एनटीपीसी लारा के सीएसआर फंड 35 करोड़ 53 लाख रूपए की लागत से अत्याधुनिक अस्पताल का होगा निर्माण मुख्यमंत्री ने सेवाकुंर भारत एक सफ्ताह देश के नाम के तहत आदिवासी क्षेत्रों में किए जा रहे सेवाकार्य की सराहना की जशपुर, 07 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज स्वर्गीय जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय का भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री ने मंच पर भगवान श्री राम, भारत माता, बिरसा मुंडा, स्वर्गीय जगदेव राम उरांव और स्वर्गीय बाला साहब देशपांडेय की छायाचित्र पर पुष्पगुच्छ अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके साथ ही…
Read MoreCategory: जशपुर
जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कुल 63 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया
लोकापर्ण कार्यो में 364.59 लाख के 5 और शिलान्यास कार्यो में 59.75 करोड़ के 22 कार्य शामिल जशपुर 07 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज स्व श्री दिलीप सिंह जूदेव चौक के पास जशपुर जिले वासियों को करोड़ों की सौगात दी। उन्होंने जशपुर नगरीय क्षेत्र सहित अन्य विभागों में 63.4359 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने 364.59 लाख के 5 कार्यों का लोकार्पण किए। इसमें जशपुर नगर पालिका परिषद के 03 कार्य, जिसकी लगत 48.46 लाख और आदिम जाति तथा…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मोबाइल कैंसर डिटेक्शन वैनल कैंसर डिटेक्शन वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया रवाना, जशपुर जिले के कैंसर के संदेहास्पद एवं कैंसर रोगियों का किया जाएगा जाँच
जिला प्रशासन और बालको मेडिकल सेंटर द्वारा निःशुल्क रक्त एवं कैंसर रोग परामर्श शिविर का किया जा रहा आयोजन 07 एवं 08 अप्रैल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुनकुरी में नि:शुल्क उपलब्ध रहेगी उपचार सेवाएँ जशपुर, 07 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिला प्रशासन और बालको मेडिकल सेंटर, रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा 07 एवं 08 अप्रैल 2025 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुनकुरी में निःशुल्क रक्त एवं कैंसर रोग परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज…
Read Moreसुशासन तिहार-2025 : राज्य में पारदर्शिता, जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रभावी क्रियान्वयन और जनता की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
‘‘सुशासन तिहार-2025‘‘ का तीन चरणों में होगा आयोजन, पहला चरण 8 अप्रैल से होगी प्रारंभ शिकायत, समस्या, सुझाव व मांग से सम्बंधित आवेदन को समाधान पेटी में जमा करने की होगी सुविधा मुख्यमंत्री और राज्य के अधिकारी विकास कार्यों का करेंगे औचक निरीक्षण जशपुर 07 अप्रैल 2025 / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य में ‘‘सुशासन तिहार -2025‘‘ संचालित करने का निर्णय लिया है। जो शासन-प्रशासन के प्रत्येक स्तर पर शासकीय काम-काज में पारदर्शिता, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान को सुनिश्चित करेगा। यह…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में बगिया में ‘कजरी’ का भव्य प्रीमियर, SSP शशि मोहन सिंह की मानव तस्करी विरोधी फिल्म से गूंजा जशपुर
एसएसपी शशि मोहन सिंह द्वारा मानव तस्करी पर लिखित एवं निर्देशित लघु फिल्म ”कजरी “ द बैटल फाॅर फ्रीडम का किया गया भव्य प्रथम प्रदर्शन मुख्यमंत्री ने शानदार फिल्म बनाने के लिये एसएसपी शशि मोहन सिंह एवं उनकी टीम को बधाई दी, फिल्म में मानव तस्करी से बचने के उपाय एवं सतर्क रहने के लिये किया गया प्रेरित फिल्म में छत्तीसगढ़ी फिल्मों के कलाकार के साथ हैं जशपुर के स्थानीय कलाकार भी एसएसपी शशि मोहन सिंह की अभिनित फिल्म यातना, गोमती एवं कोटपा को राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है। जशपुर,…
Read Moreरामनवमी पर दोकड़ा में भक्ति का संगम : ओडिशा-झारखंड की मंडलियों ने कीर्तन से किया वातावरण को मंत्रमुग्ध,हरि नाम संकीर्तन से थमा वक्त, गरियादोहर मंदिर में भक्तों का जनसैलाब, ‘हरे कृष्ण हरे राम’ संकीर्तन से गूंजा क्षेत्र.
