जशपुर 5 अप्रैल 2025/ विकासखंड कुनकुरी में जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत जोकबहला के सूरज स्वयं सहायता समूह की दिलवती नाग की मृत्यु के उपरान्त उनके पति राम फल नाग एवं ग्राम पंचायत गोरिया की गायत्री स्व सहायता सहायता समूह की सुमित्रा बाई के मृत्यु के उपरांत नॉमिनी पुत्र तमेस्वर को बीमा क्लेम राशि 2,00,000/- रुपये इंडियन बैंक के द्वारा स्वकृति किया गया था. इस अवसर पर कुनकुरी जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुशीला साय जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष बालेश्वर यादव कुनकुरी एसडीएम नंदजी पाण्डेय जनपद पंचायत सीईओ…
Read MoreCategory: जशपुर
जशपुर की बिरजमनी महली को मिला पक्का मकान, अब नहीं डरेगी बारिश से – PM आवास योजना बनी उम्मीद की छत
महतारी वंदन योजना से मिल रही आर्थिक संबल, बच्चों की पढ़ाई के साथ सशक्त हो रहा परिवार जशपुर 5 अप्रैल 2025/ कहते हैं कि अगर संकल्प मजबूत हो और शासन की योजनाएं साथ दें, तो हर सपना साकार किया जा सकता है। मनोरा विकासखंड के ग्राम खरसोटा निवासी राजकुमार महली और उनकी पत्नी श्रीमती बिरजमनी महली की कहानी इसकी जीवंत मिसाल है। प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत इस परिवार को पक्का आवास स्वीकृत हुआ है, और आज उनका नया घर निर्माण की अंतिम अवस्था में है। श्रीमती बिरजमनी महली…
Read Moreपढ़ाई की जगह धर्मांतरण की ट्रेनिंग! हॉलीक्रॉस नर्सिंग कॉलेज की सनातनी छात्रा ने खोली साजिश की परत : धर्मपरिवर्तन की साजिश पर फूटा विजय आदित्य सिंह जूदेव का गुस्सा – “तुरंत कॉलेज सील करो, वरना बजरंग दल तैयार है!”
जशपुर, 04 अप्रैल 2025 : जशपुर जिले में कुनकुरी स्थित हॉलीक्रॉस नर्सिंग कॉलेज से उठी एक आवाज़ ने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। जब एक छात्रा ने धर्मांतरण के दबाव की सच्चाई सबके सामने रखी, तो यह सवाल उठ खड़ा हुआ कि क्या अब शिक्षा संस्थान भी ईमान और आस्था के सौदे का अड्डा बनते जा रहे हैं ? पढ़ाई के लिए संघर्ष करती एक छात्रा, जिसकी मां और भाई दिन-रात मेहनत कर उसके भविष्य को संवारने में लगे हैं – आज उसी छात्रा को अपने धर्म,…
Read Moreजशपुर : खेल खेल में ग्रामीण सीख रहे हैं जल संरक्षण का महत्व, नीमगांव में ‘जल जागृति जशपुर’ अभियान विभिन्न नवाचारी तरीकों से सिखाये गए जल संरक्षण के तरीके
जिला पंचायत सीईओ सहित वाटर हीरो नीरज वानखेड़े एवं ग्रामीणों ने किया श्रमदान जशपुर, 04 अप्रैल 2025/ जिले में जल एवं भूमि संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए जल शक्ति मंत्रालय द्वारा चलाये जा रहे जल शक्ति अभियान के कैच द रैन पहल के अंतर्गत ‘जल जागृति जशपुर’ अभियान प्रारम्भ किया गया है। इसके तहत शुक्रवार को जशपुर विकासखण्ड के ग्राम नीमगांव में जल जागृति शिविर एवं श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस शिविर में जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार ने भाग लेते हुए ग्रामीणों को जल संरक्षण के…
Read Moreजशपुर : जल जागृति अभियान अंतर्गत लोदाम में तालाब साफ करने लोगों ने किया श्रमदान
सीईओ जिला पंचायत सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों, स्कूली बच्चों ने किया श्रमदान जशपुर, 04 अप्रैल 2025/ जिले में जल एवं भूमि संरक्षण के लिए कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा चलाई जा रही जल जागृति जशपुर अभियान के तहत शुक्रवार को लोदाम तालाब में श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शासकीय अधिकारियों, कर्मचारियों, ग्रामीणों, स्कूली बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इसके तहत् तालाब तक पहुंच मार्ग, तालाब के घाटों, झाड़ियों, मेढ़ों, पचरी की…
Read Moreजशपुर : आबकारी विभाग की कार्यवाही, 22 नग किंगफिशर बियर, 10 नग ओ.सी.बुल्लू ब्रांड पाव कुल 16.100 लीटर अंग्रेजी शराब किया गया जब्त
