मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से बलरामपुर जिले से चयनित 26 अग्निवीरों ने किया सौजन्य मुलाकात, कहा – आपकी यह सफलता प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा

जशपुर, 14 सितंबर 2025/  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में बलरामपुर जिले से चयनित 26 अग्निवीरों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उनका उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल आपके परिवार, गांव और जिले के लिए गर्व की बात है, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ राज्य के लिए गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अग्निवीर योजना युवाओं को सेना में शामिल होकर देशसेवा करने का सुनहरा अवसर प्रदान कर रही है। उन्होंने चयनित युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और देशप्रेम…

Read More

जशपुर में पर्यटन क्रांति की शुरुआत: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पांच ग्रामों में होम स्टे का शुभारंभ, आदिवासी संस्कृति और परंपराओं से रूबरू होंगे पर्यटक

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की सामुदायिक पर्यटन के तहत पांच ग्रामों में होम स्टे की शुरुआत जशपुर की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता, आदिवासी संस्कृति और परंपराओं को जानने और समझने का मिलेगा अवसर: मुख्यमंत्री श्री साय जशपुर, 14 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जिले की खूबसूरत वादियों और पर्यटन क्षेत्रों को पूरी दुनिया में एक अलग पहचान दिलाने प्रयासरत है। इस कड़ी में आज मुख्यमंत्री के द्वारा कैंप कार्यालय से सामुदायिक पर्यटन के तहत जशपुर के पांच ग्रामों में होम स्टे की शुरुआत की गई। इस अवसर पर झारखण्ड के पूर्व…

Read More

जशपुर में कृषि क्रांति का आगाज: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किसान कॉल सेंटर और QR कोड आधारित ‘जी कॉम इंडिया’ का किया शुभारंभ

जशपुर में कृषि क्रांति लाने मुख्यमंत्री ने किसान कॉल सेंटर का किया शुभारम्भ क्यू आर कोड स्कैन कर किसान करेंगे अपनी फसल का सीधे विक्रय, मध्यस्तों से मिलेगी निजात जशपुर, 14 सितंबर 2025/ जिले के किसानों के हित में चलाई जाने वाले कृषि क्रांति अभियान अंतर्गत आज किसान कॉल सेंटर एग्रीबिड और बाजार व्यवस्था को सरल बनाने के उद्देश्य से क्यू आर कोड आधारित जी कॉम इंडिया का शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा अपने बगिया स्थित निज निवास कार्यालय से किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री…

Read More

मुख्यमंत्री ने कैम्प कार्यालय बगिया में जशपुर पर्यटन एवं कृषि क्रांति का किया गया शुभारंभ, कहा – जशपुर प्रकृति और संस्कृति का है संगम -मुख्यमंत्री

जशपुर जम्बूरी के जरिए जशपुर को पर्यटन के क्षेत्र मिल रही नयी पहचान जशपुर जम्बूरी के नए सीजन का आयोजन 06 से 09 नवंबर तक जशपुर, 14 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में पर्यटन एवं कृषि क्रांति का शुभारंभ किया। जशपुर पर्यटन एवं कृषि क्रांति इको टूरिज्म और होमस्टे से आत्मनिर्भरता की और बढ़ते कदम जशपुर के स्व सहायता समूह और किसानों को  इसका प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।  इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री झारखंड सरकार के श्री अर्जुन मुंडा,सरगुजा आदिवासी विकास प्राधिकरण की…

Read More

पत्रकार पेंशन दोगुनी! जशपुर प्रेस क्लब ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को कहा ‘धन्यवाद’, ऐतिहासिक फैसले से पत्रकारों में खुशी की लहर

जशपुर, 14 सितंबर 2025 : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में वरिष्ठ मीडियाकर्मी सम्मान निधि को 10 हजार रुपये से बढ़ाकर 20 हजार रुपये किए जाने का ऐतिहासिक फैसला लिया गया।जशपुर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि यह फैसला पत्रकार हित में मील का पत्थर साबित होगा। सम्मान निधि दोगुनी होने से प्रदेश भर के पत्रकारों में उत्साह और खुशी का माहौल है।पत्रकारों ने कहा कि यह निर्णय प्रदेश के उन वरिष्ठ पत्रकारों के लिए बड़ी राहत है, जो सेवानिवृत्ति के बाद…

