पीएचसी शेखरपुर 88.99% प्रतिशत के साथ कर चुका है एनक्यूएएस क्वालिफाई. समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 03 अक्टूबर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में जशपुर जिले में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर हो रही हैं। इसी कड़ी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शेखरपुर को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवा और मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के लिए राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण-पत्र प्रदान दिया गया है। कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के मार्गदर्शन में जिला स्वास्थ्य समिति के सहयोग से केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शेखरपुर में स्वास्थ्य सेवा और मरीजों…
Read MoreCategory: जशपुर
जशपुर : विधायक रायमुनी भगत के कथित अपमानजनक भाषण के विरोध में ईसाई आदिवासी महासभा का आंदोलन, कार्यवाही की मांग को लेकर आज राष्ट्रीय राजमार्ग पर 130 किलोमीटर बनाएगा मानव श्रृंखला
समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 3 अक्टूबर/ छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में हाल ही में घटित एक घटना ने राज्य के सामाजिक ताने-बाने को गहरा झटका दिया है। जशपुर की विधायक श्रीमती रायमुनी भगत पर ईसाई समुदाय के आराध्य देव और समुदाय के सदस्यों के विरुद्ध अपमानजनक बयान देने का आरोप ईसाई समुदाय ने लगाया है, जिसने उनकी भावना को आहत किया है। श्रीमती रायमुनी भगत विधायक जशपुर के विरुद्ध एफ.आई.आर. दर्ज किए जाने की मांग को लेकर ईसाई समाज द्वारा आज 3 अक्टूबर को राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 43 में पत्थलगांव से…
Read Moreमहात्मा गांधी जी के विचारों को युवाओं तक पहुंचाना एक प्रेरणादायक पहल है – श्रीमती गोमती साय
समदर्शी न्यूज़ पत्थलगांव/कुनकुरी, 2 अक्टूबर / विधानसभा क्षेत्र पत्थलगांव के विकासखंड कांसाबेल अंतर्गत ग्राम बटुराबहार में उपाध्यक्ष सरगुजा क्षेत्र प्राधिकरण एवं विधायक पत्थलगांव श्रीमती गोमती साय द्वारा गांधी चौक में महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। उपाध्यक्ष सरगुजा क्षेत्र प्राधिकरण एवं विधायक पत्थलगांव श्रीमती गोमती साय “गांधी जयंती समारोह बटुराबहार” द्वारा आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल हुई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस प्रकार प्रतियोगिता के माध्यम से खेल-कूद को बढ़ावा देना और महात्मा गांधी जी के विचारों को युवाओं तक पहुंचाना एक प्रेरणादायक पहल है।…
Read Moreजशपुर : नवसंकल्प की छात्राओं ने साबित किया, लड़कियां भी कम नहीं, नगर सैनिक भर्ती रैली में 40 छात्राएं हुईं सफल
समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 2 अक्टूबर / कहते हैं ‘‘वक्त से लड़कर जो नसीब बदल दे, इंसान वही जो अपनी तकदीर बदल दे‘‘ इन पंक्तियों को सच कर दिखाया है नवसंकल्प की होनहार छात्राओं ने, डीएमएफ मद अंतर्गत कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल एवं जिला सीईओ अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में संचालित नवसंकल्प शिक्षण संस्थान की छात्राओं ने 16 से 30 सितंबर के मध्य पीजी कॉलेज ग्राउंड अंबिकापुर में आयोजित नगर सैनिक भर्ती रैली में सफलता का परचम लहराते हुए शत प्रतिशत परिणाम प्राप्त करते हुए अपनी मेहनत का लोहा मनवाया है।…
Read Moreआदिवासी शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जशपुर जिले में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों का वर्चुअली किया लोकार्पण और भूमिपूजन
ग्राम सुखरापारा, पत्थलगांव में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का प्रधानमंत्री ने किया वर्चुअली लोकार्पण ग्राम ढुढरूडांड़ और विकासखंड फरसाबहार में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का प्रधानमंत्री ने किया वर्चुअली भूमिपूजन सरगुज विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती साय ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सुखरापारा का प्रतीकात्मक तौर पर किया लोकार्पण जशपुर, 2 अक्टूबर / राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती के अवसर पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के हजारीबाग से जशपुर जिले में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सुखरापारा, विकासखंड पत्थलगांव का वर्चुअली लोकार्पण किया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री श्री…