जशपुर, 04 अप्रैल 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में मादक पदार्थों के खिलाफ जारी अभियान के तहत विगत दिवस 03 अप्रैल 2025 को जशपुर जिले में उड़ीसा राज्य निर्मित अंग्रेज़ी शराब के विरुद्ध कार्यवाही की गई। ग्राम अंकिरा में पिंकू सिंह राजपूत द्वारा भारी मात्र में अवैध शराब उड़ीसा से लाकर विक्रय किया जाता था। पिंकू के पास से 16.100 लीटर अंग्रेजी शराब जप्त करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल दाखिल किया गया। जप्ती की कार्यवाही में 22 नग/1किंग फिसर बियर…
Read Moreनिःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 09 अप्रैल को : विकासखण्ड जशपुर, दुलदुला, कुनकुरी, मनोरा, बगीचा एवं कांसाबेल के स्वास्थ्य केंद्रों में लगाया जाएगा स्वास्थ्य शिविर
जशपुर, 04 अप्रैल 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश पर जिला चिकित्सालय के द्वारा कल्याण आश्रम जशपुर के सहयोग से 09 अप्रैल को विकासखण्ड जशपुर, दुलदुला, कुनकुरी, मनोरा, बगीचा एवं कांसाबेल में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी में मिली जानकारी के अनुसार शिविर का आयोजन विकासखण्ड जशपुर अन्तर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र आरा, घोलेंग, पैंकु, पंचायत भवन जामटोली, उप स्वास्थ्य केन्द्र पोरतेंगा मंे किया जाएगा इसी तरह विकासखण्ड दुलदुला अन्तर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कस्तुरा, उप स्वास्थ्य केन्द्र चटकपुर में, विकासखण्ड कुनकुरी अन्तर्गत…
Read Moreबालकों कैंसर अस्पताल के द्वारा कुनकुरी सीएचसी में कैंसर मरीजो की जांच एवं उपचार 7 एवं 8 अप्रैल को
जशपुर, 04 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इस बार के बजट में जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना, शासकीय फिजियोथेरेपी कॉलेज, शासकीय नर्सिंग कॉलेज व प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र की स्थापना का प्रावधान किए गए हैं। इसके साथ ही दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन कर ग्रामीणों को बेहतर इलाज की सुविधा मुहैया कराई जा रही है। इसी कड़ी में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी में मिली जानकारी के अनुसार कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देश…
Read Moreजशपुर : ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु पंजीयन की अंतिम तिथि 15 अप्रैल तक
छत्तीसगढ़ राज्य के निवासी जो राज्य से बाहर कर रहे अध्ययन कर सकते हैं आवेदन जशपुर, 04 अप्रैल 2025/ सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य के निवासी जो छत्तीसगढ़ से बाहर अन्य राज्य के शासकीय, अशासकीय, आईटीआई, महाविद्यालय, विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, एवं पॉलिटेक्निक कॉलेज आदि अध्ययनरत् अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों जो विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रृत्ति की पात्रता रखते है, तथा इन संस्थाओं के प्राचार्यो/1व संस्था प्रमुखों एवं छात्रवृत्ति प्रभारियों को सूचित किया गया…
Read Moreजशपुर : जिला चिकित्सालय में निःशुल्क सिकल सेल, थैलेसीमिया परामर्श जागरूकता एवं एचएलए मैचिंग शिविर 07 अप्रैल को
नारायणा हॉस्पिटल बंगलोर के ब्रोन मैरो ट्रांसप्लांट डॉ. सुनील भट्ट देगें अपनी सेवाएं जशपुर 04 अप्रैल 2025/ जिला चिकित्सालय जशपुर के एम.सी.एच. विंग में आगामी 7 अप्रैल को स्वास्थ्य विभाग के द्वारा निःशुल्क सिकल सेल, थैलेसीमिया परामर्श जागरूकता एवं एचएलए मैचिंग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में बाल चिकित्सालय नारायणा हॉस्पिटल बंगलोर के ब्रोन मैरो ट्रांसप्लांट डॉ. सुनील भट्ट सेवाएं देगें। 12 वर्ष तक के बच्चों और उनके भाई बहन का एचएलए टेस्ट निःशुल्क होगा। डॉ. सुनील भट्ट ने बताया कि वे 07 अप्रैल को अपनी सेवा…
Read More