Read More

जशपुर : आदिम जाति कल्याण विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर 6 दिन से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

जशपुर, 14 सितंबर 2025 : आदिम जाति कल्याण विभाग कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़, जिला शाखा-जशपुर (पंजीयन क्रमांक-30183) की पांच सूत्रीय मांगों को लेकर शुरू हुई अनिश्चितकालीन हड़ताल रविवार को छठवें दिन भी जारी रही। छात्रावास एवं आश्रमों में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी 8 सितंबर से हड़ताल पर हैं, जिसके चलते व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमरा गई हैं। संघ के जिलाध्यक्ष रामधन साय ने जानकारी दी कि विभागीय लापरवाही और शासन की उदासीनता से मजबूर होकर कर्मचारियों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है। उन्होंने कहा कि 06 मार्च 2025 को कलेक्टर को…

Read More

कुनकुरी कोर्ट का बड़ा फैसला : पत्नी की बेरहमी से हत्या करने वाले पति को सुनाई गई उम्रकैद, न्यायाधीश बलराम कुमार देवांगन ने कहा– समाज में महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

कुनकुरी, 14 सितम्बर 2025। कुनकुरी की न्यायपालिका ने त्वरित न्याय का एक उदाहरण प्रस्तुत करते हुए एक हत्या के मामले में दोषसिद्धि का निर्णय सुनाया। द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश बलराम कुमार देवांगन की अदालत ने पत्नी की हत्या के आरोपी प्रताप एक्का (29 वर्ष) को आजीवन कारावास एवं ₹1000 अर्थदण्ड की सजा से दंडित किया। शासन की ओर से इस मामले की प्रभावी पैरवी अपर लोक अभियोजक श्रीमती पुष्पा सिंह ने की। वैवाहिक विवाद ने ली खौफनाक मोड़ 16 फरवरी 2025 को जशपुर जिले के ग्राम गंझियाडीह फिटिंगपारा में एक…

Read More

जशपुर बनेगा देश का मॉडल: राज्य महिला आयोग सदस्य प्रियंवदा सिंह जूदेव ने आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र विकसित करने का दिया प्रस्ताव

राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियंवदा सिंह जूदेव ने जशपुर में आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र विकसीत करने का प्रस्ताव, आदिवासियों के शारीरिक व मानसिक विकास में होगे सहायक, देश के लिए जशपुर बनेगा माडल जशपुर, 13 सितंबर 2025 : आदिवासी बाहुल्य जशपुर जिले में आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र विकासीत किया जाएगा। बुनियादी सुविधा सहित आधुनिक सुविधाओं से लैस इन आंगनबाड़ी केंद्रों में शहर से लेकर ग्रामीण अंचल तक के बच्चों के स्वास्थ्य के साथ मानसिक विकास के लिए प्रदेश के साथ पूरे देश के लिए एक आदर्श उदाहरण बन सकेगें। राज्य महिला…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बगिया कैंप कार्यालय में सुनी जनता की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

जशपुर, 13 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज शनिवार को अपने गृह ग्राम बगिया स्थित सीएम कैंप कार्यालय में आमजनों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनके निराकरण के लिए तत्काल निर्देश दिए। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मुख्यमंत्री से मिले और अपनी मांगों एवं समस्याओं को प्रस्तुत किया। कुछ मामलों में त्वरित समाधान के लिए लोगों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। जनदर्शन में आए ग्रामीणों, महिलाओं, किसानों, छात्रों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपनी समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक व्यक्ति की…

Read More

महाकुल समाज के अध्यक्ष रहे स्व. डमरूधर यादव की श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, समाज के उत्थान हेतु किए कार्यों एवं साथ बिताए अनमोल पलों को किया याद

जशपुर, 13 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज पत्थलगांव पहुंचकर दिवंगत श्री डमरूधर यादव की श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवारजनों से मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने उनके साथ बिताए गए अनमोल पलों एवं समाज उत्थान के लिए किए गए उनके कार्यों को याद किया। कहा कि डमरूधर यादव मेरे बड़े भाई के समान थे, उनका सहयोग और आशीर्वाद मुझे सदैव से मिलता रहा था। इस अवसर पर विधायक श्रीमती गोमती साय एवं जिला पंचायत…

Read More