कलेक्टर ने साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में कार्यक्रम की सारी तैयारी सुनिश्चित करने के दिए निर्देश लंबित प्रकरणों का निराकरण गंभीरता से करने के लिए कहा जशपुर, 4 मार्च 2025 / कलेक्टर रोहित व्यास ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर मुख्यमंत्री जनदर्शन और कलेक्टर जनदर्शन के लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सामाधान कारक प्रकरणों का निराकरण करने के निर्देश दिए हैं और आवेदन की निराकरण होने पर संबंधितों भी सूचना देने के लिए कहा है। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अभिषेक…
Read MoreCategory: जशपुर
जशपुर कलेक्टर का सख्त निर्देश: राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों का जल्द करें निराकरण
राजस्व परामर्श केंद्रों का नियमित रूप से संचालित करने कलेक्टर ने भी दिए निर्देश जशपुर, 04 मार्च 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास द्वारा जिला कार्यालय सभाकक्ष में मंगलवार को राजस्व मामलों की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कलेक्टर ने सभी तहसील न्यायालयों में नामांकन, सीमांकन, अभिलेख शुद्धता, ई-नामांतरण, खाता विभाजन, खसरा सुधार आदि के प्रकरणों की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी राजस्व न्यायालयों में लंबित मामलों पर चर्चा की। उन्होंने सभी लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। सभी तहसीलों के लंबित मामलों के…
Read Moreजशपुर: कलेक्टर के कड़े निर्देश! लापरवाह आवास मित्र होंगे बर्खास्त, तकनीकी सहायकों पर गिरेगी गाज, मेडिकल दुकानों और बाजारों में कचरा फैलाने पर लगेगा भारी जुर्माना!
जशपुर 4 मार्च 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वस्थ भारत मिशन, मनरेगा के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने जिले में स्वीकृत आवास, प्रगतिरत आवास और लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए स्वीकृति आवास को गंभीरता से लेते हुए पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आवास मित्र अपने क्षेत्र में कार्य नहीं कर रहे हैं। और अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं कर रहे हैं तो ऐसे आवास मित्र को हटाने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा कि आवास निर्माण…
Read Moreकुनकुरी के लोधमा गांव में सर्पदंश से हुई दर्दनाक मौत : जशपुर प्रशासन ने परिवार को दी 4 लाख की आर्थिक सहायता की मंजूरी
जशपुर 04 मार्च 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। कुनकुरी तहसील अंतर्गत ग्राम लोधमा निवासी अलकिस्था बरवा का सर्पदंश से 27 जुलाई 2024 को मृत्यु हो गई। मृतिका के निकटतम वारिस उनके पति बिनोद कुमार बरवा हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
Read Moreजशपुर को मिली बड़ी सौगात! बजट 2025 में मेडिकल कॉलेज, स्टेडियम और पत्रकार कल्याण निधि को बढ़ावा
जशपुर 4 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कार्यकाल का दूसरा बजट वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पेश किया। यह बजट सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और पत्रकारिता से जुड़े महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं। संवाददाता गणेश साहू ने बजट को बढ़िया बताते हुए कहा कि यह सभी वर्गों के लिए लाभकारी रहेगा। उन्होंने खासतौर पर जशपुर जैसे दूरस्थ क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज की सौगात को बड़ी उपलब्धि बताया। इसके अलावा, खिलाड़ियों के लिए स्टेडियम की घोषणा को गौरवपूर्ण…
Read Moreजशपुर: जिला परिवहन अधिकारी का आदेश: बसों को केवल निर्धारित स्थल पर ही पार्क करें, नहीं तो लगेगा जुर्माना
जशपुर, 04 मार्च 2025/ जिला परिवहन अधिकारी जशपुर द्वारा समस्त बस संचालकों को अपने बसों को निर्धारित स्थल पर ही खड़ी करने हेतु अपने अधिनस्थ स्टाफ को हिदायत देने के लिए निर्देशित किया गया है। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा है कि निर्धारित स्थान को छोड़कर कहीं भी बस को खड़ी करने की स्थिति में केन्द्रीय मोटरयान अधिनियम 1988 की धार 179(1) के तहत जुर्माना वसूली किया जाएगा। विभाग द्वारा बताया गया है कि प्रायः अधिकांश बस मालिकों के बस चालक द्वारा निर्धारित बस स्टैण्ड या निर्धारित स्थान को छोड़कर…
Read Moreकुनकुरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई! बंद दुकान में सेंधमारी कर चोरी करने वाला गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी प्रिंस राज तिर्की को पकड़ा और चोरी का सामान किया बरामद, जानें पूरा मामला….!
