान्वित हो चुके है।इसी क्रम मे संस्थान के 7 छात्रों ने स्टाफ सिलेक्शन कमीशन अंतर्गत अर्धसैनिक…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने फरसाबहार विकास खंड के गोठान आंगनबाड़ी और स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, कुनकुरी से लवकेरा मार्ग के निर्माण कार्य में प्रगति लाने के दिए सख्त निर्देश

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने आज फरसाबहार विकास खंड के ग्राम पंचायत लवाकेरा के गोठान, आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया और स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा किए जा रहे गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने समूह की महिलाओं को वरमी कम्पोस्ट खाद बनाने के साथ अन्य रोजगार मुखी कार्यों से अतिरिक्त आय प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र में छोटे बच्चों को पोषण आहार देने के साथ ही छोटे बच्चों के शैक्षणिक क्षमता विकास करने के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने…

Read More

ब्रेकिंग : पुलिस अधीक्षकों के हुए तबादले, जशपुर के एसपी विजय अग्रवाल अब जांजगीर – चांपा के होगें एसपी, राजेश अग्रवाल होगें जशपुर के नये पुलिस अधीक्षक, देखें स्थानांतरण सूची….

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरों, रायपुर/जशपुर छत्तीसगढ़ शासन गृह (पुलिस) विभाग द्वारा प्रशासनिक आधार पर भारतीय पुलिस सेवा अधिकारियों को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यान्त नवीन स्थानो में स्थानांतरित किया गया है। देखें किसका कहां हुआ स्थानांतरण….

Read More

मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजनांतर्गत जशपुर जिले के नगर पंचायत कोतबा मे पुलिस कर्मियों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजनांतर्गत स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उददेश्य से मोबाईल मेडिकल यूनिट की सुविधा प्रारंभ कर दूरस्थ अंचल के जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य परीक्षण के लिए बेहतर साधन उपलब्ध कराया गया है। मोबाईल मेडिकल यूनिट के माध्यम से लोगों का खून जांच, थायराईड, मलेरिया, टायफाईड, ईसीजी, ब्लड प्रेशर, प्लस, ऑक्सीमीटर के साथ अन्य जांच कुशल लैब टेक्नीशियन एवं अत्याधुनिक सुविधा वाली मशीनों से की जाएगी। मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना का शिविर सभी वार्डो में रूट के अनुसार संचालित किया जा रहा है।…

Read More

किसान क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराने जशपुर जिले के ग्राम कोनपारा, दुलदुला, किलकिला में लगाया गया विशेष शिविर

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर भारत सरकार द्वारा किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी अभियान के अंतर्गत अधिक से अधिक कृषकों को किसान क्रेडिट कार्ड की परिधि में लाया जाना है। साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनांतर्गत ऐसे लाभार्थियों को, जिनका केसीसी नही बन पाया है। उनको केसीसी उपलब्ध कराने हेतु 24 अपै्रल 2022 से 01 मई 2022 तक विशेष अभियान चलाकर किसानों को केसीसी उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी कड़ी में फरसाबहार विकासखण्ड के कोनपारा, दुलदुला विकाखण्ड और पत्थलगांव विकासखण्ड के किलकिला एवं सुसडेगा में शिविर का आयोजन किया गया…

Read More

जशपुर कलेक्टर के संज्ञान में आते ही दिव्यांग श्री श्यामो का जिला अस्पताल में ईलाज हुआ प्रारंभ

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर जनदर्शन में फरसाबहार विकासखण्ड के ग्राम माटीपहाड़ छर्रा निवासी दिव्यांग श्री श्यामो अपनी पिता धरमो राम के साथ ईलाज हेतु सहायता और दिव्यांग पेंशन की सुविधा उपलब्ध कराने के संबंध आवेदन लेकर आए थे। कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए समाज कल्याण विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को ईलाज और दिव्यांग पेंशन की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन के संज्ञान में आते ही दिव्यांग श्री श्यामो का जिला…

Read More

जशपुर जिले में भी सार्वजनिक आयोजनों के लिए अनिवार्य रूप से लेनी होगी जिला प्रशासन की अनुमति, गृह विभाग ने परिपत्र जारी कर निर्देशों का कड़ाई से पालन करने कहा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिले में कानून-व्यवस्था तथा शांति बनाए रखने के लिए सार्वजनिक कार्यक्रमों और आयोजनों के लिए जिला प्रशासन की अनुमति अनिवार्य रूप से प्राप्त करनी होगी। इसके लिए गृह विभाग छत्तीसगढ़ शासन ने परिपत्र जारी किया है। कलेक्टर श्री पी.एस. एल्मा ने उक्त पत्र के हवाला से निर्देशित किया है कि विभिन्न संस्थाओं अथवा संगठनों द्वारा बिना पूर्वानुमति आयोजन/प्रदर्शन किए जाने से आम नागरिकों के रोजमर्रा के कार्यों में बाधा पहुंचने और व्यावसायिक गतिविधियां प्रभावित होने से उत्पन्न कठिनाइयों को दृष्टिगत रखते हुए, अनुमति पश्चात ही ऐसे…

Read More