श्री रामनवमी पर्व पर अष्ट प्रहरी हरि कीर्तन प्रारंभ, हरे कृष्ण हरे राम की कीर्तन धुन से भक्तिमय हुआ का पूरा क्षेत्र, ओडिशा-झारखंड से कीर्तन मंडली हो रही सम्मिलित. दोकड़ा. 7 अप्रैल 2025 : विकास खंड काँसाबेल के ग्राम गरियादोहर में स्थित बजरंग बली मंदिर के प्रांगण में आज, सोमवार को श्री रामनवमी के पावन अवसर पर अष्ट प्रहरी हरि कीर्तन का आयोजन हुआ। यह कीर्तन सुबह 8:00 बजे प्रारंभ हुआ और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल छा गया। इस कीर्तन का आयोजन राम नवमी के उपलक्ष्य में किया जा…
Read Moreभाजपा स्थापना दिवस पर हुआ ऐतिहासिक आयोजन : राधाकांत भवन में उमड़ा भाजपा समर्थकों का सैलाब, 46वें स्थापना दिवस पर दिखा ग़ज़ब का जोश, ‘विचारधारा से राष्ट्र निर्माण’ की हुंकार के साथ गूंजा जशपुर.
भाजपा का 46वां स्थापना दिवस जिला कार्यालय में मनाया गया धूमधाम से, भव्य कार्यक्रम के साथ भाजपा स्थापना दिवस पर दिखा कार्यकर्ताओं का उत्साह. जशपुर. 6 अप्रैल 2025 : भारतीय जनता पार्टी का 46वां स्थापना दिवस जिले में पूरे हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर राधाकांत भवन, जिला भाजपा कार्यालय जशपुर में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विधायक रायमुनी भगत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और स्थानीय नेताओं ने कार्यक्रम में भारी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ…
Read Moreजशपुर की भूमि पर रामप्रताप सिंह का पहला दौरा बना गौरव का क्षण : रामप्रताप सिंह के जशपुर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया ऐतिहासिक स्वागत, श्रमिक कल्याण की दिशा में नये युग की शुरुआत, भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिखाया जोश.
रामप्रताप सिंह जी के प्रथम जशपुर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत जशपुर. 6 अप्रैल 2025 : जशपुर की राजनीतिक और सामाजिक धरती एक बार फिर उत्साह और सम्मान के अद्भुत संगम की साक्षी बनी, जब पूर्व प्रदेश महामंत्री संगठन एवं छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल के अध्यक्ष श्री रामप्रताप सिंह के प्रथम जशपुर आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। स्वागत समारोह में कार्यकर्ताओं का जोश, आत्मीयता और सम्मान की झलक साफ़ दिखाई दी, जो यह दर्शाता है कि श्री…
Read More‘कजरी – द बैटल फॉर फ्रीडम’ : मानव तस्करी के खिलाफ जशपुर पुलिस की क्रांतिकारी फिल्म, मुख्यमंत्री निवास में हुआ प्रथम प्रदर्शन, SSP शशिमोहन सिंह की बहुआयामी प्रतिभा से सजी समाज को झकझोरने वाली प्रस्तुति
जशपुर पुलिस द्वारा मानव तस्करी पर निर्मित लघु फिल्म ‘कजरी – द बैटल फ़ॉर फ्रीडम’ की मुख्यमंत्री ने की प्रशंसा जशपुर, 06 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के समक्ष आज उनके बगिया स्थित निज निवास में जशपुर पुलिस के द्वारा सामाजिक सरोकार पर बनी लघु फ़िल्म ‘कजरी – द बैटल फ़ॉर फ्रीडम’ का प्रथम प्रदर्शन किया गया। फिल्म का आरम्भ मुख्यमंत्री ने रिमोट का बटन दबाकर किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय भी मौजूद रही। फ़िल्म का लेखन एवं निर्देशन करने के साथ ही जशपुर के…
Read Moreमुख्यमंत्री अपनी धर्म पत्नी के साथ बगिया निवास में माँ दुर्गा की शरण में, कन्याओं से लिया आशीर्वाद, प्रदेशवासियों के लिए की सुख-शांति की प्रार्थना
जशपुर 6 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में अपनी धर्म पत्नी श्रीमती कौशल्या साय और अपने पूरे परिवार के साथ मां दुर्गा माता की पूजा अर्चना कर प्रदेश के सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की मुख्यमंत्री ने नन्हीं नव कन्याओं को भोजन कराकर उनका आशीर्वाद भी लिया।
Read More