आरोपी प्रिंस राज तिर्की, उम्र 24 वर्ष, निवासी सुखबासु पारा कुनकुरी के विरुद्ध थाना कुनकुरी में बी एन एस की धारा 303(2) व 331(3) के तहत् अपराध पंजीबद्ध कुनकुरी-जशपुर, 4 मार्च 2025 : मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 03.03.25 को प्रार्थी पवन चौधरी पिता जगमोहन चौधरी, उम्र 23वर्ष निवासी ब्लॉक कालोनी कुनकुरी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 19.02.25 को वह अपने परिवार सहित दुकान बंद कर प्रयाग राज गया था, कि दिनांक 20.02.25 को उसके पड़ोसी ने फोन पर बताया कि उसके…
Read Moreजशपुर : जंगल के बीच चल रहा था ‘मिनी कैसीनो’, पुलिस ने मारा छापा, आरोपियों को पकड़ने में मच गई भगदड़, अफसर भी हुए घायल!
पुलिस की बड़ी कार्यवाही में ₹1.02 लाख कैश और 6 बाइक जब्त, 7 गिरफ्तार जशपुर, 4 मार्च 2025 : जशपुर जिले की पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बेलडेगी जंगल (पत्थलगांव) में संचालित जुआ के बड़े फड़ पर छापा मारा। इस रेड में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से कुल ₹1,02,000 नगद, 6 मोटरसाइकिल और ताश पत्तियां जब्त की गईं। इस साहसिक कार्रवाई में एसडीओपी पत्थलगांव ध्रुवेश कुमार जायसवाल एवं थाना प्रभारी निरीक्षक विनित पांडेय को आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान हल्की चोटें भी आईं। आरोपियों…
Read Moreब्रेकिंग : पत्नी की हत्या करने वाला बिमल भगत दोषी करार, कुनकुरी न्यायालय ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा! जानें कैसे सामने आया सनसनीखेज सच..!
कुनकुरी, 4 मार्च 2025 // द्वितीय अपर सत्र न्यायालय, कुनकुरी ने पत्नी की निर्मम हत्या करने वाले आरोपी बिमल भगत को आजीवन कारावास की कठोर सजा सुनाई है। न्यायाधीश बलराम कुमार देवांगन की अदालत ने धारा 302 भारतीय दंड संहिता के तहत आरोपी को दोषी ठहराते हुए 500 रुपये का अर्थदंड भी लगाया। अर्थदंड अदा न करने की स्थिति में आरोपी को अतिरिक्त 2 महीने का सश्रम कारावास भुगतना होगा। प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी श्रीमती श्यामा महानंद ने की क्या था पूरा मामला? मामला ग्राम बनगांव,…
Read Moreकुनकुरी : लोयोला महाविद्यालय में रंगारंग विदाई समारोह, नृत्य-कविता और खेलों से सजी शाम! आदर्श छात्र-छात्रा सम्मानित!
कुनकुरी, 3 मार्च 2025 : लोयोला महाविद्यालय के प्रेक्षागृह में सोमवार को एक भावनात्मक और रंगारंग विदाई समारोह आयोजित किया गया। प्रतिवर्षानुसार कनिष्ठ विद्यार्थियों ने अपने वरिष्ठ साथियों को सम्मानपूर्वक विदाई देने के लिए यह आयोजन किया, जिसकी अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. फा. तेलेस्फोर लकड़ा ने की। कार्यक्रम की शुरुआत तिलक व आरती से हुई, जहां वरिष्ठ विद्यार्थियों का ससम्मान स्वागत किया गया। नृत्य, कविता और यादों से सजा मंच समारोह के दौरान प्रेक्षागृह रंगारंग प्रस्तुतियों से सराबोर रहा। मंगलाचरण के बाद कनिष्ठ विद्यार्थियों ने मनमोहक नृत्य, कविताएँ और…
Read More