Read Moreजशपुर : कलेक्टर ने ली विकास कार्यों की समीक्षा बैठक, लोक निर्माण विभाग के कार्यों की सराहना, विकास कार्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश
पीडब्लूडी, गृहनिर्माण मंडल, सीजीएमएससी, आदिम जाति कल्याण विभाग के कार्यों की हुई समीक्षा समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 02 अक्टूबर / जिले विभिन्न विभागों के अंतर्गत संचालित विकास कार्यों की समीक्षा हेतु मंगलवार को कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल द्वारा समीक्षा बैठक आहूत की गई। इस बैठक में लोक निर्माण विभाग, सेतु निर्माण विभाग, गृह निर्माण मंडल छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विस कॉरपोरेशन लिमिटेड, आदिम जाति कल्याण विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई। जिसमें कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की विभिन्न परियोजनाओं के प्रस्ताव निर्माण, तकनीकी, वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति हेतु तीव्र…
Read Moreजशपुर : गांधी जयंती के अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में किया गया पौधारोपण
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सहित सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने एक पेड़ मां के नाम अंतर्गत लगाए पौधे समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 2 अक्टूबर / 02 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायालय जशपुर के परिसर में वृक्षारोपण कर गांधी जयंती उत्सव मनाया गया। जिसमें प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मन्सूर अहमद के साथ प्रधान कुटुम्ब न्यायाधीश गीता नेवारे, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट डमरूधर चौहान, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महेश कुमार राज, न्यायिक मजिस्ट्रेट अनिल चौहान ने श्एक पेड़ मां के नाम अभियानश् के तहत न्यायालय परिसर में…
Read Moreराष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर जशपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन, 15 यूनिट रक्त एकत्रित
समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 2 अक्टूबर / विगत दिवस राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के उपलक्ष्य पर आरबीआर एनईएस शासकीय पीजी कॉलेज जशपुर और आरा के संयुक्त तत्वावधान में जिला चिकित्सालय, जशपुर के ब्लड सेंटर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें कुल 15 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। जिला चिकित्सालय एवं महाविद्यालय स्टॉफ व छात्रों द्वारा प्रतिवर्ष नियमित ब्लड डोनेट किया जाता है।
Read Moreजशपुर में गांधी जयंती पर नशा मुक्ति अभियान का शानदार आगाज, नशा मुक्ति रैली और सेमिनार ने किया जागरूक, हजारों युवाओं ने ली शपथ
समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 2 अक्टूबर / राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर जिला में 02 से 08 अक्टूबर 2024 तक मद्य निषेध दिवस का आयोजन कलेक्टर डॉ. रवि मितल के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। आज प्रथम दिवस जिला मुख्यालय में विशाल नशामुक्त रैली एवं सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रथम चरण में नशा उन्मूलन रैली की निकाली गई विधायक जशपुर, श्रीमती रायमुनी भगत द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज के परिवेश में नशामुक्ति के लिए जन आन्दोलन…
Read Moreमुख्यमंत्री ने सौंपा वन अधिकार पट्टा : जशपुर के किसान नंद किशोर को मिला मालिकाना हक
समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 2 अक्टूबर / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आदिवासी क्षेत्रों में निवासरत किसानों को वन अधिकार पट्टा देने के निर्देश दिए हैं। जशपुर जिले के ग्राम गौरेया निवासी नंदकिशोर को मुख्यमंत्री के हाथों वन अधिकारी पट्टा मिला है। जिससे उनको उनकी जमीन का मालिकाना अधिकार मिल गया है। बहुत खुश हैं। और उनकी चिंता की लकीर दूर हो गई है। उन्होंने बताया की खेती बाड़ी करने से उनकी जीवनशैली में सुधार हुआ है। वे अब अपनी जमीन पर बिना किसी चिंता के खेती कर रहे हैं। इसके लिए…
Read More